Sunday, 23 January 2022

Poem : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

आप सभी को पराक्रम दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻💐

भारत के वीर सपूत, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, उनकी साहसी आज़ाद हिन्द फौज व झांसी की रानी रेजीमेंट के अथक प्रयासों से भारत को स्वतंत्रता मिली, आज उनकी पावन जयंती पर उन्हें शत शत नमन🙏🏻

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस




मोदी जी आपके कार्य ने,

भारत को चेताया है;

वॉर मेमोरियल को बनवाकर,

सेना को सम्मान दिलवाया है।


जो बन जाना था 

आज़ादी के आरंभ से,

सदियों बीत गयी देखो,

उसके बनने के प्रारंभ में।


सुभाष चन्द्र बोस,

जिन्होंने आज़ादी दिलवाई है;

किया शुभ कार्य,

मूर्ति उनकी प्रतिस्थापित करवाई है।


मिलनी असंभव थी आज़ादी,

गर नेता जी, आगे ना आते।

अंग्रेजों की कुटिल नीतियों से,

हम हरगिज़ जीत न पाते।


बहुत कुटिल थे अंग्रेज़,

और सुभाष थे वीर सैनानी;

उन्हें देश से बाहर निकालने की,

सुभाष ने थी ठानी।


तुम मुझे खून दो,

मैं तुमको आज़ाद कराऊंगा;

देश के चप्पे-चप्पे से,

मैं अंग्रेजों को भगाऊंगा। 


जो कहा था नेता जी ने,

वो कर के भी दिखलाया,

उनके अथक प्रयासों से,

भारत ने स्वतंत्रता को पाया।


आप की पावन जयंती पर,

हम नतमस्तक हो जाते हैं,

कोटि-कोटि धन्यवाद आपका,

हम शीश आपको नवाते हैं। 


जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Friday, 21 January 2022

Recipe : Pearl Millet Cookies


आप सभी को सकट चौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ💐
भगवान गणेश जी, हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं 🙏🏻🙏🏻 

सकट चौथ पर्व में बाजरे के आटे की टिक्की को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है, अतः इसका विशेष महत्व है। 

यह Recipe मेरी माँ डॉ. गीता लाल जी के खज़ाने से है।
प्रसाद होने के साथ-साथ यह शरद ऋतु में बनने वाली बहुत ही healthy dessert है। इसलिए आप इसे हर उम्र के लोगों को serve कर सकते हैं।
इसको बनाने के लिए सिर्फ 4 ingredients की आवश्यकता होती है। 
अगर आप भी चाहते हैं कि, आप के बच्चे unhealthy biscuit, cookies नहीं खाएं तो आप इन्हें जरुर बनाएं। इन्हें airtight container में रखने से यह आठ से दस दिन चल जाते हैं।

बाजरे के आटे की टिक्की 

Ingredients :
  1. Millet - 2 cup.
  2. Jaggery - ½ cup 
  3. White Sesame seeds - 1 tbsp.
  4. Clarified butter (ghee) - for frying

Method :
  1. गुड़ को पतला-पतला काट लीजिए।
  2. Sauce pan में ½ cup पानी में गुड़ डालकर medium flame पर गर्म होने रख दीजिए।
  3. गुड़ पिघलने तक बराबर चलाते रहें। 
  4. जब गुड़ पिघल जाए तो gas off कर दीजिए।
  5. बाजरे का आटा छान लीजिए।
  6. बाजरे के आटे में गुड़ की चाशनी व सफेद तिल डालकर smooth and semi stiff dough बना लीजिए। 
  7. 5 min के लिए रख दें।
  8. 5 minutes बाद खूब अच्छे से गूंथ कर soft dough prepare कर लीजिए।
  9. 1 wok(कड़ाही) में घी डालकर गर्म कर लीजिए।
  10. थोड़ा सा आटा लेकर उसका गोला बनाकर हथेली से चपटा कर लीजिए (disc shaped). 
  11. अब इसे medium flame पर दोनों तरफ से सुनहरा fry कर लें।

Your favourite Pearl Millet cookies is ready to serve.

