Friday, 2 June 2023

Kids story : वक्त से पहले

वक्त से पहले 


आज सुबह-सुबह ही फ़ोन की घंटी बज उठी, रचना ने रंजीत को कहा, मैं चाय बना रही हूं, आप फ़ोन उठा लेंगे? 

हां, हां.. उठाता हूं अभी, यह कहकर रंजीत ने फ़ोन उठाया... Hello.., आप कौन बोल रहे हैं? 

Hello Sir.., मैं शुभ के school से बोल रहा हूं, मैं आप से शुभ के regarding कुछ बात करना चाहता हूं...

रंजना तब तक चाय लेकर आ चुकी थी, किस का फ़ोन है?

शुभ के school से है..

शुभ के school से शाम को? Speaker पर रखिए...

Sir, आपको शुभ ने बताया, कि आज उसनेे क्या किया?

नहीं ऐसा तो कुछ नहीं कि, आप का फ़ोन आ जाए..

उसने आज बस चलाई है...

बस!.. क्या बोल रहे हैं आप? वो अभी मात्र 11 साल का है- रचना ने कहा...

जी वही मैं भी सोच रहूं Ma'am, वो अभी मात्र 11 साल का ही है, फिर भी उसने यह कमाल कर दिया...

आपको शुभ ने बताया नहीं? फिर कुछ सोचते हुए, शुभ के Sir बोले, हो सकता है कि इसलिए नहीं बताया हो, क्योंकि उसे कोई बड़ी बात ना लगी हो!...

पर आप यह बताइए कि उसने बस चलाई ही क्यों? और आप लोग, इस बात की तारीफ कर रहे हैं या उसके द्वारा, ग़लत काम करने की बात कहने के लिए फ़ोन किया है, रंजीत ने थोड़ा झुंझलाहट में बोला...

Sir, शुभ की तारीफ करने के लिए ही फ़ोन किया है।

दरअसल बात यह है कि आज सुबह, बस driver की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वो उसी अवस्था में बस चला रहा था।

शुभ ने, बस driver की तरफ देखा और चंद ही मिनटों में समझ गया कि driver की तबीयत ख़राब हो रही है। वो तुरंत उसके पास पहुंचा और driver की guidance में उसने बस को किनारे लगा दिया।

उसके बाद driver के फोन द्वारा हमें सभी परिस्थितियों से अवगत कराया।

कुछ ही मिनटों में हम उस जगह पर पहुंच गए और सभी बच्चे school आ गये। 

आज अगर आप का बेटा, alert and responsible नहीं होता,‌‌ तो सारे बच्चे मुश्किल में पड़ जाते...

हमारे पूरे school को गर्व है शुभ पर...

यह सुनकर, रंजीत और रचना, दोनों ने समवेत स्वर में धन्यवाद किया।

Sir, हमें जितना गर्व है शुभ पर, उतनी ही इस बात की curiousity भी कि, केवल शुभ ही क्यों? आखिर क्या ख़ास है उसमें?

रंजीत ने बहुत ही गर्व से सधे हुए शब्दों में कहा, उसके पास mobile नहीं है...

Mobile नहीं होना कौन सी खासियत होती है?

आजकल की बढ़ती आधुनिकता और दिखावे के चलन के कारण, छोटे-छोटे बच्चों के पास भी मोबाइल फोन रहने लगा है, जिसके कारण उनके अंदर alertness and responsibilities ख़त्म होती जा रही है।

साथ ही उन्हें बहुत छोटी उम्र में उन बातों का exposure भी मिल रहा है, जो नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि वो उनके बचपन को नष्ट और भविष्य को बर्बाद कर रहा है। 

हम चाहते थे कि हमारा शुभ, alert, responsible, intelligent and sensible बने और उसका भविष्य उज्जवल बने।

आप ने जो आज देखा, वो उसी खासियत के कारण हुआ। 

Mobile ज़रूरी है पर ठीक समय पर, वक्त से पहले नहीं... 

