Wednesday, 30 November 2022

Recipe : Perfect nankhatai

 आज आप के लिए, एक ऐसी recipe share कर रहे हैं, जिससे शायद आपको अपना बचपन याद आ जाए...

हम बात कर रहे हैं नानखटाई की

हमारी तो यादें जुड़ी हैं इससे... जब भी नानी जी के घर जाते थे तो हमारी नानी हम सबके लिए मंगाया करती थीं और हम सब बच्चे बड़े चाव से खाते...

तो चलते हैं, यादों के झरोखे में..

Perfect Nankhatai





All-purpose flour - 1 cup

Wheat flour - ½ cup 

Gram flour - ½ cup

Sugar - 1 cup 

Clarified butter (ghee) - 1 cup 

Baking soda - ½ tsp.

Fresh curd - 2 tsp. 

Green cardamom - 2 

Salt - 1 pinch 

Pistachio - for garnishing ( optional)


Method - 

Mixer grinder jar मेंं, Sugar व green cardamom को छीलकर डाल दीजिए और महीन पीस लें। 

मैदा, बेसन, आटा, सोडा सब मिलाकर छानकर  आटा mix ready कर लीजिए।

Mixing bowl में घी व sugar powder डालकर stiff peaks आने तक फेंट लें। 

अब इसमें आटा mix और दही को डालकर, हल्के हाथों से मिलाते हुए soft dough बना लीजिए।

Baking tray की lining( tray पर घी लगाकर चिकना कर लें, फिर उस पर मैदा dust कर लें) कर लीजिए। 

नानखटाई को shape दे दीजिए, फिर उसके ऊपर  thumb से press कर दीजिए और उसे pistachio से garnish कर लीजिए। 

Convection mode पर Preheat oven में नानखटाई रख दें। अब इसे 180 °c per 15 minutes तक bake कर लीजिए। 

Yummy tasty Nankhati is ready to have.

अगर आप के पास oven नहीं है या अगर आप के microwave oven में convection mode नहीं है, तब भी आप निराश नहीं हो...

आप तब भी मस्त नानखटाई बना सकते हैं... मंच

अगर आप के पास oven नहीं है तो आप Pan or wok में salt डालकर high flame पर 15 minutes के लिए, ढककर रख दीजिए।

एक प्लेट को greese कर के उस पर नानखटाई रख दीजिए।

अब इस Preheated wok में नानखटाई की plate रखकर 20 minutes के लिए slow flame पर ढककर पकाएं। 

मस्त नानखटाई तैयार हो जाएगी... 

चलिए कुछ tips and tricks भी बताते चलें...

Tips and Tricks 

घी पिघला हुआ 1 cup लेना है, याद रखियेगा अगर आप ने जमा हुआ 1 cup लिया तो घी की quantity बढ़ जाएगी। इससे आप की नानखटाई गोल और फूली ना बनकर flatten हो जाएगी। हालांकि स्वाद तब भी बहुत अच्छा लगेगा। 

घी और चीनी, soft peaks आने तक फेंटना है, इससे ही नानखटाई  में अंदर अच्छी जाली बनेगी साथ ही खुसखुसी भी बनेगी।

आप पिस्ता के अलावा कोई और मेवा भी ले सकते हैं और मेवा ना हो तो उसके बिना भी बना सकते हैं।

आप चाहें तो पूरे गेहूं का आटा भी ले सकते हैं, पर उसका स्वाद अलग होगा, लेकिन वो भी स्वादिष्ट होगा। 

आप चाहें तो, बेसन की जगह custard powder भी ले सकते हैं, इससे flavoured cookies बन जाएगी।

चुटकी भर नमक डालने से taste, enhance हो जाएगा। 

दही जरुर से डालें। दही होने से ही जाली आएगी। 

बेकिंग सोडा ½ tsp से ज्यादा ना लें।

तो हो जाए एक नानखटाई party 🎉

Tuesday, 29 November 2022

Short story : सोच का अंतर

 सोच का अंतर



कल किसी काम से एक office जाना हुआ, जहां हर तरह के लोग मौजूद थे। 

गरीब, मध्यम वर्गीय, अमीर और बहुत अमीर...

