Sunday 31 July 2022

Poem : तीज की छटा निराली

 तीज की छटा निराली


तीज की है, 

 छटा निराली।

छाई है,

हर ओर हरियाली।

मेहंदी से हर,

हाथ रच गये।

दिल के हर,

जज़्बात सज गये।।

हरी हरी चूड़ी,

हरी हरी चुनरी,

हरी ही बिंदी,

होठों पर लाली,

नारी ने प्रकृति सी,

छवि बना ली।।

सज-धज के सारी,

लगे दुल्हनिया।

प्रीत के रंग में,

रंगी है दुनिया।। 

भोलेबाबा का,

अजब रुप है।

माँ पार्वती का,

मोहक स्वरुप है।।

घेवर, अनरसे की, 

सुगंध सुहानी। 

सबको बना रही, 

दिवानी।।

रिमझिम फुहारों की,

 झड़ी लगी है।

झूले पर सखियों की,

पींग बढ़ी है।।

पंछियों के कलरव से,

 समा सुहाना। 

हर्षित हो रहा,

 सारा ज़माना।।

आओ मिल जुल,

हम कजरी गाएं।

सुहागिनों वाला, 

तीज पर्व मनाएं।।

आप सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🎉

ईश्वर सभी को अखण्ड सौभाग्य प्राप्त करें 🙏🏻🙏🏻


No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.