Saturday, 15 May 2021

Poem : सौगातें हैं

आप सभी को विश्व परिवार दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ 💐


 सौगातें हैं  



बस कुछ दिन ठहर जा,

अभी कुछ काली रातें हैं।

जो संभल गया तू,

तो आगे सौगातें हैं।।


सौगातें हैं अपनों के साथ की,

उनके हाथों में फिर देने हाथ की।

कब के बिछड़े हुए हैं जिनसे,

उनके साथ बिताने वाली रात की।।


सौगातें हैं उन बिखरे हुए सपनों की,

जो पीछे छूट गए हैं हम से।

उनको फिर से समेट लेने की,

उन्हें फिर से अपना कहने की।।


सौगातें हैं हसीं वादियों में खोने की,

जिन्दगी से फिर रुबरु होने की।

जो रह गई हैं कब से,

उन हजारों गुफ्तगू होने की।।


बस चंद दिन संभाल के गुजार लें,

फिर हर पल जिन्दगी के संवार ले।

तब इन सौगातों को लेना है समेट,

फिर से हो जाएंगे परिवार एक।।


💞Happy Family Day💞

Friday, 14 May 2021

Article : खुशी की लहर

ख़ुशी की लहर



एक बार फिर भारत यह prove करने जा रहा है कि वो सबसे सशक्त, सबसे आगे है। 

Corona pandemic से लड़ने के लिए, भारत ने एक नहीं बल्कि दो- दो स्वदेशी vaccine बना कर पूरे विश्व को दिखा दिया था कि वो मुश्किल के वक्त में भी आत्मनिर्भर हैं। 

अन्य देशों की तरह भारत ने भी 18 साल तक के लोगों के लिए vaccine बनाई थी और यह vaccine कारगर भी साबित हो रही हैं।

पर कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, हमारे बच्चे, हमारा भविष्य संकट के बादलों से घिरता दिखाई दे रहा है।

इसलिए सभी देश युद्धस्तर पर बच्चों के लिए vaccine बनाने में जुट गए हैं।

जहांँ अमेरिका की pfizer ने 12 से 15 साल तक बच्चों के लिए vaccine prepare की है, वहीं भारत  biotech की covaxin ने 2 to 18 साल तक के बच्चों के लिए vaccine prepare कर ली है, जिसके trial की सिफारिश की जा रही है।

भारत में कोरोना वायरस महामारी जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उस पर रोक लगाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. देश में वैक्सीनेशन के 2 चरण पूरे हो चुके हैं और अब फिलहाल तीसरा चरण चल रहा है, जिसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को दवा दी जा रही हैं। 

Experts के एक pannel ने 2-18 साल के बच्चों के लिए covid-19 टीके covaxin के दूसरे और तीसरे चरण के लिए मानव परीक्षण की सिफारिश की है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक की इस covaxineका trial दिल्ली के AIIMS, पटना AIIMS और नागपुर के meditrina institute of medical sciences सहित देश के अलग-अलग राज्यों में 525 जगहों पर किया जाएगा.

आपको बता दें कि covaxin पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे bharat biotech ने बनाया है. अभी तक यह वैक्सीन 18 साल से ऊपर से लोगों के लिए ही बनाई गई है।

इस pandemic situation में यह news हमारे लिए खुशी की लहर बनकर आई है, कि अब बच्चे भी vaccination से वंचित नहीं रहेंगे वो भी सुरक्षित हो जाएंगे।

Wednesday, 12 May 2021

Recipe : Canopy chat

Corona period में भी birthday special की जा सकती है। मेरी इस बार की birthday में बच्चों ने यह prove कर दिया।

उन्होंने कहा कि आप की birthday है, आप का special Day है तो आप केवल अपनी Birthday को wishes लेते हुए enjoy कीजिए; बाकी सब हम करेंगे।

 इस birthday में cake से लेकर, breakfast to dinner, सब उन लोगों ने बनाया था।

तो आज की recipe एक party starter है। इस Recipe को share करने का एक और कारण भी है।

यह non-fire recipe है। बहुत easily prepare हो जाएगी। यह बहुत tasty होने के साथ ही healthy भी होती है।

तो बच्चा party ready हो जाइए, Mumma की birthday को special बनाने के लिए।

Canopy chat 




Ingredients 

Classical crackers 

For topping

Cheese sauce (green chutney/pure, etc)

Cheese slices 

Tomato 

Cucumber

Sweet corn

Onion 

Capsicum 

Coriander leaves

Panjabi tadka (namkeen) 

Bhujia  


Method 

सभी toppings को finely chop कर लीजिए।

Cheese slices के छोटे squares काट लीजिए। 

Crackers पर cheese sauce डालकर उस पर cheese slice square रख दीजिए, फिर toppings रखकर उसे Punjabi tadka, crushed chips/Kurkure, Bhujia & नमकीन से decorate करके serve कर दीजिए। 

Note 

आप को crackers ना मिले तो आप उसकी जगह कोई भी salted/plain biscuits (Monaco/50-50, etc) या bread toast लें सकते हैं।

Topping आप अपनी पसंद के according add/subtract कर सकते हैं।