Friday, 24 June 2022

Article : Beware of mobile servicing scams!

आजकल हर दूसरे के पास smart phones हैं, फिर वो चाहे अमीर हो या गरीब हो, बूढ़ा हो या बच्चा, आदमी हो या औरत, पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, नौकरीपेशा हों या घर में रहते हों, businessman हों, आफिसर हों, दुकानदार हों, रिक्शा चालक हो या कोई भी हो। 

चाहे वो उसे ठीक से चला ना पाएं, पर Smart phone सबके पास रहेगा। 

जब सब ही use कर रहे हैं तो हर range के smart phone आ रहे हैं। और इनकी shelf life भी 2 to 3 years से ज़्यादा की नहीं होती है।

साथ ही समय-समय पर इन में problems भी 36 तरह की आती है। कभी Hang हो जाएगा, कभी screen blackout हो जाएगी, कभी charging नहीं होगी, कभी on नहीं होगा... जैसी ही और 36 problems।

इन सबके लिए service center के चक्कर काटिए। Phone की company का Service center, पास में हो तो ठीक है या under warranty हो तब भी ठीक है। वरना अगर warranty खत्म हो गई है या phone की company का service center बहुत दूर हो तो, ज़्यादातर लोग अपने घर के पास में जो भी mobile service center होता है, उसी में चले जाते हैं।

बस वहीं जाने में आपको क्या सावधानियां बरतनी है, उसी को share कर रहे हैं।

Beware of mobile servicing scams!




Data, the real value of  smartphones :

आप की जानकारी के लिए बता दें, आज कल सबसे ज़्यादा important है data. 

जी हाँ, Data बहुत ही ज़्यादा valuable होता है और इसलिए, आप का फोन कितना मंहगा है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, पर आपके mobile में data form में क्या-क्या है? वो आपके mobile की कीमत तय करता है।

आप सोच रहे होंगे, data मतलब क्या?

Data, आपकी photos हो सकती है, आपके Bank के details हो सकती है, आप की chatting हो सकती है, जिसमें आपने अपने कहीं जाने की बात कही हो, अपने business की कोई planning discuss की हो, कोई मंहगी deal के regarding chat की हो, ऐसी और भी बहुत सी बातें... in short आप की life में क्या चल रहा है, हर बात आप के mobile में मौजूद data बता देता है। 

अब आप को पता चल गया होगा कि data क्या है, और उसकी value क्या है।

अब आपको बताते हैं कि कैसे scammers आपके smartphone से data receive कर लेते हैं।


How do scammers gain access to your stored data :

जब आप mobile service center में जाते हैं तो अगर servicing करने वाला शातिर हो तो, वो आपके data को अपने device में copy कर लेता है, फिर जिस data को जहाँ भेजने से लाखों मिल सकते हों, उसे वहां भेज दिया जाता है, जैसे photos, NSFW sites पर, Bank and transaction details, account hackers के पास, आपकी important business deals, आपके rivalries के पास, आपके बाहर जाने की news, चोर-उचक्कों के पास, और ऐसी ही अलग-अलग information अलग-अलग organisations में, जहाँ भेजने से लाखों मिलें।

वैसे तो आपके mobile में कोई भी data, secured नहीं है, क्योंकि जितने ज़्यादा apps हमारे mobile में, उतना ज़्यादा data access दूसरों के पास। 

पर फिर भी हम जितनी ज़्यादा सावधानी रखेंगे, हमारी security उतनी ज़्यादा होगी।

तो इन लोगों से बचने की क्या remedy है।


Tips to save yourself from mobile servicing scam:

  • अपने mobile को service center पर छोड़ कर मत जाएं। 
  • Mobile की servicing अपने सामने कराएं, जिससे उसे आपका data access करने का मौका ही नहीं मिले।
  • अगर वो किसी part या software आदि की बात बोलकर या बोले अभी काम ज़्यादा है तो busy ज़्यादा है, अतः आप को कहें कि कुछ घंटे बाद या कल और एक दो दिन बाद mobile ले जाना, ठीक कर दूंगा।
  • क्योंकि यही सब बहाने बनाकर वो आपका mobile अपने पास रख लेते हैं और app की मदद से आप का data अपने पास रख लेते हैं।
  • ऐसे में अगर, mobile service वाला आप का विश्वास पात्र है तो आप जैसा चाहें।
  • वरना आप उसको, parts and software, etc. लाने को बोल दीजिए, उससे कहें, आप को कोई जल्दी नहीं है और उसने जितना time बोला है, आप उतने time बाद आकर mobile ठीक कराएं।
  • आप software and parts, etc. के लिए कुछ amount, advance में pay कर सकते हैं। अगर वो genuine होगा तो वो, easily ready हो जाएगा, वरना resist कर सकता है, mobile अपने पास रखने के लिए। 

