Saturday, 12 September 2026

Recipe : Barista Rice

आज आप के लिए एक ऐसी recipe share कर रहे हैं, जो caféteria और youngsters की party में खूब boom कर रही है।

और सबसे बड़ी बात यह है कि बहुत easily prepare भी हो जाएगी। 

बल्कि पूरी recipe पढ़कर शायद आप को यह भी लगे, कि यह कौन-सी नई recipe है।

सही बात है, बिल्कुल नई नहीं है, बस इसका नाम और presentation fancy है और खूब पसंद किया जा रहा है…

Barista Rice


 Ingredients :

  • Basmati Rice- 1½ cup 
  • Onions- 3 (large, thinly sliced)
  • Whole spices- Bay leaves = 2, Green cardamoms = 3, Cinnamon = 1 inch, Cloves = 3 black peppercorn - 4 to 6 
  • Cumin seeds- 1 tsp.
  • Ghee : 3 tbsp.
  • Salt- As per taste
  • Coriander leaves - for garnishing

Method :
  1. चावल को दो-तीन बार अच्छे से धोकर ½ hour के लिए भिगा दें।
  2. 1 wok लीजिए, उसमें 2 tbsp घी डालकर गर्म कीजिए।
  3. अब उसमें thinly sliced onion और ¼ tsp. salt डालकर medium flame पर crispy golden brown होने तक fry करें। 
  4. फिर इसे निकाल कर रख दें।
  5. एक sauce pan लीजिए, उसमें 1 tsp. घी गर्म करें।
  6. अब इसमें भीगे हुए चावल व नमक डालकर 2 उबाल high flame पर, फिर flame slow कर लीजिए।
  7. Pan को ढककर चावल पकाएं। चावल just done and fluffy होने तक पकाएं।
  8. चावल को 15 to 20 minutes के लिए एक plate में फैलाकर पूरी तरह से ठंडा कर लीजिए।
  9. अब एक wok लीजिए, उसमें 1 tbsp घी गर्म कीजिए, फिर उसमें जीरा और सभी whole spices डालकर चटकाएं।
  10. अब ठंडा किया हुआ चावल डालकर, हल्के हाथों से चलाकर toss कर लें, जिससे whole spices का flavour rice में incorporate हो जाए।
  11. अब थोड़ा Barista बचाकर, बाकी rice में डालकर, हल्के हाथों से toss कर लीजिए।
  12. बाकी बचे Barista और finely chopped fresh coriander leaves से serving time पर rice की garnishing कर दें।
That's it, your sizzling Barista Rice is ready! Savour it as it is or make it a deadly combo with Kadhi (click on this link for its recipe- https://shadesoflife18.blogspot.com/2025/09/recipe-kadhi-pakori.html?m=1) or any other curry of your choice.
Having it with Burani Raita makes it irresistible. We will be sharing its recipe soon, so stay tuned!

Tips and Tricks :
  • Fried and crispy onion का ही fancy नाम Barista है। तो ध्यान रखिएगा कि आप जो onion fry करके रख रहे हैं, वो golden brown and crispy होना चाहिए।
  • ध्यान रखिएगा कि न तो ऐसा हो कि onion crispy न हो, और न ही जला हुआ होना चाहिए। इसलिए ही onion fry करते समय salt ज़रूर डालें। नमक डालने के तीन फायदे हैं-
  1. Cooking fast होगी।
  2. Onion देर तक अपना texture और crisp पकड़े रहेगा।
  3. Onion slices itself में ज्यादा tasty लगेंगे।
  • Onion की tendency होती है, कि उसमें gas से हटाने के बाद भी cooking process चलती रहती है, तो बस golden brown और crispy texture आते ही उसे wok से बाहर निकाल लें, rest cooking वो बाहर कर लेगा।
  • Rice थोड़ा ठंडा होने के बाद ही toss कीजिए, इससे चावल अपना shape and texture अच्छे से रख लेता है।
  • बहुत गर्म rice toss करने से rice आपस में चिपकने लगेंगे, खिले-खिले नहीं रहेंगे। तो taste café जैसा नहीं आएगा।
  • Rice basmati या short grain लें सकते हैं, as per taste और availablity.
  • Barista से serving-time पर garnish ज़रूर करें।
  • दो बातें; (1) Garnish अवश्य करें, उससे look and taste दोनों आएगा। (2) Serving से पहले नहीं करना है, वरना onion slices soggy हो जाएँगे, तो taste spoil हो जाएगा। 
  • आप चाहें तो कुछ veggies, जैसे corn, मटर, capsicum, dry fruits etc. भी add कर सकते हैं। But then आपको Barista Rice का unique taste नहीं मिलेगा।
  • Café में यह Barista rice or Barista pulao के नाम से मशहूर है।
अब अपने बच्चों के लिए बनाएँ यह special caféteria recipe अपने घर में…

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.