Wednesday, 25 September 2024

Article : Checkmate - The Indian Style

आज एक अच्छी खबर के साथ यह article शुरू कर रहे हैं।

भारत का तिरंगा उस के लिए लहराया है, जिसके लिए उसे हर वर्ष लहराना चाहिए।

हम बात कर रहे हैं शतरंज की...

और ऐसा क्यों कह रहे हैं कि उसे हर वर्ष लहराना चाहिए, चलिए पहले यह ही बता देते हैं…

Checkmate - The Indian Style

शतरंज दुनिया के सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय board games में से एक है, जिसका इतिहास हजारों साल से भी ज्यादा पुराना है। छठी शताब्दी में इसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी, जहाँ इसे चतुरंग के नाम से जाना जाता था।

शतरंज के खिलाड़ी, फिल्म इसी पर आधारित थी। राजा-महाराजाओं के शौक में से यह एक लोकप्रिय शौक था।

तो जो खेल भारत से ही आरंभ हुआ था, भारत को उसमें महारत हासिल होनी ही चाहिए।

भारत के विश्वनाथन आनंद ने World Champion बनकर सम्पूर्ण विश्व पर कई वर्षों तक अपना दबदबा कायम रखा था। पर तब वो, भारत से अकेले एक नाम थे, जिन्होंने वो मुकाम हासिल किया था।

पर हमारे youngsters ने कमाल कर दिया है। और वो भी एक-दो ने नहीं बल्कि बहुत से नामों ने...

Gukesh D., P. Harikrishna, R. Praggnanandhaa, Arjun Erigaisi, Vidit Gujrathi इनके साथ ही और भी 80 नाम हैं, जो आगे बढ़ रहे हैं।

यह पांचों नाम, इस बार के Chess Olympiad की open category में gold medal winner team में शामिल हैं।

बल्कि गर्व की बात यह है कि केवल boys ही नहीं, उनके साथ girls भी इस field में अपना नाम रोशन कर रही हैं।

Tania Sachdeva, Harika Dronavalli, Vaishali R., Vantika Agrawal, Divya Deshmukh, इन पांचों ने भारत की women's category में gold medal team बनाई।

इन्हीं के साथ 18 और Woman Grandmasters हैं।

भारत ने 45th Chess Olympiad में open and women's दोनों ही category में gold medal जीता है, means समग्र (complete) जीत...

Chess Olympiad 2024 में एक team में 5-5 players रहने थे और 11 matches होने थे।


1. Open category :

I. Definiton :

यह category male and female दोनों के लिए है, मतलब इस category में दोनों participate कर सकते हैं।


II. Performance :

इस category के players ने 11 matches में से 10 matches जीते। जिससे 22 में से 21 points के साथ जीत कर हमारे youngsters ने कमाल कर दिया।

इसमें गुकेश और अर्जुन ने individual gold medal भी जीता है।

साथ ही गुकेश ने open category में top ranking भी हासिल की है, उसकी performance rating 3056 रही (उस ने 10 में से 9 matches जीते)।


2. Women's category :

I. Definition :

इसमें सिर्फ female ही participate कर सकती हैं।


II. Performance :

इसमें 11 में से 9 match जीतकर हमारी girls ने 22 में से 19 points हासिल कर झंड़े गाढ़ दिये।


45th Chess Olympiad 10 से 23 September तक चला, इसमें 1884 players ने participate किया था। जिसमें (open category में 975 and women's में 909) थे।

Open category के लिए 197 teams and women's category के लिए 183 teams ने participate किया था। Open के लिए 195 और women's के लिए 181 nations ने participate किया था।

भारत में open and women's category दोनों में gold medal जीतकर, समग्र जीत के साथ विश्व में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 

Soviet Union और चीन के बाद, भारत तीसरा ऐसा देश बन चुका है, जिसने Chess Olympiad में एक ही साल में दोनों category, open and women's category में gold medal हासिल किया है।

Chess game का इतना अच्छा प्रदर्शन देखने के बाद, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हमारे youngsters (boys and girls) FIDE world cup (chess) में भी ऐसे ही जीत हासिल करें और भारत को गौरवान्वित करें।

All the best to all of you... 

बहुत खुशी हो रही है कि जिस खेल का जन्मदाता भारत है, आज उस खेल में बेताज बादशाह बन गया..

