Tuesday, 27 April 2021

Poem : हनुमान जी हैं गुणी बहुत

हनुमान जी हैं गुणी बहुत



हनुमान जी हैं गुणी बहुत

हैं वो प्रबल अपार

आइए उनके गुणों से सीखें

कैसे जीतें सकल संसार 


सीखने की थी ललक बहुत

तभी वो सीखे हैं अपार

विद्वान है वही 

जो सीखे अपरम्पार 


 कार्य कुशलता में पारंगत

कभी ना की आलस से संगत 

जो हो काज करन को आतुर

वही हो कार्य कुशल में चातुर 


निर्भीक हैं वो बहुत

साहस है उनमें अपार 

जो हरपल रहे निडर

उससे, कठिन समय जाए हार  


दूरदर्शिता उनमें समाई 

सुग्रीव विभीषण से मैत्री करवाई

जिसमें होता है यह गुण 

उसने विश्व में सफलता पाई 


बल है उनमें प्रबल 

गर्व नहीं है लेश

मान उनका सब करें

बृह्मा, विष्णु, महेश


हनुमान जी के गुणों को

जिसने कर लिया आत्मसात

सकल काज उसके संवरे 

श्रीहरि स्वयं रहे उसके साथ


हे संकट मोचन, संकट हरो, 

कृपा का रखो हाथ

विपदा सारी टले,  

सदा रहो हमारे साथ🙏🏻🕉️


जय बजरंग बली 🙏🏻🕉️



Monday, 26 April 2021

Article : यादें

 यादें 



जीवन में कुछ पल हमें बहुत कुछ दे जाते हैं और कुछ हम से बहुत कुछ छीन भी लेते हैं, हमारे पास रह जाती हैं तो बस यादें।

पर अगर आप सोचेंगे तो, आप पाएंगे कि यादें ही हैं जो नश्वर हैं। बाकी दुनिया में सब, कुछ समय के साथ नष्ट हो जाता है।

जीवन तो सबको ही जीना है, चाहे हंसकर जिएं या रोकर, जीवन तो कट ही जाना है। पर अमर वो हो जाते हैं, जो विशेष होते हैं....

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ममता और स्नेह से परिपूर्ण, सेवा और समर्पण की मूरत,  शक्ति स्वरूप, जो किसी भी कठिन परिस्थिति में संयमित रहकर हर कार्य में सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं।

ईश्वर में आस्था और पूरा जीवन कर्तव्य परायण से जीते हैं।

ऐसे लोग नश्वर संसार से विदा होकर भी हमेशा हम सब में समाए रहते हैं, संस्कार बनकर, हमारा संसार बनकर, आशीर्वाद बनकर।

साथ ही जो व्यक्ति ज़िंदादिल हो, सब की मदद करने को तत्पर हो और हर अवस्था में प्रसन्न रहने वाले हो।

जिंदगी में आने वाले ऊपर नीचे पड़ाव से, जो विचलित ना हो, दुखी, परेशान हताश नहीं हो हरपल को भरपूर जीता हो। ऐसे लोगों का जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। 

ऐसे लोग इस नश्वर संसार से विदा लेने के बाद में भी सबके दिलों दिमाग में बसे रहते हैं। वो हमेशा हम सबके बीच में अमिट याद बनकर, आशीर्वाद बनकर ऐसे रहते हैं, जैसे साथ ही हों।

साथ ही जीवन से जुड़ी रहती है, उनकी यह सीख कि जीवन में प्रसन्नता पूर्वक संघर्ष करो और हर परिस्थिति को अपने अनुसार बना लो।

ऐसे ही दो महान आत्माएं, हमारी जिंदगी में शामिल थीं। 

पर इस सप्ताहांत में दोनों ही इस नश्वर संसार से विदा होकर ईश्वर में समाहित हो गये....

अब हमारे पास शेष हैं तो उनकी अमिट यादें, सीख, जीवन का सही अर्थ, संस्कार, आशीर्वाद......

आदरणीय परम पूज्यनीया नानी जी व परम पूज्यनीय संत मामाजी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 💐💐🙏🏻🙏🏻🕉️🕉️

Friday, 23 April 2021

Article : Election आखिर क्यों?

 Election आखिर क्यों?



मैं BJP सरकार की बहुत बड़ी supporter हूँ। क्योंकि यही एक ऐसी सरकार है, जिसने निज हित से पहले देश के लिए सोचा है।

एक से एक महान कार्य किए - 

राम मंदिर

370 article 

3 तलाक 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 

राफेल

घर घर गैस सिलेंडर पहुंचाना

गांवों का विकास 

Lockdown

Safety के  लिए exam रद्द

हिन्दुत्व को प्रोत्साहन, आदि......

बहुत से महान किए हैं।

तब election को लेकर आखिर क्यों, मोदी जी, इतने निर्मोही हो गये?

क्यों उन्हें नहीं दिख रहा है खूनी मंजर।

जिसकी भी election में duty लग रही है, हरेक corona की चपेट में आ रहा है। कितनों का तो जीवन भी शेष हो जा रहा है।

आखिर क्यों है election जरुरी, जीवन से भी ज्यादा?

जब इतने बड़े बड़े कार्यों को रोक दिया गया है या online शुरू कर दिया है, तो election के लिए इतना हड़बड़ी क्यों?

क्या उसे चंद दिनों के लिए स्थगित नहीं किया जा सकता है।

या उसके लिए कोई online type arrangment नहीं किया जा सकता है?

क्यों election में duty देने वालों और vote देने जाने वालों के जीवन से खेला जा रहा है? मेरी समझ से यह सब परे है।

मोदी जी, आप का देशवासियों के लिए प्रेम, देखते हुए आप से अनुरोध है कि इस आकरण संकट को समाप्त करें। 

चाहे तो election स्थगित कर दीजिए, अन्यथा online type arrangment करवा दिया जाए।

प्रजा होगी, तभी राजा रहेगा। वरना लाशों के ढेर पर तो सत्ता भी नहीं चलेगी।

भारत, बहुत उम्मीद से BJP को सत्ता में लेकर आया है, बहुत से कार्यों में यह सिद्ध भी हुआ है। तो बाकी कार्यों में भी यह ध्यान में रखा जाए, ऐसा निवेदन है।