Friday, 3 March 2023

Article : एक धोखा ऐसा भी

एक धोखा ऐसा भी 


आज का हमारा यह article सत्य धटना पर आधारित है। इस article को share करने का उद्देश्य यह है कि जैसा धोखा उसके साथ हुआ, वो और लोगों के साथ ना हो।

आज की घटना, जिस बच्ची और शहर से जुड़ी हुई है, हम उनका नाम mention नहीं कर रहे हैं, ना ही उसकी कोई आवश्यकता है, क्योंकि यह घटना किसी भी शहर और किसी के भी साथ हो सकती है।

फिर वो चाहे, girls हो या boys, ladies हो या gents...

ध्यान देने वाली बात सिर्फ इतनी है कि इस बात को आप अपने दिमाग में रखें और अपने सभी near and dear ones को बता दें। जिससे किसी को भी धोखा ना मिले।

चलिए अब उस बात को भी बता दें।

जिस तरह से आज कल online and internet use किए जा रहे हैं, इस तरह के धोखे देने की प्रवृत्ति भी बढ़ती जा रही है।

बात अभी चंद दिनों पहले की है, एक लड़की की नौकरी एक बड़े शहर में लगी, वो उस शहर में आ गई।

Private job, time duration ज्यादा, अकेली शहर में... Job से आकर घर में खाना बनाना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा था।

अतः एक दिन उसनेे internet से इस problem के solution के लिए tiffin service ढूंढी।

बड़ा शहर और prime location में उसका घर... ढेरों tiffin service दिखाई दी।

उनमें से एक ने उसे बहुत attract किया, जिस पर लिखा था, शुद्ध स्वादिष्ट भोजन, reasonable price पर, हमारा ध्येय पैसा कमाना नहीं हैं, बल्कि घरों से दूर लोगों को घर जैसा खाना, घर जैसे दाम में खिलाना है। बदले में उनसे मिलने वाला प्यार और आशीर्वाद ही हमारा मुनाफा है। नीचे phone number भी लिखा था।

लड़की ने फोन मिलाया तो दूसरी तरफ से बड़ी आत्मीयता से जवाब आया, बताइए Ma'am, हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं?

जी, मुझे tiffin service लगानी है, आज आपका advertisement देखा, इसलिए फोन किया है।

हां जी Ma'am, हमारे यहां आपको शुद्ध भोजन मिलेगा, केवल 1,800 रुपए महीने पर...

1,800...

जी Ma'am... बहुत स्वादिष्ट भोजन है। अगर आप को पसंद नहीं आएगा तो पैसे वापस... बाकी आप को एक बात बता दें कि आज तक किसी ने पैसे वापस नहीं मांगे हैं। आप को खाना ज़रूर पसंद आएगा।

ठीक है, मैं आपको online payment कर रही हूं, आप कल से tiffin service शुरू कर दीजिए।

कहकर लड़की ने online payment कर दिया।

लड़की बहुत खुश थी कि, बहुत ही कम रुपए में अच्छे खासे का इंतजाम हो गया।

Payment करने के चंद मिनटों बाद ही फोन आ गया, madam हम tiffin service से बोल रहे हैं। आप को खाना Veg चाहिए या Nonveg? 

लड़की बोली Veg...

अरे madam हम से गलती हो गई, माफ़ कर दीजिए Veg के तो 1,500 रुपए ही हैं।

1,500 रुपए...

हां, अच्छा तो आप ऐसा कीजिए, हमें अपनी Bank details बता दीजिए, हम 300 रुपए वापस कर देंगे, वो क्या है ना, आप ने online payment किया है तो हम वैसे ही आपको पैसे वापस भेज देंगे।

एक काम कीजिए भइया, आप 300 अगले महीने में adjust कर लीजिएगा।

अरे नहीं, Ma'am आप का पहला महीना है, उसी में ज्यादा पैसे ले लेना, यह अच्छी बात नहीं है।

हम आपको sms कर दे रहे हैं, जिसमें आप सब fill कर के भेज दीजियेगा। लड़की ने हां कर दिया। 

इधर फोन रखा और उधर लड़की के पिता का फोन आ गया, लड़की ने पिता को पूरा वृतांत बता दिया...

