Monday, 12 April 2021

Article: काशी-विश्वनाथ मंदिर

काशी-विश्वनाथ मंदिर



राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की अपार सफलता के पश्चात भारत में हिन्दुत्व विजयी रथ काशी की ओर अग्रसित हो चुका है।

Civil court द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के लिए पुरातात्विक सर्वेक्षण का फैसले दे दिया गया है।

यह फैसला इंगित कर रहा है कि हिन्दू सशक्तीकरण का युग चल रहा है। आने वाले समय में देखने को मिलेगा कि भारत हिंदू राष्ट्र बन गया है।

Civil court द्वारा दिए गए फैसले का क्या परिणाम होगा, वो तो भविष्य में ही ज्ञात होगा।

पर हम यह समझ लेते हैं, इस सारे विवाद का कारण क्या है? या दूसरे शब्दों में कहें तो यह जान लेते हैं कि काशी विश्वनाथ मंदिर इतिहास क्या है? उसका अस्तित्व क्या है?

काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख, काशी विश्वनाथ मंदिर, अनादिकाल से काशी में है। यह स्थान शिव और पार्वती का आदि स्थान है, इसीलिए आदि लिंग के रूप में अविमुक्तेश्वर को ही प्रथम लिंग माना गया है। इसका उल्लेख महाभारत और उपनिषद में भी किया गया है। यह गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। 

11वीं सदी में राजा हरिश्चन्द्र ने जिस विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। तदोपरांत, उसका सम्राट विक्रमादित्य ने जीर्णोद्धार करवाया था। उसे ही 1194 में मुहम्मद गौरी ने लूटने के बाद तुड़वा दिया था।

जिसे एक बार फिर बनाया गया लेकिन वर्ष 1447 में पुनः इसे जौनपुर के सुल्तान महमूद शाह ने तुड़वा दिया।

बादशाह अकबर के ज़माने में एक बार वाराणसी और उसके आस पास बहुत भयंकर सूखा पड़ा था. बादशाह ने सभी धर्म गुरुओं से बारिश के लिए दुआ करने का आग्रह किया. एक आग्रह वाराणसी के धर्म गुरू नारायण भट्टा से भी किया गया. नारायण भट्टा के दुआ करने पर 24 घंटे में ही बारिश हो गई. इससे बादशाह अकबर बहुत खुश हुए.

नारायण भट्टा ने बादशाह से भगवान विशेश्वर का मंदिर बनाने की इजाजत मांगी. बादशाह अकबर ने अपने वित्त मंत्री राजा टोडर मल को मंदिर बनाने का आदेश दिया और इस तरह भगवान विशेश्वर का मंदिर ज्ञानवापी इलाके में बन गया.

ये पूरा ज्ञानवापी इलाका एक बीघा, नौ बिस्वा और छह धूर में फैला है. मान्यता के मुताबिक, खुद भगवान विशेश्वर ने यहां अपने त्रिशूल से गड्ढा खोद कर एक कुआं बनाया था जो आज भी मौजूद है.

लेकिन वर्ष 1632 में शाहजंहा ने इसे तुड़वाने के लिए सेना की एक टुकड़ी भेज दी। हिंदूओं के प्रबल प्रतिरोध के कारण सेना केंद्रीय मंदिर को तो नहीं तोड़ सकी, लेकिन काशी के 63 अन्य मंदिर तोड़ दिए।

इतना ही नहीं 18 अप्रैल 1669 में औरंगजेब ने इस मंदिर को ध्वस्त कराने के आदेश दिए थे। साथ ही ब्राह्मणों को मुसलमान बनाने का आदेश पारित किया था। 

उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पर East India Company का राज हो गया, जिस कारण मंदिर का निर्माण रोक दिया गया। फिर साल 1809 में, मंदिर को तोड़कर बनाई गई ज्ञानवापी मस्जिद पर हिन्दुओं ने कब्जा कर लिया।

इस प्रकार इतिहास के अनुसार काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण और विध्वंस की घटनाएं 11वीं सदी से लेकर 15वीं सदी तक चलती रही। हालांकि 30 दिसंबर 1810 को बनारस के तत्कालीन जिला दंडाधिकारी Mr. Watson ने ‘Vice President in Council’ को एक पत्र लिखकर ज्ञानवापी परिसर हिन्दुओं को हमेशा के लिए सौंपने के लिए कहा था, लेकिन यह कभी संभव ही नहीं हो पाया। तब से ही यह विवाद चल रहा है।

मंदिर का इतिहास बताता है कि, किस कदर भारतीय संस्कृति को ध्वस्त करने की कोशिश पीढ़ी दर पीढ़ी की गई है।

पर अब समय बदल गया है, सरकार बदल गई है और लोग भी बदल गये हैं; जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, मंदिरों का भव्य निर्माण व हिन्दू सशक्तीकरण!

🙏🏻हर हर महादेव, साथ रहें सदैव🙏🏻


Friday, 9 April 2021

Recipe : Honey chilli potato

 जैसा‌ कि Teenagers से promise किया था कि आज उनके favorite honey chilli potato की recipe share करेंगे तो आज तो उसे ही share करेंगे।

पर आज भी cuties की party पक्की है, french fries की भी और honey chilli potato की भी।

अब पूछेंगे वो कैसे? तो honey chilli potato बनाने के लिए पहले आप को French fries ही बनाने होंगे।

" तो आ जाओ सारे बच्चे शोर मचाते, पार्टी करेंगे झूमते गाते!! "

Honey chilli potato




Ingredients

French fries - 400 gm.

