Tuesday, 29 December 2020

Recipe : Eggless Fruit Cake

 New year आ रहा है तो हम सभी उस दिन cake cut करना पसन्द करते हैं, इसलिए आप को बहुत सारी variety के cake की recipes चाहिए।

तो लीजिए जो वादा किया है, हम वो निभाते हैं। एक एक करके आप को बहुत सारे cake की recipes बताते जाते हैं।

Base cake आप बनाना सीख चुके हैं, तो अब से आप के लिए different flavours के cakes की recipes share कर देते हैं।

आज आप के साथ Eggless  Fruit Cake की Recipe share कर रहे हैं।

Eggless Fruit Cake




Ingredients 

All purpose flour (Maida) - ¾Cup

Vanilla Custard powder - ¼ cup

Fresh Curd - ¾ Cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 Cup

Milk - 1tbsp.

Tutti frutti - hand-full 

Cashew nuts - 4 to 6

Baking powder - 1 heap tsp


Method - 

  1. Cashew nuts को काट कर छोटा कर लीजिए।
  2. Tutti frutti, cashew nuts में थोड़ा सा मैदा डालकर अच्छे से toss कर लीजिए। जिससे उस पर मैदा अच्छे से लग जाए और वो आपस में चिपके ना रहे।
  3. Cake container में घी लगाकर, मैदा को Dust कर के ready कर लीजिए।
  4. मैदा और baking powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  5. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  6. इसमें थोड़ा थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  7. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  8. दूध में पड़ी ताजी मलाई  2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  9. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  10. Meanwhile, cake में आधे से ज्यादा tossed tutti frutti, cashew nuts डालकर mix कर दीजिए।  
  11. Container में cake mix डाल दीजिए और बाकी बची हुए tutti frutti, etc... ऊपर से डाल दीजिए और थोड़ा सा mix कर दीजिए। 
  12. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  13. Cake container को बाहर निकाल लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  14. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  15. अब cake को de-mould कर लीजिए।
  16. Your delicious fruit cake is ready to make your day special.
Note 

  • दही fresh होना चाहिए, एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाता है।
  • Cake batter की consistency पकौड़ी बनाने के घोल जैसी होनी चाहिए।
  • ऐसी ना होने पर थोड़ा सा दूध add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Tutti frutti cashew nuts को मैदे में toss करके डालने से, यह पूरे cake में equally distribute रहती है, एक जगह नहीं रहती है।
  • ऊपर डालने वाली tutti frutti, etc... को डालकर थोड़ा सा mix कर देने से वो cake बनाने में जलती नहीं है।
  • Custard powder डालने से बहुत अच्छा सा yellow colour आता है जैसा, आप को Britannia cakes में भी दिखता है।
  • अगर आप के पास custard powder ना हो तो आप उसे avoid भी कर सकते हैं, तब 2 to 4 drops vanilla extract डाल दीजिए।

Monday, 28 December 2020

Recipe : Domino's style classic stuffed Garlic Bread

आज आप के साथ हम ऐसी recipe, share करने जा रहे हैं, जो आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को बहुत पसंद है।

हम बात कर रहे हैं, Domino's style classic stuffed Garlic Bread की।

आज हम आपको ऐसी Tips and Tricks बता रहे हैं, जिससे आप without yeast, without egg and without oven,  इसे घर पर बहुत easily बना सकते हैं।

 Domino's style classic stuffed Garlic Bread


Ingredients:

For base -
  • All purpose flour - 3 cup
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt -½ tsp
  • Sugar - ½ tsp
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1tsp.
  • Meetha soda - 1 tsp.
For topping -
  • Mozzarella Cheese and Cheddar cheese combination  - 250 gm.
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Butter - 50 gm
  • Capsicum - 50 gm.
  • Sweet corn -50 gm.
  • Jalapeño - 50 gm 
  • Mixed Herbs -  50 gm 
  • Chilli flakes -  10 gm.

Method:
  • Capsicum and jalapeño के small blocks काट लीजिए।
  • Sweet corn को 10 min. boil कर लीजिए।
  • Garlic cloves को minced or Finely chopped कर लीजिए।
For garlic bread base -
  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए। थोड़ा गीला सा dough, prepare होगा।
  4. अगर गीला सा dough prepare ना हो तो थोड़ा दही और add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा।
  7. अब इस dough की एक बार फिर अच्छे से knead(सान) कर लीजिए।
  8. Kneading तब तक करनी है, जब तक मैदे में gluten devloped ना हो जाए। Means dough बहुत soft ना हो जाए।
  9. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  10. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  11. इन गोलियों को flat करके सूखा मैदा लगाकर, rolling pin से हल्के हाथों से ½ inch मोटी रोटी बेल लें।
  12. Butter melt कर लीजिए, उसमें minced garlic cloves, herbs, chilli flakes add कर दीजिए।
  13. इस butter solution को brush से रोटी में अच्छे से लगा दीजिए।
  14. पूरी रोटी के side-side में butter garlic solution नहीं लगाना है।
  15. रोटी के half portion पर, cheese, capsicum and jalapeño रख दीजिए।
  16. आप चाहें तो jalapeño की जगह flashy Red chilli or green chillies भी लगा सकते हैं और avoid भी कर सकते हैं।
  17. ‌ उंगली पानी में dip करके side-by-side पानी लगा दीजिए।
  18. अब रोटी के दूसरे half portion को पहले वाले पर रखकर अच्छे से चिपका दें। जैसे गुझिया बनाते हैं।
  19.  दबे हुए भाग को fork से एक बार फिर से दबा दें, जिससे रोटी अच्छे से seal होकर lock हो जाए।
  20. अब इसमें ऊपर की layer में 1 inch की दूरी पर cuts लगा दीजिए।
  21. इस पर Butter solution की  brushing कर दीजिए।
  22.  नीचे वाले portion पर भी हल्का butter solution लगा दीजिए।
  23. अब एक प्लेट में butter paper बिछा दें और उस पर इसको रख दीजिए।
For classical stuffed garlic bread
 
