Friday, 10 December 2021

Story of Life : ज़िन्दगी बड़े शहरों की

 ज़िन्दगी बड़े शहरों की 



किशन सिंह के दो बेटे थे, राघव और राजन। दोनों ही बड़े मेहनती थे, पर राघव महत्वकांक्षी भी था। 

किशन सिंह जी बहुत धनवान और सुलझे हुए इंसान थे, उनकी गांव में अच्छी साख थी, वह अपने दोनों बेटों से बहुत खुश थे। भरा-पूरा परिवार था, अड़ोस-पड़ोस से अच्छे संबंध थे। जीवन सुखमय व्यतीत हो रहा था।

जब दोनों लड़के विवाह योग्य हुए तो उनके सुयोग्य कन्याओं से विवाह करा दिया गया।

दोनों ही बहुएं भी घर में ऐसे रम गयीं कि घर की बहुएं कम बेटियां ज्यादा लगती थीं।

एक दिन राघव ने अपने पिता जी से कहा, मुझे बड़े शहर जाना है, अपनी किस्मत आज़माने...

किशन सिंह जी बोले, गांव में ऐसी कौन सी कमी है, जो तुम बड़े शहर में जाना चाहते हो?

पिता जी, मैं वहाँ की जिंदगी जीना चाहता हूंँ। 

कुछ नहीं रखा वहाँ, सिवाय बेमतलब की चकाचौंध और अंतहीन तन्हाई और हार के।

 वो बिरले ही होते हैं, जो वहांँ कुछ पाते हैं, पर वो अपनों से और अपने आप से भी दूर हो जाते हैं।

ना तो उनके पास अपनों के लिए समय होता है ना अपने लिए। 

जो तुम बहुत कुछ इकट्ठा कर भी लोगे, वो सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए ही होगा। और दिखावे का तो कोई अंत नहीं होता है।

बहुत समझाने के बाद भी राघव के मन से बड़े शहर जाने का मोह नहीं गया।

किशन सिंह जी ने राघव को बुलाया और कहा कि ठीक है, तुम चले जाओ बड़े शहर, पर हाँ, वहाँ पहुंच कर तुम वो ना पाओ, जिसकी चाह में तुम वहाँ जा रहे हो।

तो कभी भी हारने पर कुछ ग़लत काम मत करना, तुम बिना किसी ग्लानि के वापस आ जाना। 

तुम्हारा एक ग़लत कदम, मुझे जिंदगी भर के लिए हार प्रदान करेगा। मेरी इतनी बात तो मान लोगे ना?

जी बिल्कुल पिता जी...

किशन सिंह जी ने राजन को भी बुलाया और पूछा कि राघव बड़े शहर जाना चाहता है, क्या तुम भी जाना चाहते हो?

राजन बोला, मुझे अपने गांव, अपने लोग, अपने घर से अच्छा दुनिया में कुछ नहीं लगता है। 

किशन सिंह जी बोले, ठीक है, मैंने आज अपनी धन-सम्पदा के चार टुकड़े करने के सोचे हैं।

एक मेरा और तुम्हारी मां का, एक राजन और उसकी पत्नी का, एक राघव और उसकी पत्नी का।

पर चौथा क्यों? राघव ने पूछा... 

वो हिस्सा उसके लिए, जिसको ज़िन्दगी के किसी...

आगे जानने के लिए पढ़ें... 

ज़िन्दगी बड़े शहरों की (भाग -2) में...

Wednesday, 8 December 2021

Recipe : Stuffed Red Chilli Pickle

Winter season, को Season of dishes भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि winter season में इतनी varities की vegetables आतीं हैं कि बस आप imagine करते जाएं और varities की dishes बनाते जाएं। 

पर आज आपके लिए winter special recipe share कर रहे हैं, जो आपके खाने में चार चांद लगा देगा।

यह देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही tasty होता है। बल्कि यह भी कह सकते हैं कि इसकी company में बेस्वाद खाना भी tasty लगने लगता है।

तो चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं।

हम पटना की लाल मिर्च के भरवां अचार की बात कर रहे हैं।

क्या हुआ? सुनते ही मुंँह में पानी आ गया!...

