Monday, 11 October 2021

Recipe : Samak ke chawal ki kheer

नवरात्र के पावन पर्व के षष्ठी में मातारानी के भोग प्रसाद के लिए, समा के चावल की खीर बनाई है तो सोचा आज आप के लिए उसी की recipe share कर दें।

वैसे तो ईश्वर का जो भी प्रसाद होता है बहुत स्वादिष्ट ही होता है, पर समा के चावल की खीर की बात ही अलग है।

यह खीर बहुत ही tasty होती है तो बच्चों से बूढ़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत easily prepare हो जाती है, साथ ही इसमें बहुत कम ingredients चाहिए।

तो चलिए झटपट सारी recipe पढ़ लीजिए और मातारानी के लिए प्रसाद ready कर लीजिए। 

Samak ke chawal ki kheer 




Ingredients 

Full cream milk - 2 litres

Samak ka chawal - handful (1 मुट्ठी)

Sugar - 1 cup or as per taste

Green cardamom - 3-4 no.

Dry fruits - handful


Method

  1. समा के चावल को अच्छे से धो लीजिए।
  2. दूध को boil होने रख दीजिए।
  3. 1 boil आ जाने पर उसमें समा का चावल और चीनी डाल दीजिए।
  4. धीमी आंच कर दीजिए।
  5. गाढ़ा होने तक बीच-बीच में चलाते रहिए। 
  6. Dry fruits and cardamom powder डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  7. समा के चावल की खीर तैयार है। 
  8. आप इसे गर्म और ठंडा serve कर सकते हैं।
  9. Serve करते समय dry fruits से garnish कर दीजिए।

समा के चावल की खीर कैसे बहुत ही tasty बनें, इसके लिए कुछ Tips and Tricks भी follow कर लेते हैं- 


Tips and Tricks 

  • दूध full cream ही लीजिए। 
  • समा के चावल को भिगोकर रखने की जरूरत नहीं है।
  • Rice, एक मुट्ठी भर ही लीजिए, ज्यादा लेने से खीर नहीं दूध-भात लगती है। 
  • मेवा अगर आप को पका हुआ और soft पसंद है तो पकते खीर में डाल दीजिए वरना खीर तैयार हो जाने पर उसे मेवों से garnish भी कर सकते हैं। 
  • Agar आप को मेवों का crunchy taste पसंद हो तो, मेवा dry roast कर के डालिए।
  • Dry roast होने से मेवों का taste enhance हो जाता है, साथ ही उनमें crunch भी बहुत अच्छा आता है।
  • बिना dry fruits के भी खीर बहुत अच्छी लगती है।
  • अगर आप को खीर जल्दी ready करनी है तो, full cream milk 1 litres, गाढ़ी मलाई - 1 cup and milk powder - 20 gm. add कर के जल्दी भी बना सकते हैं।  
  • गाढ़ी मलाई और milk powder add करने से आधे समय में भी बहुत बढ़िया खीर तैयार हो जाती है।
  • Milk powder को luke warm milk में घोल कर ही खीर में add करना चाहिए, वरना milk powder की गुठलियाँ बन जाती है।
  • खीर बीच-बीच में अवश्य चलाते रहना चाहिए, वरना वो सतह पर जल जाती है। 

इन Tips and Tricks को follow कीजिए और बहुत ही स्वादिष्ट खीर बनाएं। 

तो आज के भोग में इस खीर को अवश्य बनाएं।

समा के चावल ऐसे होते हैं👇🏻 इन्हें आप व्रत में use कर सकते हैं। 

बहुत जल्दी हम इसकी एक और tasty dish share करेंगे...


So stay tune.....



