Monday, 19 October 2020

Recipe : Yellow pumpkin halwa

 जब भी कद्दू का नाम आता है, तो हम यह सोचते हैं कि इससे सब्जी और रायता ही बना सकते हैं। पर नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज आप को कद्दू की सबसे yummy dish बनाना बता रहे हैं, जिसे खाकर सब आप की तारीफ करेंगे।

Yellow pumpkin halwa




Ingredients

Yellow pumpkin - ½kg.

Sugar -  100 gm. 

Dry fruits - finely chopped cashew and pistachio 

Clarified butter (Ghee) -150 gm.

Cardamom powder - ½ tsp

Soft Mawa (खोआ) - 50 gm

Method -  

  1. कद्दू को छिलका, बीज हटाकर साफ कर लीजिए।
  2. अब इसे grate कर लीजिए।
  3. Wok(कड़ाही) में 2tsp डालकर गर्म कीजिए।
  4. अब इसमें कद्दू डालकर अच्छे से चला लीजिए।
  5. ढक्कन ढक दीजिए और इसे slow flame पर 5 minutes तक पका लीजिए।
  6. फिर एक बार चलाएं और चीनी डालकर, कद्दू के गलने तक पका लीजिए।
  7. अब इसमें, खोआ, कटे हुए काजू और पिस्ता डाल दीजिए और थोड़ा थोड़ा घी डालकर भूनते जाएं। 
  8. हलवा, हल्का सुनहरा हो जाए और घी छोड़ने लगे, तब वो ready है।
  9. अब इसमें Cardamom powder डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  10. Finely chopped dry fruits से garnish करके गर्मा गर्म serve कीजिए और इसका आनन्द लें।

Note : 

  • कद्दू का हलवा बिना खोआ मिलाए भी बहुत tasty बनता है, तो आप ऐसे भी बना सकते हैं।
  • खोआ अच्छे से मसल कर मिलाएं जिससे वो uniformly मिल सके।
  • खोआ, जब घी और मेवा डालते हैं, उसी समय डाल दिया जाता है, जिससे खोआ अच्छे से mix हो जाए और हलवे का texture and flavour दोनों बहुत अच्छा आए।
  • हलवा बनाने के लिए पीला कद्दू ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि यह थोड़ा मीठा रहता है। पर अगर पीला available ना हो तो आप, हरे कद्दू से भी बना सकते हैं।

तो आज माँ के भोग के लिए इसे ही बनाएं।

🕉️ 💐 जय माता दी 💐🕉️

Saturday, 17 October 2020

Bhajan (Devotional Song) : मैया आयीं हैं द्वारे

🕉️ आप सभी को नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ  🕉️

🙏🏻 माता रानी का आगमन, सबके लिए शुभ हो व माँ की कृपा सदैव हम सब पर बनी रहे 🙏🏻

मैया आयीं है द्वारे



स्वागत की कर लो तैयारी

मैया आयीं है द्वारे


आयीं है द्वारे

मैया आयीं है द्वारे

स्वागत की कर लो तैयारी

मैया आयीं है द्वारे


मैया के संग 

शारदा मैया भी आयीं

मैया के संग 

शारदा मैया भी आयीं

संग अपने बुद्धि ज्ञान 

वो लायीं-2

भक्तों के......

भक्तों के काज संवारे

हाँ, संवारे, मैया आयीं हैं द्वारे


स्वागत की कर लो तैयारी

मैया आयीं है द्वारे


मैया के संग 

लक्ष्मी मैया भी आयीं

मैया के संग 

लक्ष्मी मैया भी आयीं

संग अपने वो अन्न धन 

को लायीं-2

भक्तों के....

भक्तों के भरने भंडारे

हाँ, भंडारे, मैया आयीं है द्वारे


स्वागत की कर लो तैयारी

मैया आयीं है द्वारे


मैया के संग 

काली मैया भी आयीं

मैया के संग 

काली मैया भी आयीं

संग अपने खड्ग खप्पर 

वो लायीं-2

भक्तों के.....