बिल्कुल सही कहा आपने.. एक बार फिर से शुभ और आपकी परवरिश को कोटि कोटि प्रणाम 🙏🏻

हम अपने school में इस बात का जिक्र अवश्य करेंगे, जिससे बाकी के parents and students भी इससे aware रहें।

Monday, 29 May 2023

Article : विरासत और आधुनिकता साथ साथ

 विरासत और आधुनिकता साथ-साथ


कल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नये संसद भवन, का उद्घाटन किया था। 

बहुत से लोगों ने इस उद्धाटन का प्रसारण देखा होगा, उन्हें गर्व और हर्ष की अनुभूति भी हुई होगी, जबकि वहीं बहुत से ऐसे लोग भी होंगे, जिन्हें पता भी नहीं होगा कि कल भारत के लिए विशेष और सम्मान से परिपूर्ण दिन था।

साथ ही, कुछ ऐसे लोग भी होंगे, जिन्हें यह पता होगा, पर उनके लिए, यह कोई सम्मान का विषय ना होकर, विवाद का, व्यर्थ के व्यय और भर्त्सना का विषय मात्र ही होगा।

उनका कहना होगा कि क्यों व्यर्थ का खर्च करना? देश में कितने गरीब लोग हैं, उनके लिए सोचना चाहिए था, रुपए पैसों से उनकी सहायता करनी चाहिए थी...

आप को इसके लिए, सिर्फ इतनी ही कहना चाहेंगे कि आप अपनी सुविधा का ध्यान रखने से पहले कितनी बार किसी जरुरतमंद के लिए सोचते हैं? 

जो अपनी गरीबी को दूर करने के लिए, कठिन परिश्रम और प्रयास करते हैं, उनकी ही गरीबी दूर होती है पर जो पुरुषार्थ का त्याग करके, मात्र दूसरों पर ही आश्रित रहते हैं, वो सदैव गरीबी के दुःख में अपनी जिंदगी गुजार देते हैं।

तो किसी एक के सोचने से या सरकार के करने से ग़रीबी दूर नहीं होगी, बल्कि सभी को इस विषय में सोचना होगा और सर्वाधिक उसे जो गरीब है, क्योंकि उसके स्वयं के मेहनत और प्रयास बिना कुछ संभव नहीं है। 

सरकार का कार्य, वैसे भी हर क्षेत्र में सोचना है, किसी एक क्षेत्र में नहीं। उसे देश की आर्थिक व्यवस्था, सुरक्षा, विस्तार, विरासत, आधुनिकता, आदि सभी विषयों में ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

और उन सभी का मिश्रित संगम है, नया संसद भवन...

जिसमें विस्तार भी है, विरासत भी और आधुनिकता भी और उसके साथ ही आत्मनिर्भरता और सम्मान भी.. 

आत्मनिर्भरता और सम्मान की पहले बात कर लेते हैं। देश की आजादी के 70 साल बाद, हमारे देश की सरकार अपने निर्णय, अपने द्वारा स्थापित संसद भवन में लिया करेगी। अर्थात, अब हम इतने सक्षम हो चुके हैं, जो यह निर्धारित कर सकते हैं कि हमारी क्या आवश्यकता है, और उसे हमें किस तरह से पूर्ण कर सकते हैं।

अब बात करते हैं, विरासत और आधुनिकता की.. 

विरासत

भारत में जब चोल साम्राज्य था, यह बात तब की है। तब एक राजा, सत्ता को दूसरे राजा को सौंपते समय सेंगोल दिया करता था। सेंगोल सदैव उस राजा के पास रहता  था, जो राज्य करता था। वह देश से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय सेंगोल अपने पास ही रखता था।

अब जानते हैं सेंगोल है क्या? जानते हैं उसकी कहानी, उसी की जुबानी

मैं सेंगोल हूं... निष्पक्ष, न्यायपूर्ण शासन का प्रतीक सेंगोल। मैं हिंदुस्तान के इतिहास का हिस्सा हूं, वर्तमान का किस्सा हूं, और एक बार फिर हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक भविष्य का हिस्सा बनने पर रोमांचित हूं।

मैं उस स्वतंत्रता का प्रतीक हूं, जिसे पाने के लिए भारत के ना जाने कितने वीर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। और ना जाने कितने मतवालों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भारत की आज़ादी की पहली अनूठी सूरत हूं मैं। मैं सेंगोल हूं...

