Tuesday, 24 March 2020

Recipe : Posto boro

Quarantine Recipe segment की मेरी दूसरी ऐसी recipe, जिसमें आपको veggies की requirement नहीं है। तो आज में आपके साथ बंगाल की delicacy ‘Posto boro’  की recipe share  करने जा रही हूँ। ये जितनी healthy है, उतनी ही tasty भी है।


Posto boro



Ingredients:
  • Poppy seeds (खसखस or पोस्ता दाना) - 100gm
  • Onion seeds (कलौंजी or काला जीरा) – ½ tsp. 
  • Onion – 1 medium
  • Coriander leaves – handful (optional)
  • Green chilli – as per taste (optional)
  • Salt – as par taste
  • Mustard oil – for shallow frying


  • Method:
  • खसखस को एक बार पानी से धोकर 4 से 6 घंटे के लिए भिगो दें।
  • Soaked खसखस को छन्नी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, जिससे पानी अच्छे से निकल जाए।
  • फिर भीगे हुए खसखस को महीन पीस लें।
  • अब इसमें finely chopped onion, coriander leaves, chillies, onion seeds और salt डाल कर mix कर लीजिये।
  • फिर इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना लें।
  • अब तवे पर तेल डालकर उसमें इन टिक्कियों को रखकर कुरकुरा सेक लें।


ये अंदर से soft और बाहर से कुरकुरी होती है, जिससे ये बहुत ही tasty लगती है।

आप इसे सूखी सब्जी की तरह से पूड़ी, पराठे या रोटी के साथ खा सकते हैं, पर दाल-चावल के साथ तो ये बहुत ही yummy लगता है।

अगर आप चाहे तो इसे अपनी evening tea के साथ भी शामिल कर सकते हैं। उसके लिए भी यह बहुत ही tasty option होता है।

Note:

  • खसखस को soak करने के बाद पूरी तरह से सूखने दें, चूंकि वह पिसने पर  loamy(हल्का गीला) ही रहता है।
  • पलटते समय यह ध्यान रखें कि टिक्की उस तरफ से पूरी सिक गयी हो, वरना वह टूट सकती है। 

Short Stories : ताली-थाली बजाने का महत्व


ताली-थाली बजाने का महत्व



रीमा 22 March की शाम  को थाली, चम्मच, घंटा, सब इकट्ठा कर रही थी।

तभी उसका लाडला चिंटू, उसके पास आकर पूछने लगा, माँ आप यह सब क्यों इकट्ठा कर रही हैं?

रीमा बोली, हमें आज पांच बजे यह सब बजाना है।

पर क्यों, माँ इससे क्या फायदा है?

बेटा, जब भी हम कभी, कुछ सोचते हैं, कहते हैं, बोलते हैं या कुछ बजाते हैं तो वह स्वर ब्रम्हांड में हमेशा के लिए रहता है।

तो अगर हम, positive सोच रखेंगे, positive कहेंगे, और शुभ ध्वनि बजाएंगे, तो ब्रह्मांड में सब positive रहेगा।

साथ ही तेज़ स्वर की प्रति ध्वनि का प्रभाव और ज्यादा रहेगा।

तुमने देखा, सुना होगा, मंदिरों में आरती जोर से गाते हैं, उस समय घंटे, शंखनाद आदि की ध्वनि भी की जाती है।

उसी तरह मस्जिदों में अज़ान भी लाउडस्पीकर से की जाती है।

ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि पूजा- पाठ, नमाज आदि सबसे शुभ स्वर हैं, इनसे वातावरण शुभ व शुद्ध होता है, जिससे दुःख- कष्ट दूर होते हैं, व सुख का वास होता है।

तो आज जब, सब अपने-अपने घर से यह ध्वनि बजाएंगे तो पूरे देश में positive vibes पैदा होंगी, जो कोरोनावायरस को दूर करने में सक्षम होगी।

ओह! माँ, अब समझ आया कि मोदी जी ने सबसे इसलिए ही ताली-थाली बजाने को कहा था।

मोदी जी तो बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं, मैं भी आपके साथ थाली बजाऊंगा।

यह कहकर वो बहुत जोश के साथ 15 मिनट तक थाली बजाता रहा।

Monday, 23 March 2020

Recipe : Soya chunks ke kebab

Corona virus के चलते, हम घर से जितना कम बाहर निकले, उतना सुरक्षित रहेंगे। साथ ही इन दिनों green veggies मिलने की problem रह सकती है। 

इस बात को ध्यान में रखते हुए  कुछ दिन blog में रोज़ ऐसी recipes post कर रहे हैं, जिसमें veggies की requirement ना हो।

साथ ही आप सबसे अनुरोध है कि यदि आप को भी ऐसी recipes पता हैं तो कृपया share कीजिएगा।

Soya chunks ke kabab




Ingredients :

  • Soya chunks - 50 gm.
  • Gram pulse - 100 gm.
  • Clove - 2
  • Black paper - 5 to 6
  • Black cardamom - 1
  • Cinnamon stick - 1/4 inches
  • Bay leaf - 1 small
  • Ginger - 1/4 inches
  • Garlic - 5 to 6 pods
  • Onion - 1 medium
  • Coriander leaves - 20 gm.
  • Salt as per taste
  • Butter - 1 tbsp
  • Ghee - 1/2 tbsp


Method :


  1. चने की दाल को अच्छे से wash करके 4 to 5 hours के लिए soak होने के लिए रख दीजिए।
  2. Pressure cooker  में Soya chunks, soaked चने की दाल, सारे खड़े गरम मसाले, नमक, अदरक और लहसुन डालकर पानी डाल दीजिए।
  3. पानी का level cooker में डाले ingredient से  2 inch ऊपर होना चाहिए।
  4. Pressure cooker में 3 whistles high flame पर और 5 to 6 whistles low flame पर देंगे। इस पूरी process में ½ hour लग जाते हैं।
  5. Pressure down होने पर सब को grinder में डाल कर smooth paste बना लीजिए।
  6. अब इसमें onion and coriander leaves को  fine chop करके  mix कर लीजिए।
  7. अब इस mixture की छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  8. एक  bowl में Butter and ghee को अच्छे से mix कर लीजिए।
  9. एक frying Pan लीजिए। उसे ghee, butter mixture से अच्छे से grease कीजिए।
  10. अब इसमें कबाब की टिक्कियों को उलट-पलट कर करारी (crispy)सेंक लीजिए।
  11. गरमागरम कबाब को आप, onion ring, mint chutney, coriander chutney, Tomato sauce, के साथ  serve कर सकते हैं।

Note :
  • Grinding करते समय bay leaf and black cardamom का छिलका हटा  दीजियेगा।
  • खड़े गर्म मसाले, लहसुन और अदरक  की quantity आप अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं।
अब कबाब की सोंधी खुशबू आपके घर से भी आएगी,  तो बस मज़े लीजिए, कबाब के, वो भी बिना इस डर के कि कहीं non veg mix ना हो।