  1. आप एक wok(कढ़ाही) लीजिए।
  2. उसमें ½ packet salt डाल दीजिए।
  3. अब wok को ढक कर salt को 7 to 10 minutes के लिए गर्म करें।
  4. इस पर metal की rake(जाली) रख दीजिए।
  5. इस जाली के ऊपर ready की हुई  garlic bread की plate को रख देंगे।
  6. Wok को lid से ढक कर, 7 से 10 minutes के लिए medium flame पर bake कर लीजिए।
  7. Bread में दोनों तरफ browning आ जाएगी।
  8. Brush से Bread में अच्छे से garlic butter solution की brushing कर दीजिए।
  9.  Now classical stuffed garlic bread is ready to serve.
  10. You can serve it with cheesy dip or Tomato sauce.
Note:
  • Base में दही में sugar जरुर से डालिएगा, उससे ही proper Yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Amul का grated Mozzarella cheese and cheddar cheese combination आता है। उसे use करने से सबसे अच्छा result आता है, पर अगर आप के पास only Mozzarella cheese हो, तो आप उसे grate करके भी use कर सकते हैं।
  • Bread बनाते समय ध्यान रखिएगा कि filling overload मत कीजिएगा, वरना cheese निकल जाएगा।
  • Bread की seal lock अच्छे से करना है, वरना filling बनते बनते ही निकल जाएगी।
  • Cheese को frozen condition में ही fill कीजिए, इससे cheese जल्दी melt नहीं होता है और Bread proper बनती है।
  • Bread के ऊपर में cut  लगाते समय ध्यान रखिएगा कि वो cut सिर्फ ऊपरी layer तक ही रहे।
  • Cut नीचे तक पहुंचने से cheese leak हो जाएगा।
  • Cut लगाने से दो काम होते हैं - पहला, filling बाहर नहीं निकलती है, क्योंकि heat lock नहीं होती है।
  • दूसरा bread prepare हो जाने पर cutting easily हो जाती है।
  • Bread बनाते समय garlic butter solution की brushing करने से bread में बहुत अच्छी browning आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • Garlic Bread बनाते समय Plate पर Butter paper ज़रूर से बिछाएं वरना bread नीचे से जल जाएगी।
  • इस process से बनाने में बर्तन काले हो जाते हैं, उनकी shining चली जाती है, अतः इसके लिए, आप पुराने बर्तन use कीजिए।
  • अगर आप Diet conscious हैं तो मैदे की जगह आटा भी use कर सकते हैं।
तो बस अब क्या सोच रहे हैं, आज ही try कीजिए।

अगर आपको oven method पूछ्ना है तो आप, comment में डाल दीजिए, हम वो process भी बता देंगे। 

Friday, 25 December 2020

Poem : Christmas

Christmas, एक ऐसा festival है, जिसे Jesus Christ के जन्म दिवस की खुशी में celebrate जाता है।

पर Christmas इस रुप में European countries and Christian लोग ही celebrate करते हैं।

बाकी सबके लिए तो Christmas, festival है मासूम बच्चों का।

जिनकी दुनिया में सब जगह खुशियाँ हैं, जिसमें हैं Santa Claus, gifts, chocolates, cakes, ice-cream, toffees etc.....

तो सोचा, आज हम आपको उसी खुशियों से भरी दुनिया में ले चलते हैं, जिसके लिए एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की कल्पना को प्रस्तुत कर रहे हैं।

आज हम आप सबके ‌साथ अद्वय सहाय की कविता साझा कर रहे हैं, इस कविता को आप पढ़कर और सुनकर आनन्द लें सकते हैं।

Christmas




Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया।

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥


Santa Claus आए,

तोहफ़े छुपाए। 

अच्छे बच्चे देखकर 

उनको मुस्कुराए॥



Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया। 

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥

तोहफ़े चाहिए तो,

अच्छे बच्चे बनो। 

वरना मुंह लटका कर,

हर जगह घूमो॥ 



Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया।

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥ 



पच्चीस दिसंबर,

Christmas का नंबर। 

बच्चों की खुशियों का,

है यह समुंदर॥


Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया।

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