Saturday, 6 July 2024

Article : The victory parade

विजय प्रदर्शन

Team India, जब T20 World Cup trophy लेकर मुम्बई लौटी, तो वहां पर public crowd देखने लायक था।

Wankhede stadium and marine drive के बगल से समुद्र अपनी लहरों के साथ हिलोरे मार रहा था, वहीं दूसरी ओर सड़क पर Indian cricket team open bus में थी और जो‌ public इकट्ठा थी, लग रहा था मानो दूसरी लहर सड़क पर हिलोरे‌ मार रही हो...

यह decide किया गया था कि, T20 World Cup victory को कुछ अलग ही अंदाज में celebrate किया जाए।

इसलिए यह decide किया गया कि Indian team open bus में marine  drive and wankhede stadium के पास से निकलेगी।

बस जैसे ही लोगों को यह पता चला, cricket fans का हुजूम उमड़ पड़ा। जो समुद्र की लहर से कम नहीं प्रतीत हो रहा था।

कुछ लोगों का कहना था कि ऐसा भी क्या बड़ा काम हो गया, जो इतना हो हल्ला मचाया जा रहा है?

कौन सा पहली बार जीता है, पहले भी हम 2 ODI World Cup और 1 T20 World Cup जीत चुके हैं…

Australia ने जब ODI World Cup जीता था, तो वहाँ तो इतना हंगामा नहीं मच रहा था…

यहाँ तक कि उनके स्वागत में हुजूम तो क्या चंद लोग भी नहीं जमा थे…

भाई, तो बस इतना कहना है कि Australia के captain 'Pat Cummins' ने तो world cup trophy को जीतने के बाद अपने पैरों के नीचे रख दी थी।

जबकि India के captain रोहित शर्मा ने match जीतते ही सबसे पहले उस ज़मीन को नतमस्तक किया, जिस ज़मीन पर उन्होंने वो match जीता था। फिर उस ज़मीन की मिट्टी को मुंह में रखकर अनेकानेक धन्यवाद दिया था। ऐसे सम्मान किया जाता है धरती मां का...

और जब T20 World Cup की trophy मिली, तो captain सहित सभी players सिर-माथे से लगाए लगाए घूम रहे थे।

ऐसे सम्मान दिया जाता है, जीत को...

जब हमारे खिलाड़ी इतने अच्छे हैं, तब जो स्वागत उनका India में हो रहा है, वो होता है celebration...

Australia जैसा कुछ नहीं, जहां ना सम्मान है ना celebration...

ODI World Cup में India का शायद उस दिन, जीत दर्ज करने का दिन नहीं था, वरना वो trophy भी India में ही आती, दसों match जीत कर final में पहुंची थी।

वैसे ही जैसे T20 World Cup में South Africa की जीत का दिन नहीं था, तभी तो उनकी मुट्ठी में आया match हाथ से रेत की तरह फिसलता चला गया। 

जीत दर्ज कब होगी, यह निर्धारित नहीं होता है, लेकिन संघर्ष करते रहना चाहिए, क्योंकि वो ही निर्धारित करता है कि एक दिन जीत निश्चित होगी। 

बस यही सिद्ध किया Indian team ने...

Indian teams, चाहे वो जिस भी sport or game की हो, आप जीत दर्ज करते रहें, हम आपका स्वागत ऐसे ही भव्य तरीके से करेंगे।

दुनिया कुछ कहे, लोग कुछ कहें, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि, हम में संस्कार हैं, जीत के, सम्मान के, और भव्य स्वागत के, celebration के... तो वो होगा ही हमेशा। 

हमारे लिए देश के सम्मान की हर जीत बड़ी है...

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳

Thursday, 4 July 2024

Article : The young legends

India को cricket में top पर ले जाने वाले कुछ और नाम सन्यास ले रहे हैं, तो हर ओर एक ही बात चल रही है कि अब India में cricket का क्या भविष्य है?

