Tuesday, 9 April 2024

Bhajan(Devotional Song): ओढ़ के चुनरिया लाल

 ओढ़ के चुनरिया लाल



ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

मां लक्ष्मी को लाना-2

विष्णु जी आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

मां शारदा को लाना -2

ब्रह्मा जी आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

मां काली को लाना -2

भोले भी आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

गणपति भी लाना -2

रिद्धि सिद्धि आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -4 


आप भी आना संग

स्कंद देव को लाना -2

छठी मां आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना 

ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -4 



पूरे भजन का आनन्द लेने के लिए link पर click करें :


आप सभी को चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभ कामनाएं 💐

नवरात्र का शुभारंभ हुआ है, आइए मिलकर माता रानी का सत्कार करें। 

माँ की अनुकम्पा हम सब पर बनी रहे, सभी

सुखी, समृद्ध, चिरायु व आरोग्य रहें 🙏🏻🙏🏻 

हिन्दू नवसंवत्सर 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

जय माता दी, बोलो सांचे दरबार की जय 🚩


Monday, 8 April 2024

Recipe: Aloo Broad beans - The Microwave style

Microwave oven में भी बिल्कुल कड़ाही में बनी जैसी सब्जियां बन सकती है। बिल्कुल वैसा ही taste and texture, वो भी कम घी-तेल और ज्यादा चलाने, भूनने का झंझट भी नहीं... 

कल आपको आलू फ्रेंच बीन्स की सब्जी बनानी बताई थी। तो कुछ लोगों की demand थी कि बिना प्याज़ लहसुन की सब्जी बनानी भी share कर दें। 

सोचा कि बिना प्याज़ लहसुन की, कोई बीन्स की ही सब्जी की recipe share करें, इसलिए आज आलू सेम की सब्जी बनानी की recipe share कर रहे हैं... 


आलू सेम - माइक्रोवेव विधि से 



Ingredients :

Potato - 3 medium size

Broad beans - ½ kg.

Tomato - 2 medium 

Cumin seeds - ½ tsp.

Asafoetida - ¼ tsp.

Salt - 1 tsp.

Turmeric powder - ¼ tsp.

Mustard oil - 1½ tsp.

Ghee - 1½ tsp.

Red chilli powder - as per your taste 

Fresh coriander leaves - for garnishing 


Method :

Tomato chop कर लीजिए।‌

आलू और सेम को काटकर ready कर लीजिए।

1 glass bowl में mustard oil डाल लीजिए, जैसा हमने आपको बताया था, खौलाकर ठंडा किया हुआ।

इसमें हींग और जीरा डालकर 1 min के लिए microwave कर लीजिए।

अब उसमें chopped टमाटर और नमक डालकर अच्छे से mix कीजिए और 2 minutes के लिए  microwave कर लीजिए। 

अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

अब इसमें आलू और सेम भी डाल कर अच्छे से mix कर लें।

अब bowl में किनारे-किनारे से ¾ small cup पानी डाल दें। और microwave को 10 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

After 10 minutes, सब्जी को ऊपर-नीचे अच्छे से toss कर दें

फिर 20 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

सब्जी के bowl में घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और green coriander leaves से garnish कर लीजिए।

Now Aloo Broad beans is ready to serve. You can serve it with roti, parantha, poori or dal rice.


Tips and Tricks :

तेल आप पका हुआ ही लीजिए, वरना microwave oven में तेल पकाने में बहुत time लगेगा, दूसरा oil की fumes उसमें भर जाएगी। 

¾ small cup पानी को किनारे-किनारे से bowl में डालें, जिससे सब्जी का मसाला पानी डालते समय धुल नहीं जाए।

पानी डालना बहुत जरूरी है, यही पानी ही सब्जी को पकाएगा। 

Broad beans, बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ती है, दूसरा हमने उसे onion से छौंका था और टमाटर भी नहीं डाला था, इसलिए उसमें 1 cup पानी use किया था। 

जबकि broad beans, french beans के comparatively juicy ज्यादा होती है साथ ही हमने इसमें टमाटर भी डाला है, इसलिए  ¾ cup पानी use किया है।

¾ cup पानी से सब्जी को पकने के लिए proper steam मिलती रहती है, जो सब्जी को अच्छे से गलने में मदद करती है, जिससे सब्जी चिम्मड़ नहीं होती है।

पर ध्यान रखिएगा कि पानी ज्यादा भी नहीं होना चाहिए, वरना सूखी सब्जी के बजाए या तो लुटपुटी होकर अपना texture खो देगी या gravy वाली सब्जी बन जाएगी। 

30 minutes में पानी absorb हो जाएगा और सब्जी भी अच्छे से पक जाएगी।

घी डालकर अच्छे mix करने से घी सब्ज़ी में अच्छे से incorporate हो जाएगा, इससे सब्जी tasty and glossy हो जाएगी। 