सेंगोल एक राजदंड(राजा के हाथ में रहता है) के रुप में होता है, जो कि चांदी की एक छड़ है, जिस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है, उस छड़ के शीर्ष पर न्याय पूर्ण, निष्पक्ष नन्दी बैल स्थापित है। 

देश की आजादी के समय भी, अंग्रेजों से सत्ता स्थानांतरण का कार्य, नेहरू जी ने इसी सेंगोल को धारण करके किया था।

अतः हमारे विरासत से देश की आजादी तक के साक्षी सेंगोल को 11 धर्मों के गुरुओं ने विधि-विधान, पूजा-पाठ के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सौंप दिया था।  जिसे मोदी जी ने, नये संसद भवन में speaker के स्थान से एकदम नजदीक में स्थापित किया।

आधुनिकता 

भारत को मिला नया संसद भवन कई खूबियां लिए हुए है। अगले 150 सालों की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाए गए इस भवन में सांसदों, संसदीय कार्यों और आयोजनों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें सुरक्षा के साथ-साथ इस भूकंपरोधी इमारत को पर्यावरण के अनुकूल भी बनाया गया है। इसकी डिजाइन और इसके निर्माण के उपयोग में लाई गई सामग्री तक लोगों के लिए कौतूहल है। 

इस इमारत की खास बात है इसका विशाल क्षेत्रफल जो कि कुल 64500 वर्ग मीटर है। इसमें लोकसभा के लिए 888 सीटें हैं, जबकि राज्यसभा की 384 सीटें हैं। जबकि अभी तक जो संसद भवन था, उसमें लोकसभा की 543 सीटें और राज्यसभा की केवल 250 सीटें ही हैं। सेंट्रल विस्टा में लोकसभा के कक्ष में सीटों की संख्या 1272 तक बढ़ाने का विकल्प है। लोकसभा का कक्ष संसद के संयुक्त अधिवेशन चलाया जा सके इसके लिए भी तैयार किया गया है। 

नए भवन की design में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि वह पर्यावरण के अनुकूल हो। इसके निर्माण में ग्रीन तकनीकों का उपयोग किया गया है। पुरानी संसद से बड़ी होने के बाद भी इसमें बिजली की खपत में करीब 30% की कमी आ जाएगी। इसके साथ ही इसमें Rainwater harvesting, and water recycling system लगाए गए है और इसे अगले 150 साल की जरूरतों के मुताबिक design किया गया है। 

नया संसद भवन, जितना सुरक्षित है, अंदर से उतना ही खूबसूरत भी। लोकसभा का कक्ष मोर की theme पर आधारित है जसकी दीवारों और छत पर मोर के पंखों की design है। वहीं राज्यसभा का कक्ष कमल की theme पर बनाया गया है जिसमे लाल कालीन हैं। दोनों सदनों में एक बेंच पर दो सांसद बैठ सकेंगे और उनकी डेस्क touch screen रहेगी। 

इमारत में धौलपुर का बलुआ पत्थर, जैसलमैर राजस्थान का ग्रेनाइट, नागपुर की खास लकड़ी का उपयोग कर मुंबई के काष्ठ कारों ने लड़की की आकृतियों का आकर दिया है। 

खूबसूरती के साथ ही इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

इमारत में तीन तरफ से प्रवेश द्वार हैं, जहां से अवसरों के अनुसार राष्ट्रपति, स्पीकर, प्रधानमंत्री जैसे गणमान्य व्यक्ति विशेष तौर पर आवागमन कर सकें। 

जहां सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है, वहीं जनसामान्य और संसद भवन की सैर करने वाले दर्शकों के लिए भी प्रवेश, parliament street के जरिए दिया जाएगा। सभी प्रवेश द्वारों पर कई जानवरों की मूर्तियां रक्षकों की तरह लगाई गई है जिसमें हाथी, घोड़े, चील, हंस, मगर आदि शामिल हैं, जो कि, एक अलग ही आकर्षण पैदा करते हैं।

