Monday, 8 November 2021

Rules and Regulations : Indian Railways Rules

आज से एक नया segment शुरू कर रहे हैं, जिसमें हम आपके साथ important and useful Rules and Regulations साझा करेंगे...


Indian Railways Rules




हमेशा से ही त्यौहारों के नज़दीक होने से Trains में reservation मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप को कहीं जाना बहुत जरूरी होता है तो आप पशोपेश में पड़ जाते हैं कि क्या किया जाए।

Agents को ज्यादा रुपए देकर आप current में tickets बनवाते हैं। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप को reservation नहीं मिलता है और आप किसी agent को भी नहीं जानते हैं।  

तो ऐसे में अगर आप बिना ticket, train  में सफ़र कर रहे हैं तो आप को कितने fine के साथ ticket मिल सकता है। 


For sleeper class : 

Sleeper class में यदि आप बिना ticket के जा रहे हैं तो TTE किराए के साथ 250 रुपए का fine लेकर आपके destination का ticket बना देगा। 

Shatabdi express : 

Shatabdi express में जितना टिकट है उतना ही fine लगाया जाता है। chair car का fine 910 रुपये है तो इतना fine  + destination तक का rent add करके ticket बना दिया जाएगा।


Third Ac. :

Third Ac में 430 रुपये का fine लगता है और train के rent के अनुसार टिकट बना दिया जाता है।


Second Ac. :

Second Ac. में 670 रुपये fine लगाया जाता है। Destination का rent और fine जोड़कर टिकट मिल जाता है।


First class coach : 

First class coach में fine 1120 रुपये के आसपास होता है, जबकि किराया अलग से देना होता है।

Some important points 

  • इसके लिए जरूरी है कि आप TTE को इसकी सूचना दें।
  • इन fines के साथ आपको journey करने को तो मिल जाएगी। पर seat आप को availability के according मिलेगी। 
  • आप जिस station से चढ़े हैं, उसका proof आप के पास होना चाहिए। वो उस दिन का railway का platform ticket हो सकता है, Bus का ticket हो सकता है, cinema hall का हो सकता है या इस तरह का कुछ भी। 

वैसे कभी बिना टिकट यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह असम्मानजनक है और  दंडनीय भी।

फिर भी अगर आपको किसी कारण से बिना ticket यात्रा करनी पड़ रही हैं तो डरे नहीं बल्कि आगे बढ़ कर fine pay कर के ticket खरीदें और सम्मान से यात्रा करें।

Saturday, 6 November 2021

Kids Story: पनीर का टुकड़ा

 पनीर का टुकड़ा


चंदन आज बहुत खुश था। भाईदूज में बुआ जी घर आ रही थीं। 

माँ पूरे घर की साफ-सफाई और सजावट में लगी हुई थी।

दुकान से उधार पर सामान लेकर आई थीं। घर, पकवानों की खुशबू से महक रहा था।

तभी माँ ने चंदन को आवाज लगाई...

चंदन, मेरे अच्छे बच्चे, ज़रा बगल की दुकान से पनीर ले आओ, तुम्हारी बुआ जी को पनीर बहुत पसंद है।

यह कहकर माँ ने तुड़ा-मुड़ा सा एक नोट पकड़ा दिया। और इसमें से 1 रुपया बचेंगे उससे तुम toffee ले लेना। 

चंदन बहुत खुश हो गया। एक तो माँ बहुत स्वादिष्ट पनीर बनाती थीं, दूसरा सालों बाद पनीर बना रही थीं, ऊपर से माँ ने 1 रुपया की toffee लेने को भी बोल दिया था।

चंदन मन ही मन सोच र में चुनावहा था कि आज तो बहुत ऐश होने वाली है।

माँ ने बहुत ही स्वादिष्ट पनीर भी बना लिया।

शाम को बुआ जी आ गयीं। उनके साथ फूफा जी, और उनके बच्चे, चीकू-पीकू व बुआ के देवर और ननद भी।

सबको देखकर चंदन मायूस हो गया। इतने सारे लोग, अब नहीं बचेगा माँ का बनाया tasty-tasty पनीर।

उसके मुंह में आया पानी, उसके मुंह में ही रह गया।

बुआ जी इतने सारे लोग को लेकर चली आई और साथ में लेकर चली आई, बस ½ kg बूंदी के लड्डू... 