यह तो बात हुई, जब आप servicing कराने गए हों...।


Tips to save yourself from scams while selling off your mobile:

पर अगर आप mobile, sellout करने जा रहे हैं तो:

  1. घर पर ही पहले अपना सारा Data, दूसरे mobile में transfer कर दीजिए।
  2. उसके बाद जो mobile sellout करने जा रहे हैं, उसका सारा Data, delete कर दीजिए।
  3. फिर उस mobile में कुछ unwanted data डालकर delete कर दीजिए।
  4. अब mobile को factory reset कर दीजिए। 
  5. अब आप अपना smartphone sellout करें।

इससे आपके mobile का data retrieve नहीं हो पायेगा, और अगर होता भी है तो आप का original data कौन सा है, यह clear नहीं होगा, क्योंकि आप ने unwanted data डालकर भी delete किया था और फिर factory reset भी कर दिया था।


Aware कराना हमारा काम था, हमने कर दिया। अब सावधानी रखने का काम आप का है...

छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं होने से बच जाती हैं।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें...

Thursday, 23 June 2022

Story of Life: Friendly attitude (Part-2)

Friendly attitude (Part -1) के आगे...

Friendly attitude (Part-2 )



अगर आप लोग बुरा ना माने तो मैं mobile में music लगा दूं। थोड़ा माहौल बन जाएगा...

नायरा ने कहा, बिल्कुल...

असीम ने काफी loud bits वाला english number लगा दिया।

नायरा बोली, ऐसा लग रहा है, जैसे हम लोग किसी party में आ गए हों। 

जहां चार दोस्त बैठे हों, वहाँ party ही तो होती है, असीम ने नायरा के सुर में सुर मिलाते हुए कहा.... इसके साथ ही ठहाके मारकर सब हंसने लगे और तीनों मस्ती करने लगे।

तभी रितेश को कुछ अजीब सी आवाजें आने लगी, वो बोला, कुछ अजीब सी आवाजें आ रही है...

अरे यार कुछ नहीं, music ही ऐसा है, इस गाने का। असीम ने casually बोला।

नायरा भी, असीम का साथ देने लगी, सही कह रहे हो असीम, hard music numbers ऐसे ही होते हैं, actually रितेश इस तरह के गाने कम सुनता है।

नायरा के इस तरह से बोलने से रितेश चुप हो गया‌। कुछ देर बाद उसने नायरा से कहा कि तुम असीम के साथ बैठो, मैं अभी icecream लेकर आता हूं।

असीम बोला, icecream की क्या ज़रूरत है? कितना कुछ तो है...

अरे यार, तू कितना कुछ लाया है, अब मुझे भी नायरा की पसंद की icecream ले आने दे। वरना मेरी बीवी, मुझसे हमेशा यही कहती रहेगी कि तुझसे सीख लूं, पत्नी को खुश करना...

नायरा, अपनी favourite icecream की बात सुनकर बहुत खुश हो गई और कहने लगी, अरे असीम, जाने दो रितेश को। 

5 minutes से ज्यादा नहीं लगेंगे, पास में ही icecream parlour है, मुझे cassata icecream बहुत पसंद है।

रितेश चला गया, 5 minutes की जगह 10 minutes हो गये।

लेकिन जब रितेश लौटा तो साथ में पुलिस भी थी। 

पुलिस को देखकर, नायरा हैरान रह गयी और असीम सकपका गया।

यह पुलिस क्यों रितेश? नायरा ने हैरानी से पूछा।

अभी पता चल जाएगा, कहकर रितेश इंस्पेक्टर अजय के साथ bedroom में चला गया। और कुछ हवलदार drawing room में ही रुक गये।

Bedroom में तिजोरी टूटी हुई थी, सारे सामान बिखरे हुए थे, और एक आदमी वहां एक बैग और तिजोरी तोड़ने के कुछ औजार के साथ खड़ा था। इंस्पेक्टर अजय ने उसे धर दबोचा।

फिर इंस्पेक्टर अजय बाहर आकर बोले, Mr. Sagar you are under arrest..

सागर... सागर, तो यहां कोई नहीं है, नायरा चौंकते हुए बोली, पर तब तक इंस्पेक्टर, आगे बढ़कर, असीम के हाथों में हथकड़ी डाल चुके थे।

असीम, सागर..? 

