Sunday, 14 May 2023

Poem: Thank you Mother

इस Mother's day, मेरे बेटे Advay ने मुझे एक yellow envelope दिया, जिसके cover में छोटे छोटे hearts बने थे और उस envelope को खोलने के लिए एक बड़ा सा heart 💖 था। जब हमने उसे खोला तो उसने उसमें अपनी feelings को express करते हुए बहुत ही impressive Poem लिखी थी। जो मेरे दिल को छू गई। 

आज उसे ही share कर रहे हैं। 

Poem बहुत ही संवेदनशील है, एक एक शब्द को मन लगाकर पढ़िएगा, poem आपके दिल को भीतर तक छू जाएगी। 

हो सकता है, अभी तक आपके बच्चे ने express ना किया हो पर feeling उसकी भी यही होंगी और आपकी भी अपनी माँ के लिए यही होंगी... 

Advay ने अपनी cute voice में इसे recite भी किया है... 

So let's enjoy...  


Thank you Mother




Without this lady, 

The world can't be imagined. 

With this thought, 

I started writing and grinned.


She is the one,

Who joins all the families. 

She is the root, 

And we are her trees.


She sacrificed and made:

The pretty world for me.

She left her passion,

So that I can laugh with glee.

 

You are the world for me,

 My dear mother.

 If you are with me,

 Then why be tense and bother. 


You are the fuel,

To this brand new car. 

You forgot your dreams,

And made me a superstar. 


You helped me

Overcome my tremendous fear. 

I am the motorcycle

And you're my full speed gear. 


Thank you mother;

For doing such a great job. 

Thank you mother; 


For being my joy's doorknob.

Thank you mother;

For giving me a joyful birth. 

Thank you mother;

For making my life worth. 




पसंद आने पर, अपने thoughts, comment box में जरुर लिखिएगा। Your words are precious for us.

Thank you 



Happy mother's day to all Sweet and Beautiful Mothers 💖

Saturday, 13 May 2023

Article : क्यों निर्धारित हो एक दिन

क्यों निर्धारित हो एक दिन 


Mother's day, father's day, daughter's day, valentine's day etc... 

बहुत से special days, decide कर दिए गए हैं, जिनमें days से related, celebration किए जाते हैं.. 

कुछ लोगों का कहना रहता है, क्या आवश्यकता है इस तरह से एक दिन निर्धारित कर देने के?

क्या सिर्फ एक दिन ही इनसे जुड़े प्रेम को अभिव्यक्त करने के होने चाहिए? यह तो रोज होना चाहिए, किसी दिन विशेष क्यों?

बिल्कुल रोज़ होना चाहिए, सिर्फ उस विशेष दिन नहीं..

पर एक बात बताएं, फिर यह नियम, बाकी निर्धारित किए गए दिन पर नहीं लागू होना चाहिए?

फिर त्यौहार के निर्धारित दिन क्यों? 

होली,दीवाली,राखी, ईद, मोहर्रम, क्रिसमस, ईस्टर, लोहड़ी, बैसाखी, गुरुनानक जयंती, बुद्ध जयंती, महावीर जयंती आदि ... 

इन सबको भी हम एक दिन ही निर्धारित करके celebrate करते हैं। 

फिर हमारा जन्मदिन, शादी की सालगिरह, आदि का भी एक दिन निर्धारित होता है, हर साल के लिए... 

त्यौहार और यह सब भी तो आप एक विशेष दिन, विशेष तरह से ही celebrate करते हैं ना? 

क्यों नहीं हम इन्हें रोज़ celebrate कर लेते हैं?

दरअसल यह विशेष दिन इसलिए होते हैं, जिससे हमारी भागदौड़ से भरी मशीनी जिंदगी कुछ पल अलग तरह से जी ले, जो सुकून और सुख से भरें हैं..

फिर Mother's day, father's day, friendship day, valentine's day etc... के लिए विरोध क्यों?

Actually किसी एक दिन को दिन विशेष के रूप में निर्धारित करने का purpose सिर्फ इतना होता है कि आप बाकी दिन तो अपनों को स्नेह और साथ दें ही, पर दिन विशेष को पूर्णतया उन पर समर्पित कर दें।

उनके त्याग के लिए, उनके आशीर्वाद के लिए, उनके स्नेह के लिए, उनके सानिध्य के लिए, सबसे बड़ी बात उनके unconditional support के लिए...

