Sunday, 19 June 2022

Poem : पिता कौन है?

माँ का ममत्व, उनका त्याग, उनका प्यार... सब माँ का, पर पिता का क्या? क्या कुछ भी नहीं...?

पिता कौन है?


माँ नौ महीने,और पिता...

जवान होने तक पालता है।

फिर भी मां महान, पर

पिता की तपस्या को कोई नहीं जानता है।।


माँ करें चिंता, आज के खाने की,

और पिता, जिंदगी भर करता है।

फिर भी मां महान, पर

पिता के त्याग को कोई नहीं जानता है।।


चलिए आज पिता कौन है,

इसको ही जानते हैं।

उनके अनछुए किरदार को,

पहचानते हैं...


सबकी ख्वाइश पूरी करते करते,

ना जाने, कब वो अपनी भूल जाते हैं।

पिता बनते ही उन्हें, 

कभी अपने शौक याद नहीं आते हैं।।


अपनी बेफिक्री, नादानी, 

कहीं दूर छोड़ आते हैं।

पिता बनते ही, 

हर  जिम्मेदारी उठाते हैं।।


अपनी मेहनत, कठिनाई, 

वो सब भूल जाते हैं।

जब अपने परिवार को,

हंसता- मुस्कुराता पाते हैं।।


अनसुने, अनकहे जज़्बात ही, 

उनके हिस्से आते हैं।

क्या क्या सहा उन्होंने,

यह कह भी नहीं पाते हैं।।


 घर को बनाने में,

अपना अस्तित्व लुटाते हैं।

अपने जीते-जी उस पर,

एक आंच ना आने देते हैं।।


जिनके होने का एहसास ही,

हम में सुरक्षा के भाव जगाते हैं।

वो जीवन के थपेड़े खाकर भी, 

स्थिर नज़र आते है।


जिसे बेटी में अपना गुरूर,

और बेटे में अपना अक्स।

नज़र आता है,

वो शख्स ही पिता कहलाता है।।


Happy father's day ❣️

 

सभी पितृत्व-पूरित पुरुषों को हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

पापा, आप हर पल याद आते हैं , आप को समर्पित मेरी यह कविता 🙏🏻🙏🏻

Wednesday, 15 June 2022

Article : 1 July से होंगी यह 19 चीजें Ban

1 July से होंगी यह 19 चीजें Ban



मोदी सरकार, चौतरफा विकास और पर्यावरण सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्परता से कार्यरत है।

1 July से पर्यावरण रक्षा के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत 19 चीज़ों पर ban लगाया जा रहा है।

आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी 19 चीज़ें हैं, जिनको ban किया जा रहा है? वो कितने ज़्यादा toxic हैं? वो ban हो जाएंगे, तो फ़िर जीवन कैसे चलेगा? इनके जैसे बहुत से सवाल होंगे आपके मन में... 

तो सबसे पहले तो जो सामान ban हो रहे हैं, उनकी list बता देते हैं।

वो हैं...

  1. Earbuds with plastic sticks
  2. Plastic sticks for balloons
  3. Plastic flags
  4. Candy sticks
  5. Ice-cream sticks
  6. Polystyrene (Thermocol) for decoration
  7. Plates
  8. Cups
  9. Glasses
  10. Forks
  11. Spoons
  12. Knives
  13. Straws
  14. Trays
  15. Wrapping or packaging films around sweet boxes
  16. Wrapping or packaging films around invitation cards
  17. Wrapping or packaging films around cigarette packets
  18. Plastic or PVC banners less than 100 micron
  19. Stirrers

आज कल plastic इस तरह से हमारे जीवन में रच-बस गया है, कि उनके बिना जीवन संभव नहीं लगता है। हम सब जानते हैं कि plastic बहुत ज़्यादा harmful है, फिर भी उसके use से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं।

इन toxic plastic items का कितना percent recycle नहीं किया जा सकता है, अब आप को वो भी बता देते हैं। 

Packaging boxes - 82%

Pet bottles - 74%

Pens - 70%

Cutleries - 68%

Bottles - 80%

Disposable cups & plates - 68%

Plastic straws - 62%

Balloon sticks - 67%

Milk packets - 40% 

इस information से आप को समझ आ गया होगा कि, इनका होना, हमारे और पर्यावरण के लिए कितना toxic है। 

अब आप को बताते हैं कि, इनके बिना जीवन कैसे संभव हो पाएगा...

