Sunday, 20 October 2024

Poem : करवाचौथ व्रत

करवाचौथ व्रत

 मेंहदी लगाकर हाथों में,

 सिंदूरा सजाकर माथे पे,

चूड़ी में खनकाऊंगी,

सजना तुझको मैं रिझाऊंगी।


करके सोलह श्रृंगार,

ओढ़कर चुनरी लाल,

रुप निखार के आऊंगी,

नेह तुझ पर मैं लुटाऊंगी।


करवाचौथ व्रत कठिन अपार,

करूँगी चंद्र पारण के साथ,

उम्र तेरी में बढ़ाऊंगी,

सजना तुझ पर वारी जाऊंगी। 


बस एक इच्छा के साथ,

हर जन्म मिले तेरा ही प्यार,

तुम से है पूरी दुनिया मेरी,

तुम से ही सुन्दर घर-संसार।


आप सभी को करवाचौथ पर हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻 

सृष्टि की सभी सुहागनों को अखंड सौभाग्य प्राप्त हो 🙏🏻


यदि आप जानना चाहते हैं, कि आपके  शहर में चंद्रोदय कब होगा, तो इस link पर click करें - https://shadesoflife18.blogspot.com/2024/10/article_19.html?m=1

Saturday, 19 October 2024

Article. : करवाचौथ पर चांद

कल करवाचौथ का पवित्र पावन व्रत है, जो कि हर सुहागिन महिलाओं का सबसे पसंदीदा व्रत है। 

इस व्रत में जितनी स्त्रियों के सतीत्व का तेज है, उतनी ही चंद्रमा की शीतलता।

जितना दिनभर के निर्जल व्रत का सब्र है, उतनी ही रात्रि में चंद्रोदय की बेसब्री।

अपने आप में अनोखा, अनूठा, निराला।

एक ऐसा व्रत, जिसका जितना इंतज़ार स्त्रियों को रहता है, उतना ही पुरुषों को भी।

आप कहेंगे कि स्त्रियों का समझ आता है, पर पुरुषों को क्यों?

क्योंकि उस दिन, उनकी प्रियसी, उनकी पत्नी सोलह श्रृंगार में सजी हुई उनके प्रेम से डूबी हुई, उनकी ओर निहारती है और इस रुप को देख कर उनका अपनी पत्नी पर अत्यधिक नेह आना स्वाभाविक है और ऐसे व्रत का इंतजार करना भी...

चलिए देख लेते हैं पूजा का क्या मुहूर्त है और किस शहर में किस समय चंद्रोदय होगा।

करवाचौथ पर चांद

1. Date (तिथि) :

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 October रविवार के दिन रखा जाएगा। इस बार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 October को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लेकर 21 October सोमवार को प्रात: 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ व्रत के लिए चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय होना जरूरी है। अतः व्रत 20 October को ही रहेगा।


2. Auspicious Time (मुहूर्त) :

इस बार करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू है, जो शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। 

इस तरह से उस दिन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए केवल 1 घंटा 16 मिनट का ही शुभ समय प्राप्त होगा।

इस वर्ष करवा चौथ का चांद कब निकलेगा,  

करवा चौथ के व्रत में व्रती महिलाओं को चांद के निकलने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है क्योंकि कृष्ण पक्ष का चंद्रोदय देर से होता है।

इस साल करवा चौथ पर चांद शाम को 7 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा। 

शाम 07:54 बजे से चंद्रमा की पूजा होगी और अर्घ्य दिया जाएगा।


3. Moonrise Timings (चंद्रोदय का समय) :

  • Delhi - 8:15 PM
  • Ghaziabad - 8:11 PM
  • Gurugram - 8:16 PM
  • Noida - 8:14 PM
  • Faridabad - 8:04 PM
  • Chandigarh - 7:54 PM
  • Mumbai - 8:37 PM
  • Pune - 8:34 PM
  • Aurangabad - 8:25 PM
  • Kolkata - 7:24 PM
  • Patna - 7:29 PM
  • Lucknow : 7:44 PM
  • Vadodara : 8:27 PM
  • Kanpur : 7:47 PM
  • Prayagraj : 7:43 PM
  • Jaipur : 8:05 PM
  • Jodhpur : 8:18 PM
  • Udaipur : 8:19 PM
  • Amritsar : 7:55 PM
  • Indore : 8:15 PM
  • Bhopal : 8:08 PM
  • Jabalpur : 7:57 PM
  • Ahmedabad : 8:28 PM
  • Dehradun : 7:46 PM
  • Shimla : 7:47 PM
  • Srinagar : 7:47 PM
  • Jammu : 7:51 PM
  • Chennai : 8:43 PM
  • Bengaluru : 8:20 PM
  • Ranchi : 7:53 PM

Friday, 18 October 2024

Recipe: Indian Protein Shake

आजकल सब लोग बहुत ज्यादा diet conscious होते जा रहे हैं। जिनमें बहुत से youngsters तो calories count करके ही खाना खाते हैं।

Gym जाना तो जैसे लोगों को life की necessity लगने लगी है, healthy life lead करने के लिए शायद कुछ हद तक यह सब सही भी है...

चलिए आप जो भी करें, healthy रहें, यह important है।

जो लोग Gym जाते हैं, उनके लिए protein shake बहुत ज़रूरी होता है।

Market में बहुत सी variety के protein shake available भी हैं।

लेकिन अगर आप सचमुच health conscious हैं तो protein shake, ऐसा पीजिए जो सचमुच आपको healthy रखने में सक्षम हो।

आज इसी का ध्यान रखते हुए, हम ऐसे protein shake की recipe, share कर रहे हैं, जो बहुत easily and instantly prepare हो जाता है। 

साथ ही एक बात और बता दें, कि इससे healthy और tasty protein shake, कोई और हो ही नहीं सकता है। 

क्योंकि मेरे मायने में, healthy and tasty recipes, सबसे अच्छी, India की ही होती हैं...

Indian Protein Shake

A) Ingredients : 

  • Roasted gram - 50 gm.
  • Milk - 1 glass 
  • Banana - 1
  • Dates - 2 
  • Jaggery - 1 tsp.


B) Method :

  1. भुने चने को महीन पीस लीजिए।
  2. अब इसमें दूध, केला, खजूर और एक चम्मच गुड़ डालकर shake बना लीजिए।

Indian protein shake is ready to serve.


15 दिन के regular use से ही आप को पता चल जाएगा कि यह कितना effective है। 

आप अपने taste के accordingly, ingredients की quantity को vary कर सकते हैं।

और आप को यह भी बता दें कि यह shake न‌ केवल protein rich है, बल्कि यह, protein के साथ-साथ  iron, calcium rich shake भी है, in other words, complete shake।

तो बस सोचना क्या है, अब अपने Gym के plan में इस Indian protein shake को शामिल कर लीजिए और healthy रहिए। 

Stay healthy and fit 😊