Wednesday, 8 March 2023

Poem: होली और नारी

 होली और नारी 



बाबू जी सोच रहे सिर को खुजलाए,

श्रीहरि को इस बरस सूझी क्या?

जो होली और महिला दिवस दिए मिलाए, 

आखिर किस तरह से दोनों में एक गुण समाए? 


हम बोले उनसे, 

सोचकर देखें तो एक बार।

नारी में है रंग हज़ार,

और होली है रंगों का त्यौहार।  


बाल रूप के रंग से ही,

कन्या सबको भाती है।

उसके इस रुप में,

वो देवी नजर आती है।


यौवन के उसके रंग में,

दुनिया रंग जाती सारी है।

अधूरी लगती है जिंदगी,

अगर मिलती नहीं नारी है।


मां के रंग की तो,

छटा ही अजब निराली है। 

मां के साये बिन तो,

सृष्टि ही पूरी खाली है।




जिस घर होली में,

पत्नी, सलहज या ना हो साली।

तो लाख रंग बिखरे रहे धरा पर,

होली  लगती नहीं मतवाली।




तुरंत समझ गये बाबू जी,

लाख पते की बात।

होली भली लगे तबहिं

जब नारी रहती साथ। 



आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎉🎨🙏🏻

Happy Women's Day💃

Tuesday, 7 March 2023

Tip : Pre - Holi Skin Care

Holi का त्यौहार, रंगों और उमंगों का त्यौहार है। लेकिन आज कल त्यौहार में वो रौनक और उत्साह नहीं रह गया है, जो कभी पहले देखने को मिलता था।

इसकी बहुत सारी वजहें है, लेकिन सबसे बड़ी वजह है, मिलावट और chemicals वाले रंग और गुलाल, जिसके कारण skin में itching, irritation and pimples हो जाते हैं।

पहले कुछ खराब quality के रंगों को छोड़ कर सभी रंग और गुलाल, बहुत अच्छी quality के ही मिलते थे।

लेकिन अब तो बिना मिलावट और chemicals के गुलाल भी मिलना मुश्किल है। 

होली में एक समस्या और होती है कि आप के herbal colour लाने से नहीं बल्कि दूसरे लोगों के herbal colour लाने से आप सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि आपके चेहरे पर तो वही रंग लगेगा, जो दूसरों के पास होगा।

पर कर क्या सकते हैं? हर कोई तो आपके कहने से herbal colours लाएगा नहीं...

क्यों नहीं कर सकते हैं... आप ने सुना होगा अपनी सुरक्षा, अपने हाथ... तो बस इसी सोच के साथ, आज यह tip share कर रहे हैं।

जिससे होली में आप सुरक्षित भी रहें और त्यौहार के हर क्षण का आनन्द भी ले सकें...

Pre - Holi Skin Care


चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या करना है, जिससे हम सुरक्षित रहेंगे...


1. Ice cube :

अपनी skin पर कुछ भी लगाने से पहले 10 min. Ice massage करें, क्योंकि ice में सभी खुले छिद्रों को बंद करने की शक्ति होती है। एक बार बर्फ लगाने के बाद Oil or sunscreen ज़रूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर होने वाले मुंहासों को रोका जा सकता है।

अगर आप की तबीयत ठीक नहीं है या आपको ठंड लग रही है तो, ice massage avoid कर सकते हैं।


2. Moisturizer :

होली खेलने जाने से पहले सबसे important बात कि अपनी त्वचा को moisturized या hydrated करें। यह आपकी skin को chemical वाले गुलाल से बचाने में मदद करेगा। Skin को hydrate करने के लिए अच्छे से moisturizer का इस्तेमाल करें।


3. Hydration :

दिन भर पानी, juice, glucose आदि पीते रहें। पानी की कमी से त्वचा dry हो सकती है और sunburn हो सकता है। Dry skin रंग के साथ मिलकर होली के बाद dull लगने लगती है और skin का glow चला जाता है।


