Saturday, 16 May 2020

Recipe : Instant Imarti


यह मेरी Quarantine Segment की 42nd recipe है। 

आज की यह एक और Recipe, Ms. Sanchita Gupta के treasure में से है।

आप का बहुत बहुत धन्यवाद संचिता जी

आज आप के साथ एक और ऐसी Recipe share करने जा रहे हैं जो बनाने में difficult लगती है।

जी हाँ, हम इमरती की ही बात कर रहे हैं।

इमरती, एक ऐसी sweet dish जो अगर lockdown में खाने को मिल जाए, तो बात ही क्या!

तो आज ही dinner में yummy and crispy Imarti बनाएं और सबको खुश कर दें।

Instant Imarti


Ingredients:
For sugar syrup-
  • 1.5 -cup sugar
  • 2-cup water
  • 2 -Green cardamom
  • Food color optional
For Imarti -
  • 1cup- White urad daal(3-4 hours soaked)
  • 1- tbsp Rice flour
  • 1 - pinch yello-orange food color
  • 2 to 3 tbsp - water 
  • Rose water(optional)
  • Ghee/oil for Frying
Method:
For Sugar syrup-
  1. Boil sugar and water for 5 minutes.
  2. Then add green cardamom powder and colour.
For Imarti-
  1. Grind the daal in a mixer with water.
  2. Then add rice flour and food colour. The batter is ready.
  3. Whisk the batter for 5-10 minutes.
  4. Now fill the batter in a cone and make Imartis, in a flat bottom pan containing ghee.
  5. Fry them at low medium flame till golden.
  6. Then, dip hot Imartis in light hot sugar syrup for 10 minutes. They will soak the syrup.
Take them out and your juicy & crispy Imatis are ready.

Friday, 15 May 2020

Recipe : Balushahi

यह मेरी Quarantine Segment की 41st recipe है। 

आज आप को ऐसी मिठाई बताने जा रहे हैं, जो सबको लगता है, बहुत difficult है। घर पर नहीं बन सकती है।

हम आपको जो ratio and method बता रहे हैं, अगर आप उन्हें अच्छे से follow करेंगे, तो आप बहुत अच्छी बालूशाही बना सकते हैं।

याद रखियेगा, बालूशाही बनाने में मेहनत बहुत नहीं है, बस proportion and method सही होना चाहिए।

आप सब से यह भी request है, कोई भी नयी dish try करने में, पहले आधे amount से ही try कीजिए, कम quantity होने से perfect होने की chances ज्यादा होती है।

Expert होते ही पूरे amount की बनाएं।

Balushahi


Ingredients

For Balushahi 

All purpose flour- 2.5 cup
Clarified butter ( Ghee) ½ cup (melted)
Baking powder - 1 tsp
Curd - 1 tsp.
Clarified butter ( Ghee) - for frying
Pista - 15 to 20 for garnishing

For Sugar syrup

Sugar - 2.5 Cup
Water - 1.5 Cup
Green cardamom powder - 1 tsp.

Method ( For Sugar syrup)

  1. Sauce Pan में चीनी और  पानी डालकर चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिए।
  2. बीच बीच में चलाते हुए 1 की चाशनी बना लीजिए।
  3. चाशनी में इलायची पाउडर दीजिए।

For Balushahi

  1. Ek Bowl में मैदा लेकर  इसमें बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से mix कर लीजिए. 
  2. मैदा में ½cup घी डालकर rub करते हुए mix  कर लीजिए और इसमें, दही और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए dough  बना लीजिए ।
  3. पानी, सिर्फ इतना डालना है कि मैदा bind हो, यही बालूशाही को flaky texture देता है।
  4. मसल मसलकर चिकना करने की ज़रूरत नही है।
  5. इतना Dough  में ½ cup से थोड़ा ज्यादा पानी लगता है।
  6. Dough को 20 से 25 minutes के लिए set होने के लिए रख दीजिए।
  7. मैदा के set होने पर इसको हल्के हाथ से परतदार रखते हुए mix कर लीजि।
  8. Dough को तोड़ लीजिए और लंबाई में बढ़ाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए।
  9. आप अपनी पसंद के अनुसार इसे थोड़ी छोटी या बड़ी बना सकते हैं।
  10. लोई उठाकर इसे गोल करके दबा लीजिए और अंगूठे की सहायता से इसके दोनों ओर बीच में गड्ढा बना लीजिए और इसे प्लेट में रख लीजिए. इसी प्रकार सारी बालूशाही बनाकर तैयार कर लीजिए. 
  11. एक wok में घी गरम कर लीजिए।
  12.  घी गरम होने पर इसे check करने के लिए थोड़ा सा मैदा का टुकड़ा घी मे डाल दीजिए, घी में हल्के bubble आने चाहिए और मैदा थोड़ी देर में ऊपर उठकर आना चाहिए।
  13. बालूशाही तलने के लिए हल्का गरम ही घी चाहिए।
  14. इतने ही गरम घी में धीमी आंच पर 2 बालूशाही तलने के लिए डाल दीजिए।
  15.  जब बालूशाही फूलकर तैरकर ऊपर आ जाएं, तब flame को medium कर लीजिए और इनको नीचे से हल्की सी सिकने दीजिए।
  16.  उसके बाद, बालूशाही को पलट दीजिए और इनको दोनों ओर ब्राउन होने तक तल लीजिए।
  17. बालूशाही के तलते ही इनको कलछी पर उठाकर कढ़ाही के किनारे थोड़ी देर रखिए जिससे extra घी कढ़ाही में चला जाए। 
  18. बालूशाही को चाशनी में डालकर डुबो दीजिए. थोड़ी देर बाद, बालूशाही को निकालकर प्लेट में रख लीजिए. 
  19. अगली बार की बालूशाही तलने से पहले घी को थोड़ा ठंडा करने के लिए 2 से 3 मिनिट के लिए गैस off कर दीजिए।
  20. हल्की सी आंच पर कढ़ाही में बालूशाही तलने के लिए डाल दीजिए और वैसे ही तलकर चाशनी में डाल दीजिए।
  21. सारी बालूशाही इसी तरह तैयार कर लीजिए।
  22. इतने मैदे से 21 बालूशाही तैयार हो जाती है।
  23. बालूशाही को garnish करने के प्लेट में लगाकर इन पर chopped pista डाल दीजिए।
  24. अंदर तक रस में डूबी बालूशाही को फ्रिज में रखकर पूरे 15 दिन तक रखकर खाया जा सकता है।

