Tuesday, 30 August 2022

Poem : हरतालिका तीज

हरतालिका तीज 


हरतालिका तीज 

है अजब निराली;

सखियों द्वारा, माँ पार्वती 

को हरने वाली।

हरण था, माँ पार्वती का,

शिव शंभू के वास्ते।

पवित्र प्रेम प्राप्ति के लिए,

छोड़ आई महलों के रास्ते।

प्रेम अटटू था,

थी शिव शंभू को पाने की आस,

त्याग दी माँ ने,

सदियों तक अपनी भूख प्यास।

कठोर तप था, था अडिग निश्चय,

फिर कैसे भोलेनाथ उन्हें ना मिलते...

माँ पार्वती के हरण से,

महादेव के वरण तक की,

अनोखी प्रेम की गाथा है,

हरतालिका तीज का व्रत,

पवित्र व्रत अनुराग का;

सिद्ध व्रत सुहाग का।


अखंड सौभाग्य की कामना के परम पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻💐

माँ पार्वती और भगवान शंकर की कृपा सब पर बनी  रहे🙏🏻🙏🏻

Friday, 26 August 2022

Stories of Life : अपने भरोसे

 अपने भरोसे


नीमा, हम लोग निकल रहें हैं, तुम अभिमन्यु को, दाल-rice खिलाकर सुला देना।

दीदी, आप अभि बाबा की चिंता नहीं करना, मैं बहुत प्यार से उसका सब कर दूंगी।

सच्ची नीमा, तेरे प्यार के आगे, अभि हमें भी कुछ नहीं समझती है, उसे खाना-पीना, सोना सबसे तुम से ही रहता है।

दीदी, अभि बाबा है ही इतना प्यारा... उसका मैं सब देख लूंगी, आप बस मेरी पगार का...

पगार का क्या नीमा? रोनित ने कड़क आवाज़ में पूछा..

दीदी को पता है भैया, नीमा ने बेफिक्री से बोला..

रंजना ने कहा, पर नीमा हमने अभी 2 महीने पहले ही तो..

दीदी, आप तो जानती ही हैं कि कितनी मंहगाई बढ़ गई है, फिर अभी मेरे मर्द का भी काम छूट गया है।

रंजना को आफिस जाने की जल्दी थी, उसने पगार बढ़ाने का आश्वासन दिया और चली गई।

नीमा बहुत खुश थी, तभी उसके पति का फोन आया, क्या हुआ रे नीमा, पगार बढ़ी क्या?

हाँ रे, पहले मचमच कर रहे थे वो लोग, फिर बढ़ाने का बोल कर गए हैं।

सत्या बोला, बस ऐसे ही इनकी दुखती रग दबा कर रख,अभि बाबा का सारा काम अपने हाथ में लेती चल कि अभि बाबा सब कुछ तेरे से कराए..

तू चिंता मत कर, मैं सब कुछ बराबर देख लेगी।

अभी चंद महीने भी नहीं गुजरे थे कि एक दिन नीमा, रंजना से बोली- दीदी मुझे छुट्टी चाहिए।

कितने दिन की नीमा? रंजना ने file पलटते हुए पूछा...

दीदी, एक महीने की...

एक महीने की!... क्या बोल रही हो? 

दीदी, गांव में ननद की शादी है, आप तो जानती हैं, गांव जाने का मतलब 1 महीना तो लगेगा ही...

अरे नीमा, इतने दिन कैसे manage होंगे? अभी रोनित पर भी work load बहुत ज्यादा है... फिर अभि, तो तेरे ही हाथों से, सब करता है

दीदी, आप तो जानती हैं, मेरा मर्द गाली बकने लगेगा, काम छुड़वा देगा, वो अलग... 

नीमा काम छोड़ देगी, इस सोच से ही रंजना कांप गई, अच्छा जा, पर जल्दी आने की कोशिश करना..

नीमा अपना सारा सामान समेट रही थी कि सत्या का फोन आ गया कि जा अपनी दीदी से बोल कि बीस हजार दें नहीं तो काम छोड़ देगी, और सुन देने में आनाकानी करें तो काम छोड़कर निकल आना, नाक रगड़ती आएंगी, तुझे बुलाने...

नीमा ने जाकर, रंजना से बोला, दीदी मैं आपका काम छोड़कर जा रही है...