इस तरह से विरासत और आधुनिकता की मिली-जुली इमारत, भारत को नये संसद भवन सेन्ट्रल विस्टा के रूप में मिली है।

अगर आपको, अपने साथ-साथ, अपने देश के विकास, विस्तार, विरासत से प्यार है, तो नये संसद भवन के उद्घाटन से आपको गर्व महसूस हुआ होगा, अन्यथा यह आपके लिए सामान्य दिवस भर रह गया होगा या विपक्ष की तरह अवसाद और विवाद का विषय बन गया होगा... खैर जिसकी जैसी सोच...

मुझे गर्व है, इस नए भारत पर, जहां विरासत और आधुनिकता साथ साथ विकास कर रही है...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻😊

Thursday, 25 May 2023

Short Story : बहुमूल्य रत्न

 बहुमूल्य रत्न 




बहुत पुरानी बात है, एक सौदागर था विक्रम, जिसे पूरी दुनिया से नायाब चीजें एकत्रित करने का शौक था।

उसके खजाने में एक से एक नायाब रत्न थे। तिजोरियों में सोने चांदी का अंबार लगा हुआ था।  उसके अस्तबल में एक से बढ़कर एक घोड़े, ऊंट और गाय थी। बहुत से गोदाम मेवा, अनाज, फल, सब्जियों से भरे हुए थे। 

देखा जाए तो वो बस नाम का ही सौदागर था, वरना उसकी धन-दौलत, किसी बादशाह से कम नहीं थी।

पर इतना सब होने के बाद भी जब भी वो कोई सौदा करता था, तो बहुत तोल-मोल कर के, एक नये पैसे की भी कमी उसे बर्दाश्त नहीं थी। इसलिए ही सब उसे उसके नाम से कम और सौदागर नाम से ज्यादा जानते थे।

एक बार की बात है, वो एक पशु मेले में पहुंचा। वहां उसे एक ऊंचे कद का आकर्षक सा अरबी घोड़ा दिखाई दिया।

वो घोड़ा, लंबा, ऊंचा, हट्टा-कट्टा, तगड़ा, काले रंग का चिकना घोड़ा था। धूप की किरण, उस पर कुछ इस तरह से पड़ रही थी कि, उसके अलावा मेलें में कोई जानवर दिख ही नहीं रहा था।

सौदागर भी अपने को रोक नहीं पाया और घोड़े के मालिक के पास पहुंच गया। 

उसने घोड़े के मालिक मंगलू से उस घोड़े के दाम पूछे - मंगलू ने बहुत गर्व से अपने घोड़े के बहुत ऊंचे दाम बताएं।

सौदागर ने कुछ पल सोचा, फिर बोला, तुम ज़्यादा ही उम्मीद नहीं कर रहे हो? सही सही बताओ..

मंगलू, उसी गर्वीली आवाज़ में बोला, साहेब दाम तो कम ही बताया है, वरना आप को इतने में, बादल को कोई नहीं देगा। 

अच्छा, इसमें ऐसा भी क्या है?

साहेब, यह हमारी जान है, हम आप को गारंटी दे सकते हैं इसकी, पसंद नहीं आए तो हम से दुगने पैसे ले जाना।

विक्रम ने घोड़ा खरीद लिया। मंगलू, अच्छे दाम में घोड़ा बेच कर खुश था और विक्रम बहुत ही बेहतरीन घोड़ा खरीद कर खुश था।

घर पहुंच कर विक्रम ने अपने नौकर हरिया से कहा, घोड़े की काठी बदल कर, मखमली काठी लगा दो, फिर इसे अस्तबल में ले जाकर चने खिला देना। 

हरिया बोला- साहब,आप घोड़ा बहुत बढ़िया लाए हैं, मंगलू से लिया है क्या?

