Wednesday, 12 June 2024

Article : उम्र का पड़ाव

हमारी ज़िंदगी में उम्र के तीन पड़ाव होते हैं, बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था।

यूँ तो हर पड़ाव का अपना महत्व होता है, हर पड़ाव की अपनी अपनी priorities होती हैं, अपने शौक और अपने ही मज़े होते हैं। 

पर आज एक नई ही सोच जागृत हुई, जब hospital जाना हुआ।

Hospital में time लग रहा था और पतिदेव को office जाने में देरी हो रही थी। अतः, हमने मिलकर decide किया, कि वो अपने office जाएं और हम hospital में खुद को दिखवाकर घर लौट जाएं।

उम्र का पड़ाव

तो बस हमें hospital में बिठा कर, वो office के लिए रवाना हो गए।

हम doctor का इंतजार करते हुए, समय व्यतीत कर रहे थे। तभी एक aged couple आया, और उनके साथ ही उन लोगों की एक attendant.

Aunty जी थोड़ी स्वस्थ सी थीं, पर पूरी तरह से नहीं। जबकि uncle जी थोड़ा ज़्यादा बीमार थे। 

Basically, उनको ही दिखाने आए थे वो लोग...

Aunty जी बड़ी cute और शांत सी थीं, जबकि uncle जी अक्खड़ और dominating थे।

हाँ, तो बात करते हैं जो आज observe किया था।

पूरे समय में aunty जी, हर थोड़ी देर में अंकल जी को कभी पानी पीने को, तो कभी कुछ खाने को लिए पूछतीं, फिर uncle जी की इच्छानुसार उन्हें खाने और पीने को देती जातीं।

Aunty जी जितनी सौम्यता से uncle जी के साथ व्यवहार कर रही थीं, uncle जी उतना ही रूखा व्यवहार दिखा रहे थे। वो ऐसा कर रहे थे, जैसे aunty जी को वैसा करना ही उनका पत्नी धर्म...

खैर आगे की बात करते हैं।‌ उन दोनों को देखकर यह प्रतीक हो रहा था कि अगर आप के साथ आपका अपना partner है तो आप की जिंदगी set है ।

क्योंकि यही मायने में ज़िंदगी second innings में ही है। इस समय में इंसान के पास वो सब होता है, जिसकी वो ज़िंदगी भर कामना करता है।

पैसा, जिसे वो कमा चुका होता है, एक position, जो वो पा चुका होता है, ज़िम्मेदारी, जिन से वो मुक्त हो चुका होता है, ज़िंदगी की भाग-दौड़, जो अब जीवन संध्या पर पहुंच चुकी होती है और समय, वो तो बेइंतहां होता है।

ऐसे में दोनों सिर्फ एक दूसरे के लिए समर्पित होते हैं। जो कि बहुत ही खूबसूरत होता है...

और एक बात, यह ही वो पल भी होते हैं, जो बिन‌ partner के व्यतीत करना अत्यधिक कठिन भी होता है।

इसलिए आप से सिर्फ इतना ही कहना है कि अपने partner और अपना बहुत ध्यान रखिए, जिससे ज़िन्दगी के सबसे खूबसूरत पल, आप भी जी सकें।

ईश्वर से सबके लिए शुभ की प्रार्थना...

Monday, 10 June 2024

Recipe : Mango Lolly

गर्मी के दिन चल रहे हैं, ऐसे में सिर्फ ठंडी-ठंडी चीज़ें ही अच्छी लगती हैं।

चाहे AC की ठंडी हवा हो, नदी का बहता पानी हो या फिर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम...

Cream वाली icecream तो बहुत share की हैं, आगे भी करेंगे पर आज बच्चों की एक बहुत ही favourite lolly share कर रहे हैं। 

इसके लिए बहुत कम ingredients की ज़रूरत पड़ती है। 

Mango Lolly

A. Ingredients :

  • Mango - 2
  • Sugar - 100 gms.
  • Soda water - 50 ml.