Cricket की बात करें तो, पहली ODI world cup trophy India को कपिल देव ने दिलवाई थी, और cricket जगत में यह सिद्ध किया था कि cricket केवल अंग्रेजों का sport नहीं है, बल्कि उसे जीतने का दम India भी रखता है।

The young legends

उनके और उनकी team के एक के बाद एक के retirement के बाद सालों उस trophy का इंतजार करना पड़ा। फिर आया, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर का दौर, जिसने भारत का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया और ODI World Cup and T20 World Cup की trophy हासिल कर एक बार फिर तिरंगे को पूरे विश्व के सामने लहरा दिया। 

कुछ साल पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह जैसे और भी दिग्गज नामों ने भी cricket जगत से सन्यास ले लिया।

लगा अब तो ना जाने India, कभी कोई world cup trophy लाएगी भी कि नहीं…

पर रोहित शर्मा की captaincy और विराट कोहली, बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा जैसे कुछ दिग्गज नाम फिर से कारनामा दिखाने को तत्पर दिखाई दिए।

रोहित शर्मा की captaincy में India ने ODI World Cup में सारे matches जीतते हुए final में प्रवेश किया। लेकिन शायद उस world cup पर India का नाम नहीं लिखा था।

इस कारण world cup के नज़दीक तो पहुंच गई, पर उसे उठा नहीं पाई, चूम नहीं पाई…

पर T20 World Cup trophy पर India ने सारे matches जीतते हुए final match खेला और पूरी दुनिया पर छा गई, एक बार फिर तिरंगा पूरे विश्व पर लहराया…

पर अब तो‌ रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने भी T20 format से सन्यास लेने की बात बोल दी है…

अब क्या?

क्या आगे हैं, ऐसे धुरंधर खिलाड़ी जो cricket में India का नाम रोशन करते रहेंगे?

क्या ऋषभ पंत, ऋतुराज गयाकवाड़, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, etc. अपने खेल में इतने मंझ पाएंगे कि भारत को आगे भी world cup trophies मिलती रहें?

यह तो प्रकृति का नियम है कि एक जाता है और दूसरा आता है। पर साथ ही आने वाले को उस मुकाम को और height पर ले जाना होता है।

और ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि जाने वाले के समय के comparatively, आने वाले के समय में requirement ज्यादा fulfill होती है। ज़्यादा avenue है, ज्यादा exposure है। 

पर क्या ऐसा होगा, हमारे young cricketers भारत को आगे भी ऐसे ही सम्मान दिलवा पाएंगे? क्या हम इन नौजवानों पर विश्वास कर सकते हैं? क्या उनके कंधे, इतने सशक्त हैं कि वो भारत को विश्वविजेता बनाने में सक्षम रहेंगे?

बिल्कुल दिला पाएंगे... हमारे youngsters बहुत capable and focused हैं। भारत का तिरंगा ऐसे ही सम्मान पाता रहेगा और सम्पूर्ण विश्व में लहराता रहेगा…

इसी विश्वास के साथ दिग्गज नाम सन्यास लेते हैं कि अब नए लोगों के आगे आने का, आगे बढ़ने का समय है, और इसी विश्वास के साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा भी सन्यास ले रहे हैं।


तिरंगा लहराया है,

वो लहराता रहेगा।

वक्त धुरंधर खिलाड़ी का

भारत में आता रहा है,

और आता रहेगा।।


जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳

Wednesday, 3 July 2024

Poem : पूर्ण धरा हो जाती है

जिस monsoon का इंतज़ार था, वो अठखेलियां करता, घर-आंगन, खेत-खलिहान, भिगा रहा है, हर ओर छाई है हरियाली, धरती को खुश्बू से महका रहा है।

पानी की बूंदें, जब धरा पर पड़ती है, उस समय मिट्टी की जो सौंधी-सी खुश्बू आती है, वो रोम-रोम को प्रफुल्लित कर देती है।

उसी भाव में रची-बसी आज की कविता है, रिमझिम बारिश के स्पर्श के साथ आइए, इस कविता का आनंद लेते हैं…

पूर्ण धरा हो जाती है

बूंद गिरती, 

जो वसुधा पर,

सौंधी-सी,

खुश्बू आती है।


उस सौंधी-सी,

खुशबू के संग,

पूर्ण धरा हो जाती है।।


नवांकुर को,

उस अमृत से,

सींच कर,

जीवन नया दिलाती है।


उस सौंधी सी,

खुशबू के संग,

पूर्ण धरा हो जाती है।।


हर ओर,

उमंग संग,

पृथ्वी हर्षाती,

मुस्काती है।


उस सौंधी-सी,

खुशबू के संग,

पूर्ण धरा हो जाती है।।


लहराता है,

हरियाली का आंचल,

पुष्पों की भीनी-सी,

सुगंध आती है।


उस सौंधी-सी,

खुशबू के संग,

पूर्ण धरा हो जाती है।।


Happy monsoon season 💦