Wednesday, 12 June 2019

Story Of Life : ये कैसा प्यार (obsession)


ये कैसा प्यार (obsession)


शिखा और शिखर दोनों भाई बहन थे। पर शिखा का शिखर के प्रति प्यार इस हद तक का था, कि उसे obsession भी कहा जा सकता था। 

शिखा की मौजूदगी में कोई शिखर को कुछ भी उल्टा सीधा नहीं बोल सकता था, फिर चाहे गलती शिखर ही क्यों ना हो।

दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, एक दिन शिखर अपना maths का home work complete नहीं कर के ले गया था। maths के teacher बहुत strict थे। 

उन्हें जब पता चला, तो उन्होंने शिखर को class से बाहर निकाल दिया। शिखर class के बाहर खड़ा रो रहा था, उसी समय शिखा, अपनी practical class के लिए शिखर की class के सामने से निकाल रही थी।

शिखर को रोता देखकर शिखा ने रोने का कारण पूछा, तो शिखर ने सब बता दिया। शिखा को बहुत तेज़ क्रोध आ गया, वो पार्क से एक पत्थर ले कर आई। और कस के teacher के सिर पर दे मारी, teacher के सिर से खून की धार बह निकली। पूरे school में शोर मच गया।

Principal ने तुरंत शिखा की माँ सपना को school बुलवा लिया।सपना के आने पर principal ने कहा कि वो शिखा को rusticate कर रहे हैं। सपना बहुत गिड्गिड़ाई, sir, इसका इस साल 10th है। 

इस समय इस को school से निकाल देंगे, तो इसका साल बर्बाद हो जाएगा। sir आप भी जानते हैं, मेरी बेटी पढ़ने में बहुत होनहार है। उसका result आपके school का बहुत नाम करेगा। आपको निकालना है, तो मेरे बेटे को स्कूल से निकाल दीजिये। वो नहीं रहेगा, तो शिखा शांत रहेगी।

सपना की बात, ने principal को सोचने को मजबूर कर दिया।शिखा उनके स्कूल की best student थी। वो बोले ठीक है, अगर आप ऐसा कहती हैं, तो मैं इस विषय में सोचता हूँ। आप एक बार शिखा से भी बात कर लें।

सपना, ने हामी भरी, और शिखा और शिखर को ले कर घर आ गईं।

क्या सपना, शिखा को समझा पायेगी, जानते हैं......... ये कैसा प्यार (obsession) भाग -2 में 


Tuesday, 11 June 2019

Article : संस्कार


संस्कार


आजकल जब भी news paper उठाएँ, आधा paper crime से ही भरा मिलता है। किसी की चंद रुपयों की खातिर, या बदला लेने के लिए हत्या कर दी गयी, दिन दहाड़े चोरी हो गयी, एक लड़की के साथ बहुत से लोगों ने.....

दिल दहल जाता है, ऐसी घटनाओं को पढ़कर, तो सोचिए जिनके साथ ऐसा होता है, उन पर क्या बीतती होगी?

बहुत सोचा ऐसा क्या है जो बहुत तेज़ी से बदलता जा रहा है? क्यों समाज में इस कदर crime बढ़ता जा रहा है?

बस एक ही जवाब, कौंधा- लुप्त होते संस्कार  
आपको नहीं लगता, भारत में बहुत तेज़ी से संस्कार ही नहीं संस्कार शब्द भी विलुप्त होता जा रहा है?

आज-कल हम संस्कारों को बकवास, old fashion, आदि की संज्ञा देकर उनसे दूर होते जा रहे हैं।

बड़ों के पैर छूना, उनको आदर देना, उनकी सेवा करना।

मेहमान को ईश्वर तुल्य समझ कर, उनके आने पर प्रसन्न होना, उनकी आवभगत करना।  

त्यौहारों में घरों में विभिन्न पकवान बनाना, उत्साह और उमंग से सभी रीति-रिवाज पूर्ण करना।

बच्चों के साथ समय व्यतीत करना, उन्हें सही-गलत की सीख देना

उन्हें अपने सभी काम खुद से करने की सीख देना। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं है, सभी को समान दृष्टि से देखें। 

स्त्रियों का सम्मान करें, उन्हें बुरी दृष्टि से ना देखें।

जो आपका नहीं है, उसका ना तो लालच करें, ना दूसरों से छीने, ना चिढ़े-जलें, ना बदले की भावना रखें, बल्कि मेहनत करके उसे पाने की कोशिश करें।

जो चीज़ अपनी मेहनत से मिलती है, वो हमेशा आपकी रहती है। और मेहनत करके प्राप्त करने से ही सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