उसके पापा, IT sector में बहुत बड़े officer थे। 

पापा बोले बेटा, जो तुम ने रुपए दिए थे वो तो अब तुम भूल जाओ और आगे कुछ भी transaction नहीं करोगी, यह पूरा ठगी का मामला है। 

तुम्हारे दोस्त जिससे tifffn service लेते हैं, अभी तुम उसी tiffin service को लगा लो, जिससे तुम्हें खाने की problem ना हो।

पर पापा, वो बहुत महंगे हैं...

महंगे, सस्ते को छोड़ो, अभी मैं जो कह रहा हूं, बस उतना ही सुनो। 

उसके बाद उसके पापा ने cyber cell में complain कर दी। खोजबीन जारी कर दी गई...

उसके पापा ने सही कहा था, पूरे शहर में वैसी कोई tiffin service नहीं थी। 

बाद में उसको पता चला कि उसकी locality से पिछले एक महीने में बहुत सारे girls-boys, ladies and gents ने उस tiffin service में पैसे जमा किए थे, जिसमें से बहुत लोगों ने पैसे वापिस लेने के लिए, bank details भी दे दी, फिर 2-400 के फेर में हजारों लाखों गंवा दिए।

पर अपने पापा के aware होने के कारण उसे सिर्फ 1,800 रुपए का ही नुकसान हुआ।

तो इस घटना को share करने का सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद है, आप लोगों को aware करने का... 

साथ ही यह भी कि कभी भी lucrative offer को देखकर, बिना छानबीन के उस पर विश्वास मत करिए। 

नए शहर में जानकारी के अभाव में आपके धोखा खाने के chances बढ़ जाते हैं, इसलिए वहां जो कुछ भी करें, बहुत सोच विचार कर, आस पड़ोस से जानकारी ले कर करें।

पर इस पूरी घटना में एक बात और छुपी हुई है कि, आज कल लोग अपने में ही बहुत busy रहते हैं, सबसे कटकर रहते हैं। और सिर्फ internet से जुड़े रहते हैं, जो कि इस तरह के धोखे को बढ़ावा देता है।

जो सुख आपको सबसे जुड़ कर मिलता है, वो कटकर नहीं, internet को अपने information का जरिया जरूर बनाएं, पर हर बात के लिए, सिर्फ उस पर निर्भर रहना, आपके लिए धातक सिद्ध हो सकता है।

So be careful, be aware!

सबके साथ रहें और सुखी रहें और किसी भी तरह के धोखे के शिकार ना बने...

Wednesday, 1 March 2023

Tips: अब धूप मेरी मुठ्ठी में

होली का त्यौहार आ रहा है, बचपन में शायद हम सबके घरों में चिप्स और पापड़ बनते थे।

पर अब जब हम बड़े हो गए हैं तो हम सब में से बहुत लोग apartment में रहते हैं।

जिसके कारण हम में से बहुत लोग ऐसे होंगे जो चाहकर भी धूप के अभाव में चिप्स और पापड़ नहीं बना पाते होंगे... 

