Friday, 27 December 2019

Stories of Life :ऐसा क्यों

ऐसा क्यों


सुंदर के दादा जी army में थे, उसके पिता जी navy में थे। तो उससे कोई भी पूछता, सुंदर तुम बड़े होकर क्या बनोगे? उसका हमेशा यही जवाब होता, अब तो बस air force रह गयी है, तो उसी में जाऊंगा। air wing commander ही बनूँगा।

सुंदर का बचपन से यही सपना था, और उसने उसे पूरा भी कर दिखाया। वो air force में wing commander बन गया।

पूरे शहर में उनके परिवार का बहुत नाम था, उनके घर का नाम वीर भवन था।

अब तो सब कहने भी लगे थे, वीर भवन में सारे वीर रहते हैं। force में भी पूरे परिवार का बड़ा नाम था। सभी बहुत ही साहसी, निडर, दिलेर जबांज थे।

दादा जी ने अपने समय में जंग जीतायी थी, वहीं पिता जी ने भी सीने पर गोली खाकर भी ना केवल दुश्मनों के दाँत खट्टे कर दिये थे, बल्कि मौत को हरा कर ज़िन्दगी की जंग भी जीती थी।

अब सारे देश को सुंदर से भी बड़ी उम्मीदें थी। सुंदर का बचपन दादा जी के शौर्य व पिता जी की वीरता की गाथा सुनते बिता था, साथ ही कैसे दुश्मनों को चकमा दिया जाए, ये भी वो बहुत अच्छे से जानता था।

उसने जैसे ही air force join की...



क्या हुआ सुंदर के Air Force join करते ही क्या हुआ?
जानने के लिए पढ़ें, ऐसा क्यों (भाग - 2)...






Thursday, 26 December 2019

Kids' Story: Advay the Hero: Blanket

Advay the Hero: Blanket

हर बार की तरह, इस बार भी जब दादा जी, आ रहे थे, तो advay बहुत खुश था। पापा के साथ वो भी station गया था, उन्हें लेने। 

Train के रुकते ही पापा के साथ advay भी दादा जी के compartment में चढ़ गया। पापा और advay दोनों ने दादा जी के पैर छूए, फिर पापा ने उनका सारा समान उठा लिया, एक bag advay ने भी ले लिया।

अरे advay तुमसे ना उठेगा, मैं ले लूँगा उसे, दादा जी बोले।

नहीं दादा जी, मैं उठा लूँगा, अब बड़ा जो हो गया हूँ।  वैसे bag भारी ही था, और उसे उठाने में advay को दिक्कत भी हो रही थी। पर जोश में भरा  advay उसे उठा कर चलता रहा।

जब सब car में बैठने लगे तो advay बोला, दादा जी आप मेरे 
साथ पीछे बैठिएगा।

दादा जी बोले, हाँ-हाँ, अपने लाडले के पास ही बैठेंगे। कार में ही advay पूछने लगा, दादा जी इस बार हम लोग गरीबों को क्या बाटेंगे?

इस बार......! इस बार blanket बाटेंगे। हाँ, दादा जी ठंड भी बहुत पड़ रही है।


दो दिन बाद पापा और दादा जी के साथ advay भी blanket लेने गया।

Blanket वाले ने पूछा, कैसा दिखाऊँ?

कोई कुछ बोलता, उससे पहले ही advay बोला, हमें गरीबों को blanket बाँटने हैं, बहुत सारे दीजिएगा।

Blanket वाला, कड़े-कड़े blanket दिखाने लगा, उन्हें देखकर advay बोला, यह तो बहुत चुभ रहे हैं।

अरे बेटा, उन्हें नहीं चुभेंगे, उनकी ऐसे ही ओड़ने की आदत होती है, blanket वाला बोला।

दादा जी बोले, कुछ अच्छे वाले दिखाओ।

Advay ने अपनी pocket में हाथ डालकर 1000 रुपए, दादा जी को दे दिये, आप मेरे पैसे भी ले लीजिये। पर soft blanket ही लीजिएगा।

दादा जी ने advay को बहुत सारा प्यार किया, और उसके रुपए उसे वापस करके बोले, तुम अपने पैसे जोड़ते रहो, कभी तुम्हारे रुपए से भी समान खरीद लेंगे। आज हम अच्छे blanket अपने रुपए से ही ले लेंगे।

जब वो blanket बाँट रहे थे, तो सब गरीब लोग बहुत खुश हुए, बोले आज तक इतना अच्छा blanket किसी ने नहीं दिया, हमेशा चुभने वाला ही सब देते हैं, कोई कभी यह नहीं सोचता है, कि हमे भी अच्छे की चाह हो सकती है।

दादा जी मन ही मन सोच रहे थे, कि दान तो बहुत लोग देते हैं, पर दान दी हुई चीज अच्छी हो। ये बहुत कम लोग ही सोच पाते हैं, आखिर उसे use करने वाले भी तो इंसान ही होते हैं।

दादा जी ने लौटते समय advay को बहुत सारा प्यार किया, आज उसकी वजह से ही गरीबों को अच्छे blanket मिले थे।


Wednesday, 25 December 2019

Poem : Santa बन जाएंगे

कितने दिनों से हम Christmas में "jingle bell jingle bell, jingle all the way" carol गाते थे, आज बच्चों के लिए उसी तर्ज़ पर यह नया carol बनाया है, जिसमें हम उन्हें मस्ती मस्ती में बहुत कुछ सीखा भी देंगे।   

Santa बन जाएंगे


Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
सेंटा जब आते हैं
वो तोहफा लाते हैं
हम सब बच्चों को
खुशियाँ दे जाते हैं
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
खाने का एक एक
दाना बचाएंगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
पानी की एक बूँद भी
ना व्यर्थ बहाएँगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
गलत करेगा जो भी
उससे लड़ जाएंगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
मिलजुल कर हम
भारत को no. 1 बनाएँगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
ल ल्ल ला ल ल्ल ला हो हो हा हा ल ल्ल ला  

Merry Christmas