Wednesday, 7 April 2021

Tip : How to control over-eating?

Corona period में लोगों की एक बहुत बड़ी problem होती जा रही है,

Over-eating!!!

Over-eating, बहुत सारी problems की जड़ होती है, इससे diabetes, high blood pressure, cholesterol, obesity और भी बहुत सारी बीमारियाँ बढ़ जाती हैं।

पर जब आप जुड़े हैं Shades of Life के साथ, तो फ़िक्र की नहीं है बात!

आज आपके साथ इसी problem के solution को share कर रहे हैं।


How to control over-eating?



Reasons

Over-eating के बहुत सारे reasons होते हैं, जिसमें main reason होता है, time की abundance.

जब time बहुत ज्यादा रहता है तो, इन्सान ज़्यादा bore होता है & time kill करने के लिए munching करने लगता है। और यही munching कब और कैसे over-eating का रूप धारण कर लेती है, पता ही नहीं चलता।

जब इंसान अकेला होता है, दुखी होता है, anxious feel करता है या depressed होता है, तब वह अपने अकेलेपन को, दुःख को anxiety को या depression को दूर करने के लिए वह food की help लेता है, और अक्सर over-eating का शिकार बन जाता है।

Solution 

1. खाना बहुत speed में ना खाएं, इससे diet बढ़ जाती है। साथ ही speed में खाने से food का proper mastication नहीं होता है, जिससे indigestion की problem भी हो सकती है।

2. खाना, अकेले बैठ कर मत खाएं, सबके साथ बैठकर खाने से आप का सारा ध्यान खाने पर नहीं रहता है। आपकी खाने की speed कम होती है। साथ ही आप की family के साथ bonding बढ़ती है, तो अकेलापन, दुःख, anxious और depressed feel करने की chances कम हो जाती हैं।

3. खाने में fibre and protein का intake बढ़ा दीजिए। इससे आप की खाने की speed कम हो जाएगी, साथ ही आप का पेट ज़्यादा देर तक भरा रहेगा तो आप को जल्दी जल्दी भूख नहीं लगेगी। आपकी indigestion की problem भी कम हो जाएगी।

4. उचित मात्रा में पानी पीजिए।

5. Proper sleep cycle maintain करें।

6. Meals skip करने से आपकी health पर असर पड़ेगा; साथ ही आपकी भूख बढ़ जाएगी & again आप over-eat कर सकते हैं। इसलिए don't skip your meals.

7. अगर आपका coping mechanism ही binge eating है, तो आप अपनी choices को healthy बनाइए। Salads, fruits, juices, etc. try कीजिए। इससे आप cope up भी कर पाएंगे और आपको बाद में guilt भी नहीं होगा।

8. Last but not the least, Excercise करें। Rigorous excercise की बहुत ज्यादा requirements नहीं है, आप को walking and yoga से भी बहुत अच्छा result मिलेगा।

बाकी सभी बीमारियों का एक ही इलाज है, मस्त रहिए, और व्यस्त रहिए अपनों के साथ, जिससे आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियां रहें।

क्योंकि अपनों का साथ, हर मर्ज का इलाज है।


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Monday, 5 April 2021

Short story : प्रतिकार

 प्रतिकार


कंगना सुबह घर में सबसे पहले उठ जाती और दिन भर एक पल भी बिना आराम किए, चकरघिन्नी सी नाचती फिरती।

फिर चाहे पापा जी के पांव में मलने का तेल बनाना हो या माँ जी की पूजा के लिए फूल चुनना हो। पति अभिषेक का lunch pack करना हो या छुटकू का tiffin. 