बनाने की चाहत के बावजूद नहीं बना पाने में हम भी शामिल थे। और इस बात से दुखी भी रहते थे।

लेकिन अभी कुछ दिन पहले इलाहाबाद से, इस segment में बहुत ही expert श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव जी ने बहुत ही बेहतरीन tip बताई है, जिसे हमने implement भी किया है और यह पूरी तरह कारगर भी सिद्ध हुई। तो आज हम आपके साथ उसे ही साझा कर रहे हैं। 

जिससे आप अपनी पसंद के बहुत सारे चिप्स और पापड़ बना सकते हैं, क्योंकि अब धूप है आप की मुठ्ठी में।

अब धूप मेरी मुठ्ठी में 

  1. अगर आप के घर में धूप नहीं आती है तो हम आप को बता दें कि आप साबूदाने का पापड़ छोड़कर बाकी सभी तरह के पापड़ बना सकते हैं।
  2. साबूदाने का पापड़ अधिक गीला होता है, इस कारण से उसके सूखने के लिए कड़क धूप की आवश्यकता होती है।
  3. बाकी पापड़ आप जैसे बनाते हैं, वैसे ही बनेंगे, बस उनको सुखाना पंखे की हवा में है।
  4. आप कहेंगे कि हम तो धूप की बात कर रहे थे। 
  5. जी बिल्कुल, अब आगे जो बताएंगे, वही tip है।
  6. जब पापड़, पंखे की हवा में इतना सूख जाएं कि आपस में एक-दूसरे से चिपके नहीं, तो उन्हें एक पालीथीन में रख दें।
  7. आज कल car तो सबके पास होती है तो आज हम उसे ही use करेंगे...
  8. Car! कैसे?
  9. तो उसके लिए अब आप अपनी कार को जहां धूप हो, वहां खड़ी कर दें।
  10. और फिर उसमें पापड़ वाली पालीथीन रख दें, एक से दो दिन में ही पापड़ बहुत बढ़िया सूख जाएंगे और आप अपनी पसंद के पापड़ का लुत्फ उठा पाएंगे...
  11. तो है ना, बहुत बढ़िया tip, जो आपकी मुठ्ठी में धूप ले आएगी...

तो बस अब apartment में रहने से दुखी होने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब समय है अपने taste buds को वापस खुश करने का...

वैसे बाजार में सब मिलता है, लेकिन उसमें वो स्वाद कहां, जो आपके बनाए हुए में रहता है...

तो बस बना लीजिए, मन चाहे पापड़ और चिप्स... 

और फिर से मनाएं, स्वाद से भरपूर Happy Holi🎨🎉💐💞 


अगर आप को किसी भी पापड़ या चिप्स की recipe चाहिए तो आप comment section में जरुर से बताएं, हम उसे share करने की पूरी कोशिश करेंगे 🙏🏻😊

Tuesday, 28 February 2023

Recipe: Cheesy Crispy Tomato

होली का त्यौहार आने वाला है, जिसमें चटपटे, जायकेदार Holi dishes की भरमार होती है। 

क्यों ना, इस होली में अपने घर में कुछ अलग और tasty dish बनाई जाएं...

तो हम आप के लिए ऐसी recipe share कर रहे हैं, जो सुनने में जितनी ज़्यादा असंभव लगती है, खाने में उतनी ही ज्यादा tasty..

Cheesy Crispy tomato, नाम सुनकर लग रहा है ना कि टमाटर भी भला crispy बन सकते हैं? 

जी बिल्कुल बन सकते हैं, अगर आप वैसे ही बनाएं, जैसा हम बताएंगे...

खट्टा, चटपटा और मज़ेदार, crispy tomato खाने में चाट जैसा मज़ा देता है।

तो चलिए आप को इस instantly and easily बनने वाली dish को बता देते हैं, हमारा दावा है, एक बार बना लेंगे तो बार-बार बनाएंगे... 

Cheesy Crispy Tomato




Ingredients 

Hybrid Tomato - 2 medium

Cornflour - 2 tbsp.

