Wednesday, 18 August 2021

Article : आतंकवाद की भेंट

 आतंकवाद की भेंट



एक और देश आतंकवाद की भेंट चढ़ गया।

अफ़ग़ानिस्तान जिसका अपना एक वजूद था, अपनी एक पहचान थी, आज आतंकवाद के तले रौंद दिया गया है।

तालिबानियों द्वारा, अफ़ग़ानिस्तान के नागरिकों में से, gents होने से उन्हें या तो मार दिया जा रहा था या तो उन्हें अपनी सेना में भर्ती करवाया जा रहा था और ladies के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। 

अगर आप ने Airlift movie देखी है तो आज कल अफ़ग़ानिस्तान की यही सच्चाई बन गई है। वहाँ रहने वाले दूसरे देशों के लोग, बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब हो रहे हैं।

हमारा देश भारत, भारतीयों को बचाने के लिए, air services provide कर रहा है, जिससे वहाँ रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित लाया जा सके।

अफ़ग़ानिस्तान को गर्त में मिलवाने में पाकिस्तान ने भरपूर साथ दिया है। उस पाकिस्तान ने जिसके पास खुद के लिए कुछ नहीं है, पर दूसरे को बर्बाद करने का दम बहुत है।

तब सोचिएगा कि भारत को बर्बाद करने का सपना तो वो ना जाने कितने सालों से देख रहा है। साथ ही उसके आका, चीन का भी यही सपना है।

पहले की बात करें तो शायद कुछ दिनों में भारत का भी यही हश्र होता, पर जब से BJP की सरकार आयी है, उसने सेना को इतना सशक्त कर दिया है कि चीन और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है।

पहले सेना को दुश्मन-देश के प्रति कार्यवाही करने के लिए government से permission लेनी पड़ती थी कि वो जवाबी कार्रवाई करें कि नहीं?

और कई बार उन्हें मना कर दिया जाता था, जिससे उनके हाथ बंध जाते थे और वो चाहकर भी उचित जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाते थे। 

जिसके कारण हमारे बहुत से जांबाज सिपाही शहीद हो गए। पर जबसे मोदी जी की सरकार आयी है, उन्होंने हमारी सेना के जवानों को यह अधिकार दिया है कि जब आप सरहद पर तैनात हैं तो आप से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है कि क्या जवाबी कार्रवाई की जाए? और कब की जाए? 

अतः आप को इस संबंध में किसी तरह की कोई permission की requirement नहीं है, आप पूर्णतया स्वतंत्र हैं, उचित कार्यवाही के लिए।

मोदी जी के इस निर्णय से सेना में गज़ब का आत्मविश्वास भर गया है। साथ ही सेना को बहुतायत से अस्त्रों एवं शस्त्रों को उपलब्ध करा दिया गया है जिसने हमारे एक-एक सैनिक को अभेद्य दुर्ग बना दिया है।

जिसका ही नतीजा है कि दुश्मन देश भारत से थर-थर कांप रहे हैं।

पर यह तब तक संभव है जब तक नेतृत्व करने वाला राष्ट्रवादी सोच का हो ना कि स्वार्थी सोच का हो। अगर स्वार्थी सोच वाली government power में आयी तो हमारे देश का भी क्या हश्र होगा? शायद यह बताने की जरूरत नहीं है।

इसलिए आप सब से अनुरोध है कि आप चुनाव में सोच समझकर ही सरकार चुनें।

आप का एक-एक वोट निर्धारित करता है कि देश सशक्त और सुरक्षित रहेगा या उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा व आतंकवाद की भेंट चढ़ा दिया जाएगा।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻

Monday, 16 August 2021

Bhajan : प्रभु बिना मुश्किल है जीना

आप सभी को सावन के चौथे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏🏻

प्रभु महादेव हम सब पर कृपा करें 🙏🏻🙏🏻


प्रभु बिना मुश्किल है जीना 


सावन का महीना 

हंहं........हां

सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना 

ओ मेरे शंकर भोले भाले-2

तीनों लोक के तुम रखवाले -2

तुम बिन कटता एक दिन ना

हंहं........हां


सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना 

ओ मेरे शंकर भोले भाले-2

गले में नागों को डाले -2

तुम सा दिखता मुझको कोई ना

हंहं..... हां


सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना 

ओ मेरे शंकर भोले भाले -2

हालाहल को पीने वाले -2

तुम सा देखा भोला कोई ना

हंहं..... हां


सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना 

ओ मेरे शंकर भोले भाले -2

बाधाम्बर को तन में डालें -2

तुम सा कोई जोगी कहीं ना

हंहं..... हां


सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना 

ओ मेरे शंकर भोले भाले -2

भभूति को मलने वाले -2

तुम सा कोई मलंग कहीं ना

हंहं..... हां


सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना 

ओ मेरे शंकर भोले भाले -2

विपदाओं को हरने वाले -2

तुम सा दयालु होगा कोई ना 

हंहं..... हां

सावन का महीना

प्रभु बिना मुश्किल है जीना....




Sunday, 15 August 2021

Poem : संस्कृति हिंदुस्तान की

आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

 हमारा देश भारत, संस्कृति में, स्वास्थ्य में, शिक्षा में, निवेश में, औधोगिक क्षेत्र में, खेल में धन-धान्य में... आदि सभी क्षेत्रों में, संपन्न और सफल रहे। हमारा देश भारत, विश्व में सर्वोच्च स्थान पर रहे.... 

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

आज आप सब के साथ मुझे इंदौर से श्रीमती उर्मिला मेहता जी की कविता को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

इस कविता में उन्होंने बड़ी खूबसूरती से हमारी संस्कृति को बयान किया है...

आइए हम सब इसका आनन्द लें।


संस्कृति हिंदुस्तान की




आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ 

संस्कृति हिंदुस्तान की

अहिंसा परमोधर्म की

धर्म हिंसा तथैव की


भारत ने वीरों को जन्मा

अन्यायी को भगा दिया

मातृभूमि की रक्षा हेतु

प्राणों को भी गँवा दिया


सत्य अहिंसा प्रेम के पथ पर

 चल कर  सबको बता दिया 

सबको अपना ही समझा

विश्वबंधुत्व विस्तार किया


धरती माँ है शूरवीर की

वचन कर्म कर्तव्य की

इसके आगे नत मस्तक सब 

शिक्षा लें कल्याण की


पुष्पक  विमान भी यहीं बना था

हम सब कुछ यह भूल गये

राइट बंधु को श्रेय दिया और

भारत का अपमान किया


नारद जी आते जाते थे

बिन वाहन के क्षण भर में

क्या सोचा है?किस विद्या से 

आ जाते थे पल भर में


ऋषि मुनि तपस्वी को

ज्ञान था कितना मत पूछो

एक शाप, वरदान की 

कीमत, यदि पढ़ो तो जानो


जाति धर्म और राजनीति

 सबकी एक मिसाल थी

मिल जुलकर सब रहते थे

जिंदगी बड़ी कमाल थी


सेतु बनाया रामेश्वर में

मेल मिलाप का काम था

सभी देश ने लोहा माना

भारत का हर ओर नाम था 


तब भी नारी पूजी जाती थी

गृह लक्ष्मी कहलाती थी

उसके बिन घर की रौनक

नामुमकिन सी लगती थी


अबला नहीं, सबला है वह

पहले भी बलवान थी

सरस्वती से लेकर चंडी

शक्ति की अवतार थी


भारत जब कमजो़र हुआ

तो कारण बस जयचंद था

आज़ादी को दाँव पे रक्खा

उसका ही प्रपंच था


नज़र लगी भारत को 

सब भाई चारा भूल गये

भाई -भाई लड़ बैठे 

भारत को कई शूल दिए


देशवासियों अब भी जागो 

आज़ादी अनमोल है

मिली है ये हमको मुश्किल से 

कभी न इसको तुम भूलो 


Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।