Honey - 1 tbsp

Bell pepper (Capsicum) ( Green, Red, yellow) - 1 medium

Onion - 2 big 

Ginger garlic paste - 1 tsp

Salt - as per taste  

Cornflour - 2 tbsp

Chilli sauce - 1 tbsp

Tomato sauce - 2 tbsp

Soya sauce - ½ tbsp 

Black pepper - 1 tsp

Oil - 1½ tbsp

Method

  1. हमने कल  French fries की recipe share की थी, आप उसी के according french fries ready कर लीजिए।
  2. Onion and capsicum के blocks cut कर लीजिए।
  3. 1 Bowl लीजिए, उसमें cornflour, salt, sauces and 1 tbsp पानी डालकर, solution prepare कर लीजिए।
  4. 1 wok लीजिए, उसमें Oil डालकर गर्म कर लीजिए।
  5. Oil में, ginger garlic paste डालकर sauté कर लीजिए।
  6.  इसमें onion blocks डालकर sauté कर लीजिए।
  7. अब इसमें capsicum डालकर sauté कर लीजिए।
  8. अब cornflour solution डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
  9. फिर इसमें french fries, honey and black pepper powder डालकर अच्छे से toss कर लीजिए।
  10. Now your hot crispy fried honey chilli potato is ready to serve.


Note 

  • Honey chilli potato को बनाते समय पूरे समय, gas high flame पर रहेगी, जिससे वो जल्दी बने और honey chilli potato का crunchy and crispy texture maintain रहे।
  • Slow flame होने से honey chilli potato का soggy texture हो जाएगा, फिर वो tasty नहीं लगेगा।
  • Onion and capsicum को slightly ही cook करते हैं, जिससे honey chilli potato में onion and capsicum, crunchy texture में रहें।
  • आप को bell pepper coloured नहीं मिलें, तो green capsicum ही ले लीजिए। Coloured capsicum केवल presentation के लिए लिए जाते हैं। Taste में कोई difference नहीं आता है।
  • आप चाहें तो ginger garlic paste की जगह, finely chopped garlic and ginger Julien भी ले सकते हैं।
  • अगर आप को ज्यादा spicy flavour पसन्द है तो green chillies को slit कर के उसके Julien भी डाल सकते हैं।
  • Sauces की quantity, अपने taste के according change कर सकते हैं।
  • आप honey chilli potato, hot ही serve कीजिए।
  • Serve करते समय उसे, chopped spring onion and coriander leaves से garnish कर सकते हैं।

Thursday, 8 April 2021

Recipe : French fries.

बहुत दिनों से ऐसी recipe नहीं डाली, जिसको देखकर कोई भी बच्चा खुशी से झूम उठे।

जबकि Shades of Life, तो अपने इस zone के viewers को बहुत ज्यादा पसंद करता है।

तो आज kids की most awaited recipe ही डाल देते हैं।

That is non other than French fries.

क्या हुआ ? सुनकर ही मेरे cuties के मुंह में पानी आ गया।

ओह! सारे teenagers, आप क्यों दुखी हो रहे हैं?

चलिए कल आप का favorite honey chilli potato की recipe भी share कर देंगे।

तो बच्चा लोग, आज आप की french fries party की तैयारी....


French fries 




Ingredients


Potato - 4 big size 

Cornflour - 4 tbsp 

Rice flour - 1 tbsp 

All purpose flour - 2 tbsp

Salt - as per taste.

Oil - for frying 


Method

  1. सबसे पहले सारे आलू को peal करके दो बार पानी से अच्छे से wash कर लीजिए।
  2. आलू के fingers काट लीजिए, उसे ठंडे पानी में डाल दीजिए।
  3. पानी में ½ tsp salt डाल दीजिए। आलू को 15 minutes के लिए पानी में ही रहने दीजिए।
  4. एक Pan में पानी boil कीजिए।
  5. इसमें french fries को डालकर medium flame में 10 to 15 minutes के लिए boil कर लीजिए।
  6. Half boiled potato में मैदा व चावल का आटा dust कर दीजिए। 
  7. अब इसमें salt डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. Wok में oil गर्म कर लीजिए। Flame medium कर दीजिए।
  9. इसमें एक-एक करके French fries डालकर सभी को light brown fry कर लीजिए।
  10. इन light brown french fries में cornflour dust कर दीजिए और अच्छे से mix कर दीजिए।
  11. अब इन light french fries को High flame में golden brown or Crispy होने तक fry कर लीजिए।

Your crispy, crunchy french fries is ready to serve.

चलिए, अब कुछ Tips and tricks भी हो जाए, जिससे, बिल्कुल resturant style के french fries बनें।

Tips and tricks

  • आलू हमेशा बड़े size के लीजिए, इससे fingers बड़े बनेंगे, जिससे french fries, ज्यादा juicy and crispy बनेंगे, साथ ही देखने में ज्यादा अच्छे लगेंगे।
  • अगर आप को लाल आलू मिल जाएं, तो वो, french fries, chips और पापड़ के लिए ज्यादा appropriate होते हैं। लाल आलू से बनाएंगे तो वो ज्यादा crispy बनता है।
  • French fries के shape को ही finger shape cutting कहते हैं।
  • किसी भी flour का घोल use मत कीजिएगा, वरना उससे पकौड़ी बनेगा, french fries नहीं। 
  • Dusting करके, अच्छे से mix जरुर कीजिएगा, वरना coating uneven हो जाएगी।
  • केवल cornflour की dusting से french fries खखड़ बनेंगे, crispy नहीं बनेंगे।
  • Half boil से निकालते समय आलू में इतना पानी रहना चाहिए कि उसमें flour की coating हो सके।
  • First frying से निकालते ही cornflour dust कर देने से वो आलू में चिपक जाता है। पर ध्यान रखिएगा कि आलू बहुत गर्म होगा। अतः dust mix करने के समय पूरी सावधानी रखिएगा।
  • आप अपने taste के according french fries में chilli powder, spices and herbs mix कर सकते हैं।