Monday, 17 November 2025

Article : MY factor - एक बेहतर सोच

इस बार बिहार में जिस जबरदस्त जीत को NDA ने हासिल किया है, वो किसी भी राजनैतिक दल के लिए हर्ष का विषय है। इसके लिए NDA government को हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने जीत इस तरह से हासिल की, कि विपक्ष, विपक्ष में बैठने के लिए भी अपनी योग्यता सिद्ध करता फिर रहा है।

अब आते हैं, उस मुद्दे पर, जिस पर सदियों से बिहार में राजनीति होती आ रही थी और वो था MY factor...

MY factor - एक बेहतर सोच


MY factor means मुस्लिम और यादव voters.

अर्थात् जिस राजनैतिक दल ने इन दोनों को साध रखा था, वो सत्तासीन... और इसके साथ ही बिहार में सदियों से चला रही थी, जातिवाद राजनीति।

पर इस बार ऐसा क्या हुआ, कि इन voters पर दूसरा factor इतना भारी पड़ गया, जिसने NDA को प्रचंड बहुमत दिला दिया।

और वो factor था MY।

MY, तो क्या मुस्लिम और यादव vote इस बार NDA को अधिक मिल गये? यह चमत्कार कैसे हुआ?

नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाँ, चमत्कार तो अवश्य हुआ है, और वो चमत्कार है NDA का MY factor.

पर उनके MY factor का मतलब मुस्लिम और यादव voters नहीं है, बल्कि उनका MY factor means, महिला और युवा voters।

एक ऐसा voter, जो कि जाग्रत हो गया, तो सब पर भारी पड़ता ही पड़ता है और बस वो ही इस बार भारी पड़ गया।

और सही मायने में किसी भी राज्य में, देश‌ में अगर महिला और युवा जाग्रत हैं, अग्रसरित हैं तो जीत भी पक्की है और विकास भी। देश‌ को जातिवाद, समाजवाद में बांटना, राजनीतिक सफलता पाने का हथकंडा हो सकता है, पर देश को बर्बाद करने का सबब भी बनता है। 

अगर देश को सर्वोपरि स्थान पर ले जाना है, तो देश‌ से जातिवाद और आरक्षण जैसे घटक तो हटने ही चाहिए।

अब NDA government से यह प्रार्थना और उम्मीद है कि जिन voters की अपेक्षा पर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उनकी अपेक्षा, उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे और बिहार का चहुंओर विकास करें।

पर केवल MY factor ही नहीं, बल्कि RJD की हार का एक और प्रमुख कारण है।

पहले देख लेते हैं कि RJD, किसकी party है और वो किस तरह से जीत हासिल करते थे।

RJD है राष्ट्रीय जनता दल, बिहार की वो राजनीतिक पार्टी, जिस पर लालू प्रसाद यादव के परिवार का वर्चस्व रहा है और जिसकी राजनीति mobilization पर टिकी रही है। यह दल लंबे समय से जातिवाद, मनुवाद, crony capitalism व विभाजनकारी तत्वों से लड़ता आया है।

हाँ, तो बात कर रहे थे कि, MY factor के अलावा और क्या प्रमुख कारण था...

तो वो था लालू प्रसाद यादव के परिवार में मतभेद...

और इस बात का तो इतिहास भी गवाह है कि जब-जब परिवार में मतभेद हुआ है, उसमें फूट पड़ी है, तो उसका सर्वनाश तय है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और बेटी रोहिणी के बीच आपस में ही सत्ता पर काबिज़ होने की होड़ लग गई, और वही हुआ, जो सामने परिणाम के रूप में आया है।

Friday, 14 November 2025

Poem : A Child's Privileged Right- 14 November

On the occasion of Children's Day, a little girl, Sanvi Mehra, has expressed her feelings about this special day. The poem portrays how the innocent and cute giggles and smiles of children make the adults feel nostalgic and seem as if they have once again entered into the phase of childhood. 

A Child's Privileged Right- 14 November

Nehru's pride, shine and affection, still showers - the perplexing question strikes the mind.

This makes a layman entangle in the grape wines to find.

But listen, the solution is itty-bitty easy.

The answer derives - the scent of children's day is quite round the corner, and breezy.

Just like Bapu, the second father of munchkins-unlike nation.

Nehru's soul and blood flows in this occasion.

The hilarious giggles, cute conversations and innocence makes a juxtaposition in the mundane surrounding.

Where an elder's heart melts by seeing an inner and past memory bounding.

The merry 24 hours where children are pampered.

Our India's next generation, “The children” say it aloud with proud, while no resource being hampered.

Let's howl and roar “A joyous children day!”
Which gives pupils a new, bright rise and shine like a dawn's ray.


Thursday, 13 November 2025

Recipe : Milk Jam

कल children's day है, तो सोचा आज बच्चों के लिए कुछ special recipe share कर‌ दें, जिसे खाकर बच्चे खुश हो जाएं। और आप भी, क्योंकि यह instantly बनने वाली बहुत easy recipe है। 

और वो Milk Jam...

Jam बहुत से बच्चों को बहुत पसंद आता है, फिर यह तो milk jam है।

Milk jam, regular jam से different है, इसमें हम initially कोई fruits add नहीं करेंगे।

Basically इसका taste jam से बिल्कुल भी नहीं मिलता है। 

आप कहेंगे कि फिर इसे jam क्यों कह रहे हैं? क्योंकि jam का मतलब कोई semi-solid texture with sugar.

आप इस jam को bread slices, roti और poori में लगाकर खा सकते हैं। बाकी यह इतना tasty होता है कि इसे ऐसे भी खाएंगे तो छोड़ नहीं पाएंगे…

Milk Jam


(I) Ingredients :


(II) Method :

  1. दूध में चीनी, milk powder, cornflour को अच्छी तरह से मिलाकर एक solution बना लें।
  2. अब एक non-stick wok लें।
  3. दूध के solution को medium flame पर 1 boil आने तक बराबर चलाते हुए पकाएं।
  4. Boil आने के बाद 10 minutes तक low flame पर बराबर चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
  5. 10 minutes के लिए ठंडा कर लें।
  6. 2 hours के लिए fridge में रख दें, जिससे यह set हो जाए।

Rich and creamy Milk Jam is ready to serve.


आप इसे serve करते समय अपने taste के according fruits or dry fruits से garnish कर सकते हैं। Although यह ऐसे भी बहुत tasty लगता है।

इसका taste, थोड़ा-सा custard से भी resemble करता है और जब इसे bread slices पर लगाकर खाते हैं, तो थोड़ा cake से resemble करता है।


(III) Tips and Tricks :

  • आप इस nonstick utensils में ही बनाइएगा, because यह utensil की तली (base) से चिपकता है।
  • पकाते समय लगातार चलाते रहना जरूरी है, वरना यह जल जाएगा। अगर यह पकाते समय जल गया तो इसका taste बहुत बेकार हो जाएगा।
  • आप इसे अपने साथ journey में भी ले जाकर enjoy कर सकते हैं। यह semi-solid है, तो spile or mass होने का डर नहीं है।