अब आप को ये सब steel, कागज़, लकड़ी, और कपड़े से बने हुए मिलेंगे। 

बहुत सी Steel companies को इस तरह के product भी बनाने को कहा जा रहा है, जो पहले केवल plastic के ही बनते थे।

Army & police officers की wives, NGO वालों के साथ मिलकर कपड़ों के थैले बना रही हैं।

बहुत से NGOs को पुराने अखबार से paper bag बनाने के काम दिए जा रहे हैं।

Schools और charitable schools में बर्तन banks का निर्माण किया जा रहा है। 

Eco-friendly cutleries का production बढ़ाया जा रहा है, जिससे उनकी easily availablity हो सके। 

इस तरह से देश में बहुत सारे eco-friendly products बनेंगे, तो देश में employment बढ़ेगा। 

Environment protected रहेगा, उसके protection से हवा और पानी शुद्ध हो जाएगा, life ज़्यादा healthy होगी, लोग कम बीमार पड़ेंगे। 

तो हम सभी को इस beneficial कदम का स्वागत करना चाहिए और साथ ही अपने जीवन में इसे रचाना-बसाना भी होगा।

अपने भारत को शुद्ध और सफ़ल बनाने में अग्रसित रहें।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Tuesday, 14 June 2022

Recipe : Kurkuri Bhindi

गर्मियों के मौसम में सब्ज़ियों की शान होती है भिंडी। और हर किसी की पहली पसंद भी।

यही कारण है कि, रोज़मर्रा के खाने से लेकर parties तक हर जगह आपको भिंडी की सब्ज़ी ज़रुर मिल जाएगी। 

पर हर रोज़ एक ही taste की भिंडी तो पसंद नहीं आएगी और जो लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं, उनके लिए variety लाना थोड़ा मुश्किल ज़रूर हो जाता है। 

तो चलिए आज आप के लिए, ऐसी भिंडी की सब्ज़ी की recipe share कर रहे हैं, जो बिना प्याज और लहसुन के instant बनने वाली easy recipe है। 

पर यह बिना प्याज और लहसुन के भी इतनी ज़्यादा tasty बनती है कि हर किसी को बहुत पसंद आती है।

और आप को जानकर खुशी होगी कि यह recipe, parties की शान होती है।

तो चलिए झटपट जान लेते हैं कि कुरकुरी भिंडी की recipe...


कुरकुरी भिण्डी



Ingredients :

Lady finger - 250 gm.

Gram flour - 1 tbsp.

Rice flour - 1 tbsp.

Salt - ½ tsp. or as per taste

Kashmiri lal mirch powder - ½ tsp. or as per taste

Turmeric powder - ½ tsp.

Chaat masala - 1 tsp. 

Mustard oil - for frying


Method :

  1. सबसे पहले भिण्डी को बीच में से काटकर, उसके बीज हटा दीजिए। 
  2. अब इस भिण्डी में, सब डालकर marinate करने के लिए ½ an hour के लिए रख दीजिए।
  3. Half an hour के बाद, भिंडी में सारे मसाले, बेसन और चावल के आटे को अच्छे से mix कर दीजिए।
  4. अब इन marinated भिंडी को गुलाबी और crispy होने तक deep fry कर लीजिए।
  5. Now, crispy fried, tasty, kurkuri bhindi is ready to serve. 

इन tips and tricks को भूलिएगा नहीं...


Tips and Tricks :

  • भिण्डी को de-seed(भिंडी के बीज हटाना) जरुर से करें, वरना भिण्डी crispy नहीं बनेंगी।
  • भिण्डी को marinated करने में पानी, दही, etc... कुछ भी नहीं डालना है, वरना भिण्डी crispy होने के बजाए soggy हो जाएगी।
  • Marination के time डाला गया नमक ही sufficient पानी release कर देता है, जिससे मसाला, बेसन और चावल का आटा, भिण्डी में लिपट जाता है।
  • भिण्डी एक बार कुरकुरी बन जाएगी तो वो crispy ही बनी रहेगी। इसलिए ऐसा नहीं है कि आप, serving से पहले ही इन्हें fry करें।
  • आप parties की बाकी preparation के साथ ही इसे भी पहले से बना कर रख सकते हैं।
  • भिण्डी में चींटियां बहुत जल्दी लग जाती हैं तो ध्यान रखिएगा कि marination के समय ऐसी जगह रखें, जहां चींटियां ना आएं।
  • आप चाहें तो उस समय भिण्डी को refrigerator में भी रख सकते हैं। 
  • Deep fry करते समय medium flame ही रखें।
  • Fry करते समय बराबर चलाते रहें, वरना भिण्डी जल जाएगी। 
  • गुलाबी होने पर ही निकाल लीजिए, अगर भिण्डी जल गई तो उसका स्वाद, बहुत खराब लगेगा।
  • पर भिण्डी इतनी जल्दी भी मत निकाल लीजिएगा कि, भिण्डी crispy ही नहीं हो पाए।
  • भिण्डी ठंडी हो कर इतनी कुरकुरी हो जाएगी कि तोड़ने पर crispy होने की आवाज़ आएगी।
  • भिण्डी बहुत crispy होती है अतः इसकी serving के time, कोई एक gravy item भी होना चाहिए। चाहे, gravy वाली कोई सब्ज़ी या दाल कुछ भी रख सकते हैं।

इन सारी tips and tricks को follow करते हुए, कुरकुरी भिण्डी बनाएं और इसे नान, पूड़ी, परांठे और rice के साथ serve कीजिए और party का मज़ा, घर में ही लीजिए।