Wednesday, 17 November 2021

Tips : सफेद बाल और मेंहदी

आज एक ऐसी समस्या का समाधान करने के लिए tip डाल रहे हैं, जो लगभग सभी की समस्या बनती जा रही है। 

बालों का सफेद होना... 

क्या कहा आपने? आपकी भी यही problem है... 

कोई बात नहीं, आपकी इस problem को naturally solve करने का ही उपाय बता रहे हैं...

आप कहेंगे, मेंहदी यह कौन सा नया उपाय है?

बिल्कुल नहीं है, पर मेंहदी ही क्यों? उसके क्या फ़ायदे हैं? और मेंहदी को सही तरीके से बालों में कैसे लगाएं, वो सब आप को इस Tip में बताएंगे...

सफेद बाल और मेंहदी 


अक्सर लोग बालों में मेंहदी, सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए लगाते हैं। पर मेंहदी केवल बालों को रंग देने का ही काम नहीं करती। यह बालों के लिए एक औषधि की तरह है। मेंहदी में anti-bacterial गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं।

अत: यदि आप बालों को colour करने के साथ-साथ लंबे, मज़बूत, घने और नर्म-मुलायम बाल पाना चाहती हैं तो बाज़ार में उपलब्ध कृत्रिम रूप से बनाए गए products की बजाय बालों पर मेंहदी लगाने को तरजीह दें।


मेंहदी के कुछ फ़ायदे : 

  • यह बालों के लिए conditioner का काम करती है, बालों पर चमक लाती है। 
  • बालों को घना बनाती हैं।
  • बालों की सतह पर एक तरह की पर्त बना कर यह बालों को धूप व पर्यावरण से होने वाले नुक़सान से बचाती हैं‌।
  •  बालों का झड़ना कम करती है, रूसी यानी dandruff हटाने में कारगर होती है... 
  • तो हमने आपको मेंहदी क्यों लगाएं इस बात के सारे कारण गिना दिए हैं।

हमें पता है आपका अगला सवाल होगा कि बालों में मेंहदी कैसे लगाएं? तो धीरज रखिए, हम आपके इस सवाल का जवाब भी दे रहे हैं...

बालों में मेंहदी कैसे लगाएं :

बालों में लगाने वाली मेंहदी तैयार करना -

  1. मेंहदी का घोल तैयार करने के लिए आपको चाय के पानी की ज़रूरत होगी। 
  2. एक बर्तन में‌ 1 glass पानी उबाल लें।
  3. अब इसमें एक-दो चम्मच चायपत्ती डाल कर बुलबुले आने तक उबालते रहें, अब छान कर पानी को अलग कर लें। 
  4. इस पानी को गुनगुना हो जाने दें। इसमें मेंहदी का powder मिला कर थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
  5. जिसे बालों पर लगाने से वह टपके नहीं। 
  6. इस घोल को कम से कम आठ घंटे या रातभर भीगा रहने दें। 
  7. मेंहदी को बालों में लगाने से पहले इसमें नींबू का रस और आंवले का powder मिलाएं।

मेंहदी लगाने का तरीका -

  1. जिस bowl में मेंहदी का घोल है, उसे paper पर रख लें, ताकि यहाँ-वहाँ मेंहदी के दाग न लग पाएं।
  2. अपने कंधों पर पुराने कपड़े को किसी shawl की तरह लपेटें।
  3. हाथों में दस्ताने पहन लें।
  4. Brush के पिछले हिस्से या उंगलियों की सहायता से बालों के section बनाएं और हर section में मेंहदी लगाते चले जाएं।
  5. जब मेंहदी पूरे बालों में अच्छी तरह लग जाए तो बालों पर shower cap लगा लें।
  6. दो घंटे बाद बालों को किसी mild shampoo से धोएं।
कल आप को बालों की अन्य समस्याओं को मेंहदी के द्वारा कैसे दूर किया जाए, वो बताएंगे...
So stay tuned with me...

Tuesday, 16 November 2021

Article : असमय सफेद बाल, (grey hair)आखिर क्यों?

असमय सफेद बाल (grey hair), आखिर क्यों?


मेरे बाल 12 साल में ही सफ़ेद हो गये, जिससे मेरी मां अक्सर मेरे बालों को लेकर बहुत परेशान रहती हैं।

यह एक आम समस्या बनती जा रही है, बच्चों और उनके माता-पिता की।

आज इसी विषय में बात कर लेते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके या आपके बच्चों के बाल असमय सफेद न हों तो, आप के घर जितने भी सदस्य हैं, सभी के towel and comb अलग-अलग होने चाहिए। और वो समय-समय पर साफ़ भी होते रहने चाहिए।

आप को लगेगा, इतने क्यों?

इतना सफ़ाई पसंद होने से क्या होगा?

बात केवल सफ़ाई की नहीं है, ‌सफ़ाई के साथ-साथ, यह इसलिए भी है कि आप के घर में किसी के सफ़ेद बाल हों तो आप के ना हो।

भारत में 40 की उम्र के बाद बाल सफ़ेद हों तो इसे बीमारी नहीं माना जाता।

बालों के असमय सफेद होने को बालों की एक बीमारी Canitis के नाम से जाना जाता है, इसके बहुत से कारण हैं...

