Tuesday, 5 January 2021

Article : Vaccine master सबसे पीछे क्यों?

 Vaccine master सबसे पीछे क्यों?




आप को पता है, हमारा भारत सालों से दुनिया की 60%-70% vaccines का निर्माता रहा है।

हर दूसरी से तीसरी vaccine भारत में ही बनती है। पूरी दुनिया को भारत की इस विशेषता पर अटूट विश्वास है।

भारत में बनी vaccine गुणवत्ता में तो प्रथम number पर रहती ही है, साथ ही यहाँ बनने वाली vaccine का रखरखाव भी सुविधाजनक, आसान व सस्ता होता है।

इस बात का जीता-जागता उदाहरण यह है की Pfizer और Moderna को store करने के लिए -70°C and -20°C या उससे कम temperature की requirement है। साथ ही यह महंगे भी हैं।

जबकि India में बनने वाली vaccine को  2°C to 8°C temperature में Store कर सकते हैं।

अगर आप price के हिसाब से देखेंगे, तो भी India की vaccine ही सस्ती है। पर उसकी efficiency बाकी vaccines के बराबर ही है।

बहुत से देश, भारत से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें भी अब vaccine मिल जाएगी। और वो भी corona free हो जाएंगे।

बहुत से विकसित देशों जैसे Britain, America, Russia, etc. में vaccination campaign, December में ही start हो चुका है।

वहाँ लाखों लोगो को इसका benefit भी मिलना शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है कि गरीबों को मुफ़्त और संसाधन युक्त लोगों को कम मूल्य में vaccination दिया जाएगा। 

Vaccination campaign के लिए बहुत हद तक व्यवस्था भी कर ली गई है।

आप सोच रहे होंगे कि जब हमारे देश vaccine master है, सारे arrangments भी accordingly हो गये हैं तो, आखिर यह देरी क्यों?

यह देरी खाली इसलिए हो रही है, क्योंकि कुछ राजनेता, इस अति आवश्यक कार्य में अड़ंगा डाल रहे हैं। जिसके कारण जो काम अभी तक शुरू हो जाना चाहिए, वो इंतज़ार कर रहा है।

आप को क्या लगता है, जो लोग इस का विरोध कर रहे हैं, वो vaccination नहीं कराएंगे?

हमारा तो सिर्फ़ इतना कहना है कि, अगर आप को राजनीति करनी है तो उसके लिए जीवित रहना आवश्यक है। साथ ही राज्य करने के लिए प्रजा का जीवित रहना भी आवश्यक है।

तो क्यों राष्ट्र-विरोधी बातें कर के आप खुद को भी संकट में डाल रहे हैं और भारत की जनता को भी?

वैसे शायद आप जानते होंगे कि अच्छा सत्ताधारी वो है जो देश को अपने स्वार्थ से ऊपर रखे और देश की सुरक्षा व विकास करे।

क्योंकि जिसने दिल जीत लिया, वो तो वैसे ही सबका प्रिय है और सबके दिलों का राजा।

Vaccination late होने से ना vaccine बनाने वाली companies का loss है, क्योंकि उनसे बहुत सारे देश आस लगाए बैठे हैं; और ना ही politicians का, क्योंकि वो भी कब vaccination करा लेंगे, आप को पता भी नहीं चलेगा।

तो यह प्रयास हम सब का होना चाहिए कि vaccine master, अब और पीछे ना रहें, हम किसी बहकावे में ना आएं और vaccination campaign को सफल बनाएं।

Monday, 4 January 2021

Article : Corona vaccine or political stunts....?

 Corona vaccine or political stunts..?



एक ओर जहाँ corona vaccine आने की आहट तेज़ सुनाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है।

बहुत ही कमाल के हैं वो राजनेता, जो हर विषय में राजनीति ढूंढ लेते हैं।

अभी vaccine के आने की खबर भर है और vaccine नहीं लगवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

कुछ समूह विशेष कह रहे हैं कि vaccine हलाल की नहीं है, इसलिए नहीं लगवाएंगे।

तो कुछ ने corona vaccine का नाम ही change कर के उसे "BJP की vaccine" क़रार दिया है।

वैसे यह मोदी जी ने कमाल ही कर दिया है कि "BJP की vaccine" विदेशों में भी supply की जा रही है। 

कहाँ तक उचित है यह नामकरण?