भक्तों के दुश्मन संहारे 

हाँ संहारे , मैया आयीं हैं द्वारे


स्वागत की कर लो तैयारी

मैया आयीं है द्वारे


आयीं है द्वारे मैया

आयीं है द्वारे


स्वागत की कर लो तैयारी

मैया आयीं है द्वारे


💐 जयकारा शेरावाली दा 💐

🙏🏻 माता रानी तेरी सदा ही जय 🙏🏻



आप भजन, इस धुन में या अपने द्वारा बनाई गई धुन में भी गा सकते हैं।


माता रानी के और भी नए भजन आप को यहां click 👇🏻 करने पर मिल जाएंगे, आप उनका भी आनन्द लें सकते हैं...

माता रानी के भजन


Friday, 16 October 2020

Stories of Life : जिन्दगी और मो‌क्ष (भाग -2)

जिन्दगी और मो‌क्ष (भाग -1) के आगे........

जिन्दगी और मो‌क्ष (भाग -2) 


 मुझे मेरी जिन्दगी वापस दे दीजिए।

यह तुम क्या कह रहे हो? सभी मोक्ष की कामना करते हैं।

जीवन पर्यन्त साधना करते हैं, तब भी बहुत बार कुछ त्रुटि रह जाने के उन्हें मोक्ष‌ नहीं मिलता है।

कितने तो जानते ही नहीं हैं कि मोक्ष प्राप्ति का सही मार्ग क्या है।

बहुत से लोग, सभी कर्तव्यों से विमुख होकर, केवल ईश्वर भक्ति में लीन रहते हैं।

जबकि मोक्ष उन्हें मिलता है, जिसने अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूर्ण रूप से किया हो। जिसने जीवन भर सत्य प्रेम और सदाचार का पालन किया हो। सदैव दूसरों को सुख प्रदान करने का प्रयास किया हो।

तुम सौभाग्य शाली हो कि तुम्हें मोक्ष मिल रहा है।

हे ईश्वर, आप जिन्हें ऐसे मोक्ष की कामना है, उसे मोक्ष दे दीजिए।

मुझे तो आप जीवन ही प्रदान कर दीजिए।

क्यों, आखिर क्यों है, तुम्हें उस जीवन की कामना?

जिसमें दुःख-दर्द, हार, अंधकार  भरा हुआ है।

हे ईश्वर आप जिसे परमानंद कह रहे हैं, वो मेरे लिए त्रासदी है। जहाँ मेरे अपने ना हों, देखने के लिए सपने ना हो, कुछ खोने पाने की पीड़ा  और उत्साह ना हो, जहाँ ना भूत हो ना भविष्य। ऐसी स्थिति में रहकर क्या करुंगा?

आप मुझे जीवन ही प्रदान कर दीजिए, जीवन्त रहना ही मेरा मोक्ष है।

मुझे नहीं है, कामना कि ज़िन्दगी सिर्फ सुख से भरी रहे, कुछ दुःख ही सुख का अहसास कराते हैं। क्योंकि जब तक थकान नहीं होगी तब तक तो नींद भी नहीं आएगी।

आप अगर मुझ से प्रसन्न हैं तो इतना कीजिएगा कि मैं कभी जिन्दगी से हार ना मानूं, सदैव साकारात्मक रहूँ।

अपने सारे कर्तव्यों का पालन दृढ़ता से कर सकूं।

अपने माता-पिता की सेवा कर सकूं।

अपने जीवन साथी को संतुष्ट रख सकूं

अपने बच्चों की सारी जिम्मेदारी पूरी कर सकूं, उनके सारे सपने पूरे कर सकूं।

अपने सभी रिश्तेदारों और मित्रों को प्रसन्न रख सकूं।

जो किसी भी तरह से असहाय हैं, उनकी मदद कर सकूं।

कुछ भी ऐसा ना करूं कि किसी को मेरे होने से दुख हो।

ईश्वर हंसने लगे, बोले यही तो मोक्ष का द्वार है।

जिसने जिन्दगी को ही मोक्ष की स्थिति बना रखी हो, वो तो जहाँ हैं, वहीं वो परमानन्द की स्थिति में है।

जाओ मैं तुम्हें जीवन प्रदान करता हूँ, एक ऐसा जीवन जिसमें जिन्दगी भी है और मोक्ष भी।