आपकी cookies, perfect बने, इसके कुछ tips and tricks का ध्यान रखिएगा।

Tips and Tricks :
  • गुड़ काटने के पहले देख लीजिए कि, गुड़ साफ़ हो, उसमें किसी भी तरह की कोई गंदगी ना लगी हो। 
  • बाजरे के आटे को अच्छे से छान लीजिए, जिससे वह smooth हो जाए।
  • चाशनी को आटे में डालने से पहले, उसका temperature जरुर से check कर लीजिएगा, जिससे आप का हाथ ना जले।
  • आटे में चाशनी धीमे-धीमे डालकर dough, prepare कीजिए, जिससे वो गीला ना हो। 
  • आप जब cookies बना रहे हों, तो ध्यान रखिएगा कि उसके गोले को जब flat करें तो वो टूटे नहीं।
  • ध्यान रखिएगा कि medium flame ही रखिएगा। High flame पर cookies जल जाएगी और slow flame पर cookies घी में फ़ैल जाएगी। 
  • जब आप उसे घी से बाहर निकालेंगे वो थोड़ी soft होगी। पूरी तरह से hard, वो ठंडी होकर ही होगी।
  • अगर आप diet conscious हैं तो, 1 tbsp. Clarified butter आटे में डालकर अच्छे से mix कर के dough prepare कीजिए।
  • फिर इस dough से flat disc shape prepare करके microwave oven में bake कर के cookies बना लीजिए। 
  • आप अपने taste के according, jaggery and sesame seeds की quantity, change कर सकते हैं। 
  • आप चाहें तो cookies को mustard oil में भी fry कर सकते हैैं।
  • जब cookies पूरी तरह से ठंडी होकर hard हो जाए तभी उसे Air container में रखें, जिससे वो soggy ना हो।
  • इन cookies के सारे ingredients, (millet, jaggery, sesame seeds, and ghee) health के point of view से बहुत ही अच्छे हैं, अतः इन्हें most healthy cookies कहा जा सकता है।
  • यह healthy होने के साथ ही बहुत tasty भी होती है, इसलिए इसे जरूर से बनाएं।

Wednesday, 19 January 2022

Article : U.P. का vote, जनता के पास है remote

U.P. का vote, जनता के पास है remote

आज कल राजनीति, पुरजोर पर है। अभी India में, कोई किसी भी state में रह रहा हो, पर बात सब U.P. election की ही कर रहे हैं, जबकि election 5 states में है।

हर एक को इंतजार है कि U.P. में किस की government आ रही है?

ऐसा क्यों है, आपने सोचा है कभी?

ऐसा इसलिए है क्योंकि, U.P, India का एक important state है। वहाँ सबसे ज़्यादा population है, लोकसभा के प्रतिनिधित्व का % भी सबसे ज्यादा है, इसलिए वहाँ की government का effect, central government पर भी पड़ता है। 

अतः सभी चाहते हैं कि U.P. में ऐसी सरकार आए, जो सबका विकास करे।

अब थोड़ा सा ध्यान इस तरफ डाल लेते हैं कि कौन सी सरकार कैसी हैं?

राजनीति के मैदान में चार मुख्य पार्टियों की सरकारें अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं, जिनमें सभी का कार्य देखा जा चुका है।

तो पहले उन सरकारों के बारे में देख लेते हैं, जिनका कार्यकाल अभी के पांच साल से, पहले का था।

The main parties :

कांग्रेस, बसपा और सपा इन सबके कार्यकाल में विकास कितना हुआ है? सब जानते हैं। हाँ उनमें जात-पात और धर्म आदि पर विशेष जोर दिया जाता था, अतः सबका विकास तो नहीं हो रहा था, साथ ही भ्रष्टाचार और अत्याचार का बोलबाला जरुर था।

अब बात करते हैं BJP की, जिसका कार्यकाल 2017 से अभी तक का रहा है- 

BJP ने अपने manifesto में जो कहा था, वो काफी कुछ होता हुआ दिखाई दे रहा है...


