Friday, 29 July 2022

Article : Rooftop Solar Power Scheme

  Rooftop Solar Power Scheme


बढ़ती गर्मी के कारण, बिजली के बढ़ते खर्चों से हर कोई परेशान है। बिना AC or cooler के काम नहीं चलता है, और इन्हें चलाएं तो, बिजली का बिल और दिल की धड़कन दोनों बहुत तेजी से बढ़ती है।

पर कर क्या सकते हैं? सहन करने के अलावा दूसरा कोई उपाय भी तो नहीं है! 

जब आप Shades of Life के साथ हैं तो solution बताना तो बनता ही है...

जी हाँ, उपाय है, वो भी बहुत अच्छा, और हाँ, वो भी एक दो दिन, हफ्ते या महीने के लिए नहीं, बल्कि सालों के लिए...

क्या हुआ, सुनकर चौंक गए? 

बिल्कुल हैरान मत होइए, ऐसा हो सकता है, बल्कि हम तो कहेंगे कि सब को इसे अपनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे पैसे बचाने के साथ ही environment protection के लिए भी बहुत अच्छा साबित होगा...

चलिए, अब और बात करने के बजाए सीधे मुद्दे पर आते हैं... 

हम बात कर रहे हैं, Solar panel की।

Central government द्वारा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए Central government द्वारा rooftop solar power scheme चलाई जा रही है। इस scheme के तहत यदि आप अपने घर की छत पर Solar panel लगवाते हैं। तो आपको घर की खपत के लिए काफी ही कम दाम पर बिजली प्राप्त होगी। 

Central government के द्वारा चलाई जा रही, इस योजना में rooftop solar power subsidy plan की जा रही है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाते हैं, तो बिजली की लागत लगभग, तीस से पच्चास प्रतिशत तक कम हो जायेगी।

इस plan के द्वारा 25 वर्ष तक बिजली उपलब्ध होगी। जिसमे आपको starting के करीब, पांच वर्षो तक भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद आप करीब बीस वर्षो तक free में बिजली का फायदा उठा सकते है। जिसके लिए आपको कुछ भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

इस scheme को प्राप्त करने के लिए आपको Electricity Distribution And Billing Office से संपर्क करना पड़ेगा।

बिना एक रूपए खर्च करे, free में भी आप Solar panel लगवा सकते हैं।  उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए, आपको mnre.gov.in पर login करना होगा, इससे आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

वहीं इस scheme में apply करने के लिए आपको rooftop solar power scheme पर जाना होगा। जहां सभी जानकारी आपको विस्तार से प्राप्त हो जायेगी। जो कि आपको solarrooftop.gov.in पर login करने से मिलेगा। 

इसके बाद आप उस form पर apply करें। वहां आपको अपना State select करना होगा। जिसके बाद आप अपने सभी details fill करेंगे। इस प्रकार से आप easily solar rooftop subsidy plan के लिए  registration कर सकेंगे। इसके बाद आपको company संपर्क करेगी। 

एक बार details में इस योजना को ज़रुर पढ़ें और अगर यह आप को यह plan लाभदायक लगे तो फिर बिना किसी देरी के इसका भरपूर लाभ उठाएं।

Wednesday, 27 July 2022

Tip : Fake paneer vs Real paneer

हम vegetarian लोगों के लिए, party में कुछ special arrangements करना हो तो सबसे पहले जो याद आता है तो वो है पनीर...

हमारी हर दावत की शान होता है पनीर। फिर वो चाहे कोई official party हो या unofficial.

बच्चों की birthday party हो, हम लोगों की anniversary party हो या marriage party. 

मतलब ज़रा कुछ special events हुए नहीं कि, पनीर की एक recipe तो पक्की। 

इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि, मौसम कोई हो, state कोई हो, पनीर हमेशा मिल जाता है, सबको बहुत पसंद आता है, और सबकी बड़ी बात, premium dish मानी जाती है।

लेकिन आज हम आपको इसकी कोई recipe बताने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उससे भी important बात बताने जा रहे हैं, जो हर पनीर‌ lover को जाननी चाहिए। 

पनीर, असली है या नकली? 

जानना चाहते हैं कि क्यों? 

क्योंकि, कई बार पनीर खाने की वजह से बदहजमी हो जाती है या फिर सेहत बिगड़ जाता है ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि जो पनीर आप ने खरीदा था, क्या वो वह असली नहीं है? 

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इसकी पहचान कैसे की जाए? तो यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है इसका हल हम आपको बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं असली और नकली पनीर की पहचान कैसे करते हैं 

नकली पनीर की पहचान

 

By Rubbing

जब भी बाजार से पनीर खरीद कर लाए तो उसके एक टुकड़े को हाथ से मसलकर देखिए, अगर वह एक ही बार में चूरा बन जाता है, तो समझ लें मिलावटी है। इसे skimmed milk Powder से बनाया जाता है जिसकी वजह से ऐसा होता है।

Treat with Iodine 

पनीर के एक block को पानी में डाल कर उबालिए और Iodine tincture की कुछ बूंदें डालकर कुछ सेकंड के लिए छोड़ दीजिए, अगर यह नीला पड़ जाएगा इसका मतलब आप ने नकली पनीर खरीदा है।

By taste and texture

सबसे आसान तरीका है कि पनीर का एक टुकड़ा खा कर देखें, अगर खाने में यह रबड़ की तरह खींचता है तो समझ जाइए यह नकली है इसके अलावा यह छूने में सख्त है तो भी पनीर नहीं खरीदना चाहिए 

Treat with soyabean or arhar dal powder

एक तरीका यह भी है, पनीर के एक block को उबाल लीजिए, जब पनीर ठंडा हो जाएगा तब इस पर सोयाबीन या अरहर की दाल का पाउडर छिड़क 10 मिनट के लिए रखें अगर पनीर लाल पड़ जाता है इसका मतलब इसमें Urea की मिलावट की गई है। 

तो अब से पहले आप पनीर की जांच कर लें, उसके बाद ही उससे अपनी favourite dish बनाएं।

Tuesday, 26 July 2022

Poem: माँ का अस्तित्व

अभी बच्चों के दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें ईश्वर की कृपा और अपने सभी लोगों के आशीर्वाद से बच्चों के बहुत अच्छे परिणाम आए हैं। सभी बच्चों को बहुत सारी बधाइयां, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद...

उन सभी माँ के प्रेम, समर्पण और प्रसन्नता को समर्पित आज की कविता...

माँ का अस्तित्व 



बच्चे की सफलता पर, 

किसी ने माँ से पूछा।

उसके सफल होने से,

आप ने क्या है पाया? 

नाम, यश, कीर्ति सब उसकी, 

आपके हिस्से क्या आया? 

माँ ने बड़े प्यार से, 

अपने बच्चे का माथा चूमा।

फिर अपने अस्तित्व को टटोला,

कुछ देर बाद, उसने बोला,

मेरे पंखों को परवाज़ मिल गये। 

सुर को मेरे, साज मिल गये। 

जो सपने थे अधूरे,

पूरे वो आज हो गए।

जी रही थी मैं,

 आज तक जिस आस में, 

उस आस को मायने मिल गये।

माँ के अस्तित्व को,  

जीने के बहाने मिल गये।।