Wednesday, 1 September 2021

Tips : Home remedies to get rid of Ants🐜

बरसात के मौसम में हमारी मुसीबत का सबसे बड़ा कारण चीटियों की तादाद काफी ज्यादा हो जाना है और ये कई बार बहुत अधिक खतरनाक भी हो सकती हैं। दरअसल, चीटियां अपने साथ bacteria लेकर चलती हैं, जो खुले में रखे खाने को pollute करती हैं। इसके अलावा अगर लाल चींटियां काट लें तो allergy या pain भी हो सकता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर बाजार से कई तरह के pesticides भी लाते हैं लेकिन इससे फायदा होने के बजाए नुकसान भी हो सकता है। बच्चों वाले घरों में chemical वाले pesticide, dangerous होते हैं। आइए आज हम आपको चीटियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, इनका इस्तमाल करना बेहद आसान होता है और बच्चों को भी इनसे कोई खतरा नहीं होता।

Home remedies to get rid of Ants🐜



Salt : चीटियों से छुटकारा पाने के लिए नमक काफी effective और easy method है। इसके लिए आपको सिर्फ पोछे के पानी में नमक डालकर सफाई करने की जरूरत है।

Red chilli powder : जिन जगहों पर चीटियों की संख्या ज्यादा दिखाई दे, वहां थोड़ा सा red chilli powder डाल दें।

Clove : चीटियों को घर में आने से रोकने के लिए लौंग काफी effective method है। इसके लिए चीटियों को ढूंढने की भी जरूरत नहीं है। आप घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजे के पास कुछ लौंग रख दें।

Bay leaf : चीटियों को घर से निकालने के लिए सूखे तेज पत्ते का पाउडर बनाकर इसे अलमारी, कोनों और जहां से चीटियां आ सकती हैं, वहां छिड़क दें।

Camphor : दरवाजों और खिड़कियों के आसपास कपूर रखने से भी चीटियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Garlic : चीटियां लहसून की गंध से दूर भागती हैं, इसलिए लहसून को पीसकर रस निकाल लें और जगह-जगह छिड़क दें।

Turmeric and Alum : चीटियों को घर में आने से रोकने के लिए हल्दी और फिटकरी पाउडर भी काफी effective होता है। इन दोनों के पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर घर के उन कोनों में छिड़क दें जहां से चीटियां आ सकती हैं।

Lemon : घर के पेड़-पौधों और कोनों में नींबू के रस को छिड़कने से चीटियां दूर भागती हैं, उन्हें नींबू के रस की गंध परेशान कर देती है।

Orange : चीटियों को घर से दूर रखने के लिए संतरा काफी कारगर उपाय है। इसके लिए संतरे के रस में थोड़ा गर्म पानी मिला लें और कोनों में छिड़क दें।

तो बस करिए यह घरेलू उपाय और चींटियों से छुटकारा पाएं 😊

Tuesday, 31 August 2021

Article : Tokyo 2020 Paralympic

Tokyo 2020 Paralympics





आज हम बात करने जा रहे हैं, उन लोगों की, जिन्होंने दिखा दिया कि ज़िन्दगी जिंदादिली का नाम है। उन लोगों की, जिन्होंने हार नहीं मानी, समझौता नहीं किया। 

यह वो लोग हैं, जिन्हें कठिन परिस्थितियों से लड़ना आता है, जीतना आता है। विपरित दिशा में चलने वाली हवा के रुख को अपनी तरफ मोड़ना आता है। 

उन्हें आता है, हर हालात में जीतना। ऐसे ही लोगों के लिए कहा जाता है कि " हिम्मते मर्दा तो मददे ख़ुदा", मतलब जो अपनी लड़ाई स्वयं लड़ते हैं, ईश्वर भी उसकी मदद करते हैं। 

Tokyo Olympic games के बाद, Tokyo में चल रहे Paralympic में भी भारत के रणबांकुरे अपनी क्षमताओं का सशक्त प्रदर्शन कर रहे हैं।
आप कहेंगे कि वहाँ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं ना कि रणबांकुरे...