Note -
  • मैदा को ज्यादा मसलें नही, सिर्फ bind करें. यही बालूशाही को texture देता है।
  • बालूशाही को हल्के गरम घी में तलें.  अगर घी ज्यादा गरम होगा, तो वे फूलेंगे नही।
  • ध्यान रखिएगा, बालूशाही बनाने की यही दो keys हैं।
  • घी के बदले रिफाइन्ड तेल में भी बालूशाही बना सकते हैं।

Thursday, 14 May 2020

Recipe. : Instant Paneer Dhokla

यह मेरी Quarantine Segment की 40th recipe है। 

 आप ने ढोकला तो खूब खाया और बनाया होगा। वो बहुत lite and Oil free snacks है, तो सबको पसंद भी बहुत होता है।

आज हम भी आपको ढोकला बताना जा रहे हैं, अब आप कहेंगे इसमें नया क्या है, वो तो हमें भी बनाना आता है।

अब आप shades of life से जुड़े हैं, तो कुछ तो नया होगा ही, जी हाँ, वो नया यह है कि हम आपको पनीर ढोकला बताने जा रहे हैं।

बहुत ही tasty lite and mouthwatering dish है। बच्चों से बड़े तक सब खींचे चले आते हैं।

तो चलिए आज इसे ही evening time में बनाइए और सबके दिल पर छा जाइए।

Instant Paneer Dhokla



Ingredients

Paneer - 200 gm.
Suji - 300 gm.
Fresh malai or fresh curd - 100 gm.
Salt - as per taste
Sugar - optional
Green chillies - optional
Eno or baking powder- 1 tsp.
Mustard seeds- 1 tsp.
Curry leaves - 4 to 6
Lemon juice - 1 tsp.
Oil - 1 tbsp.

Method -

  1. Flat baking dish को घी से grease कर लीजिए।
  2. Suji में मलाई, और नमक डालकर 15 to 20 minutes के लिए  soak होने रख दीजिए।
  3. पनीर crumbled कर लीजिए।
  4. Soaked सूजी में पनीर, डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी add कीजिए, व उसे पकौड़ी या इडली बनाने जैसी consistency का कर लीजिए।
  6. इसे एक बार और अच्छे से whip कर लीजिए, जिससे इसमें air formation हो जाए।
  7. अब इसमें eno या baking powder डालकर हल्के हाथों से mix कर लीजिए।
  8. इस batter को dish में डालकर 4 min के लिए pre heat microwave oven में microwave कर लीजिए।
  9.  knife ढोकले में डालकर check कर लीजिए, knife clean निकलने से ढोकला पक गया है।
  10. 1 Cup boil water में नींबू, नमक और चीनी डालकर mix कर लीजिए।
  11. इसे गर्म ढोकले पर डाल दीजिए, व ढोकले को ठंडा होने के लिए freezer or fridge में रख दीजिए।
  12. जब ढोकले ठंडे हो जाए तो उन्हें काट लीजिए।
  13. एक ladle में Oil गर्म कीजिए, उसमें mustard seeds and Curry leaves डालकर चटकाएं।
  14. इसे ढोकलों पर डाल दीजिए।
  15. ढोकलों को fresh chopped coriander leaves and chillies से garnish कीजिए।
  16. Your Tasty and yummy Paneer Dhokla is ready.

Note
  • अगर आप के पास microwave oven नहीं हैं तो आप भाप में कुकर की सीटी निकाल कर, या कढ़ाही में या इडली मेकर में भी बना सकते हैं। 
  • अगर आप को इनमें से किसी बर्तन में बनाने का method पूछना हो तो आप comments डालकर पूछ सकते हैं।
  • आप पनीर ढोकले को sauce, or चटनी के साथ serve कर सकते हैं।
  • वैसे यह ढोकला, बिना किसी चटनी और sauce के भी yummy लगता है
  • अगर आप घर में बने पनीर को use करते हैं,तो ढोकला और ज्यादा tasty लगता है।