B. Method :

  1. Mango में sugar add कर के fine paste बना लीजिए।
  2. इसमें soda water add कर दीजिए।
  3. Icecream mould में डालकर जमने के लिए freezer में 7 to 8 hours के लिए रख दीजिए।
  4. अब इसे थोड़ी देर बाहर रखकर soft कर लें, और फिर इसमें icecream sticks लगा दें।

What are you waiting for? Chill yourself in this scorching heat by having the 'cool-i-licious' Mango Lollies. Beat the HEAT!


C. Tips and Tricks :

  • आप mango, अपने taste and availability के according ले सकते हैं।
  • अगर आप के पास soda water नहीं है, तो आप Sprite या ऐसी कोई भी और lemon-lime flavoured cold drink भी ले सकते हैं।
  • ध्यान रखिएगा, lemon-lime के अलावा कोई और flavour नहीं लीजिएगा, क्योंकि lemon-lime से mango lollies के taste में minimum अंतर आएगा।
  • Soda add करना ज़रूरी है, वरना icecream flavoured बर्फ़ लगेगी, Icecream नहीं। 
  • Mango lolly को mango stick icecream भी कहते हैं।

तो बस ध्यान रखिए, सब ingredients and tips को याद रखकर, घर पर ही बनाएं mango lolly, और गर्मी enjoy कीजिए।


Friday, 7 June 2024

Article : Congress vs BJP

इस बार का जो चुनाव परिणाम आया, उसको देखते हुए BJP वाले, उनके प्रचारक, उनके समर्थक, सभी थोड़ा सदमे में हैं, क्योंकि ऐसे परिणाम की किसी को भी कोई उम्मीद नहीं थी।

इन सबके साथ ही वो लोग भी दुखी हैं जो देश भक्त हैं या जिनके लिए देश सर्वोपरि है। 

पर आज कुछ ऐसा पता चला, जिससे हैरानी भी हुई और थोड़ी शांति भी मिली।

Congress vs BJP


जो कांग्रेस, भाजपा के बहुमत हासिल नहीं कर पाने से जश्न के रूप में बना रहा है…

आपको उसी कांग्रेस के 35 year के कार्यकाल के voting result के विषय में बताते हैं। 

विशेष रूप से पिछले तीन सालों की voting पर ज़रूर से ध्यान दीजिएगा। 

खैर बहरहाल आंकड़े की बात करते हैं।

हम 35 साल की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि सिर्फ पिछले तीन साल की बात करते, तो सब कहते, 'अरे पप्पू की बात क्या करनी!'

लोकसभा चुनाव 2024 में 240 सीटें लाने पर भले ही विपक्ष बीजेपी के प्रदर्शन को खराब बता रहा हो लेकिन आंकड़े बताते हैं कि सत्‍ता में इतने लंबे period में रहने के बावजूद पिछले 43 साल में कांग्रेस पार्टी कभी भी अपने दम पर 240 सीटें नहीं ला पाई।

पिछले 35 साल में कई बार सत्‍ता में आने के बाद भी कांग्रेस 240 सीटें नहीं ला पाई थी। जितना इस बार बीजेपी, कम सीटें लाने के बावजूद है।

चलिए देख लेते हैं 35 year के आंकड़े।

साल 1989 से लेकर 2024 तक कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक 232 सीटें हासिल की है।


1. Year 1989 :

नौवें आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ी देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ 197 सीटें ही मिली थी।


2. Year 1991 :

राजीव गांधी की हत्‍या के बाद 1991 के हुए दसवें लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस की लहर होने के बाद भी इस पार्टी को 521 में से सिर्फ 232 सीटें ही मिली थीं, जो बीजेपी की इस बार की 240 सीटों से भी 8 सीटें कम है। पर इतनी सीट ही कांग्रेस को अब तक की मिली सीटों में सर्वाधिक है।


3. Year 1996 :

इस चुनाव में कांग्रेस 140 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई थी, जबकि भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व में 161 सीटें मिली थीं।


