Monday, 7 May 2018

Article : एक कदम स्वास्थ्य की ओर

             एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आज-कल जहाँ भी नज़र दौड़ाओ, एक चीज़ की भरमार, आपको देखने को मिलेगी।

बढ़ती बीमारियाँ, ढलता शरीर, और इन सबका फायदा उठाते ढेरों advertisements & product
आपको क्या लगता है? ghee, butter, white rice, sugar,  atta, mustard oil , salt, ये सब जिम्मेदार हैं, आपको बीमार बनाने में?

जी हाँ, यही लगता है, तभी आपका kitchen cupboard  change हो गया है, अब olive oil, margarine, low fat butter, brown rice, brown bread, low sodium salt, multigrain aata, muesli , oat, etc.  ने जगह बना ली हैं, हमारी kitchen cupboard में

तो क्या अब आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं? नहीं हैं ना?

क्योंकि हम लोग गलत direction में जा रहे हैं। हमारे माता-पिता, बड़े बुजुर्ग, सब घी, तेल, नमक, आटा खाते थे, हम भी बचपन में यही सब खाते थे, और सभी, अभी से ज्यादा स्वस्थ भी थे।

फिर हम और हमारे बच्चे, वो सब खा के बीमार क्यों पड़ने लगे हैं, और olive oil, brown rice, etc खा के भी ठीक नहीं रह रहे हैं।

आपको हीं लगता, घी तेल मक्खन के बदले olive oil, brown rice, etc. को लाना Indian product  को market से खत्म कर देने की एक साजिश भी हो सकती है।

हम से ज्यादा stamina है, हमारे parents में, और हममें अपने बच्चों से, क्योंकि, घी, तेल, आटा ही solid stamina देते हैं, पर वो इसके साथ physical work भी करते थे, जो हम दिन पर दिन बंद करते जा रहे हैं। और हमारे बच्चे भी हम लोगों के जैसे ना तो उतने physical games खेलते हैं, ना उतनी मेहनत करते हैं।

तो चलिये फिर से कुछ कदम स्वास्थ्य की ओर बढ़ाते हैं, जिसको हम भूल गए हैं, फिर वही शुरू करते हैं।

जी हाँ मैं साइकिल की बात कर रही हूँ।
पहले घर के छोटे छोटे कामों को cycle से जा कर पूरे करते हैं, फिर धीरे धीरे, जब stamina बढ़ जाए और आपका office अगर बहुत दूर ना हो, तो office भी इससे जाना शुरू कर सकते हैं।

अगर फिर से cycle चलने लगीं, तो बहुत सारी समस्याओं का हल हो जाएगा।

ना तो बहुत traffic होगा, ना उससे होने वाला pollution, ना ही fatal accident, ना petrol की  किल्लत, पर इन सबसे ऊपर आप स्वास्थ्य होंगें, आपको ना तो diabetes होगी, ना high cholesterol, ना, heart disease, ना obesity वो भी बिना extra efforts के, बिना dieting के।

तो जनाब, क्या सोच रहे हैं? खान-पान ना बदलिये, बल्कि अपनी अपनी साइकिल निकालिए, और चले चलिये स्वस्थ के एक कदम की ओर। मेरी बात मान के तो देखिये, आप फिर से good looking, smart & young  लगने लगेंगे।

कहते हैं ना गरीब रोटी कमाने के लिए मेहनत करता है, और अमीर रोटी पचाने के लिए

तो ये so called अमीरी छोड़िए, क्योंकि ये अमीरियत आप से आपका बड़ा धन स्वस्थ धन ले जा रहा है। तो आइये स्वस्थ्य जीवन शैली को वापस अपनाएं, स्वस्थ रहें- सुखी रहें।

Sunday, 6 May 2018

story of life : दोस्ती

  
                         दोस्ती

जब पूजा mam ने निशा को सारी बातें बताई तो वो हैरान हो गयी और धक से रह गयी और पास में रखी हुई कुर्सी पर बैठ गयी। उसको मैडम पूजा की बातों, पर विश्वास नहीं हो पा रहा था।       
दरअसल बात कुछ दस साल पहले की थी.......