अगर आप ने ऐसा किया तो, क्या बड़ा किया? और क्यों नहीं करना चाहिए? इतना तो वो deserve करता ही है जो हमसे किसी भी रिश्ते से जुड़ा है... 

ग़लत यह नहीं है, इनके लिए विशेष दिन क्यों? ग़लत है होड़ करना, कि फलां व्यक्ति इस दिन विशेष को कितना विशेष तरह से, बहुत सारा खर्चा करके celebrate कर रहा है। तो हमें भी वैसा ही करना है...

क्योंकि इन विशेष दिन को निर्धारित करने का purpose ही यह था कि उस पूरे दिन को अपनों के लिए समर्पित कर दिया जाए, पर उसका बाजारीकरण ना किया जाए...

उसको विशेष तरह से मनाने के लिए कलह नहीं किया जाए, जिसके पास जितना धन, समय या सामर्थ्य है उसका ही प्रयोग करके जो best हो वो किया जाए। बस हो ऐसा की, जिसके लिए किया जाए, उसे special feel हो। 

साथ ही जिसके लिए किया जा रहा है, वो भी हद से ज्यादा की इच्छा ना करें, ना ही करने वाले को, किसी भी तरह की हीन भावना से ग्रस्त कराएं ,कि क्या बेकार सा किया है...

सबसे बड़ी बात यह होती है कि आप उसके लिए विशेष हैं और वो आप को खुश रखना चाहता है। 

कल Mother's day है और 18 June को Father's day, अपने माँ-पापा के संग, इन दिनों को खुशियों से भर दीजिए। उन्हें अपना भरपूर समय दीजिए, उनके लिए खुशियों से भरा यादगार दिन बना दीजिएगा 🙏🏻

जब हो बाकी दिन, daughter's day, valentine's day, women's day, children day तब वो दिन भी जिसका दिन है, उसके लिए खुशनुमा और यादगार बना दीजिएगा 😊

हर दिन को भरपूर जीएं, विशेष दिन को विशेष तरह से जिएं। मत पड़े इस विवाद में कि क्या होना चाहिए और क्यों होना चाहिए बस जिंदगी भरपूर जीएं... 


चंद हसीं लम्हों से 

जिंदगी संवार लें

दो पल की जिंदगी है 

तेरे क्या और क्यों में 

कहीं जिंदगी की

शाम ना हो जाए...


खुश रहें, खुश रखें, बस यही जिंदगी है...

Tips : Home Remedies for Skin Allergy

अभी कुछ दिन पहले मेरी एक friend की request आई कि उसे skin allergy हो गई है तो उससे related कुछ home remedies बता दें। 

सोचा, उसको बता रहे हैं तो आप सबको भी बता दें, इसलिए आज वही share कर रहे हैं। 

Home remedies बताने से पहले आपको बता दें कि Skin Allergy के mostly symptoms क्या होते हैं:

  • Allergy होने से skin में redness आ सकती है।
  • Red दाने निकल सकते हैं।
  • खुजली हो सकती है।
  • ऐसा भी हो सकता है कि खुजली ना हो।
  • दर्द हो सकता है। 
  • ऐसा भी हो सकता है कि दर्द ना हो।

Allopathic treatment में Allergy होने से avil tablet ही suggest की जाती है। पर tablet आप doctor के prescribe करने पर ही लीजिए। 

Cosmetics में Vicco turmeric cream भी एक अच्छा option है।

अब home remedies की बात करते हैं तो, home remedies हमेशा से ही भारतीय घरों का हिस्‍सा रही हैं। पेट में दर्द हो या फिर कहीं चोट-खरोंच लग गई हो, घर वाले doctor के पास जाने से पहले home remedies try करने की नसीहत देंगे। इन घरेलू उपचारों में काफी दम होता है, इसलिए यह skin में होने वाली छोटी-मोटी allergy को भी ठीक कर सकते हैं।

Skin Allergy आज-कल हर किसी के लिए समस्या बनी हुई है। कभी किसी खाने के चलते तो कभी किसी cream or cosmetic के चलते हो जाती है। जो कई बार चेहरे और शरीर पर कई तरह के निशान भी छोड़ जाती है। Skin Allergy, food allergy से काफी different होती है और काफी परेशान भी करती है। 

कुछ Allergy पुरानी होती हैं, जिन्हें दवाओं से ही दूर किया जा सकता है। लेकिन, अगर आपको कुछ हल्की allergy है, तो कुछ शानदार घरेलू उपचारों के जरिए इससे आसानी से निपटा जा सकता है।

चलिए जान लेते हैं, उन Home remedies को...

