Tuesday, 16 February 2021

Poem : हे विमल-मति वरदान दे

आज आप सब के साथ मुझे  फिरोजाबाद के  श्री योगेश प्रताप सिंह जी के द्वारा भेजी गई माता सरस्वती की वंदना को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है। 


आइए उनके साथ हम भी माँ सरस्वती की स्तुति में शामिल हो जाए। 

आप सभी को बसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🌹🥀🌷🌺🏵️🌻🌼

माँ सरस्वती की हम सब पर विशेष कृपा बनी रहे🙏🏻💐

हे विमल-मति वरदान  दे




हे विमल-मति वरदान  दे

झकझोर जर्जर प्राणों को, नव चेतना को तान दे,

हे विमल-मति वरदान  दे

तुझको समर्पित हो सकूँ, निज भाव अर्पित कर सकूँ पीड़ा मैं बिंबित कर सकूँ मुझको मुखर वह गान दे।

हे विमल-मति वरदान  दे

कवि कर्म दूभर हो गया निज से विमुख मैं हो गया, आ बैठ मेरे हृदय में, मुझको स्वयं का ज्ञान दे।

हे विमल-मति वरदान  दे

भाव कुंठित हो गये, प्राण कलुषित हो गये, आ बैठ मेरे कंठ में, वाणी में अब सुगान दे।

हे विमल-मति वरदान  दे

स्वप्न अतिव्यापित हुए उद्देश्य सब श्रापित हुए आ बैठ मेरी वाणी में, मुझको नई पहचान दे

हे विमल-मति वरदान  दे



Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Sunday, 14 February 2021

Recipe : Eggless Red velvet cheese cake

आज जब फिज़ाओं में भी खूबसूरती छाई हुई है, तो फिर recipe भी ऐसी होनी चाहिए कि जो इस खूबसूरती पर और चार चांद लगा दे।

तो आज के special moment के लिए हम आपके लिए most awaited Red velvet cheese cake की recipe share कर रहे हैं।

Eggless Red velvet cheese cake





Ingredients

For base

All purpose flour (Maida) - ⅘cup

Cocoa powder - 1 tbsp

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 cup

Milk  - 1 tbsp

Eno fruit salt - 1 sachet 

Beetroot juice - 1 tbsp

or 

Red gel colour (food grade) - 2 drops 


For icing 

Creamy cheese - ½ Cup 

Icing sugar - ¼ Cup 

Whipping Cream - ½ Cup 


Method - 

For base -

  1. मैदा में cocoa powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  5.  इसमें थोड़ा थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध व beetroot juice डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet Eno fruit salt अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, Container में cake mix डाल दीजिए । 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल  लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए।
  14. Cake के side side से coating निकाल लीजिए।
  15. इसे cake के decoration में use करेंगे।
  16. Cake को तीन जगह से horizontally cut कर लीजिए।

For Cake decoration

  1. Creamy cheese में icing sugar डालकर, हल्के हाथों से mix कर लीजिए।
  2. Whipping cream को whip कर लीजिए।
  3. Whipped Cream को दो भागों में बांट लीजिए।
  4. एक portion decoration के लिए रख दीजिए। 
  5. दूसरे portion में creamy cheese अच्छे से mix कर लीजिए। Whipped creamy mix ready है।
  6. Horizontal slices में whip cream mix लगा लीजिए।
  7. सबसे ऊपर whipped creamy mix की पतली layer लगाकर even कर दीजिए।
  8. Whip cream mix की पतली layer से cake की side wall cover कर दीजिए। उसे भी even कर दीजिए।
  9. यह process, crumb coat कहलाती है।
  10. इसे 1 hour के लिए freezer में set होने रख दीजिए।
  11. अब cake को निकाल कर उस पर सब तरफ whipping cream mix की thick layer लगाकर अच्छे से even कर लीजिए।
  12. जो Whipped cream हमने decoration के लिए रखी थी, उसको nozzle लगे icing bag में डालकर design बना लीजिए।
  13. Side से जो coating निकाली थी, उसे rub करके Cake crumbs ( चूरा) ready कर लीजिए।
  14. Decoration करते समय crumbs से अपनी imagination के according design बना लीजिए।
  15. इसको fridge में 1 hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए।
  16. Your delicious Eggless Red velvet cheese cake is ready to make your day special.
Tips and Tricks 