हाँ, विक्रम ने सिर हिला दिया। 

अच्छा, उसके पास बहुत अच्छे घोड़े हैं और यह कहकर हरिया, घोड़े की काठी बदलने लगा।

जैसे ही उसने काठी बदलने के लिए पुरानी काठी निकाली, तो काठी के साथ एक थैली भी गिर गई और उसमें से बहुमूल्य रत्न बिखर गए। 

उन्हें लेकर हरिया, सौदागर के पास गया और थैली के विषय में बताया।

सौदागर बोला, जाओ बादल को ले आओ, मैं अभी मंगलू को उसकी थैली दे आऊं। 

हरिया बोला, क्या साहब? जब घोड़ा आपका तो थैली भी आपकी, कौन किसी को पता चलेगा, वैसे भी मंगलू ने कौन कम पैसों में इसे बेचा होगा... 

(हरिया, मंगलू के गांव का ही था और अपने पास अच्छे घोड़े होने के कारण वो सबसे बहुत अकड़ कर बात करत  था। जिसके कारण हरिया को मंगलू एक आंख ना भाता था )

नहीं हरिया, मैंने सिर्फ घोड़ा खरीदा है यह रत्न नहीं, फिर कैसे वो मेरे हुए? मैं अभी इन्हें वापस कर के आता हूं। 

हरिया ने अनमने मन से थैली पकड़ा दी।

विक्रम उल्टे पांव, मेले में लौट गया। 

विक्रम को आया देखकर, मंगलू सोच में पड़ गया, कि ना जाने बादल ने क्या किया? जो इसे वापस करने आ गये... और बड़ी परेशानी उसकी यह थी कि वो दुगने पैसे कहां से लाएगा?

क्या हुआ साहेब? बादल पसंद नहीं आया?

अरे नहीं मंगलू, तुमने सही कहा था, बादल सच में बहुत अच्छा है, मुझे बहुत पसंद आया...

फिर! फिर क्या हुआ, मंगलू ने असमंजस में पड़ कर पूछा...

तुमने बादल की काठी में यह थैली रखी थी, वही वापस लौटाने आया था...

मंगलू के थैली देखकर, खुशी के आंसू निकल आए, उसने विक्रम से कहा, साहेब आप धन्य हो, जो मेरे रत्न लौटाने आ गए।

फिर वो बोला, आप, मेरे इतने सारे रत्न वापस करने आए हैं, मैं आपको धन्यवाद के रूप में दो रत्न देना चाहता हूं, कृपया अपने पसंद का कोई दो रत्न ले लीजिए।

विक्रम मना करता रहा और मंगलू देने का आग्रह करता रहता।

बहुत ना-नुकुर के बाद विक्रम ने मंगलू से सकुचाते हुए कहा, मैंने आने से पहले ही दो बहुमूल्य रत्न अपने पास रख लिए थे।

सुनकर मंगलू, सकपका गया,उसने पूरी थैली पलट दी‌ और उसको अच्छे से देखने लगा, फिर बोला सब कुछ तो है, तो आप ने ऐसे कौन से दो बहुमूल्य रत्न ले लिए?

अपनी ईमानदारी और अपना स्वाभिमान...

मंगलू ने विक्रम के पैर छुए और कहा, आपने आज मुझे सबसे बहुमूल्य रत्न के विषय में बता दिया, आप सचमुच सबसे बड़े सौदागर हो...

विक्रम ने घर आकर, हरिया को दस सोने की अशर्फियां दीं और कहा कि मेरे पास तो अथाह है, तब मैंने ईमानदारी और स्वाभिमान रखा। पर तुम्हारे पास, उतना नहीं है, तुम मुझे बिना बताए, वो थैली रख सकते थे, पर तुमने वो थैली मुझे दे दी।

हरिया बोला, साहब कहते हैं कि जैसा अन्न खाओ, वैसी ही बुद्धि हो जाती है। तो आप का दिया अन्न खाते हैं तो आप के साथ गलत कैसे कर सकते थे। ना वो घोड़ा मेरा, ना उसमें मिले रत्न मेरे। तो मैं कैसे रख सकता था,उस पर आपका या मंगलू का ही अधिकार था। 

यह कहकर उसने अशर्फियां वापस कर दी।


जिसके पास भी स्वाभिमान और ईमानदारी जैसे बहुमूल्य रत्न हैं, वो संसार का सबसे सुखी इंसान हैं..