4. Nailpolish/Olive oil :

होली खेलने जाने से पहले अपने Nails पर dark nailpolish लगा लें। Nailpolish लगे होने से आप के nails chemical वाले रंगों से बच जाएंगे।

अगर आप nailpolish avoid करना चाहते हैं तो अपने नाखूनों पर थोड़ा olive oil रगड़ लें, क्योंकि यह एक ढाल का कार्य करेगा और रंगों को आसानी से smudge नहीं होने देगा।


5. Vaseline :

अपने होठों पर थोड़ी सी Vaseline का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि Vaseline का texture गाढ़ा होता है तो यह अधिक समय तक टिकी रहती है। इसके अलावा, आप गर्दन, कान के पीछे और उंगलियों के बीच में भी इसे लगा सकते हैं। यह ऐसी जगहें हैं जहां रंग लगने के बाद छुड़ाना मुश्किल होता है। इसके लगे होने से रंग चिपकेगा नहीं और बहुत आसानी से छूट जाएगा।

अगर आप के lips फटे हुए हैं तो होली के कुछ दिन पहले से ही lip balm लगाना शुरू कर देना चाहिए जिससे आप के होंठ होली आने से पहले ही smooth हो जाए, क्योंकि फटे हुए होंठों से रंग छुड़ाना बहुत कष्टकर होता है।


6. Sunscreen :

होली में रंगों से खेलने में हमें लगातार धूप में ही रहना होता है।

और आज कल लोग, tanning को लेकर बहुत sensitive रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो  tanning से बचने के लिए, रंग खेलने जाने से पहले waterproof solar moisturizer लगाएं, क्योंकि यह आपकी skin को काफी हद तक सुरक्षित रख सकता है।


7. Coconut oil :

इस tip को तो बिल्कुल भी miss न करें। रंग खेलने जाने से पहले coconut oil or mustard oil से hair massage अवश्य करें। इससे आप के बाल, dull और damage होने से बच जाएंगे।


8. Full-sleeve cotton clothes :

होली mainly outdoor festival है, इसलिए कोशिश करें कि आप full-sleeves के cotton के कपड़े पहनें, यह न केवल आपकी skin को रंग के नुकसान से बचाने में मदद करता है, बल्कि धूप के सीधे संपर्क से भी बचाता है जो आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकता है। Cotton clothes, comfortable भी होते हैं, जल्दी सूख भी जाते हैं, तो आप के भीगे रहने से ज्यादा ठंड भी नहीं लगेगी। वहीं synthetic and tight कपड़े रंग के संपर्क में आने पर skin पर allergy का कारण बन सकते हैं।


तो होली खेलने से पहले अगर आप इन tips को follow कर लेंगे तो आप की skin, lips, nails and hair, सब safe रहेंगे। 

होली का रंगोत्सव होने के बाद, रंगों को छुड़ाने के लिए Facewash or soap की अपेक्षा आप अगर उबटन का इस्तेमाल करें तो यह आपकी skin को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

साथ ही एक बात जो सबसे ज्यादा ज़रूरी है, वो यह कि सारा रंग एक ही दिन में निकाल देने के कारण बहुत ज्यादा rubbing भी आपकी skin damage का प्रमुख कारण है।

थोड़ा रंग छुड़ा दीजिए, बाकी सारा रंग, समय के साथ अपने आप साफ हो जाता है।

वैसे भी कुछ दिन, अगर अपनों का लगाया रंग लगा भी है तो क्या? उसका भी आनन्द लीजिए।

होली भी कहां साल भर से पहले दुबारा आएगी, और ना सालभर से पहले आएगा यह दिन...


So let's enjoy 🥳🥳🥳

आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎉🙏🏻

Monday, 6 March 2023

Recipe: Rice Sev

होली के त्यौहार में बनने वाले बहुत सारे snacks items, Holi की जान होते है।

आज उसमें से एक item आप के साथ share कर रहे हैं।

यह बहुत ही light, crunchy and tasty dish है जो कि बहुत easily and instantly बन भी जाती है।

अगर आप भी अपने बच्चों के कुरकुरे, चिप्स और junk food खाने से परेशान हैं तो भी यह एक best option है...