राम मंदिर निर्माण : 

राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास रखा जा चुका है, निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।


सुरक्षित राज्य :

बहुत सारे गुंडे और माफियाओं को जेल के अंदर पहुंचा कर, उनके अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर चलवाकर यह कार्य भी काफी हद तक कर रहे हैं। साथ ही कालाबाजारी और भ्रष्टाचार भी काफी हद तक कम हुआ है। इस काम से public अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है और बहुत खुश भी है।


तीन तलाक़ :

तीन तलाक़ का मुद्दा था, वो भी पूरा कर दिया गया है।


बेरोज़गारी मुक्त :

यह मुद्दा अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इतनी बड़ी जनसंख्या में बेरोज़गारी मुक्त राज्य बना पाना मुश्किल भी है, पर यह मुद्दा अभी भी अपनी मंजिल पाने को आतुर है। 


मंहगाई :

महंगाई पर काबू पाना शायद सभी सरकारों के लिए सबसे कठीन मुद्दा रहता है, उस पर इस बार भी अंकुश नहीं लगाया जा सका है। हाँ पर यह कहा जा सकता है कि मंहगाई बढ़ी है तो आय भी बढ़ी है। लोगों के रहन-सहन, खान-पान के स्तर में सुधार दिखाई दे रहा है।


किसानों पर ध्यान :

इस मुद्दे पर बहुत ध्यान दिया गया है, किसानों को अच्छे बीज, उनके खातों में राशि भेजना, उन्हें कृषि क्षेत्र में ज्ञान देना आदि...। पर इस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।


प्रदेश का विकास :

प्रदेश का बहुत से क्षेत्रों में विकास किया गया है, जैसे अच्छी सड़कें, flyover, metro station, electricity, etc.. देखने को मिल रही है, जिससे नगर और गांवों के लोग खुश हैं।


स्वास्थ्य सेवा‌ : 

कोरोना के महाकाल के अवसर पर vaccination project और स्वास्थ्य सेवाओं पर अच्छा ध्यान दिया गया है।


प्रयागराज में कुंभ :

कोरोना काल से पहले, प्रयागराज में कुंभ का भव्य आयोजन किया गया था, जो देखने योग्य था, और उससे अच्छा revenue भी आया था।


इस तरह से देखा जाए तो कार्यों की list में, कुछ अच्छा, कुछ ठीक-ठाक और कुछ कार्य अभी भी अपने होने का इंतजार कर रहे हैं।

पर यहाँ यह भी कहना होगा कि जितना भी विकास हुआ है, उसमें किसी जात-पात, धर्म आदि पर विशेष ध्यान ना देकर सब पर ध्यान दिया गया है।

शायद इसीलिए, BJP के supporters सभी धर्मों और सभी जात से हैं। 

इसीलिए BJP से चाहे, सभी खुश ना हों, तथापि जिस किसी से पूछो, कौन सी government आ रही है?

तो लोग एकसुर में एक ही बात बोल रहे हैं कि आएंगे तो योगी ही, खिलेंगे तो कमल ही🌷...

India एक democratic देश है, इसलिए यहाँ पर देश में किस की सरकार हो, इसका निर्णय public द्वारा लिया जाता है।

India में vote देने का right, 18 years के बाद सभी को है। पर हम सब का यह कर्तव्य है कि हम सब वोट दें, साथ ही सही हाथों में देश की बागडोर दें। 

वोट अवश्य दीजिए, वोट हमारा सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और हमारे देश के प्रति सबसे बड़ा फर्ज है।

तो U.P. वाले सभी बहुत सोच समझकर सरकार का चुनाव करें, क्योंकि देश के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है..

U.P. का vote, जनता के पास remote

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