अभी जहाँ सबको एकजुट होकर corona जैसी महामारी को देश से जड़मूल से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।

क्या वहाँ ऐसे statement, न्याय संगत हैं?

कैसे कोई vaccine, किसी party विशेष की हो सकती है?

ऐसे तो आज कल, जब सरकार BJP की है, तो पानी, बिजली, अनाज सब की supply भी उसी की है। इस हिसाब से उन लोगों को, इन सब का भी बहिष्कार आरंभ कर देना चाहिए। और सब कुछ त्याग कर हिमालय पर वास करना चाहिए।

इस आपदा के समय में भी, अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ भी अनर्गल statement कहाँ तक शोभनीय है?

कृपया अभी कोई भी इस बहकावे में ना आए और vaccination campaign को सफल बनाएं।

क्योंकि यही एकमात्र विकल्प है जो कि हमें पुनः भयमुक्त वातावरण प्रदान करेगा और हमें पुनः सबके साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्रदान करेगा।

बहुत रह चुके अपनों के साथ के बिना, बहुत जी चुके मुंह को छिपा कर, बहुत जी चुके हाथों को रगड़ कर, बहुत जी चुके भय के साये में, अब हमें आजादी चाहिए, राजनीति नहीं........

आप को राजनीति करनी है तो कीजिए मगर देशहित में, ना कि देश को बर्बाद करने में......

Saturday, 2 January 2021

Recipe : How to make perfect creamy curd in summers as well as winters

हम आज कल आपको curd से cake prepare करने की recipe बता रहे हैं। 

इन cake recipes के लिए हमारे viewers के बहुत अच्छे response आ रहे हैं पर साथ ही उनकी query भी आ रही है कि ma'am, perfect curd बनाने की recipe भी बता दीजिए जिससे हम perfect curd भी घर में बना लें। 

क्योंकि Summer में दही खट्टा और पतला जमता है और winter में तो जमता ही नहीं है। 

आप बिल्कुल tension मत लीजिए, क्योंकि फिक्र की क्या है बात, जब Shades of Life का है साथ।

तो चलिए आज आपके लिए perfect creamy curd की recipe ही share कर देते हैं। 

Recipe : How to make perfect creamy curd in summers as well as winters



Ingredients:

Full cream milk- 2 glasses approx 800ml.

Curd - 1 tbsp. ( जामन के लिए)

Method

  1. आप दूध को गर्म होने रख दीजिए।
  2. दही के जामन को whip कर लीजिए।
  3. जब दूध lukewarm से थोड़ा ज्यादा गर्म हो जाए तो उसमें whipped दही डालकर दो बर्तनों की सहायता से  दूध अच्छे से फेंट लें। और जिस भी Bowl में दही set करना हो, उसमें रख दीजिए।
For Summers

1. Stabilizer method

आप दही जमाने वाले Bowl को fridge or TV के stabilizer के ऊपर रख दें। इसमें 4 to 5 hours में आप का perfect creamy curd set हो जाता है। आप एक बार 4 hours पर check जरुर कर लीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

2. Sunlight method

 या आप दही जमाने वाले Bowl को धूप में भी रख सकते हैं। वहां 3 to 4 hours में perfect curd set हो जाएगा। आप 3 hours में check जरुर कर लीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए। 

For winters

1. Microwave oven method 

अगर आप के पास microwave oven है तो, आप उसे preheat कर लीजिए।

Preheat करने की 2 process है- 

1 उसमें fast preheat का option होता है, आप उसे use कर सकते हैं।

2. आप microwave को 4 to 5 minutes के लिए चला लीजिए। चाहे उसमें कुछ बना कर या Bowl में पानी रखकर।

अब दही जमाने वाले Bowl को 7 to 8 hours के लिए रख दीजिए।

एक बार 7 hours बाद check जरुर कीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