तो आज यही आपको बताने जा रहे हैं कि इसे बहुत आसानी से कैसे बनाएं। 

बहुत ही कम ingredients से easily prepare होने वाला instant अचार है।

लाल मिर्च का भरवां अचार




Ingredients :

Red thick chilli (Patna वाली) - 500 gm.

Dry coriander seeds - 100 gm.

Onion seeds - 25 gm.

Fenugreek seeds - 10 gm.

Fennel seeds - 50 gm.

Asafoetida powder - 25 gm.

Dry mango powder (amchur powder) - 50 gm.

Salt - 50 gm.

Mustard Oil - 1 litre 


Method :

  1. एक wok (कड़ाही) लीजिए, उसमे, धनिया, कलौंजी (मगरैल) , मेथी और सौंफ को slightly dry roast कर लीजिए।
  2. भुने मसाले को coarsely (दरदरा) पीस कर powder बना लीजिए। 
  3. अब इस मसाले में, नमक, हींग और अमचूर powder डालकर mix कर लीजिए। 
  4. इस मसाले में उतना तेल डाल दीजिए कि powder इतना गीला हो जाए कि वो सारा मसाला आपस में चिपक जाए।  
  5. लाल मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए और पानी झड़ जाने के लिए रख दीजिए।
  6. अब इन मिर्च को धूप में रख कर सूखा लीजिए।
  7. जब मिर्च सूख जाए तो, उसे साफ सूखे cotton cloth से पोंछ लीजिए।
  8. इन मिर्चों की टोपी हटा दीजिए और उसमे चीरा लगा दीजिए। 
  9. मिर्च से सारे बीज हटा दीजिए।
  10. अब हर मिर्च में जितना ज्यादा मसाला भर सकते हैं, दबाकर भर लीजिए।
  11. सभी भरी मिर्चों को आहिस्ता-आहिस्ता से कांच की बरनी (चौड़े मुंह की बोतल) में भर दीजिए।
  12. अब बरनी में बचा हुआ mustard oil डाल दीजिए। 
  13. बरनी को 1 week के लिए, धूप में रख दीजिए।

Now your yummy and tasty stuffed red chilli pickle is ready.

यह अचार बहुत सालों तक भी tasty बना रहता है।

Tips and tricks के बिना यह perfect नहीं बन सकता है, इसलिए recipe के साथ ही tips and tricks पर भी बहुत अच्छे से ध्यान दीजिएगा।


Tips and Tricks :

  • जब आप मिर्च खरीदने जाएं तो ध्यान रखिएगा, कि मिर्च fresh हो। 
  • इसकी पहचान यह है कि मिर्च की skin shiny दिखेगी और अगर आप उसे छूकर देखेंगे तो वो tight and fleshy लगेगी।
  • आप मिर्च खरीदते समय यह भी ध्यान रखिएगा कि मिर्च कहीं से सड़ी-गली ना हो, ना ही उसमें किसी तरह के दाग़- धब्बे हों।
  • जब आप मिर्च धो रहे हों तो ध्यान रखें कि वो धोने में टूटे नहीं। 
  • अचार डालने से पहले वो पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए।
  • उसको आप धूप में रख कर भी सुखा सकते हैं।
  • Dry and clean cotton cloth से पोंछना इसलिए भी जरूरी है, जिससे अगर मिर्च में थोड़ी भी नमी रह गई है तो वो ना रहे, साथ ही अगर किसी तरह की कोई गंदगी रह गई है तो वो भी हट जाए।
  • जब आप अचार डाल रहे हों तब देख लीजिए कि अगर कोई सी भी मिर्च में कुछ भी सड़ा-गला या दाग धब्बा या गंदगी है तो उसे काटकर हटा दें।
  • मसाला slightly dry roast करने से उनकी नमी हट जाती है साथ ही मसालों की aroma (खुशबू) enhance हो जाती है।
  • अचार के लिए हमेशा mustard oil ही use करना चाहिए, क्योंकि अचार के लिए mustard oil ही सबसे अच्छा होता है।
  • Mustard oil को कच्चा ही डालें, इससे अचार बहुत दिनों तक fresh लगता है, और उसमें बहुत दिनों बाद भी अजीब सी महक नहीं आती है।
  • आप चाहें तो मिर्च में चीरा लगाने के बजाय केवल उसकी टोपी हटाकर, बीज हटाकर उसमें मसाला भर दें।
  • इससे मसाला मिर्च में भरा रहता है और हटता नहीं है, पर इसमें मसाला भरना कठिन होता है और इसमें मिर्च में मसाले की quantity भी कम भरती है।
  • चीरने में मसाला easily भर जाता है, इसमें मसाले की quantity भी ज्यादा भरती है, पर इसे handle carefully करना पड़ता है, वरना सारा मसाला निकल जाता है। 
  • आप को अगर ज्यादा तीखा पसंद है तो आप मिर्च के बीज मसाले में मिलाकर भी भर सकते हैं।
  • मसाला भरते समय इतना तेल जरुर से डालिए कि वो भुरभुरा ना रहे, बल्कि मसाला आपस में चिपका रहे, जिससे जब आप मिर्च में मसाला भरें तो वो मिर्च को छोड़कर ना गिरे।
  • पर ध्यान रखिएगा कि तेल इतना भी नहीं डालना है कि मसाला गीला होकर बहने लगे। 