चाहे अपने office जाने की करनी हो तैयारी। 

कोई भी किसी भी काम में उसका हाथ ना बंटाता। 

यही हाल, शाम का भी होता, वो घर बाद में पहुंचती, काम में पहले जुट जाती।

घर आते आते, वो दूध, दही, सब्जी, फल, दवाई आदि लेते हुए आती थी।

कोई काम ज़रा ऊपर नीचे हो जाता, तो लगते सभी गुस्सा होने।

उसको office में जाने के लिए अक्सर late हो जाता था।

आज जब वो देर से पहुंची, तो boss ने उसे ultimatum दें दिया, कि अब एक दिन भी देर से आयी तो fire हो जाओगी।

जब कंगना ने अपने घर में यह बात बताई तो, सारे एक स्वर में बोले, हमें समझ नहीं आता है कि तुम सुबह से उठकर करती क्या रहती हो, जो late हो जाती हो।

कंगना, सबका मुंह देख रही थी कि  कोई एक तो कहे कि वो कितना काम करती है। पर एक भी उसके साथ नहीं खड़ा था।

आज उसे समझ आ रहा था कि वो सालों से कितना कुछ करती आ रही है, उसके बाद भी उसका कोई मोल नहीं है।

उसने उसी समय, सब से कह दिया, अब से वो भी उसी समय उठेगी, जब सब उठते हैं।

सब अपना अपना काम स्वयं करें। नाश्ता, खाना भी अब, वह तब बनाएगी, जब सब उसमें उसका हाथ बंटाएगे। अन्यथा उसकी व्यवस्था भी स्वयं देख लें।

अगले दिन, सच में कंगना देर से उठी। सबने उसे lightly लिया और कोई मदद को नहीं पहुंचा।

कंगना अपना नाश्ता और खाना लेकर, समय से , office निकल गई। घर के सारे काम यथावत पड़े थे। सबको अपने काम स्वयं करने पड़े।

एक दिन में आटे दाल के भाव समझ आ गये।

शाम को जब कंगना खाली हाथ घर पहुंची तो देखा dining table पर दूध, दही, सब्जी,फल व दवाई, सब मौजूद थे। अभिषेक office से लौटते समय सब ले आया था।

माँ जी सब के लिए चाय बना रही थी। छूटकू दौड़कर कंगना के लिए पानी लेकर आ गया था।

कंगना सोच रही थी एक प्रतिकार ने सबको घर में उसका मोल समझा दिया था।

Thursday, 1 April 2021

Article : April fool Day

 April fool Day






हम सभी कितने सारे दिन celebrate करते हैं, Christmas, Eid, Holi, Diwali, New year.

और यह सारे दिन हम अपनी खुशी के लिए मनाते हैं। 

सभी में हम बहुत सारी ऐसी चीजें करते हैं, जो हमें पसंद हो।

हम किसी भी celebration में यह नहीं करते हैं कि, दूसरों के घरों को सजाएं, दूसरों के लिए gifts खरीदें या दूसरों के लिए party organise करें।

फिर 1 april को ही दूसरों को fool बनाकर, उन्हें down करके क्यों celebrate करें?

इसको हम celebrate करते हैं, एक नये दिन के रुप में।

Stress buster के रूप में।

इस दिन हम कुछ भी ऐसा नहीं करेंगे, जिससे हमें tension हो।

इस दिन हम खूब हंसेंगे पर, दूसरों को मूर्ख बनाकर, यह गाना गाकर नहींं कि 

"April fool बनाया, क्यूं उनको गुस्सा आया......"

बल्कि comedy movies देखकर हंसेंगे, उन movies के नाम हम आपको बता देते हैं.....

अंगूर, 

चुपके-चुपके, 

गोलमाल (old),

 जाने भी दो यारों,

 three idiot...... 

यह सारी ही legendary movies हैं।  आप इन्हें देख लेंगे तो आप का दिन बन जाएगा।

Evening में family को बहुत सारे jokes सुनाएं, उनसे भी सुनें, सब मिलकर खूब हंसे।

और रात में candle light dinner के साथ मस्त ठंडी ice-cream का लुत्फ लीजिए।

दिन तो ऐसे ही हंसी खुशी गुजार सकते है, बस इसमें कोई hurt नहीं होगा।

तो यह आपके ऊपर है कि आप दूसरों को मूर्ख बनाकर, उस पर हंस कर, April fool Day बनाते हैं।

या अपने परिवार के साथ, stress-free रहकर stress buster day बनाना चाहते हैं। 😊