वहीं हम सबके बीच में एक गरीब व्यक्ति था, जिसने अपने जीवन भर की कमाई उस कार्य के लिए दी हुई थी।

यहां बड़े बड़े लोग आएंगे तो उन सब के बीच में उसकी कोई बात नहीं सुनेगा, इसलिए वो नहा-धोकर करीने से अपने बाल‌ बनाया हुआ था, वो अपने सबसे मंहगे कपड़े पहन कर आया था।

पर क्योंकि उसने सारी पूंजी तो उस कार्य में निवेश कर दी।

इसलिए उसके मंहगे कपड़े भी बहुत अच्छी अवस्था में नहीं थे।

उसने एक पुरानी जींस पहन रखी थी, जो जगह जगह से घिसी-पिटी और फटी हुई थी। साथ में तुड़ी मुड़ी सी शर्ट...

हम सब के बीच वो बिल्कुल भी comfortable नहीं था। वो ऐसे बैठा था कि जहां जहां से उसकी जींस फटी हुई थी, उन्हें छिपने के लिए, उस पर या तो उसने लाए हुए सामान रखे हुए थे या अपने हाथ।

उसकी इन सब हरकतों के कारण, और लोग भी उसे हिकारत भरी नजरों से देख रहे थे, उससे सब दूरी बनाकर बैठे हुए थे, कोई भी उससे बात नहीं कर रहा था। 

गरीब लोगों से बात करना, भला पसंद भी कौन करता है?...

मुश्किल से आधा घंटा गुजरा होगा, तभी एक आदमी, Mercedes से आया, उसके driver ने उसकी तरफ का दरवाज़ा खोला, जब वो उतर गया तो उसके साथ में एक और आदमी उसके काम की files लेकर उतरा।

उस अमीर आदमी के बाल बिखरे हुए थे, उसने branded ribbed jeans and crumbled T shirt पहनी हुई थी। 

जब वो अंदर आया तो room में एक भी seat खाली नहीं थी। वो इधर उधर देख रहा था कि किधर बैठे।

तभी उस office के guard ने गरीब आदमी से चिल्ला कर कहा, तू क्या कर रहा है, यहां सबके साथ बैठकर? चल हट यहां से।

वो आदमी शालीनता से बोला, मैं भी उसी काम से आया हूं, जिसके लिए सब आएं हैं।

चल उठ, बड़ा आया सबसे बराबरी करने वाला, कहकर लगभग खींचते हुए guard ने उस आदमी को उठा दिया।

अमीर आदमी ने guard से कुछ नहीं बोला, बस घूर कर  देखा, जैसे पूछ रहा हो, मैं यहांँ बैठूंगा?

Guard सकपका कर बोला, 1 minute.. और वो दौड़कर एक कपड़ा और साफ towel लेकर आया...

उसने पहले कपड़े से कुर्सी साफ की, फिर उस पर साफ़ towel बिछा दी।

अब वो आदमी गर्व से उस कुर्सी पर तनकर बैठ गया। उसके बाद पास बैठा हर कोई उस आदमी से बात करने को उत्साहित होने लगा।

वो गरीब आदमी, दूर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा।

मैं भी अपनी बारी आने का इंतजार कर रही थी। समय काटने के लिए नज़र इधर उधर घूमती हुई, उन दोनों आदमी पर टिक गई।

जब मैंने ध्यान दिया तो पाया, दोनों ही आदमी एक ही तरह के कपड़े पहने थे।

घिसी-पिटी, फटी हुई जींस और सिकुड़ी- मुकडी़ शर्ट...  

फिर भी लोगों के व्यवहार अंतर‌ में...

गरीब आदमी ने वो कपड़े अपनी बदहाली और मजबूरी में पहने थे, जबकि अमीर आदमी ने वो कपड़े fashionable wear की तरह से पहने थे। उसने उन कपड़ों पर हजारों खर्च किए थे।

गरीब आदमी उन कपड़ों के साथ अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा था, वो बराबर अपनी अवस्था लोगों से छिपाने की कोशिश कर रहा था। 

वहीं वो अमीर आदमी उन कपड़ों को अपनी शान समझ रहा था। वो ऐसे बैठा था कि उसकी ribbed jeans and crumbled shirt पर सबकी नजर जा रही था...

अमीर आदमी के देर से आने के बाद भी उसका number पहले आ गया, वो अपना काम करा के चलता बना। किसी ने भी उसके पहले काम होने पर कोई objection नहीं किया। सब उससे इतने influenced जो थे।

क्षण भर बाद, गरीब आदमी का भी number आ गया, वो ज्यादा बड़ा निवेशक था। उसके number आने पर मैनेजर ने उठकर उसको अभिवादन किया और उसका काम संपन्न किया... जब वो जा रहा था, guard का व्यवहार बदल चुका था, क्योंकि अब तक वो जान चुका था कि गरीब आदमी उसकी company को ज्यादा business देगा। Guard ने उससे क्षमा मांगते हुए उसे विदा किया। 

हमारा भी number आ गया था, हम भी अपना काम करा के लौट आए।

हम लौट तो आए, पर मन में मंधन चलने लगा, कि आखिर क्या वजह थी, लोगों के व्यवहार के अंतर में.