पर घी डालना पूरी तरह से optional है। आप चाहें तो इसे step को छोड़ भी सकते हैं, इसके बिना भी बहुत अच्छा स्वाद आएगा।

तो लीजिए, सुबह सुबह की जल्दी में बहुत कम मेहनत में झट-पट से बिना प्याज़ लहसुन वाली आलू सेम की सब्जी तैयार है, वो भी बहुत स्वादिष्ट।  

अगर आप के work station पर microwave है तो आप उसे ‌वहां भी बना सकते हैं। 

Friday, 5 April 2024

Recipe : Aloo French Beans - The Microwave Style

हम लोगों को लगता है, microwave oven केवल खाना गर्म करने या cake, pizza जैसी चीजों को बनाने के लिए use कर सकते हैं। Indian cooking जैसी सब्जियां आदि इसमें नहीं बना सकते हैं। 

उसमें बनी सब्जी या तो खड़ी-खड़ी बनेगी या चिम्मड़ हो जाएगी।

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है... 

Microwave oven में भी बिल्कुल कड़ाही में बनी जैसी सब्जियां बन सकती है। बिल्कुल वैसा ही taste and texture, वो भी कम घी-तेल और ज्यादा चलाने, भूनने का झंझट भी नहीं... 

आज आपको Aloo French Beans की सब्जी बनानी बताएंगे। French Beans की सब्जी, बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ती है, इसलिए इसके hard or chewy बनने की संभावना ज्यादा होती है। 

लेकिन अगर आप हमारी recipe को follow करेंगे तो बहुत बढ़िया सब्जी बनेगी।

आलू फ्रेंच बीन्स - माइक्रोवेव विधि से 



Ingredients :

Potato - 3 medium size

French beans - ½ kg.

Onion - 1 big size 

Salt - 1 tsp.

Turmeric powder - ¼ tsp.

Coriander powder - ½ tsp.

Mustard oil - 1 tbsp. 

Amchur powder - ½ tsp.

Ghee - 1½ tsp.

Red chilli powder - as per your taste 

Fresh coriander leaves - for garnishing 


Method :

Onion chopped कर लीजिए।‌

आलू और फ्रेंच बीन्स को काटकर ready कर लीजिए।

1 glass bowl में mustard oil डाल लीजिए, जैसा हमने आपको बताया था, खौलाकर ठंडा किया हुआ।

उसमें chopped onion और नमक डालकर अच्छे से mix कीजिए।

फिर full temperature में 2 minutes के लिए onion microwave कर लीजिए। 

अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। सिवाय अमचूर पाउडर के...

अब इसमें आलू और फ्रेंच बीन्स भी डाल कर अच्छे से mix कर लें।

अब bowl में किनारे-किनारे से 1 small cup पानी डाल दें। और microwave को full temperature पर 10 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

After 10 minutes, सब्जी को ऊपर नीचे अच्छे से toss कर दें।

फिर 20 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

सब्जी के bowl में घी व अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और green coriander leaves से garnish कर लीजिए।

Now Aloo french beans is ready to serve. You can serve it with roti, parantha, poori or dal rice.


Tips and Tricks :

तेल आप पका हुआ ही लीजिए, वरना microwave oven में तेल पकाने में बहुत time लगेगा, दूसरा oil की fumes उसमें भर जाएगी। 

1 small cup पानी को किनारे-किनारे से bowl में डालें, जिससे सब्जी का मसाला पानी डालते समय धुल नहीं जाए।

पानी डालना बहुत जरूरी है, यही पानी ही सब्जी को पकाएगा। 

1 cup पानी से सब्जी को पकने के लिए proper steam मिलती रहती है, जो सब्जी को अच्छे से गलने में मदद करती है, जिससे सब्जी चिम्मड़ नहीं होती है।

पर ध्यान रखिएगा कि पानी ज्यादा भी नहीं होना चाहिए, वरना सूखी सब्जी के बजाए या तो लुटपुटी होकर अपना texture खो देगी या gravy वाली सब्जी बन जाएगी। 

30 minutes में पानी absorb हो जाएगा और सब्जी भी अच्छे से पक जाएगी।

घी डालकर अच्छे mix करने से घी सब्ज़ी में अच्छे से incorporate हो जाएगा, इससे सब्जी tasty and glossy हो जाएगी। 

पर घी डालना पूरी तरह से optional है।

आप चाहें तो इस step को छोड़ भी सकते हैं, इसके बिना भी बहुत अच्छा स्वाद आएगा।

तो लीजिए, सुबह सुबह की जल्दी में बहुत कम मेहनत में झट-पट से आलू फ्रेंच बीन्स की ब्जी तैयार है, वो भी बहुत स्वादिष्ट।  

अगर आप के work station पर microwave और एक glass bowl है, तो आप इसे ‌वहां भी बना सकते हैं।