चावल की कचरी



Ingredients :

  • Boiled rice - 1 Bowl 
  • Salt - ½ tsp or as per taste
  • Cumin seeds - ½ tsp
  • Black pepper - optional 
  • Chat masala - optional


Method :

  1. उबले हुए चावल को mixer grinder jar में डाल दीजिए।
  2. अब चावल में नमक, जीरा और 2 tsp पानी डालकर महीन पीस लीजिए।
  3. एक बड़ी सी plastic sheet बिछा लीजिए।
  4. अब एक करछी लीजिए, उस पर हल्का सा Oil लगा दें। 

  5. फिर चावल के paste को करछी में दबाते हुए चावल की कचरी (सेव) निकाल दीजिए और इसे धूप में सूखने दीजिए।
  6. अगर आप सुबह 9 से 10 बजे तक सेव निकाल लेंगे तो शाम तक अच्छे से सूख जाएंगे। 
  7. और अगर आप शाम को या रात में भी इन्हें बनाते हैं तो भी यह पूरी तरह से सूख जाएंगे। 
  8. जब यह कड़क सूख जाएं तो इन्हें airtight container में रख दीजिए।
  9. यह पूरे साल भर तक ठीक बने रहते हैं।
  10. इन्हें जब भी serve करना हो, घी, refined oil, mustard oil or olive oil या जो आप के पास जो भी oil available हो, उसमें fry कर लीजिए।
  11. Crunchy, crispy, light and healthy & tasty Rice Sev is ready to serve...
  12. आप इसे snacks, starter, as a munching, or थाली में पापड़ के रूप में भी serve कर सकते हैं।

चलिए कुछ tips and tricks भी देख लेते हैं। 


Tips and Tricks :

  • चावल का paste बनाने में 2 tsp पानी बहुत है, पर यदि उतने पानी से चावल का paste ना बने तो, 1-1 चम्मच करके पानी बढ़ा सकते हैं।
  • चावल का paste ऐसा होना चाहिए कि उसे हल्का दबाने से सेव निकले, पतला पेस्ट होने से सेव कुरकुरा नहीं बनेगा। 
  • हमने इसके instantly बनने का method बताया है।
  • Authentic सेव के लिए, एक कटोरी चावल को रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन उसमें, 4 कटोरी पानी डालकर, चावल के पूरा घुल जाने तक पकाएं। फिर उस चावल में नमक जीरा डाल कर अच्छे से mix करके घोंट लेना होता है, जिससे गुठली या कोई गांठ ना रहे, फिर चावल की कचरी (सेव) बनानी होती है।
  • अगर आप को flavour डालना है तो आप चावल को पीसते समय उसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, टमाटर puree, या जैसा भी चाहें, उसके according ingredients मिला सकते हैं। वैसे खाली नमक-जीरा वाला flavour भी बहुत अच्छा आता है।
  • पर इसमें भूलकर भी किसी भी तरह का soda नहीं डालना है। क्योंकि इससे रंग भी खराब होता है और taste भी... और वो fry करने में घी/तेल भी ज्यादा खींचता है।
  • अगर आप के पास करछी नहीं है तो कोई भी छोटे छोटे छेदों वाला बर्तन ले लीजिए।
  • सेव बनाने वाला सांचा ले लीजिए, और कुछ ना मिले तो आप चाहें तो rice paste को cone में डालकर, उससे विभिन्न design भी बना सकते हैं, जैसे मंगौड़ी, चकरी आदि।
  • आप चाहें तो, leftover rice भी use कर सकते हैं।
  • ऐसा कोई ज़रूरी नहीं है कि आप होली के समय ही इसे बनाएं। जब भी आप के पास चावल बच जाए, आप इसे बना सकते हैं। 
  • वैसे तो आप इसके लिए कोई भी rice, use कर सकते हैं, पर mostly इसके लिए, नया और टुकड़ा चावल लिया जाता है।
Then what are you waiting for? Hurry up and start making this scrumptious & crunchy - munchy snack to make your Holi super special!