कारण था, दोनों की सोच में अंतर... 

हमारे साथ दूसरों का व्यवहार कैसा होगा, यह हम खुद निर्धारित करते हैं...

जब हम अपनी अवस्था से प्रसन्न और confident होते हैं, तो हमारी सोच भी positive रहती है। 

जब हम  positive होते हैं, जमाना भी हमारे साथ रहता है। 

So be positive, be confident, be happy 😊

Monday, 28 November 2022

Article: High blood pressure and Natural Remedies

High blood pressure and Natural Remedies



आज कल hypertension या High blood pressure हर दूसरे व्यक्ति को हो रहा है। पर आप जानते हैं क्यों?

इसका बहुत बड़ा कारण है, आज कल की lifestyle. 

सबके सब बस भाग रहे हैं, कोई काम के लिए, कोई नाम के लिए, कोई पैसे के लिए, कोई भविष्य के लिए...

आज किसी के पास अपनों के लिए फुर्सत नहीं है, बल्कि यह कहना भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अपने लिए भी फुर्सत नहीं है। इसलिए ठीक से ना तो खा रहे हैं ना सो रहे, बस एक ही काम कर रहे हैं, वो है बहुत सारी tension.

तो आज का article High blood pressure पर ही share कर रहे हैं। 

पहले आप को बताएंगे कि high blood pressure हो जाने के कुछ दिन बाद से आप को क्या-क्या initial problems हो सकती हैं। 

  • Pain in chest
  • Difficulty in breathing
  • Presence of blood in urine
  • Severe pain in neck and ear
  • Decreased eyesight
  • Severe headache
  • Nose bleeding
  • Tiredness 

यह सारे symptoms हों, यह जरूरी नहीं है, इनमें से कोई एक या कुछ problem आपको हो सकती है।

यह भी जान लीजिए कि High blood pressure को ignore करने से problems kidney failure, heart attack & brain haemorrhage तक भी पहुंच जाती है। 

पर जब आप shades of Life से जुड़े हुए हैं तो हम कोशिश करेंगे कि आप किसी भी problem को face ना करें... 

उसके लिए आप को कुछ changes अपनी  lifestyle में करने होंगे जो इस प्रकार हैं:

Changes in life style for BP control 


  • Keep your body weight under control
  • Quit Tobacco
  • Quit Smoking
  • Don't consume alcohol and caffeine
  • Have adequate sleep
  • Manage stress
  • Minimise the consumption of sodium, sugar, refined carbohydrates and processed food
  • Follow a light exercise routine on a daily basis
  • If prescribed by a registered medical practitioner, follow the course of your blood pressure pills, properly.


अब हम को बताते हैं कि कभी अगर आप को ऐसा लगता है कि आप का blood pressure बहुत तेजी से shoot कर गया है, तो ऐसा क्या करें कि आप relax हो जाएँ और heart stroke जैसी conditions ना आएँ:

Stand away from the crowd

High BP होने पर सबसे पहला काम ये करें कि भीड़ से तुरंत अलग हट जाएं‌। क्योंकि जब BP high होता है तो भीड़ के कारण घबराहट और साँस लेने में कठनाइयाँ बढ़ सकती है। साथ ही लोगों की आवाज़ और traffic, इत्यादि का शोर brain पर अतिरिक्त pressure create करता है, जो body को danger होने का signal देता है जिससे blood pressure increase होता है; इससे heart attack जैसी गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

Sit in fresh air

अब ताजी और खुली हवा में बैठ जाएं या लेट जाएं। AC या fan on कर लें और गहरी सांस लें। अपना ध्यान सभी चीजों से हटाकर सिर्फ अपनी सांस पर केंद्रित करने का प्रयास करें।

Take Deep Breaths

ध्यान रखें कि गहरी सांस लेते समय नाक से सांस भरें और मुंह से निकालें। ऐसा करने से आपका stress reduce होगा होंगे और breathing को normal करने में मदद मिलेगी। शरीर में oxygen level बढ़ेगा; इससे heartbeat and blood flow जल्दी control में आ जाएंगे।

Drink Fresh Water

Normal breathing restore होने पर आप एक गिलास ताजा पानी पिएँ। पानी गुनगुना भी नहीं होना चाहिए और एकदम ठंडा भी नहीं होना चाहिए, room temperature पर रखा हुआ पानी ही पिएँ या फिर इसमें थोड़ा-सा ठंडा पानी मिलाकर पिएँ ताकि सीने और पेट में ठंडक आए।

