Monday, 12 July 2021

Recipe : Vintage Car Chocolate cake

आज बच्चों का most favourite cake, chocolate cake की recipe, share कर रहे हैं। 

हमारे एक viewer की demand है कि हम कोई ऐसी design भी share करें, जो boys की favourite हो, साथ ही घर में easily, prepare भी हो जाए।

 तो आज आप को boys की favourite car design को कैसे prepare कर सकते हैं, वो भी बता रहे हैं।

Vintage Car Chocolate cake




Ingredients 

For base-

All purpose flour (Maida) - ¾ cup

Cocoa powder - ¼ cup

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 cup

Milk  - 1 tbsp

Eno fruit salt - 1 sachet 


For Icing 

Non dairy whip cream - 2 cup

Chocolate slab - ½ portion of slab

Harshey's chocolate syrup - 2 tbsp

Oreo biscuit - 2


Method - 

For base -

  1. मैदा और cocoa powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  5.  इसमें थोड़ा-थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet eno fruit salt अच्छे से mix कर दीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, container में cake mix डाल दीजिए । 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 3 to 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए। 

For Icing 

  1. Non dairy whip cream को stiff peaks आने तक whip कर लीजिए। इसको कैसे ready करते हैं, इसके लिए आप Icing tips and tricks click करें।
  2. Chocolate slab को grate कर के chocolate shaving prepare कर लीजिए। 
  3. Half whip cream में, chocolate shaving and hersheys' chocolate syrup add कर के अच्छे से mix करेंगे। Chocolate whippped cream ready हो जाएगी।
  4. Cake base के तीन horizontal side, cut कर लीजिए। 
  5. आप base की layer में white whipped cream लगा कर crumb coat कर लीजिए।
  6. Final icing में chocolate whip cream से icing करेंगे।
  7. अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप car की design का cake बनाना चाहते हैं तो आप को क्या करना है।
  8. Cake के base के लिए container, rectangular shape का लीजिए।
  9. अगर आप कोई particular shape बनाना चाहते हैं तो, जो quantity हमने आपको बताई है, उसकी double करनी होगी।
  10. तो हमने double quantity से दो rectangular shape के cake prepare कर लिए हैं।
  11. Cake base के दो horizontal layer sheet काट लीजिए।
  12. तीन layer, rectangular ही रखेंगे, और एक  layer को बीच में से cut कर के 2 square shape ready कर लेंगे।
  13. अब तीन layers में white whipped cream लगा कर, एक के ऊपर एक रख देंगे। 
  14. Third layer पर white whipped cream लगा कर अब उस पर पीछे की तरफ square shape की दोनों layer पर white cream लगा कर car का shape दें देंगे।  
  15. हम white cream से car का पूरा shape दे देंगे, और उसका crumb coat, complete कर देंगे। अब इसे 15 minutes के लिए freezer में रख देंगे, जिससे अच्छे से icing set हो जाए।
  16. अब chocolate cream से हम car design का outer look दें देंगे।
  17. हमने vintage style रखा है, इसलिए light colour रखें हैं। आप dark colour भी कर सकते हैं। 
  18. चाहें तो gel colour use कर सकते हैं।
  19. Gems and chocolate pops भी use कर सकते हैं। आप अपनी imagination से cake जैसे चाहें, वैसे decorate कर सकते हैं।
  20. Car के wheels के लिए, हमने oreo biscuit use किया है।
  21. साथ ही car की lights के लिए oreo biscuit की cream use की है।
  22. तो लीजिए ready है, vintage car chocolate cake.

आप भी अपनी imagination को use कीजिए और tempting cake बनाइये। और हमारे साथ अपने cake की pic share कीजिए 😊

चलिए चलते-चलते, कुछ tips and tricks भी हो जाए...

Tips and Tricks 

  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Cake mix, इडली के घोल जैसा रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  • इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • हम cake decoration, में natural materials से ही colour लाते हैं। अगर आप चाहें तो gel colour use कर सकते हैं। पर यह artificial होते हैं। इनके use से बहुत बार cake का taste bitter हो जाता है।तो हम colour से compromise कर लेते हैं, पर health and taste से नहीं। आप की क्या priority है, वो आप की मर्जी है।
  • तो बस रखिए, इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।

Thursday, 8 July 2021

Poem : हर तस्वीर कहानी कहती है

 हर तस्वीर कहानी कहती है


हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती है।।


इस तस्वीर की सुन्दरता भी,

बड़ी अजब निराली है।

दादी वरमाला लिए,

दादा जी की होने वाली हैं।।


हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।।


इस तस्वीर में दो रंग,

सफ़ेद काले संग-संग।

नानी जब नाना की हुई थीं,

सकुची सी शर्माई हुईं थीं।।


हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।।


यह तस्वीर लगती कितनी अच्छी है,

सपनों से सुन्दर, वर्तमान सी सच्ची है।

पापा ने जब माँ को पहली बार था देखा,

वही थी हमारे अस्तित्व की रेखा।।


 हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।।


इस तस्वीर में रंगों की छटा छाई, 

तुम्हारे-हमारे मिलन की घड़ी आई।

संग जो एक-दूजे का पाया था,

अरमानों का संसार बसाया था।।


 हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।। 


इस तस्वीर से नज़र हटती नहीं,

इस दिन मैंने अपनी परछाई थी पाई।

जहाँ भर की खुशियाँ झोली में समाई, 

परियों से भी सुन्दर, मैंने बिटिया पाई।।


 हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।।


इस तस्वीर में जो नजर टिकती है,

लाख चाहो, तो भी नहीं हटती है।

मेरे परिवार को पूरा करने आया,

कान्हा सा सुंदर बेटा है पाया।।


 हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।।


समय के साथ सब बदलता है,

रोके किसी के कहाँ रुकता है।

पर तस्वीर, अपने अन्दर, 

उन पलों को समेट लेती है।।


हर तस्वीर कहानी कहती है।

कुछ नयी, कुछ पुरानी रहती हैं।।

Wednesday, 7 July 2021

Article : India towards formal economy

एक पुराना सवाल, जिसका जवाब बहुत लोगों को सही नहीं मिला। पर उसके कारण बहुत लोगों ने मोदी जी को ग़लत जरुर मान लिया। आज उसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं....