बेताज बादशाह का अर्थ : यानी जिसे किसी sultanate, तख्त-ओ-ताज और हुक्मरानों की जी हुजूरी की जरूरत नहीं, जिसे हर आम इंसान अपना मालिक माने, वो होता है बेताज बादशाह।


जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳 


Chess game का  informational article 

Article: International Chess Day

Monday, 23 September 2024

Satire : Fitting in Society

आज का यह satire, हमारा नहीं है, Facebook पर पढ़ा था, पर पढ़कर, सच में मज़ा आ गया। 

हमारा यह उसूल है कि, जो किसी दूसरे का है, उसे कभी अपना कहकर नहीं डालते हैं।

पर आज का यह satire, इतना सटीक लगा कि डाले बिना रह भी नहीं पा रहे हैं। 

Writer को salute, उसमें comment box enable है, वरना वहीं उनकी तारीफ करते, तो सोचा अपने blog में डाल दें।

दुनिया गोल है, क्या पता वो भी अपना writeup पढ़ लें और खुश‌ हो लें। 

ऐसा हमारे भी कुछ write-ups को पढ़कर लोगों को लगा और उन्होंने, उसे अपने channel में डाल दिया।

आशा है कि writer को अच्छा लगेगा, देखकर ... अगर वहां पर comment box enable न होता, तो हम उनकी permission से उनके नाम के साथ डालते। अभी भी उनका write-up, उनको ही समर्पित।

आज कल classy दिखने का बहुत trend है, और यह satire उसी पर आधारित है, तो चलिए आगे का write-up उन्हीं के style में...

Fitting in Society

Apple mobile phone जब market में launch किया गया तो उसने एक strategy चलाई। 

उसने नारा दिया कि apple 'masses' (भीड़) के लिए नही, 'classes' (standard) के लिए बनाया गया है।

बस, ऐसा कहना था कि भारतीय 'भीड़' लग गयी, धड़ाधड़ mobile खरीदने, क्योंकि सबको 'classy' ही बनना है।


ऐसा ही पैंतरा शायद महंगी शराब वालों ने भी चला था। कौन सा glass होना चाहिए, कितना peg होना चाहिए, peg अपने हाथ में कैसे पकड़ना है,

कैसे toast करना है, कैसे स्वाद लेना है, neat पीना है, आदि…

ऐसा ही बड़े-बड़े hotel और restaurant वाले करते हैं कि कौन सी dish किस plate में होगी, चम्मच किस angle में रखनी है?

Plate के ऊपर चम्मच किस angle में रखने से क्या समझना है, starter, main course, dessert, tip आदि के चोंचले।


और फिर महंगी शराब बेचने वाले हों या महंगा खाना बेचने वाले, इनके यहां भी कुछ प्रजाति ऐसी है, कि लग गई खुद को classy दिखाने की होड़ में।


इन्ही के जैसे चमन लोग तो होते हैं जो हल्दी के दूध को भी 'Golden Latte' बोल, ₹300 का खरीदकर पीते हैं और खुद को cool समझते हैं।

इसलिए ऐसी चमन प्रजातियां यदि आपको certificate दें कि आपको glass पकड़ना नही आता, आपको चम्मच पकड़नी नही आती तो वही glass और चम्मच दोनों इनके certificate के साथ इनको ही दे मारिए।

आप जैसे अपने खाने पीने में सहज हैं, वैसा ही रहा कीजिये।

क्योंकि ज़िंदगी को  सहज जीने में ही सुकून है, classy दिखने में नहीं ...

Sunday, 22 September 2024

Poem : ये बेटियाँ

बेटियाँ, जो जीवन होती हैं, ज़िन्दगी की संजीवनी होती है, उनकी जिंदगी को कविता में पिरोने का प्रयास किया है। 

आइए इसका आनन्द लेते हैं 🙏🏻

ये बेटियाँ

ये बेटियाँ,

जीवन की अठखेलियां,

माँ की सुख-दुख की सहेलियांँ।

हल कर देती हैं झट से, 

ज़िन्दगी की अनबूझ पहेलियांँ।। 


ये बेटियाँ, 

जब जाती हैं,

होकर विदा। 

तब भी याद रखती हैं, 

पिता के घर को सदा।।


ये बेटियाँ,

होती हैं,

धान की फसल।

बदल जाती है दुनिया पूरी, 

फिर भी जाती हैं संभल।।  


ये बेटियांँ,

मां-बाप का,

अरमान होती हैं।

उनके जीवन का,

सम्मान होती हैं।।


खुशनसीब हैं,

वो परिवार,

वो आंगन।

जहां खिलखिलाने, 

आती हैं, ये बेटियांँ।।


आप सभी को बेटी दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं 🎉 💐 

😊 Happy Daughter's Day 😊


ईश्वर सभी बेटियों को सुरक्षित रखें व उन्हें जीवन में सफलता प्रदान करें 🙏🏻 😊