जी हां madam, यह शातिर बदमाश, अपने साथी के साथ मिलकर ऐसे ही आप जैसे अमीर लोग, जो nuclear family में रह रहे होते हैं, जिन्हें जिंदगी सिर्फ मौज-मस्ती लगती है और बहुत लापरवाह होते हैैं, उन से दोस्ती कर अपनी बिंदासी दिखाता है, फिर वास्तु के नाम पर, लोगों के घरों में घुसकर तिजोरी साफ कर के हमेशा के लिए चंपत हो जाता है। 

पर यह आदमी, जिसने तिजोरी तोड़ी है,  हमारे घर में कैसे घुस गया? हमारे घर में तो केवल यह एक ही entry है और हम सब यहीं बैठे थे।

इंस्पेक्टर अजय बोले, सारी बातें तुम clear करोगे सागर या हम बताएं?

सागर बोला, मेरे boss का नहीं, मेरे साथी का फोन आया था, मैं बाहर अपने साथी को बोलने गया था कि मैं drawing room का दरवाजा खुला छोड़ दूंगा और सब के साथ kitchen में 15 minutes रहूंगा।

तुम तब अंदर आ जाना और bedroom में चले जाना, वहीं गहने और रुपयों से भरी तिजोरी रखी है। तिजोरी बहुत मजबूत लग रही है, time लगेगा तोड़ने में। पर बड़े ही लापरवाह लोग हैं, काम आसानी से हो जाएगा।

जब मैं music start कर दूं, तब तुम तिजोरी काट लेना। पर कोशिश करना, काम जितना जल्दी हो।

तुम फिक्र ना करो सागर, कोई भी तिजोरी तोड़ने में मुझे आधे घंटे से ज्यादा समय नहीं लगता है, उसके साथी विक्रम ने कहा।

रितेश को याद आया कि जब असीम लौट कर आया था, तो उसने gate बंद नहीं किया था। और एकदम से चाय की बात शुरू हो गई, तो gate खुला छूट गया था और वो लोग काफी देर kitchen में ही रहे थे। शायद 15- 20 minutes.

रितेश को एहसास हुआ, यही छोटी छोटी लापरवाही, हमें बर्बाद करने के लिए काफी है।

उसके आगे की बात मैं बताता हूं नायरा, रितेश बोला...

मुझे लगातार अजीब सी आवाजें आ रही थी, मैं ने जब कहा था, तब तुमने और असीम ने मेरा मजाक उड़ाकर मुझे चुप करा दिया था। पर लगातार आती आवाजों से मेरा माथा ठनक चुका था...

तब मैं, icecream लेने के बहाने से बाहर निकला तो मुझे अपने bedroom की खिड़की जो बाहर की तरफ खुलती है, उससे एक साया नज़र आया और bedroom से वो आवाज़ और तेज आ रही थी।

मैं समझ गया कि कुछ तो गड़बड़ है, मुझे अपनी मजबूत  तिजोरी पर भरोसा था कि वो जल्दी नहीं टूटेगी। मैंने तुरंत अपने पास के police station पर फोन किया और rapid action लेने की गुजारिश की। और इंस्पेक्टर अजय हमारे सामने हैं।

Thank you inspector Ajay...

हमें इसकी बहुत दिनों से तलाश थी, पर यह बहुत से लोगों को झांसा देकर रफ्फूचक्कर हो जाता था।

Thank you, Mr. Ritesh... आज आप की सूझबूझ और सतर्कता के कारण यह पकड़ा गया है।पर आप भी ध्यान रखिएगा कि एक दो मुलाक़ात में ही अजनबियों को घर नहीं लाते हैं। यह dangerous हो सकता है।

और हाँ,  बहुत जल्दी friendly attitude अपनाना अच्छा नहीं होता है। विश्वास कीजिए, पर अंधविश्वास नहीं। 

Wednesday, 22 June 2022

Story of Life: Friendly Attitude

 Friendly Attitude 

रितेश और नायरा की शादी हुए लगभग पांच साल हो चुके थे, पर उन्होंने अभी तक कोई बच्चा plan नहीं किया था।

इस बात के लिए, घर वाले, नाते-रिश्तेदार, दोस्त सभी ने बहुत कुछ कहा, पर वो, एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते थे। उन पर किसी की भी बातों का कोई फ़र्क नहीं पड़ता था।

वो अपनी दुनिया में मस्त थे और उन्हें अपनी मस्ती खत्म करने की कोई चाहत नहीं थी।

एक दिन, रितेश की मुलाकात, असीम से हुई। 

असीम बहुत मस्तीखोर था, दो ही मुलाकात में दोनों बहुत घनिष्ठ मित्र बन गए।

असीम ने कहा, यार कभी घर में भी बुलाओ, मैं बहुत अच्छा वास्तुशास्त्र जानता हूं। तेरे घर की सारी vibes, ऐसी कर दूंगा कि तू मुझे हम हमेशा याद रखेगा। 

रितेश बोला, दोस्त से ही business करने में लग गया है?