Lie down with your eyes closed

यदि आप पहले से high BP की दवा ले रहे हैं तो उस दवा का सेवन करें। यदि पहली बार इस तरह की समस्या हुई है या अभी तक आपने इस बीमारी का इलाज शुरू नहीं किया है तो अब आप शांति के साथ कम से कम आधे घंटे के लिए लेट जाएं। Stressful बातों के बारे में न सोचें। इसके बाद फीकी छाछ पिएँ, फीका और ठंडा दूध पिएँ या फिर नारियल पानी पिएँ और इसके बाद जाकर तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएँ।

अब चलिए आप को कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजें बता देते हैं जो काफी हद तक आप के blood pressure को normal रखने का काम कर सके।

Citrus fruits 🍊🍋

High blood pressure की शिकायत वाले लोगों को खटट्टे फल खाने चाहिए। अंगूर, संतरा, नींबू जैसे खट्टे फलों में blood pressure को कम करने की क्षमता होती है। चूंकि ये सभी फल vitamins, minerals से भरपूर हैं, इसलिए ये high blood pressure से होने वाले ह्दय रोग के जोखिम को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इन फलों को आप पूरा खाएं, सलाद में शामिल करें या फिर BP को कंट्रोल करने के लिए इनका जूस बनाकर पिएँ। 

Chia seeds 

कहने को चिया और अलसी के बीज बहुत छोटे होते हैं, लेकिन ये बीज पोषक तत्वों की खान हैं। इसमें potassium, magnesium and fibres है, जो Healthy BP को regulate  करने के लिए जरूरी है।

Leafy vegetables 🥬

इन सबके अलावा हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन और रोजाना excercise करने से भी hypertension के लक्षणों में काफी सुधार हो सकता है। junk food से परहेज करें और high blood pressure को निंयत्रित करने के लिए अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करें। 

Broccoli 🥦

Broccoli flavonoids and antioxidants से भरपूर होती हैं, जो शरीर में nitric oxides के level को बढ़ाकर blood pressure को कम करने का काम करती है। 

Carrot🥕

गाजर में Chlorogenic, caffeic acids जैसे phenolic components ज्यादा होते हैं। जो blood vessels को relax करने के साथ सूजन भी कम करते हैं, जिससे blood pressure level को कम करने में मदद मिलती है। 


Leafy vegetables, mainly spinach, carrot and broccoli, शरीर  में nitric oxides के level को बढ़ाकर blood pressure को कम करने का काम करते है। 

Pistachio

पिस्ता एक ऐसा dry fruit है, जो high BP वालों के लिए वरदान है। यह आपके दिल के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। High blood pressure की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में किसी भी रूप में पिस्ता को शामिल करना चाहिए। 

Pumpkin seeds

कद्दू के बीजों को पोषक तत्वों (nutrients) का Power House कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। जिन लोगों का अक्सर ही BP high रहता है, उन्हें कद्दू के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए।  blood pressure को कम करने में बहुत help मिलेगी। 

Beans and pulses

Beans and pulses, protein and fibre का बेहतरीन स्त्रोत है। इनमें पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहती हैं कि high BP के मरीजों को बीन्स और दाल का सेवन करना चाहिए। इससे blood pressure को बहुत कम समय में नियंत्रित किया जा सकता है। पर याद रखियेगा कि अगर किसी को kidney failure की problem है तो उनके लिए दाल और beans नुकसान दायक हो सकती हैं।

Tomato 🍅

टमाटर potassium and carotenoid pigment lycopene से भरपूर होता है। Lycopene का आपके दिल के स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर को खाने से high blood pressure से जुड़े दिल के रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

Shades of Life की कोशिश रहती है कि सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें। प्रसन्न रहें और जीवन के हर अवसर का भरपूर आनंद लें।

हम एक प्रयास कर सकते हैं, जीवन से जुड़े हुए हर पहलू में आप के साथ जुड़ सकें। पर इस प्रयास को सफल बनाने की जिम्मेदारी आप की है। 

इसलिए आप अच्छे से खाएं, सोएं, योग करें और हाँ, tension बिल्कुल नहीं लें।Tension करने से मिलता कुछ नहीं है, हाँ जो पास है वो चला जरुर जाता...

तो स्वस्थ रहें, मस्त रहें, जीवन को भरपूर जीने में व्यस्त रहें... 


डिस्क्लेमर: यह article केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।