तो हमारा सिर्फ इतना ही कहना है कि जिन्होंने olympics में participate करा था वो players थे।

पर Paralympic में participate करने वाला हर खिलाड़ी, चाहे वो किसी भी देश का क्यों ना हो, वो रणबांकुरा ही होगा...  जिसे कठिन परिस्थितियों को हराना आता हो, वो रणबांकुरा या यौद्धा ही है। 

वैसे तो वहाँ जाने वाला हर रणबांकुरा प्रशंसा का पात्र है तथापि Bhavina Patel, Nishad Kumar, Avani Lakhera, Yogesh Kathuniya, Sumit Antil, Devendra jhajharia, Sundar Singh Gurjar, Singhraj Adana, Mariyappan Thangavelu, Sharad Kumar विशेष स्थान रखते हैं।

जिसमें, Bhavina Patel ने women's singles table tennis class 4 category में Silver Medal, Nishad Kumar ने men high jump T47 Silver Medal, Avani Lakhera ने  women's Air rifle shooting SH1 में Gold Medal, Yogesh Kathuniya ने men's discus throw F56 में Silver Medal, Men's javelin throw T46 में Devendra Jhajharia ने  Silver and Sundar Singh Gurjar ने Bronze Medal , Sumit Antil ने Men's javelin throw T64 में Gold Medal व Singhraj Adana ने 10m air pistol SH1 में Bronze Medal, Men's high jump T63 में Mariyappan Thangavelu, ने Silver Medal व Sharad Kumar ने Bronze Medal जीता है। 

अब तक भारत को 10 Medals जिनमें, 2 Gold Medal, 5 Silver Medal और 3 Bronze Medal मिल‌ चुके हैं। 

सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाईयाँ💐 

साथ ही अभी और भी बहुत से रणबांकुरे Tokyo Paralympic games में अपनी क्षमताओं का सशक्त प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी good wishes उनके साथ है, हमें पूर्ण विश्वास है कि वो भी भारत को गौरवान्वित करेंगे।

शायद आप को भी लग रहा हो, भारत हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है, फिर चाहे वो युद्ध का मैदान हो, Tokyo Olympic games का मैदान या Tokyo Paralympic games का मैदान।

हर ओर रहना विजयी, ओ मेरे भारत, आज तेरा हर देशवासी, तिरंगा ऊंचा करने को तत्पर है।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻

Monday, 30 August 2021

Bhajan (Devotional Song): दर्शन देंगे कान्हा

कृष्णा, केशव,माधव, गिरधारी, मुरलीधर, मुकुंद , गोविन्द, हरि, जगदीश्वर,  श्याम, किसी भी नाम से पुकारें पर जब भी प्रेम से बुलाएंगे, कान्हा जी आएंगे जरुर...


जगदीश्वर के धरती पर अवतरण दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏🏻


हे हरि, हम सब पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे 🙏🏻🙏🏻


दर्शन देंगे कान्हा




कान्हा तो देखें हैं बस

प्रेम तिहारो

दर्शन देंगे कान्हा

बस प्रेम से पुकारो - 4

 

राधा ने पुकारा

गोविन्दा बन आएं 

ठुमक ठुमक 

  रास लीला रचाएं - 2


कान्हा तो देखें हैं...


कान्हा तो देखें हैं बस

प्रेम तिहारो

दर्शन देंगे कान्हा

बस प्रेम से पुकारो-4


सुदामा ने पुकारा

माधव बन आएं 

चावल के दाने में

 दुनिया दें आएं -2


कान्हा तो देखें हैं ...


कान्हा तो देखें हैं बस

प्रेम तिहारो 

दर्शन देंगे कान्हा

बस प्रेम से पुकारो-4


द्रोपदी ने पुकारा

कृष्णा बन आए 

बढ़ाकर साड़ी  

लाज बचाएं -2


कान्हा तो देखें हैं...


कान्हा तो देखें हैं बस

प्रेम तिहारो

दर्शन देंगे कान्हा

बस प्रेम से पुकारो-4


अर्जुन ने पुकारा

केशव बन आए 

धर्मयुद्ध में 

  विजयी बनाएं -2


कान्हा तो देखें हैं ...


कान्हा तो देखें हैं बस

प्रेम तिहारो

दर्शन देंगे कान्हा

बस प्रेम से पुकारो-4


भक्तों ने पुकारा

हरि बन आए 

उनके चरणों में

मुक्ति हम पाएं -2


कान्हा तो देखें हैं...


कान्हा तो देखें हैं बस

प्रेम तिहारो

दर्शन देंगे कान्हा

बस प्रेम से पुकारो-4