Thursday, 7 October 2021

Bhajan (Devotional Song):दर्शन माँ के दरबार के

भारत के विभिन्न प्रदेशों में नवरात्रि की विशेष छटा देखने को मिलती है,जितने प्रांत, उतने ही रंग में रंगी है नवरात्रि

पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल , सभी स्थानों में मां के आगमन का विशेष महत्त्व है।

तो चलिए हम भी मां के रंग में रंग जाते हैं।

ब्लॉग में भी नवरात्रि स्पेशल मनाते हैं। और आनन्द लेते हैं, मां के भजन , व्रत के लिए व्यंजन, कहानी, लेख आदि का।  

प्रारंभ माँ के भजन से करते हैं।


दर्शन माँ के दरबार के




चल लाडो तुझको दर्शन 

कराऊँ माँ के दरबार के


मैया के संग वहांँ पे

लक्ष्मी मैया भी विराजीं - 2

बांट रहीं हैं धन-धान्य वो

आकर ले लो हाँ जी

हाँ जी

आकर ले लो हाँ जी

उनकी कृपा जिस पर हो जाए-2

कर दें उसका उद्धार रे


चल लाडो तुझको दर्शन 

कराऊँ  माँ के दरबार के


मैया के संग वहाँ पे

शारदा मैया भी विराजीं -2

बांट रहीं हैं ज्ञान-बुद्धि वो

आकर ले लो हाँ जी 

हाँ जी

आकर ले लो हाँ जी

उनकी कृपा जिस पर हो जाए-2

 कर दें उसका उद्धार रे


चल लाडो तुझको दर्शन 

कराऊँ माँ के दरबार के


मैया के संग वहाँ पे

काली मैया भी विराजी-2

बांट रहीं हैं शक्ति भक्ति वो

आकर ले लो हाँ जी

हाँ जी

आकर ले लो हाँ जी

उनकी कृपा जिस पर हो जाए -2

कर दें उसका उद्धार रे


चल लाडो तुझको दर्शन 

कराऊँ माँ के दरबार के


मैया के संग वहाँ पे

कार्तिक जी भी हैं विराजे -2

बांट रहें हैं शक्ति ऊर्जा वो

आकर ले लो हाँ जी 

हाँ जी

आकर ले लो हाँ जी

उनकी कृपा जिस पर हो जाए-2

कर दें उसका उद्धार रे


चल लाडो तुझको दर्शन 

कराऊँ माँ के दरबार के


मैया के संग वहाँ पे

गणपति जी भी हैं विराजे-2

बांट रहें हैं रिद्धि सिद्धि वो

आकर ले लो हाँ जी

हाँ जी

आकर ले लो हाँ जी

उनकी कृपा जिस पर हो जाए-2

कर दें उसका उद्धार रे


चल लाडो तुझको दर्शन 

कराऊँ माँ के दरबार के


💐 जयकारा शेरावाली दा 💐

🙏🏻 माता रानी तेरी सदा ही जय 🙏🏻



 माता रानी के अन्य भजनों के लिए, click करें

Saturday, 2 October 2021

Poem : भारत माँ के लाल

भारत माँ के लाल



थे भारत माँ के लाल,

वो थे बहुत कमाल। 

छोटा-सा कद था,

पर विचार बहुत विशाल।। 


ईमानदारी कूट-कूट भरी थी,

देशभक्ति अटूट थी। 

देश के नेतृत्व की क्षमता,

उनमें अपूर्व थी।।


देश सुरक्षित बने तभी, 

जब रक्षक उसका दृढ़ हो।

ललकार सके ना उसको दुश्मन, 

जब उसकी सेना सुदृढ़ हो।। 


जिस देश में रहे हरियाली,

वहाँ खुशहाली भी आएगी। 

खेत-खेत में छायी हरियाली,

सुख-समृद्धि फैलाएगी।। 

जय जवान जय किसान, 

यह ही उनका नारा था। 

किसानों से जवानों तक,  

सब को उन्होंने संवारा था। 


लाल बहादुर शास्त्री जी के,  

मंत्रों को जिसने जान लिया। 

देश विकास वही करेगा,

जिसने उस मूल-मंत्र को मान लिया।। 


भारत माँ के सपूत को हम, 

शत् शत् नमन करते हैं।

उनके जन्म दिवस में,

हम बारम्बार प्रणाम करते हैं।।


हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी व देश के सबसे सफल भूतपूर्व प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर सादर नमन 🙏🏻🙏🏻