Tuesday, 2 August 2022

Article: नागपंचमी पर्व, मनाने का कारण

नागपंचमी पर्व, मनाने का कारण 


श्रावण का पवित्र मास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का माह होता है। इस मास के हर सोमवार का महत्व तो होता ही है, साथ ही बीच-बीच में अन्य पर्व भी आते हैं, जिनका अपना-अपना महत्व होता है। 

जैसा कि आप जानते हैं कि हमारी भारतीय संस्कृति में कण-कण में भगवान का अस्तित्व मानते हैं। हम सभी को ईश्वर तुल्य मानकर पूजा, व्रत इत्यादि करते हैं।

ऐसा ही एक पर्व है, नागपंचमी पर्व। इसमें नागों की पूजा की जाती है, उन्हें ठंडा दूध चढ़ाया जाता है।

सदियों से नाग देवता की पूजा करते आ रहे हैं। 

हमारी पीढ़ी तो माता-पिता के कहने भर से, बिना किसी सवाल जवाब के सब कार्य करते जाते थे।

पर आज कल की पीढ़ी, हर बात के पीछे का तथ्य जानने को उत्सुक रहती है। सही तरह से देखें तो इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है, क्योंकि जब हर तथ्य को सही से जानेंगे, तभी अपनी संस्कृति से पूर्णत: जुड़ेंगे भी।

तो सबसे पहला कारण तो यह है कि जब हमें भगवान शिव को पूर्ण रूप से प्रसन्न करना है तो, उनसे लिपटे, नागदेव को भी प्रसन्न करना ही चाहिए। यह तो रही, भोलेनाथ से प्रेम, आस्था, विश्वास और भक्ति से जुड़ी बात... 

अब आप को वेद, पुराण, ज्योतिष,आदि, के अनुसार बताते हैं कि क्यों नाग देवता की पूजा की जाती है? क्या कारण है कि नागों को दूध चढ़ाया जाता है?

तो सुनें... 

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शु्क्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। 

नाग पंचमी का महत्व

पुराणों के अनुसार

ऐसी मान्यता है कि इस पर्व में नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से अपार धन और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक काल से सर्प देवताओं की पूजन की परंपरा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की आराधना करने से जातकों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है व नाग पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में नाग देवता की विधि विधान से पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है और यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो उससे भी मुक्ति मिलती है।

इस बार 2 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। 

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त :

नाग पंचमी तिथि की शुरुआत- 02 अगस्त सुबह 05 बजकर 13 मिनट से

नाग पंचमी तिथि समाप्त- 03 अगस्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक 

इस साल नाग पंचमी पर शुभ संयोग

इस साल की नाग पंचमी बहुत खास है, क्योंकि इसमें दो शुभ संयोग बन रहे हैं। दरअसल इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। इस प्रकार नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा पाने का भी शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन यदि आप भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करेंगे तो ये आपके लिए लाभकारी होगा।

नाग पूजा करने का कारण

पौराणिक कथा के अनुसार जनमेजय अर्जुन के पौत्र राजा परीक्षित के पुत्र थे। जब जनमेजय ने पिता की मृत्यु का कारण सर्पदंश जाना तो उसने, बदला लेने के लिए सर्प सत्र नामक यज्ञ का आयोजन किया। नागों की रक्षा के लिए यज्ञ को ऋषि आस्तिक मुनि ने श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन रोक दिया और नागों की रक्षा की।

 इस कारण तक्षक नाग के बचने से नागों का वंश बच गया। आग के ताप से नाग को बचाने के लिए ऋषि ने उन पर कच्चा दूध डाल दिया था। तभी से नागपंचमी मनाई जाने लगी। वहीं नाग देवता को दूध चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। 

 नाग देवों की पूजा व स्मरण

नाग पंचमी के दिन जिन नाग देवों का स्मरण कर पूजा की जाती है। उन नामों में अनंत, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल प्रमुख हैं। इस दिन घर के दरवाजे पर सांप की 8 आकृतियां बनाने की परंपरा है। हल्दी, रोली, अक्षत और पुष्प चढ़ाकर सर्प देवता की पूजा करें। कच्छे दूध में घी और शक्कर मिलाकर नाग देव का स्मरण कर उन्हें अर्पित करें।