Key points for pickles :

  • मिर्चें पूरी तरह सूखी होनी चाहिए, उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए।
  • मिर्च कहीं से भी सड़ी-गली या दाग धब्बों वाली नहीं होनी चाहिए।
  • नमक की quantity, proper होनी चाहिए। 
  • Oil में डूबे रहने से अचार का रंग intact रहता है।  अगर आप health conscious हैं तो आप बरनी में सिर्फ 2 tbsp. mustard oil भी डाल सकते हैं, इससे मिर्च में glaze and taste आ जाएगा, अचार खराब भी नहीं होगा। हाँ, अचार का रंग बहुत दिनों तक sustain नहीं करेगा।
  • अचार जब भी निकालें, सूखे और साफ चम्मच से निकालें। 

अगर आप भी stuffed red chilli pickle डालने की सोच रहे हैं तो, ज्यादा सोचिए मत। 

क्योंकि पटना की अचार वाली मोटी मिर्च बहुत कम समय के लिए मिलती है।

अब क्या सोच रहे हैं कि बनेगा कैसा और ज्यादा दिन टिकेगा की नहीं....? 

क्योंकि कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं है।

अगर आप ने recipe and tips ठीक से follow किए हैं तो अचार tasty भी होगा और काफी दिनों तक सही भी बना रहेगा। 

आप को अगर यह जानना है कि अचार लंबे समय तक कैसे चले तो आप को जल्दी उसकी tip भी डाल देंगे...

So stay tuned...

Tuesday, 7 December 2021

Tip : After-facial DON'Ts

Facial कराने के बाद ये पांच काम बिल्कुल न करें 



शादी का मौसम चल रहा है, ऐसे में facial तो most of the ladies करवाती ही हैं।

और करवाएं भी क्यों नहीं, यह ही तो जीवन के कुछ हसीन पल हैं, जो जिंदगी में खुशियां भर जाते हैं। जीवन जीने की चाह जगा जाते हैं। वैसे भी ladies को खूबसूरत दिखने का अधिकार है।

अपनी त्वचा को दुलारना हो तो facial से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आपकी त्वचा को स्नेहभरी देखभाल देने के अलावा नियमित अंतराल पर करवाए गए facial से त्वचा पर environment की वजह से पड़ने वाले side-effects में कमी आती है, stress दूर होता है और skin की देखभाल संबंधी, जो आपकी ख़राब आदतें हैं उनकी भी भरपाई हो जाती है। सीधी सी बात है कि facial आपकी त्वचा को अच्छी तरह साफ़ करता है, पोषण देता है, तभी तो आपकी त्वचा पर भीतर से चमक आती है।

पर facial के बाद आपकी त्वचा बहुत ही sensitive हो जाती है और ऐसी skin के साथ कोई भी छेड़-छाड़ करना आपको फ़ायदे से ज़्यादा नुक़सान ही पहुंचाएगा। सच पूछिए तो आपकी कुछ आदतें आपके महंगे से facial के असर को ख़त्म भी कर सकती हैं और सबसे बुरी बात ये कि skin related problems का कारण भी बन सकती हैं। तो ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जो आपको facial के तुरंत बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, ताकि आपकी skin पर facial की चमक कुछ दिनों तक बरक़रार रहे।

तो आज हम आपके साथ यही tips, share कर रहे हैं कि वो कौन से ऐसे पांच काम हैं जो facial के बाद बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

साथ ही यह भी बताएंगे कि वो काम क्यों नहीं करने चाहिए...