Home Remedies for Skin Allergy 




Tea tree oil :

Tea tree oil मुंहासों और pimples से छुटकारा पाने का बेहतरीन तरीका है। Skin allergy में भी Tea tree oil काफी helpful होता है। इसमें antimicrobial and anti-inflammatory properties होती हैं, जो कई तरह की skin allergy से छुटकारा दिलाती हैं। Skin में होने वाली redness and itching से छुटकारा पाने के लिए Tea tree oil एक better option है। 


Apple cider vinegar :

Apple cider vinegar को normally लोग weight loss करने और digestion related problems को दूर करने के लिए use करते हैं। लेकिन, यह सिर्फ weight loss करने या digestion को ठीक करने में ही नहीं, बल्कि शानदार skin care agent भी है। इसमें acetic acid होता है जो त्वचा में होने वाली खुजली और allergy के effect को कम करता है। हालांकि, sensitive skin पर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है। 

एक cup गर्म पानी में एक tbsp. Vinegar मिलाएं और फिर इस solution में रूई को डुबाकर, allergy वाली जगह पर लगाएं। जब solution सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लीजिए। यह process, दिन में दो बार दोहराएं।


Coconut oil :

Coconut oil, skin care के लिए सबसे बेहतरीन तेल है। इसमें moisturizing properties होते हैं जो allergy होने की स्थिति में skin को protect करता है। यही नहीं, नारियल का तेल allergy के कारण होने वाली खुजली को भी कम करता है।

Coconut oil को हल्का गुनगुना कर लें, अब इसे allergy वाली जगह पर लगाएं पर rub ना करें। फिर oil को absorb हो जाने दें। यह process, दिन में तीन से चार बार repeat कर सकते हैं। 

Coconut oil, food grade वाला, ज्यादा effective रहता है।


Aloe vera :

Aloe vera के medicinal property से हम सभी वाकिफ हैं। Aloe vera को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग juice के तौर पर भी इसका इस्तेमाल करते हैं। Skin allergy से छुटकारा पाने का भी यह सबसे बेहतरीन उपाय है। अगर आपको allergy के कारण शरीर में खुजली और त्वचा के सूखने की समस्या हो रही है तो एलोवेरा के औषधीय गुणों से जल्दी ही जलन और खुजली से राहत मिलती है।

Fresh aloe vera, हो तो वही अच्छा है, वरना gel, use कर सकते हैं। 30 to 40 min. के लिए लगाकर wash कर लीजिए।


Honey :

Honey भी skin allergy को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है, इसे medicinal properties भी मानी जाता है।

जहां-जहां भी दाने हों, उन पर शहद लगा दें। 20 to 30 min. के लिए लगाकर, wash कर लीजिए। 3 to 4 days में allergy ठीक हो जाएगी।


Olive oil :

Olive oil, vitamin e का rich source है। Olive oil को दाने में लगाने से 3 to 4 days Allergy से relief आ जाएगा।

रात में Olive oil लगाकर सोने से ज्यादा अच्छा effect आएगा। 


Sandalwood oil :

Sandalwood powder or sandalwood oil भी बहुत अच्छा option है। 

इससे भी मिलने वाली ठंडक, allergy, remove करने में helpful होती है।

आप चाहें तो, चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाकर भी allergy की जगह apply कर सकते हैं। यह भी बहुत कारगर उपाय है। 


Note: Allergy होने पर धूप में निकलना avoid करें। ठंडा-गर्म होने से, allergy problem increases हो जाती है। 


Disclaimer: यह सभी home remedies, वैसे तो कारगर है, पर अगर आप की skin बहुत sensitive है तो doctor की सलाह से ही treatment लीजिए।