क्यों अब क्या हुआ नीमा? मैंने 1 महीने की छुट्टी दे तो दी।

नहीं दीदी, पूरा नहीं पड़ता पैसा, मुझे दूसरी जगह पूरे 20 हजार मिल रहे हैं और आप तो 15 हजार भी नहीं दे रही हैं...

नीमा तुमने जितना कहा, हमने दिया, फिर ऐसे क्यों बोल रही हो? फिर अभि का भी तो सोचो, उसका तो तुम्हारे बिना चलेगा भी नहीं...

दीदी मैं अपना फायदा सोचूं कि आपका देखूं... आप बीस हजार दे सकती हो तो बोलो, वरना मैं चली..

अच्छा कुछ दिन तो दे, मैं तब तक दूसरी देख लूं।

दूसरी, चौथी, आप को जितनी देखनी हो देखो, मेरी सी नहीं मिलनी है, मुझे मेरा बताओ, रुकूं या जाऊं?

पर नीमा, बीस तो बहुत... अच्छा भैया को आने दो...

रहने दो दीदी, तुमसे नहीं होने का, मैं चली, कहकर, नीमा ऐसी निकली कि फिर उसने पलट कर भी नहीं देखा।

इस बात को तीन महीने गुजर गए...

एक दिन रंजना ने देखा, नीमा बहुत दुःखी सी चली जा रही थी।

क्या हुआ नीमा? रंजना ने उसे रोकते हुए कहा, सब ठीक है ना?

नहीं दीदी, कुछ ठीक नहीं है, कहकर नीमा फूट-फूटकर रोने लगी।

क्या हुआ नीमा? बताओ तो..

दीदी मेरे मर्द का आक्सीडेंट हो गया है, city अस्पताल में भर्ती है। मैंने बहुत लोगों से मदद मांगी, पर कोई भी पैसा देने को तैयार नहीं है।

अरे पगली, तो मेरे पास आ जाती..

किस मुंह से आती दीदी? मैंने कितना बुरा किया था, आप के साथ।

वो छोड़, यह बता कितना रुपया चाहिए।

1 लाख दीदी 

1 लाख...! रंजना सुनकर स्तब्ध रह गयी 

अच्छा तुम चलो अस्पताल, मैं पैसे का इंतजाम कर के आती हूंँ। 

दीदी आप...

हाँ आती हूँ।

एक हफ्ते बाद

Sunday की शाम थी, रोनित, अभि और रंजना तीनों बैठे मस्ती कर रहे थे। तभी नीमा आती है।

अरे नीमा तुम! क्या हुआ सब ठीक है? और रुपए चाहिए?

नहीं दीदी, सब ठीक है, मेरा मर्द घर आ गया है और यह सिर्फ आपके कारण हुआ है।

ऐसे तो मैं आपका पैसा और एहसान  कभी नहीं चुका पाऊंगी, इसलिए मैंने सोचा है कि अब हमेशा के लिए आप के घर में मुफ्त में काम करूंगी और कभी परेशान नहीं करुंगी।

तुमने यह सोचा, हमारे लिए इतना ही बहुत है, पर नीमा  इसकी कोई जरूरत नहीं है, पैसे जब तुम्हारे पास हों दे देना, हमने तो इन्सानियत के नाते किया था।

जब तुम गई थीं, तब हमें बहुत परेशानी हुई थी, हम दूसरी लगा सकते थे, फिर हमने सोचा कि, हम लोग बच्चे तो पैदा कर लेते हैं पर पालन-पोषण दूसरे के भरोसे करते हैं।

उसके बाद हमने यह decide किया कि हमारा बेटा, हम उसे अपने भरोसे पालेंगे। तब से मै छुट्टी ले लेती हूँ या work from home करती हूँ और कभी भैया कर लेते हैं। 

सब अच्छे से manage हो जा रहा है। जब हमें जरूरत होगी, हम तुम्हें बुला लेंगे। 

सच कह रही है, तुम्हारी दीदी, हमने बहुत मुश्किल से सीखा है कि अपने बच्चों को अपने भरोसे ही पालना चाहिए, तभी बच्चों से proper bonding भी होती है और यही सही भी है। रोनित ने बहुत प्यार से अभिमन्यु की तरफ देखते हुए कहा...