शायद सभी के आंखों के सामने से गलतफहमी का पर्दा हट जाए....

India towards formal economy 




1947 से आज तक India में 15 Prime ministers रह चुके हैं।

जिसमें कांग्रेस से लेकर BJP व other parties की government रही है।

यह तो आप सबको पता ही होगा, किसी भी देश के विकास के लिए, देश से एकत्र किया जा रहा tax ही काम आता है। 

फिर चाहे, सड़कों का निर्माण हो, या पुल का, स्कूल, काॅलेज, अस्पताल खोलने हों या शहरीकरण करना या गांवों का विकास, देश‌ को महामारी से बचाना हो या सेना का सशक्तीकरण या ऐसे ही और बहुत से काम.....

देश की सुरक्षा और विकास के लिए tax बहुत जरूरी है।

पर 1947 से लेकर 2014 तक india में 3 करोड़ लोग ही direct tax pay करते थे। 

Direct tax pay को आसान भाषा में कहें तो income tax.

जिसमें अधिकांश Middle class salaried employees ही रहते हैं। जबकि देश की जनसंख्या लगभग 135 करोड़ है।  

2014 में demonetization किया गया था।

जिसे बहुत लोग अच्छा मानते हैं, पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के अलावा भी बहुतों के मन में यह रोष है कि यह करना पूर्णतया गलत था।

चलिए आज इसी बात पर चर्चा कर लेते हैं कि demonetization क्यों आवश्यक था, इससे देश को क्या लाभ मिला।

जो BJP समर्थक हैं, उन्हें कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है कि मोदी जी, देश के लिए कितना कुछ कर रहे हैं, पर जो विरोधी हैं, उनका थोड़ा ध्यान खींचना है। 

Effects of demonetization and GST 

आप में से कितने लोग यह जानते हैं कि 2014 के पहले 1000 and 500 के नोट भारत में नहीं बल्कि Europe and USA में बनते थे। और इसके एक नोट की लागत approx 4.50 रुपए और 3 रुपए क्रमशः थी। और बाकी सभी नोट भारत में ही बनते थे।

पर जब मोदी जी सत्ता में आए तो उन्होंने अपने मंत्रीमंडल के साथ मिलकर यह तय किया कि अब से विदेश से भारत के रुपए छप कर नहीं आएंगे।

जिसके कारण demonetization में 1000 and 500 रुपए scrap किए गए। 

आज India की सारी currency, India में ही बन रही है। जिसके कारण हमें करोड़ों का फायदा हुआ है। 

साथ ही 1000 and 500 के नोट चलने बंद हो रहे थे तो सबको उन्हें 1 हफ्ते की समय अवधि में जमा करने थे। 

जिससे लोगों की जमाखोरी सामने आ गई। सज़ा और जेल से बचने के लिए ना जाने कितने कालाबाजारी सुधर गये।

नक़ली नोटों का कारोबार ठप हुआ, साथ ही आतंकवादियों का समर्थन करने वालों पर भी गाज गिरी। तो आतंकवाद भी कम हो गया।

जब सबकी जमा पूंजी निवेश सामने आया, तो tax pay ना करने वालों की संख्या का कच्चा चिट्ठा खुल गया और अपने को बचाने के लिए tax payers की संख्या मात्र चार सालों में तकरीबन 3 करोड़ से बढ़कर 6 करोड़ से आगे बढ़ गई। यह वो लोग हैं जो direct individual income tax payers हैं।

Demonetization के साथ ही GST लागू किया गया। जिसके कारण लगभग 4 लाख shell company के registration खारिज कर दिए गए।

जिनको clear कराने कोई नहीं आया, क्योंकि companies चलाने वाले भी जानते थे, clear कराने पर पूछा जाएगा कि इसको चलाने के लिए पैसे कहाँ से आए, तो उसका कोई जवाब नहीं होगा।

GST से पहले मात्र 65 लाख व्यापारी tax pay करते थे पर जबसे GST आया, तब से 1 करोड़ के ऊपर व्यापारी tax pay कर रहे हैं।

अब आपको समझ आया कि demonetization and GST के क्या effects आए हैं।

और यह भी समझ आया होगा कि क्यों किया गया। 

क्या कहा, नहीं आया?

अरे भाई, इसलिए कि tax pay करने का काम सिर्फ middle class salaried employees को ही ना करना पड़े।

बल्कि देश की सुरक्षा और विकास की जिम्मेदारी सब उठाएं।

जब देश सबका तो जिम्मेदारी भी सबकी।

अब समझ आया कि मोदी जी जैसे दूरदर्शी प्रधानमंत्री की भारत को कितनी आवश्यकता है।

जब तक आप सिर्फ़ अपने बारे में सोचेंगे, आप को मोदी जी कभी पसंद नहीं आएंगे, जिस दिन देश को अपना समझ कर सोचेंगे, उस दिन से मोदी जी आपको सबसे ज्यादा पसंद आएंगे।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