  • Creamy cheese की recipe आप को blog में मिल जाएगी। Recipe के लिए Creamy cheese पर click करें।
  • मैदा 1 Cup से बस 1 tbsp कम होनी चाहिए, क्योंकि उतना हम cocoa powder use कर रहे हैं।
  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। 
  • इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Cake mix, pouring consistency (इडली के घोल जैसा) रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  •  इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • हम artificial colours use नहीं करते हैं, इसलिए हमने beetroot juice डाला है। 
  • आप चाहें तो food grade gel colour use कर सकते हैं।
  • तो बस रखिए, इन छोटी छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।

खुशबू हो, बहार हो
आप सब की जिंदगी में
प्यार ही प्यार हो
Happy valentine's Day 💐🌹🎉
😊🙏🏻


Saturday, 13 February 2021

Recipe : Creamy cheese

Mayonnaise की recipe viewers द्वारा बहुत appreciate की जा रही है। अब आप सब की demand पर एक और popular recipe share कर रहे हैं।

यह ऐसी चीज है, जिसके बिना बहुत सारी dish बनाना संभव नहीं है।

आप ने सही समझा, हम Creamy cheese के बारे में बात कर रहे हैं।

यह इतना yummy होता है कि जिस dish में इसे डालते हैं, वो perfect dish बन जाती है - especially kids के लिए।

आप जब इसके ingredients and method को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि, mayonnaise के comparison में creamy cheese ज्यादा healthy है।

तो चलिए आज आपके लिए Creamy cheese की recipe share कर रहे हैं।

Creamy Cheese


Ingredient

Full cream milk - 1 litre
Curd - 2tbsp or as per required
Milk/Curd -½ cup based on utility of creamy cheese(as instructed in the method)

Method:

  1. दूध को boil होने रख दीजिए।
  2. Boil होने पर दूध को चलाते हुए उसमें curd डाल दीजिए।
  3. दूध जब पूरी तरह से curdle हो जाए/ फट जाए, तो उसे muslin cloth में डालकर छान लीजिए।
  4. जब पूरा पानी निकल जाए तो lump को काटकर blender jar में डाल दें।
  5. अगर आपको यह creamy cheese, Cake, Mousse, Tart, etc., के लिए बनाना है तो आप jar में ½ cup milk add करें।
  6. अगर आपको यह creamy cheese, Pizza, Pasta, Wraps, Dips, etc., के लिए use करना हो तो Jar में ½ cup curd add करेंगे।
  7.  अब इस mixture को 5 to 8 minutes के लिए चल लीजिए। 
And there you go!! The Creamy Cheese is ready.

अब अगर आप को इसे Cake, Pastry, Tart, Mousse, etc., में use करना है तो as it is, use करें।

अगर आपको इसे pizza, Pasta, Wraps, Dip, etc., में use करना है तो उसके according इसमें Salt, Pepper, Chilli, Herbs, etc. add करना होगा.

तो सोचा क्या रहे हैं, आज ही बना लीजिए, कल आपको Valentine's day के लिए special dish बताएंगे; जिसमें creamy cheese की भी requirement है।

Tips and Tricks

  • अगर आपको flavoured creamy cheese prepare करना है तो, आप flavoured mayonnaise के steps को follow कर सकते हैं। दोनों के steps same ही रहते हैं।
  • आप दूध को नींबू या vinegar से भी curdle कर सकते हैं, पर तब lump को बहुत अच्छे से धोना पड़ेगा। जिससे उससे flavour and fragrance निकल जाए। जबकि दही use करने से आप को lump, wash नहीं करना होता है।
  • अगर आप का दूध 2 tbsp.  दही से ना फटे तो आप और दही डाल सकते हैं।
  • दही से Lump ज्यादा creamy बनता है।
  • साथ ही उसका बचा हुआ पानी भी बहुत tasty होता है तो उसे discard नहीं करना होता है, आप उसे अपनी किसी भी दूसरी dish में use कर सकते हैं।