पागल है, तुझसे business करुंगा... इतना ही समझा है मुझे? असीम तुनक कर बोला

नहीं यार, तू तो बुरा मान गया, आज ही शाम को आ जा... रितेश खिसियाते हुए बोला।

चल done... पर भाभी को कुछ मत कहना, उन्हें surprise देंगे।

Surprise!...

अरे यार, इसलिए बोल रहा हूं, वरना भाभी formalities में लग जाएंगी, और मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहता।

मन ही मन रितेश सोचने लगा,Formalities और नायरा... फिर मन को झटकते हुए बोला,

चल असीम done...  8 बजे इंतज़ार करूंगा।

रितेश घर पहुंचा तो उसने देखा, आज तो घर बहुत ही अस्त व्यस्त था, कुछ अजीब सी बदबू भी आ रही थी।

क्या हुआ नायरा, आज घर की हालत इतनी खराब कैसे हो रही है?

नायरा ने लापरवाही से जवाब दिया, अरे आज maid नहीं आयी ना... उसी के कारण, घर अस्त-व्यस्त है और kitchen stinky हो रहा है।

पहले रितेश ने सोचा, असीम को आने से मना कर दे, फिर सोचने लगा... अगर मना करूंगा तो वो सोचेगा, मैं ना बुलाने के लिए बहाने बना रहा हूं। वैसे भी उसे formalities नहीं चाहिए। रहने देता हूं, नहीं मना करता हूं।

जब 8 बजे असीम पहुंचा, तो उसने देखा रितेश का घर बहुत सुंदर था और सामान भी बहुत महंगें, पर पूरा घर अस्त-व्यस्त था और kitchen से बदबू आ रही थी। जिसके कारण कोई नहीं कहता कि क्या खूबसूरत घर है तुम्हारा... पर असीम ने घर की बहुत तारीफ की।

वो अपने संग मिठाई और खाने पीने की बहुत सारी चीज़ें लेकर आया था। उसने सब कुछ नायरा को देकर कहा, भाभी आप से मिलकर बहुत अच्छा लगा... मेरे दोस्त की तो लाटरी निकल गई है, कि उसे आप जैसी खुबसूरती पत्नी मिली।

नायरा अपनी तारीफ़ और इतने सारी चीज़ें देखकर खुशी से फूली नहीं समा रही थी।

रितेश सोचने लगा कि इतनी खुश तो यह अपने माता-पिता को देखकर भी नहीं होती है...

चल यार रितेश, अपना आलीशान घर दिखा, फिर मैं वास्तु बताता हूं। 

काहे का आलीशान! 

रितेश को असीम के तारीफ भरे हुए शब्द बेमानी लग रहे थे और आज उसे अपना अस्त-व्यस्त घर कुछ ज्यादा ही शर्मिंदा कर रहा था। 

अरे भाई, तू दिखा भी, मुझे देखना है तेरा आलीशान घर।

पूरा घर, असीम बहुत तल्लीनता से देख रहा था, और हर सामान की दिशा पर भी, बहुत ध्यान दे रहा था। 

अभी वो लोग घर देख ही रहे थे कि... 

असीम का फोन बज उठा। फोन देखकर असीम भुनभुनाने लगा। यह boss भी ना...इन्हें कभी चैन ही नहीं रहता है।

मैं अभी इनसे बाहर जाकर बात करके आता हूं। फिर सब बैठकर गप्पे लगाएंगे और तेरे घर का वास्तु भी बताता हूं। 

5 min. में असीम अंदर आ गया। नायरा खाने-पीने का सामान लगाने kitchen में चली गई। तभी असीम ने drawing room से आवाज दी, भाभी साथ में आपके हाथों की अदरक वाली स्वादिष्ट चाय भी हो जाए तो मज़ा आ जाए। 

अदरक वाली चाय, नायरा को नहीं बनानी आती है, रितेश ने धीरे से कहा।

चलो तो, हम बना कर पिलाते हैं...

तुम बनाओगे?

आज यार के हाथ की चाय पी लेना... कहता हुआ वो, रितेश को खींचता हुआ, kitchen में पहुंच गया।

और उसने, नायरा से दूध, चाय, चीनी मांगी।

नायरा को असीम का यह बेबाकी अंदाज बहुत पसंद आया, उसने रितेश से कहा, सीख लो असीम से कुछ...कैसे बीवी को खुश रखते हैं...

अब तो हंसी मज़ाक के दौर के साथ, धीमी आंच पर चाय बन रही थी। पूरे 15 minutes बाद सब drawing room में आए।

अगर आप लोग बुरा ना माने तो मैं... 

पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें...

Friendly Attitude (Part -2) में