Sunday, 31 July 2022

Poem : तीज की छटा निराली

 तीज की छटा निराली


तीज की है, 

 छटा निराली।

छाई है,

हर ओर हरियाली।

मेहंदी से हर,

हाथ रच गये।

दिल के हर,

जज़्बात सज गये।।

हरी हरी चूड़ी,

हरी हरी चुनरी,

हरी ही बिंदी,

होठों पर लाली,

नारी ने प्रकृति सी,

छवि बना ली।।

सज-धज के सारी,

लगे दुल्हनिया।

प्रीत के रंग में,

रंगी है दुनिया।। 

भोलेबाबा का,

अजब रुप है।

माँ पार्वती का,

मोहक स्वरुप है।।

घेवर, अनरसे की, 

सुगंध सुहानी। 

सबको बना रही, 

दिवानी।।

रिमझिम फुहारों की,

 झड़ी लगी है।

झूले पर सखियों की,

पींग बढ़ी है।।

पंछियों के कलरव से,

 समा सुहाना। 

हर्षित हो रहा,

 सारा ज़माना।।

आओ मिल जुल,

हम कजरी गाएं।

सुहागिनों वाला, 

तीज पर्व मनाएं।।

आप सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🎉

ईश्वर सभी को अखण्ड सौभाग्य प्राप्त करें 🙏🏻🙏🏻


Friday, 29 July 2022

Article : Rooftop Solar Power Scheme

  Rooftop Solar Power Scheme


बढ़ती गर्मी के कारण, बिजली के बढ़ते खर्चों से हर कोई परेशान है। बिना AC or cooler के काम नहीं चलता है, और इन्हें चलाएं तो, बिजली का बिल और दिल की धड़कन दोनों बहुत तेजी से बढ़ती है।

पर कर क्या सकते हैं? सहन करने के अलावा दूसरा कोई उपाय भी तो नहीं है! 

जब आप Shades of Life के साथ हैं तो solution बताना तो बनता ही है...

जी हाँ, उपाय है, वो भी बहुत अच्छा, और हाँ, वो भी एक दो दिन, हफ्ते या महीने के लिए नहीं, बल्कि सालों के लिए...

क्या हुआ, सुनकर चौंक गए? 

बिल्कुल हैरान मत होइए, ऐसा हो सकता है, बल्कि हम तो कहेंगे कि सब को इसे अपनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे पैसे बचाने के साथ ही environment protection के लिए भी बहुत अच्छा साबित होगा...

चलिए, अब और बात करने के बजाए सीधे मुद्दे पर आते हैं... 

हम बात कर रहे हैं, Solar panel की।

Central government द्वारा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए Central government द्वारा rooftop solar power scheme चलाई जा रही है। इस scheme के तहत यदि आप अपने घर की छत पर Solar panel लगवाते हैं। तो आपको घर की खपत के लिए काफी ही कम दाम पर बिजली प्राप्त होगी। 

Central government के द्वारा चलाई जा रही, इस योजना में rooftop solar power subsidy plan की जा रही है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाते हैं, तो बिजली की लागत लगभग, तीस से पच्चास प्रतिशत तक कम हो जायेगी।

इस plan के द्वारा 25 वर्ष तक बिजली उपलब्ध होगी। जिसमे आपको starting के करीब, पांच वर्षो तक भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद आप करीब बीस वर्षो तक free में बिजली का फायदा उठा सकते है। जिसके लिए आपको कुछ भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

इस scheme को प्राप्त करने के लिए आपको Electricity Distribution And Billing Office से संपर्क करना पड़ेगा।

बिना एक रूपए खर्च करे, free में भी आप Solar panel लगवा सकते हैं।  उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए, आपको mnre.gov.in पर login करना होगा, इससे आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

वहीं इस scheme में apply करने के लिए आपको rooftop solar power scheme पर जाना होगा। जहां सभी जानकारी आपको विस्तार से प्राप्त हो जायेगी। जो कि आपको solarrooftop.gov.in पर login करने से मिलेगा। 

इसके बाद आप उस form पर apply करें। वहां आपको अपना State select करना होगा। जिसके बाद आप अपने सभी details fill करेंगे। इस प्रकार से आप easily solar rooftop subsidy plan के लिए  registration कर सकेंगे। इसके बाद आपको company संपर्क करेगी। 

एक बार details में इस योजना को ज़रुर पढ़ें और अगर यह आप को यह plan लाभदायक लगे तो फिर बिना किसी देरी के इसका भरपूर लाभ उठाएं।