Sunday, 26 January 2020

Recipe : तिरंगा पुलाव

आज गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व है, जो हम सब की ज़िंदगी का बेहद महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन तीन रंग हम सब को बहुत मनभावन लगते हैं। लगे भी क्यों ना? ये तीनों रंग हमे हमारे अस्तित्व से जोड़ते हैं। तो चलिये आज की recipe भी तिरंगे रंग में ही सजी हुई प्रस्तुत है: जो जितनी सुंदर दिखती है, उतनी ही healthy and tasty भी है।

बच्चों को खिलाने के लिए ये best option है, because इसमें आपको vitamins, protein, iron, calcium सब मिलेगा, वो भी इतना tasty.

तिरंगा पुलाव

Ingredient:

Rice (basmati) - 300gm.
Paneer - 100gm.
Peas - 100gm.
Spinach - 100gm.
Carrot - 100 gm.
Ghee - 200gm.
Cumin - 1/2 tsp
Salt as per taste
Fresh cream - 20gm.
Cashew nut - 4 to 6
Sugar - 2 pinch 

Method:

  • Rice में salt डालकर उसको al dente (1 किनकी रह जाए) होने तक boil  कर लीजिये।
  • Spinach को boil करके paste बना लीजिये।
  • Pan में 1 tsp घी गरम करके उसमें cumin डालकर crackle (चटका) कर लीजिये। 
  • उसमें peas and spinach paste, 1 pinch sugar, salt डालकर ढक दीजिये, और धीमी आँच पर मटर गलने तक पकाएं।
  • Carrot grate कर लें।
  • दूसरे pan में 1 tsp घी गरम करके cumin डालकर crackle कर लें
  • उसमें घीसी हुई गाजर, 1 pinch sugar, salt डालकर ढक दीजिये। धीमी आँच पर गलने तक पकाएं।
  • तीसरे pan में 2 tsp घी गरम करें, इसमें मोटे कटे काजू के टुकड़े, डालकर हल्का-सा भून लें, अब इसमें cumin crackle करके पनीर के छोटे-छोटे cube, fresh cream salt डालकर अच्छे से toss कर लें।
  • अब rice के तीन भाग करेंगे।
  • एक भाग में मटर mix को मिला दें, दूसरे में गाजर mix को मिला दें और तीसरे में पनीर mix को मिला दें। 
  • इस तरह से आप के पास तीन layer बन जाएगी।
  • अब एक glass bowl लेंगे, उसमें ghee से greasing करेंगे, rice की गाजर वाली layer लगाएंगे, उस पर 1tsp. ghee डालेंगे, फिर rice की पनीर वाली layer लगाएंगे, फिर 1 tsp घी डालेंगे, फिर आखिर में rice की मटर वाली layer और 1 tsp. घी डालेंगे। अब इसे अच्छे से press कर लें 
  • अब इसे 5 min. के लिए microwave कर लीजिए।
  • अब तिरंगे पुलाव को tap करके निकाल लीजिये। 
Serve करते समय इसे ऐसे serve कीजिये, कि हर एक को तीनों layer मिले। ये देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही tasty लगता है।
इसे आप धनिया की चटनी, बाथुए के रायते या बूँदी के रायते के साथ गरमागरम serve कीजिये।
Note - मटर mix और गाजर mix में 1 pinch sugar डालने से उनका taste और colour दोनों enhance हो जाता है, आप चाहे तो इसे avoid कर सकते हैं

Friday, 24 January 2020

Tip: Preventing sandwich maker from getting dirty

Preventing sandwich maker from getting dirty


Grill sandwich का ऐसा चलन चला है, कि सबको वही सबसे ज्यादा पसंद आने लगा है 

आजकल लोगों चाहते हैं कि sandwich में बहुत ज्यादा fat भी ना हो, साथ ही उसमें cheese भी होना चाहिए। पर cheese लगाते हैं तो वो melt होकर sandwich maker को गंदा करता है।

तो आइये हम आपको बताते हैं, कैसे इससे बचा जाए।


  • आप sandwich बनाते time butter paper use कीजिये, इससे सारा cheese, bread crumbs butter paper में आएगा, और आपका sandwich maker clean रहेगा।
  • अगर आपके पास butter paper नहीं है, तो आप aluminum foil भी use कर सकते हैं।

तो इन tips को use कीजिये, और बिना चिपचिपाहट के sandwich बनाना enjoy कीजिये।

पर अगर आप इन्हें बिना use किए sandwich बनाना चाहती हैं, तो आपको हमारी अगली tip का इंतज़ार करना होगा।

अगली tip में हम आपको बताएँगे, कि कैसे मिनटों में sandwich maker से चिपचिपाहट को clean करके नए जैसा बनाया जा सकता है।

Thursday, 23 January 2020

Poem : नेता जी


नेता जी जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मेरा उन्हें शत शत नमन 

नेता जी 



नेता जी एक हमारे,
नाम जिनका सुभाष था,
रणबांकुरा जवान वो,
भारत का रत्न खास था,
अंग्रेजों से आज़ादी दिलवा देगा,
ये उसको अटूट विश्वास था,
तुम मुझे खून दो,
मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा
ये नारा उसने दोहराया था,
वादा किया था, जो भारत से,
उसको कर दिखाया था,
उसकी सेना को देखकर,
अंग्रेजों की सेना, काँपी थी,
जान चुकी थी,
अब टिक ना सकेगी,
इसलिए भारत से भागी थी,
नतमस्तक है तेरे आगे,
एक एक हिंदुस्तानी,
मिली तुम्हारे कारण आज़ादी,
ये बात, सभी ने है मानी
हो नहीं, हमारे बीच अभी तुम,  
पर हम, याद हर पल करते हैं,
तुम्हारे विचार अभी भी,
जोश हम में भरते हैं।


नेता जी जीवन पर आधारित इस post को भी अवश्य पढ़ियेगा, ये आपको आज भी जीवन जीने की प्रेरणा देगी।