Gym न जाएं 

Heavy makeups न करें

Face scrub का इस्तेमाल न करें

Home Remedies use करने से बचें

Sun light से बचाव रखें

 

Don't go Gymming :

Just Facial करवाने के बाद त्वचा बहुत sensitive होती है और ऐसे में बहुत ज़्यादा पसीना आने से reaction हो सकता है। अत: facial के तुरंत बाद gym जाने से या public transport से travel करने से बचें। अच्छा होगा कि आप facial उस दिन कराएं, जिस दिन आपकी छुट्टी हो या फिर आप पहले ही workout कर चुकी हों; इससे आपकी त्वचा को अतिरिक्त दुलार मिलेगा।


Don't apply Heavy make-up :

Facial के दौरान आपकी skin को किसी professional ने गहराई से साफ़ किया है तो आपकी skin, slightly Red or patchy नज़र आ सकती है, लेकिन इसे छुपाने के लिए concealer की bottle तक हाथ पहुंचाने की अपनी इच्छा को रोकें। Facial के कुछ दिनों बाद तक heavy make-up करने से बचें, क्योंकि आपकी त्वचा के रोमछिद्र facial के बाद सामान्य तौर पर जितने खुले होते हैं, उससे ज़्यादा खुले हो सकते हैं और उनमें bacteria पहुंचने और skin- breakouts की संभावानाएं ज़्यादा होती हैं। त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य समस्या से बचने के लिए हम आपको makeup brushes and tools को धो कर इस्तेमाल करने की सलाह भी देंगे।


Say no to face scrub :
 
Facial treatment का सबसे महत्वपूर्ण step है exfoliation। अत: हम आपको सलाह देंगे कि facial के कुछ दिनों बाद तक त्वचा को scrub करने से बचें। चाहे आपकी त्वचा किसी भी प्रकार की क्यों न हो, हम सप्ताह में दो बार से ज़्यादा त्वचा को exfoliate करने की सलाह नहीं देंगे।


Restrain from home remedies :
 
Facial treatment के तुरंत बाद ऐसे skin care products के प्रयोग से बचना चाहिए, जो त्वचा पर कठोर हो सकते हैं। इससे skin पर redness आ सकती है या irritation महसूस हो सकती है। अत: घर पर ख़ुद बनाए home remedies को try करने से और retinol and salicylic acid वाले products चेहरे पर लगाने से बचें। इससे facial के नतीजे बिल्कुल वैसे ही मिलेंगे, जैसी कि आपने आशा की थी और चेहरे पर redness भी नज़र नहीं आएगी।


Protect your face from Sunlight :
 
यूं ही सूर्य की किरणें त्वचा को काफ़ी नुक़सान पहुंचाती हैं। और तब जबकि आपकी त्वचा को facial treatment में गहराई से साफ़ किया गया हो, यह सूर्य की किरणों से होने वाली क्षति के प्रति और sensitive हो जाती है। अत: facial के तुरंत बाद आपको धूप में जाने से बचना चाहिए। यदि जाना ज़रूरी हो तो 30 or इससे अधिक SPF वाली sunscreen लगाने के बाद ही बाहर निकलें। 

हमने आपको बताया कि कौन से काम नहीं करने चाहिए और क्यों नहीं करने चाहिए। I hope, आप भी यही चाहेंगे कि आप सबसे खूबसूरत दिखें और आप की skin हमेशा soft and shiny रहें।

तो अब से facial treatment कराने के बाद इन बातों का ध्यान रखें और सदैव सबकी नजरों में खूबसूरत दिखें।