तब निशा और किरन दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं, आज की भाषा में बोलें तोbest friend for ever  types। 

पूरा स्कूल उनकी दोस्ती की मिसाल देता था और दोनों ही पढ़ाई में बहुत  अच्छे थे। 10th  की पढ़ाई शुरू हो चुकी थी और दोनों ही सहेलियाँ पढ़ाई में जुट गयी। First pre board की dates आ चुकी थी। 

अब दोनों ही सहेलियाँ मन लगा कर पढ़ने लगीं, पर निशा थोड़ी सी घबरा रही थी क्योंकि वो maths मे थोड़ी कमज़ोर थी। किरन भी निशा की पूरी मदद करती थी।

पर उस दिन class room से निकलते समय किरन ने निशा की आँखों में आँसू देखे और वो समझ गयी, कि निशा का maths का examबिलकुल भी अच्छा नही हुआ था।

जब किरन निशा के पास पहुंची तो, निशा ने किरन को अपने exam के बारे में बताया और ये भी कि उसको बहुत  डर लग रहा था, कि जब उसके marks  उसके parents को पता चलेंगे तो वो उसको बहुत  डाटेंगे। 

पर अगले दिन स्कूल आते ही निशा का सारा डर गायब हो गया, जब उसको पता चला, कि उसके maths के टीचर से पूरे क्लास की कॉपियाँ गायब हो गयी थीं और उनको यानि की पूजा mam को स्कूल के principal ने suspend कर दिया था। 

आज जब दस साल बाद वो पूजा mam से मिलने वापस आई, उन्हे अपने job की खुशखबरी देने, तो पूजा mam  ने उसको कुछ ऐसी बात बताई, जिसको सुन के उसकी आखों में आँसू आ गए। 

पूजा mam ने निशा को बताया कि दस साल पहले किरन ने ही staff room से maths  की सारी कॉपियाँ गायब की थी और ये बात खुद उसने, पूजा mam को बताई थी, और उनसे माफी भी मांगी थी। ये सब उसने निशा के लिए ही किया था। 

ये बात सुन कर निशा हैरान हो गयी और सोचने लगी, कि क्या वो गलत था या सही- जो किरन ने किया था? और वो रोने लगी, पर फिर, पूजा mam  ने निशा को समझाया की किरन ने जो भी कुछ किया उसके पीछे उसका इरादा बिलकुल नेक था, और वो निशा को बहुत  प्यार करती है। 

अब निशा के लिए किरन की दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हो गयी थी।


लेखिका : विदुषी सहाय  

Saturday, 5 May 2018

Summer Beverage : Cold Coffee with Ice-Cream


Cold Coffee with Ice-Cream


It’s a hot favorite summer beverage, that I am sharing with you. This will serve twin purpose to you.
One, for those kids who don’t want to have milk, they will love to have milk in this form.
Another, its a cool solution to beat the heat in scorching hot summer.
I’m confident that, after having it, everybody will say “YE DIL MAANGE MORE”.



Ingredients


For cold coffee

Full cream milk            500 ml.
Sugar                           3 to 4 tsp (or according to taste)
Nescafe Coffee            according to taste
Vanilla ice-cream         300 ml.

For dressing

Chocolate syrup
Chocolate powder
Wafers (chocolate, or vanilla )
Choco sticks
Choco chips

Method:

  1. Take chilled milk in a blender, add sugar to taste, add ½ teaspoon of coffee (make it with ¼ spoon for kids), then add 100 ml. of ice-cream.
  2. Blend all this for 1 to 2 minutes till the formation of froth.

         Pour in serving glasses. Add a big scoop of ice-cream in each glass and then dress it, according to your choice. Serve it with fancy straw & long handle spoon.

Tip: For a perfect flavour of coffee, always use freshly opened coffee.

N.B.:
  • For health conscious persons, sugar-free & sugar free ice cream can be used.
  • To avoid fat, you can also use, skimmed/toned/double-toned milk & make it without ice cream.