2. Hot casserole method

आप casserole में boiling water डालकर उसमें दही जमाने वाले Bowl को रखकर बंद कर दीजिए।

8 to 10 hours में perfect curd set हो जाएगा। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

3. Sunlight method

अगर आप के घर में winter में भी अच्छी तेज़ धूप आती है तो आप धूप में रख दीजिए

5 to 6 hours में perfect curd set हो जाएगा, आप 5 hours बाद check जरुर कर लीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

इनमें से जो भी method आप को suitable लगे, आप उसे use कर सकते हैं। सब से ही perfect creamy curd set होता है।

यह तो हुई process, अब आप को ध्यान रखने वाली Tips and tricks भी बता रहे हैं।

Note 

  • आप को methods पढ़कर समझ आ गया होगा कि दही set करने में time का important role है।
  • गर्मी में जितनी देर में curd set होता है, winter में उसका almost double time लगता है।
  • दूसरी important बात यह है कि आप दही को set करने वाले bowl को जहाँ रखें, वो stable होनी चाहिए। Means curd set होने के time period से पहले हिलाना नहीं चाहिए। अगर आप उसे बार-बार उठा कर check करेंगे तो  दही set नहीं हो पाएगा( जम नहीं पाएगा।
  • Perfect and creamy Curd के लिए full cream milk ही best होता है।
  • दही का गाढ़ा और पतला होने में दूध की quality से बहुत फर्क पड़ता है। Means पतले दूध से दही भी पतला ही set होगा।
  • दही का जामन फेंटकर ही डालना चाहिए, इससे जामन दूध में uniformly mix होता है।
  • दूध फेंटकर जमाने से जामन uniformly mix होता है, साथ ही झाग बनने से दही ज्यादा creamy बनता है।
  • दही जमाने के लिए दूध का temperature ऐसा होना चाहिए कि आप उंगली डालें तो आप की उंगली बर्दाश्त कर सके, उससे थोड़ा सा ज्यादा।
  • दूध फेंटने से दूध का temperature थोड़ा कम हो जाता है, इसलिए बर्दाश्त करने से थोड़ा ज्यादा गर्म दूध लिया जाता है।
  •  दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन ideal होता है पर आज कल किसी के घर में वो नहीं होता है। Secondly, steel का bowl अच्छा होता है तो आप उसी Bowl में जमने रखिए।
  • Lactobacillus bacteria दूध को दही में convert कर देते हैं, जो कि एक proper temperature में grow करते हैं। साथ ही जब वो develope हो रहें हों तो उन्हें stability भी चाहिए होती है। और एक particular time के बाद वो दूध को completely दही में convert कर देता है। और ऐसा करने के लिए उसे lukewarm temperature चाहिए होता है।
  • इसलिए perfect curd setting के लिए दूध का temperature, stability and proper time चाहिए होता है।
  • दही set होने के बाद भी lactobacillus bacteria दही में रहते हैं, जो बाद में दही खट्टा करने का काम शुरू कर देते हैं।
  • तो अगर आप चाहते हैं कि आपका दही खट्टा ना हो और tasty बना रहे तो, दही के जमते ही उसे fridge में रख दीजिए।
  • इसके लिए बताई गई time limit पर दही जम गया है, यह check जरुर करें।
  • अगर आप microwave oven or casserole में curd set कर रहे हैं तो bowl को निकाल कर बार-बार microwave oven को गर्म करने या casserole में बार-बार गर्म पानी डालने की जरूरत नहीं है।
  • Starting की heat से ही दही जम जाएगा, microwave and casserole के ठंडे होने की चिंता मत कीजिए।
  • हाँ बार-बार bowl अन्दर बाहर करने से दही जरुर नहीं जमेगा।
  • ध्यान रखिएगा, जामन के लिए लिए जाने वाला दही खट्टा नहीं होना चाहिए वरना दही खट्टा जमेगा।
  • अगर आप fat avoid करना चाहते हैं तो, suitable दूध ले लें। पर इससे दही भी के उतना creamy नहीं रहेगा। Rest remains the same.
  • तो बस इन सब बातों का रखें ख्याल और दही जमाएं बेमिसाल।