4. Year 1998 :

इसमें भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 543 में से 182 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। जबकि कांग्रेस इस बार भी 141 सीटों पर‍ सिमट गई।


5. Year 1999 :

इस चुनाव में बीजेपी को 182 सीटें मिलीं और कांग्रेस घटकर 114 पर पहुंच गई।


6. Year 2004 :

इस साल एक बार फिर कांग्रेस सत्‍ता में आई और सोनिया गांधी ने यूपीए गठबंधन कर सरकार बनाई. हालांकि इस बार भी कांग्रेस के पास सीटें सिर्फ 145 ही थीं।


7. Year 2009 :

इस साल भी कांग्रेस ही सत्‍ता में आई और 204 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि यह आंकड़ा भी बीजेपी के 240 से काफी पीछे रहा।


8. Year 2014 :

इस साल भारतीय जनता पार्टी ने करिश्‍मा कर दिया और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए चुनाव में 282 सीटें बीजेपी के खाते में आईं, जबकि कांग्रेस बुरी तरह से लुढ़क गई और उसे मात्र 44 सीटें मिलीं।


9. Year 2019 :

यह साल BJP के लिए कमाल‌ का साल‌‌ था, मोदीजी की लहर पूर्ण भारत पर छाई हुई थी।

इसमें कांग्रेस 52 सीटों पर ही सिमट गई और मुख्‍य विपक्षी पार्टी भी बहुत मुश्किल से बन पाई, जबकि इस साल में बीजेपी ने record तोड़ 303 सीटें हासिल कीं।


10. Year 2024 :

इस साल के आंकड़े सभी के सामने हैं, जिससे बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के पास अपने दम पर 99 सीटें हैं।


BJP ने दम भरा था कि इस साल वो 400 पार होगी, उसको सोचते हुए 240 seats बहुत कम हैं, पर पिछले तीन सालों की कांग्रेस सरकार की voting की गणना की जाए तो 99 + 52 + 44 = 195…

मतलब कांग्रेस के तीन सालों का जोड़ भी 240 से बहुत पीछे है।

लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को उम्‍मीद से कम सीटें भले ही आई हैं, लेकिन स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने से देश में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है (अर्थात BJP की गठबंधन सरकार)। पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्‍द ही, फिर से देश के अगले PM पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

हालांकि चुनाव परिणामों पर मंथन और छींटाकशी अभी भी जारी है। विपक्षी पार्टियां बीजेपी, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग टिप्‍पणियां कर रही हैं।

यहां तक कि social media से लेकर आम चर्चाओं में भी बीजेपी के लिए third division pass, जैसे-तैसे नैया पार जैसे जुमले कहे जा रहे हैं, जबकि आंकड़ों को देखें तो हकीकत कुछ और ही है। 

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव result के तुरंत बाद बीजेपी की 240 सीटों को लेकर मोदी की नैतिक हार, मोदी बनाम जनता की लड़ाई या मोदी के खिलाफ मेनडेट जैसे आरोप लगाए थे।

जबकि देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस का पिछले 35 सालों का record बताता है कि पिछले 10 चुनावों में कांग्रेस कभी 240 सीट का आंकड़ा अपने दम पर नहीं छू पाई है।

भले ही कांग्रेस ने यूपीए गठबंधन के तहत सबसे ज्‍यादा समय तक देश में शासन किया है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस पिछले 10 चुनावों में जनता की नजर में फिसड्डी ही साबित हुई है। जबकि बीजेपी ने 2014 से लेकर 2024 तक के चुनावों में अपने दम पर bumper सीटें जीती हैं।

यह serve, हम देशभक्तों के लिए सुखकारी है, फिर भी BJP से अनुरोध है कि वह बहुत अच्छे से मंथन करें, जिससे आगे उनकी जीत सदैव बहुमत से ही हो। 

साथ ही आगे आने वाले विधानसभा के चुनाव भी उनके लिए बड़ी जीत का पैगाम लेकर आए। 


फिर एक बार, मोदी सरकार 🇮🇳