Hereditary (Genetic) 

Anaemia 

Low protein 

Thyroid problem 

Canitis की problem को दूर करने के लिए आप को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।  

आप अपनी-अपनी diet plan में protein rich, iron rich veggies, fruits and dry fruits को शामिल कर सकते हैं जैसे, broccoli, curry leaves, potato, mushroom, walnut, amla, आदि... चीजें शामिल कर सकते हैैं। यह बालों को काला बनाए रखने में सहायक होते हैं। 

Canitis के लिए दवाइयां और shampoo भी बाज़ार में उपलब्ध हैं, लेकिन उनसे केवल 20 से 30 फ़ीसदी सफलता ही मिल सकती है।

कोशिश करनी चाहिए कि बालों में किसी तरह का chemical न लगाया जाए। 

पर अक्सर anti dandruff shampoo में बालों को नुकसान पहुंचाने वाले chemicals का प्रयोग किया जाता है। ऐसे shampoo, week में maximum दो बार ही लगाएं। 

बालों को काला करने के लिए, बाजार में बहुत से product उपलब्ध हैं। 

पर उसमें natural products ज्यादा अच्छे होते हैं। 

ऐसे में मेंहदी एक अच्छा उपाय है।

कल की tips में हम आपको मेहंदी के फायदे बताएंगे, साथ ही उसे बालों में कैसे लगाएं यह भी बताएंगे।

उसके अगले दिन बालों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में मेंहदी कैसे सहायक है वो बताएंगे।

So stay tuned with me...

Monday, 15 November 2021

Superstition : क्यों रोते हैं कुत्ते रात में

आज से एक और segment start कर रहे हैं। क्या जो मान्यता बहुत दिनों से चलती आ रही हैैं, उसके पीछे कोई तथ्य है या वो महज अंधविश्वास (superstition) हैं।

एक नया नज़रिया, हर बात को देखने का, उसके पीछे के सत्य को जानने का, यह जानने की वो कहीं myth तो नहीं है। 

तो चलिए आज एक बहुत common topic को देखने और समझने की कोशिश करते हैं....

क्यों रोते हैं कुत्ते रात में 


रात में कुत्ते के रोने के पीछे के बहुत सारे कारण माने जाते हैं, जिसके कारण कुत्ते के रोने से बहुत से लोग डर जाते हैं, वहीं बहुत लोग परेशान हो जाते हैं। जिससे कुत्ते को मारपीट कर भगा दिया जाता है। 

आज आपके इसी भ्रम को दूर करने के लिए इस topic लिख रहे हैं, इससे शायद आप का भ्रम दूर हो जाए और आज के बाद आप कुत्ते के रोने से आतंकित ना हो।

    

किसी के मौत की पूर्व सूचना :

हमारे समाज में प्रचीन काल से ही कई मान्‍यताएं चली आ रही हैं। ये मान्‍यताएं ऐसी हैं, जो सिर्फ मानी जाती हैं। जबकि इनके पीछे की कहानी या तर्क की खोज भी की जाए तो शायद कुछ ना मिले। एक ऐसी ही मान्‍यता है कि कुत्ते का रोना बुरा होता है। यानी कि अपशकुन। कहा जाता है कि कुत्ते का रोना मतलब आने वाले समय में किसी की मौत की पूर्व सूचना। जाहिर है ऐसी बात सुनकर तो कोई भी डर जाए।


ज्‍योतिष कहते हैं ‘आत्‍मा’ का है मामला :

वैसे, ज्योतिषों का यह मानना है कि कुत्ते सबसे ज्यादा तब रोते हैं, जब उनके आसपास कोई आत्मा होती है। यानी कि आत्‍मा जिसे कि normally लोग नहीं देख सकते, उसे देखकर कुत्ते रोने लगते हैं। इस कारण भी लोग अपने आसपास कुत्ते को रोता हुआ देख उसे भगाने लगते हैं।


विज्ञान और विशेषज्ञ मानते हैं यह बात :

मान्‍यताओं और ज्‍यो‍तष‍ियों से आगे अब आते हैं विज्ञान पर। पहली बात तो यह है कि कुत्ते रोते नहीं हैं। वो Howl करते हैं। HOWL एक तरह की प्रक्रिया होती है। जब कुत्ते अपने झुण्ड से अलग हो जाते है तो वो एक-दूसरे से COMMUNICATE करने के लिए HOWL करना शुरू कर देते है। जिससे एक कुत्ते का location दूसरे कुत्ते को पता चल पाए। और उनके HOWL करने के sounds अलग-अलग होते हैैं। जो सिर्फ कुत्ते ही समझ पाते है। असल में रात में ऐसी आवाज निकालकर वह सड़क या इलाके में दूर अपने दूसरे साथियों तक message पहुंचाते हैं। यह साथ‍ियों के लिए यह संदेश भी है कि वो कहां पर हैं। 


दर्द में साथ‍ियों को बुलाने का तरीका :

जाहिर है कुत्ते भी जीव हैं। लिहाजा, उन्‍हें भी चोट लगती है। दर्द होता है। शारीरिक परेशानी होती है। ऐसी स्‍थ‍िति में भी कुत्ते Howl करते हैं। इस तरह वह दूर कहीं अपने साथियों को अपने पास बुलाता है।


अकेलापन महसूस करने पर भी करते हैं Howl :

इंसान की तरह कुत्तों को भी अकेला रहना पसंद नहीं होता है। इसलिए जब कभी वह अकेला महसूस करते हैं तो अपने साथियों को बुलाने के लिए howl करते हैं।


आप को पूरा कारण बता दिया है। अब तक आप को भी समझ आ गया होगा कि जो डरता है, हर कोई उसे ही डरता है। 

तो अब से बेकार की मान्यताओं और ज्योतिषियों के झूठ में फंसे नहीं। 

अब से कुत्ते के Howl से डरें नहीं। हाँ उसके Howl से आप की नींद disturb हो रही है, तो बेशक आप उसे भगा दीजिए पर मारपीट कर नहीं, क्योंकि वो भी एक जीव है।