All purpose flour - ½ tbsp

Salt - as per taste

Black pepper powder - 1 tsp

Coriander leaves - 1 tbsp finely chopped

Butter - 1½ tbsp

Cheese - 2 tbsp


Method

  • Cornflour, मैदा, कालीमिर्च पाउडर, नमक और महीन कटी धनिया को मिलाकर flour mix ready कर लीजिए। 
  • टमाटर की thick slices काट लीजिए।  
  • टमाटर की rings को flour mix में हल्के -हल्के से दबा कर, उसको दोनों तरफ से अच्छे से cover कर दीजिए। 
  • Non stick tawa में butter लगाकर गरम कर लीजिए।


  • अब इस पर tomato ring slice को रख कर दोनों तरफ से crispy and golden brown होने तक सेक लीजिए।
  • अब इस पर grated cheese sprinkle कर दीजिए, और इसको धीमें से पलटकर, cheese melt होने तक सेक लें। 
  • अब इस पर mix herbs sprinkle कर दीजिए।
Cheesy Crispy Tomato is ready to serve.
चलिए कुछ tips and tricks पर भी ध्यान दे दीजिए, जिससे perfect Crispy Tomato बनें।


Tips and Tricks -

  • टमाटर, tight and hybrid ही लीजिएगा, तभी perfect taste और shape आएगा।
  • ऐसा इसलिए है क्योंकि hybrid Tomato की thick skin होती है, जिससे यह जल्दी गलते नहीं हैं।
  • जबकि देशी टमाटर जल्दी से गल जाते हैं, अपना रस छोड़ देते हैं, तो यह crispy texture and taste नहीं देंगे। तो इस बात का ध्यान जरूर से रखियेगा।
  • पूरी process medium flame पर करनी है, जिससे टमाटर ना तो जल्दी से गले और ना ही जले। 
  • अगर आप इसमें cheesy flavour नहीं चाहते हैं तो, cheese sprinkle करने के पहले तक की process करनी है। इस तरह के भी बहुत yummy and tasty लगते हैं।
  • अगर आप को ज्यादा spicy flavour पसंद है तो आप इसमें black pepper powder का amount बढ़ा सकते हैं।
  • आप चाहें तो chilli flakes भी add कर सकते हैं।
  • Flour mix में पानी बिलकुल मत डालिएगा, क्योंकि पानी डालने से घोल बन जाएगा, उससे crispy Tomato ना बनकर, टमाटर की पकौड़ी बन जाएगी।
  • दूसरा टमाटर के रस में इतना पानी होता है कि टमाटर में flour mix अच्छे से चिपक जाता है। 
  • पहले flour mix ready कीजिएगा, फिर टमाटर के slice काटें।
  • अगर आप मैदा अपनी diet में avoid करते हैं, तो आप मैदे के बिना भी इसे बना सकते हैं। 
  • वैसे मैदा डालने से binding अच्छी आती है। और चावल के आटे से crisp अच्छा आता है।
  • टमाटर को recipe बनाने के पहले ही fridge से निकालें। टमाटर ठंडे होने से देर से गलेंगे और ज्यादा crispy बनेंगे।
  • टमाटर पर flour mix लगाने के साथ ही उसे आलू की टिक्की की तरह तुरंत ही सेंकना शुरू कर दें, क्योंकि flour mix में नमक होता है, देर करने से नमक पानी release कर देगा।
  • Dish prepare होते ही hot ही serve कर दीजिए, जिससे टमाटर का crisp खत्म ना हो। 
  • आप इसे धनिया और पुदीना की चटनी के साथ भी serve कर सकते हैं।
  • अगर आप को खट्टा increase करना हो, तो आप इस पर नींबू का रस भी डाल सकते हैं। 
  • आप इसे as a starter, as a chat, as a spicy salad, as a taste enhancer or as a part of thali dish serve कर सकते हैं। 
  • हमने जो pic डाली है, उसमें cheesy crispy tomato and crispy tomato दोनों ही flavour दिखेंगे।

तो चलिए, आज ही एक unique, healthy and different taste वाली dish बनाएं, जो कि instantly and easily prepare होने वाली recipe है।

उसको try कीजिए और इसका आनन्द लें। 

और हां अपनी होली की dishes की variety में इसे जरूर से शामिल कीजिए।

हमें बताइएगा जरूर कि कैसी लगी आपको यह dish...