नीमा, जल्दी ही पैसे वापस करने की बात कहकर निकल गई ।

Wednesday, 24 August 2022

Article : Reasonable Markets in Delhi NCR

आज आप को बताने जा रहे हैं कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो कैसे और कहाँ से सामान खरीदें कि दिल्ली में रहना भी आप के बजट के अंदर रहे। 

जिससे दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहकर भी आप अपने सभी सपने पूरे कर सकें। 

यह market तब बहुत काम आते हैं, जब घर में शादी-विवाह या बड़ा function हो।

तो चलिए आप को दिल्ली NCR के उन markets के बारे में बताते हैं, जो इतने सस्ते, कि आपको लगेगा दुकानदार सब कुछ FREE दे रहे हैं। सस्ते दामों में अच्छी चीजें मिल जाए तो किसे बुरा लगता है...

दिल्ली NCR के सस्ते Market 

सबसे पहले आप को दिल्ली के market के विषय में बताते हैं।

Sarojini Nagar Market and Janpath 

जब सस्ते market के बारे में बात होती है तो सबसे पहले Sarojini Nagar का नाम लिया जाता है तो हम भी उसी से शुरुआत कर रहे हैं।

दिल्ली में सस्ते market के लिए लोग Sarojini Nagar Market and Janpath जाते हैं, यहां पर आपको 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में shirt, boots, jeans, skirts, shorts, t-shirt, jewellery, और कुर्ती जैसे fashion के बहुत से trendy कपड़े & accessories आपको आसानी से मिल जाएंगे।

Chandni Chowk

चाँदनी चौक का नाम तो कौन नहीं जानता है? फिर वो चाहे दिल्ली में रहता हो या नहीं...

हिंदी फिल्मों में दिल्ली दिखानी हो तो, चाँदनी चौक तो दिखाते ही हैं, तो बस सबको पता है, चांदनी चौक के बारे में।

हिन्दी फ़िल्मों के अलावा चाँदनी चौक, सस्ते समानों के लिए भी बहुत famous है, specially cloths के लिए। 

फिर अगर शादी के लिए shopping करनी हो तो उसके लिए फिर इससे बेहतर कोई और market ही नहीं है। एक से एक ख़ूबसूरत लहंगे और वो भी एकदम reasonable price पर। Fancy jewellery, footwear, etc. भी बहुत अच्छे rates में मिल जाते हैं।


अब आप को Noida के सस्ते markets के बारे में बता देते हैं:

Indra Market

अगर आप घरेलू सामान, kitchen का सामान और jewellery लेना चाहते हैं, तो नोएडा के इंदिरा market जरूर जाएँ। यहाँ आपको बेहद ही किफायती दामों में बढ़ियाँ सामान मिल जाता है। 

Navdurga Market

नोएडा का नवदुर्गा market काफी famous है। यहां पर आपको casual wear से लेकर घरेलू सामान, street food सब कुछ किफायती दामों पर मिल सकता है। साथ ही यहाँ पर लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। तो weekend पर जाकर आप इस market का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Savitri Market

यहाँ पर आप mobile or laptop की repairing सस्ते में करवा सकते हैं। 

Atta (अटृा) Bazaar

नोएडा में लगने वाला अट्टा बाज़ार सस्ते बाज़ार के नाम से काफ़ी famous है। यहाँ आपको 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में बेहतर कपड़े मिल जाते हैं। साथ ही यहाँ पर fancy सामान, electric सामान, footwear और अन्य सामान बेहद कम दामों में मिल जाते हैं।


अब कुछ बाजार, गुरुग्राम के भी बता देते हैं:

Sadar Bazaar

यहाँ पर आप western wear and branded shoes बहुत reasonable price पर खरीद सकते हैं। इसके साथ यहां घरेलू सामान की भी खरीददारी कर सकते हैं। 

अगर आप एक family person हैं, तो यह market specially आप के लिए ही है। Home decor, furniture से लेकर kitchen के जरूरी सामान तक, सब आपको कम दामों में मिल जाएगा। 

Qutub Plaza

गुरुग्राम के qutub plaza में बच्चों के खिलौने, gents-ladies के कपड़े, सब कुछ यहाँ बेहद कम दाम में मिल जाता है। यहाँ 500 रुपये में अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं। 

Arjun Nagar Market

अर्जुन नगर Market में भी, reasonable price में बहुत कुछ मिल जाएगा, यहां पर आप 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में shirt, कुर्ती, boots, t-shirt and jewellery आसानी से खरीद सकते हैं। 

अब अपनी requirements के according, जो भी market आप के घर के पास है, वहाँ से आप shopping कर सकते हैं।