असफलता से हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, सतत परिश्रम करने वाले को मंजिल अवश्य मिलती है।

Life short cuts से नहीं चलती है।  

बेईमानी, धोखा, झूठ और चोरी केवल क्षणिक खुशी देते हैं, इसके सहारे ज़िंदगी नहीं कटती है।

क्या आपको भी नहीं लगता? अब ये सब बातें केवल moral science की books तक ही सीमित रह गयी हैं।

ये कितनी बड़ी त्रासदी है, कि जो बातें हमने अपने माँ-पापा से ज़िंदगी में बड़े होते-होते सीख ली थी, आज बच्चों को वही बातें सीखने के लिए moral science subject का सहारा लेना पड़ता है।

पर इन सब का ही नतीजा है, कि देश में, मारकाट, हत्या, चोरी-चकारी, झूठ, बेईमानी, छीना-झपटी, आतंकवाद, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, .....  आदि की दरें दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

अगर देश का प्रत्येक नागरिक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे, तो सभी एक दूसरे के बारे में अच्छा ही सोचेंगे, अच्छा ही करेंगे। दूसरों का सम्मान करेंगे, सब से प्रेम करेंगे। मेहनत को सर्वोपरि समझेंगे।

तो आप ही बताइये, क्या ऐसा होने से स्वस्थ और सुरक्षित समाज का गठन नहीं होगा?

सब कुछ मोदी जी, पर मत छोड़िए। कुछ काम हमें भी करने होंगे, क्योंकि वो हमारे द्वारा ही संभव हो सकते हैं। तो सोच क्या रहे हैं?


आइये हम सब शपथ लेते हैं, कि आज से बेटा हो या बेटी दोनों में ही अच्छे संस्कार develop करेंगे। और स्वस्थ समाज को बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। और भारत को भारतीयता के साथ विश्व में प्रथम स्थान पर ले जाएंगे।

जो छोड़ चुके हैं 
चलो फिर से करते हैं 
भारत को फिर से 
पहले सा भारत करते हैं 

Monday, 10 June 2019

Kids Story : Advay the hero : नई कार


Advay the hero : नई कार

पापा को कार लिए हुए 15 साल हो रहे थे, और दिल्ली में ये नियम लागू हो गया था, कि 15 साल बाद कार change करनी होती है।

तो पापा सबसे बोल रहे थे, कि जो कार पसंद हो बता दो तो, वो ही नई कार ले ली जाए। सब लोग laptop में रोज नई कार देखने लगे।

सबके साथ advay भी देखने बैठ जाता था। एक दिन advay खेल के लौटा, तो उसने देखा mumma papa आपस में, नई कार खरीदने के लिए रुपए के arrangement की बात कर रहे थे। तो advay उनके पास चला गया। उसने पापा से कहा, पापा मैंने बहुत सारी कार देखी हैं। कार तो बहुत महंगी होती हैं।

पापा बोले, तुम्हें कैसे पता, कार महंगी होती हैं?

मैंने जब देखी थी ना, तभी उसके price भी देख लिए थे। शुरू से ही advay काफी intelligent और sincere बच्चा था।

Very good, बेटा, पापा ये सुनकर खुश हुए।

हाँ बेटा, कार महंगी तो होती ही है, पापा ने कहा।

Advay बोला- पापा, फिर आप इतने सारे रुपए कहाँ से लाएँगे?

सोचते हैं, मैंने saving करके रखी है, उसी से लेंगे, पापा ने कहा।

Saving क्या होती है, पापा?

जैसे तुम गुल्लक में पैसे रखते हो, वैसे ही मैंने bank में रुपए जमा किए हैं।

अच्छा पापा, रुकिए मैं अभी आता हूँ, कह कर advay दौड़ के चला गया। थोड़ी देर बाद वो अपनी गुल्लक ले आया, और बोला पापा मेरे पास बहुत सारे रुपए इकठ्ठा हो गए हैं।

पूरे 20 thousand हैं, आप ये सारे ले लीजिये, और उनसे नई कार ले आइएगा। तब आपके पैसे कम लगेंगे।

पापा ने mumma से पूछा, इसके पास इतने सारे रुपए कैसे आ गए? 

तब माँ बोलीं, इस साल कुछ ज्यादा ही लोग आए थे, और आपका बेटा सबका लाडला है ना। तो सबने जो जाते समय जो रुपए दिये थे, उन्हीं को ये इकठ्ठा करता रहता है।

पापा को advay की मासूमियत पर बहुत प्यार आ रहा था, और उसकी समझदारी पर बहुत फक्र भी हो रहा था।