खैर माँ-बाप के संस्कार ऐसे मिले थे कि चाह कर भी कुछ बोल ना सके।

सबका खाना लगा, सबके खाने लगने पर चंदन दौड़-दौड़ कर खाना परोसने लगा।

एक बार खींसे निपोरते हुए फूफा जी बोले भी, आजा चंदन तू भी बैठ जा।

वो बोला नहीं, मैं माँ के साथ खा लूंगा। बुआ जी बोलीं, रहने दो ना, खा लेगा बाद में उसका कौन कहीं जाना है।

बुआ जी सोच रही थीं कि अगर चंदन भी बैठ जाएगा तो परोसने की भाग-दौड़ उन्हें करनी पड़ेगी। और वो कामचोर ऐसी थीं कि भाई के घर आकर भी कभी एक हाथ नहीं हिलाती थीं।

भाभी को ही चक्करघिन्नी बना कर रखती थीं।

सबने खाना, खाना शुरू कर दिया।

धक्का-पेल सब पूड़ी पर पूड़ी उड़ाए पड़े थे। और बेचारा चंदन सब खत्म होते हुए देख रहा था। 

साथ ही सब खाने की बहुत तारीफ करते जा रहे थे। फूफा जी बोले, भाभी आप के द्वारा बनाया गया भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है, पेट भर जाता है पर मन नहीं। मैं जब भी आता हूँ, ज्यादा ही खा जाता हूँ। यह कहकर उन्होंने 2 पूड़ी और ले लीं। 

और धीरे-धीरे, पनीर की सब्जी भी खत्म होती जा रही थी। बस दो टुकड़े ही तो बचे थे, कि फूफा जी के बेटे चीकू ने एक टुकड़ा जल्दी से अपनी plate में रखना चाहा। 

पर यह क्या, वो पनीर का टुकड़ा जमीन में गिर गया, फूफा बोले-क्या रे चीकू, ठीक से खा, अभी तेरी मामी और चंदन भी खाना खाने को रह गए हैं..

क्या है, आप तो हमेशा चीकू को डांटते रहते हैं। अरे कटोरे में कितनी सब्जी तो दोनों खा लेंगे। यह कहते हुए उन्होंने झूठ-मूठ का गुस्सा दिखाते हुए पनीर का आखिरी टुकड़ा भी चीकू के plate में रख दिया।

सब खाना खा कर जा चुके थे। सब्जी के कटोरों में लगी-पुछी सी सब्जी बची थी।

माँ ने चंदन से कहा, आजा मेरे राजा अब तू भी खाना खा ले।

चंदन ठुनकते हुए बोला, क्या खाऊं? 

खाली पूड़ी? 

पनीर की सब्जी में केवल जरा सा रसा बचा है, एक भी पनीर का टुकड़ा नहीं है।

सूखी mix veg से मुझे खाना नहीं खाना।

मेरा तो सारा पेट सबको खाना खिलाकर भर गया।

माँ रसोई में गई, एक plate में दो फूली पूड़ी और सब्जी लेकर आती हैं। अब भी खाना नहीं खाएगा?

माँ के हाथ में plate देखकर चंदन उछल पड़ा, माँ पनीर के चार-चार टुकड़े। यह कहाँ से आए?

क्यों मैं अपने लाडले का ध्यान नहीं रखूंगी?

चंदन माँ से चिपक गया, मेरी प्यारी माँ...

फिर वो माँ के हाथ से खाना खाने लगा, हमेशा की तरह कमाल का पनीर बना था। उसने माँ को भी अपने हाथ से खाना खिलाया....


भाईदूज पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ🎉💐💞

Thursday, 4 November 2021

Poem : दोहे दीपावली वाले

दोहे दीपावली वाले




गणेश और लक्ष्मी की,

पूजा करे हर कोय।

जिस पल उनकी हो कृपा,

जन्म सफल तब होय।।


दीपावली है त्यौहार,

मातम नहीं है कोय।

इसलिए तो खुश होकर,

पटाखे फोड़े हर कोय।।


उनकी मत सुनिए जो,

पटाखों का करें विरोध।

वो फिर दीप जलने में,

करने लगेंगे अवरोध।।


दीप से दीप जलाकर,

रोशन हो संसार।

खरीदारी हो ऐसी,

ना हो कहीं अंधकार।।


कुम्हार राह देख रहा,

लेकर दीप हजार।

दीपक रोशन तुम करो,

खुश हो उसका संसार।


भड़भूजे वाला भी, ‌

रस्ता रहा निहार।

ले आना खील-बताशे,

उसका हो जाए त्यौहार।।


फूल वाले से लेकर फूल,

महका लेना, घर आंगन।

दीपावली में उसका भी,

घर सुख से हो जाए पावन।।


आप सभी का जीवन दीपक की तरह जगमगाता रहे, फूलों की तरह महकता रहे।।

आप सभी को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻 🎆🧨🎇💐