Wednesday, 27 November 2019

Story Of Life: वो बन गया आतंकवादी

वो बन गया आतंकवादी


अंकित बहुत ही भोला-भाला, निडर, शक्तिशाली, देशभक्त युवक था। वो बहुत छोटा था, तब से उसने देश के लिए मर-मिटने का फैसला कर लिया था।

उसी के गाँव में एक आतंकवादी संगठन भी था, जो गाँव के भोले-भाले निडर, शक्तिशाली युवकों को बरगला कर अपने संगठन में शामिल कर लिया करता था।

पर पिछले कुछ सालों से संगठन में कोई भी नया युवक शामिल नहीं हो रहा था, और साथ ही पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने से आतंकवादियों का संगठन भी कमज़ोर होता जा रहा था। जिससे उसके सरगना को बहुत चिंता होने लगी थी।

एक दिन सरगना ने अपने भाई को बुलाया, और कहा, मेरे पास अपने संगठन को बढ़ने के लिए एक idea आया है। और उसने अपनी सारी योजना उसे बता दी।

अगले दिन ही गाँव, में कई जगह विस्फोट हो गए। और जब पुलिस वहाँ पहुंची, तो, उसने भी सीधे-साधे गाँव के लोगों को ही परेशान करना शुरू कर दिया, कुछ को तो पुलिस पकड़ के भी ले गयी। उन्हीं में अंकित और उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे। 

अंकित के जेल जाने से उसके बूढ़े पिता इस दुख में कि, वो जेल चला गया, इतने दुखी हो गए, कि वो बेहद बीमार हो गए। जब ये बात अंकित को पता चली, तो उसने पुलिस वालों से बहुत request की, कि उसे छोड़ दें। 

उसका विस्फोट में कोई हाथ नहीं है, पर पुलिस वालों ने उसे नहीं छोड़ा। दुखी हो होकर आखिरकार अंकित के पिता ने दम तोड़ दिया।

उसके बाद पुलिस ने अंकित को छोड़ दिया। अपने पिता को कंधा देते वक़्त अंकित के मन में अब सिर्फ एक ही बात घूम रही थी, कि मेरे पिता इन पुलिस वालों के कारण इस दुनिया से चले गए।

वो अपने घर में दुखी बैठा था, तभी सरगना का भाई उसके पास आया, और पूछने लगा, क्या अंकित भाई, अब सारी ज़िंदगी दुख में ही बिता दोगे?

अंकित पूछने लगा, तुम कौन हो भाई? वो बोला...

Tuesday, 26 November 2019

Tip : How to remove black heads


आज कल wedding season चल रहा है, कहीं wedding है, कहीं anniversary. तो सब ही खूबसूरत दिखना चाहते हैं। पर हर समय parlour जाना difficult भी है, expensive भी और harmful भी। 

हमारे कुछ viewer की ये भी demand थी, कि कभी beauty tip भी share करें।

तो चलिये इस बार आपको एक beauty tip ही देते हैं, पूरी तरह natural, easily available and easily usable.


अगर आपको blackheads की problem है, और आप उसके लिए parlour जाते हैं। तो आपको पता ही होगा, वो expensive भी होता है, और painful भी।

तो इसे एक बार जरूर try करें। Result guaranteed, without any pain.


How to remove Blackheads



Ingredient


Egg white – 1tsp
Honey – 1 tsp
Method :


  1. दोनों को अच्छे से mix कीजिये, और जहाँ blackheads हों, वहाँ apply कर लीजिये, 10 min dry होने दीजिये, फिर wash कर दीजिये।
  2. दो दिन में blackheads हट जाएंगे।

Note: 


  • अगर आप इसे पूरे face में apply करेंगे तो पूरे face की cleaning हो जाएगी, साथ ही face बहुत soft हो जाएगा, और glow भी करेगा।
  • egg white लिया है, इसलिए egg की कोई bad smell नहीं आती है।


अगर आप egg नही use कर सकते तो इसे use कीजिये।

Ingredient :

Milk – 3 tsp
Honey – 1tsp
Gelatine -1 tsp  

Same process को अपनाएँ और दो दिन में चमकदार skin पाएँ।

Monday, 25 November 2019

Poem : ख़्वाब


ख़्वाब 


वो रात थी हसीं, 
हर बात लाज़वाब।
आसमां से उतरे थे,
उस दिन दो आफ़ताब।।

हर फ़लसफ़ा डूबा था,
इश्क़  की चाशनी में।
हर ज़र्रा चमक रहा था,
हुस्न  की रोशनी में।।

हर एक नजर,
बस वहीं टिकी थी।
धड़कनें भी सबकी,
उस क्षण रुकीं थी।।

वो पल ही धरती का,
स्वर्ग‌ बन गया था।
जब आपके दिल से,
मेरा दिल मिल गया था।।

आज भी जब यह दिन,
मेरी ज़िन्दगी में आता है।
हर लम्हा मेरा, बहुत ही,
खूबसूरत बन जाता है।।

आज  भी यक़ीन नहीं, 
होता है इस दिल को।
जो था इतना लाज़वाब,
वो सच था, या ख़्वाब।।

आज मेरी शादी की सोलहवीं सालगिरह है, और आज की मेरी यह कविता अपने जीवन साथी को  नज़र !

और उन सब को भी जिनको अपनी शादी हसीं ख़्वाब नज़र आती है। 

शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ!!