Thursday, 9 February 2023

Article : एक फांसी ऐसी भी

 एक फांसी ऐसी भी 




आज एक ऐसा article share कर रहे हैं, जिसको पढ़कर आप को एहसास होगा कि किस हद तक क्रूर लोग होते हैं...

कभी-कभी leak से हटकर की गई, चीजें  ऐसी होती हैं कि एक बार आप को सोचने को मजबूर जरूर कर देती हैं। 

आप ने संगीन‌ मुजरिमों को फांसी देने की बात सुनी होगी। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी जानवर को सज़ा मिली हो और वो भी फांसी की सज़ा?

जी हां, ये सुनने में बहुत ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन वास्तव में एक हाथी को फांसी पर लटकाया गया है। 

आज से 104 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ था। 

वह कौन सा हाथी था और किस वजह से उसे हजारों लोगों के बीच दे दी गई थी फांसी, चलिए आप को बताते हैं... 


आज के समय में ऐसी किसी घटना को भले ही हम जानवरों के प्रति क्रूरता कहें। 

लेकिन उस समय अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथी को फांसी दिए जाने का समर्थन किया था।

यह खौफनाक या फिर यह क्रूर घटना 13 सितंबर 1916 की है। जब अमेरिका के Tennessee राज्य में दो हजार से ज्यादा लोगों के बीच मैरी नाम के हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। जिसके पीछे की वजह बहुत ही अजीब थी और यह जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी। 

दरअसल, charlie spark नाम का एक व्यक्ति Tennessee में 'Sparks World Famous Show' नाम का एक circus चलाता था। उस circus  में बहुत से जानवर थे। जिसमें मैरी नाम का एक एशियाई हाथी भी शामिल था। आपको यह भी बता दें, मैरी का वजन करीब पांच टन था और मैरी उस सर्कस का मुख्य आकर्षण था। 

ऐसा कहा जाता है कि, एक दिन मैरी के महावत ने किसी कारणवश circus छोड़ दिया और बिना महावत के circus में मैरी का show दिखा पाना असम्भव था।

अतः आनन-फानन में दूसरे महावत का इंतजाम किया गया 

नए महावत को मैरी हाथी के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं था और ना ही मैरी ने उस महावत के साथ ज्यादा वक़्त गुज़ाराना चाहता था। अतः मैरी को कंट्रोल करने में महावत को बहुत कठिनाई आ रही थी। मैरी ने ठीक से खाना पीना भी बंद कर दिया था।

इसी दौरान एक दिन circus के pramotion के लिए शहर में parade  का आयोजन किया गया। जिसमें मैरी समेत सारे जानवर और circus के सभी कलाकार शामिल हुए थे। शहर के बीचों-बीच parade निकाली गई।

इस दौरान रास्ते में मैरी को अपने पसंद की खाने की चीज दिखी, जिसके लिए वह तेजी से आगे बढ़ने लगा। नए महावत ने मैरी को ऐसा करते देख रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका। इस दौरान महावत ने उसके कान के पीछे भाला मारा, जिससे हाथी तिलमिला उठा और गुस्से में उसे नीचे पटक दिया और उसके ऊपर अपना भारी-भरकम पैर रख दिया, जिससे महावत की मौत हो गई। 

यह घटना देख कर लोगो में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं कुछ लोगों ने हाथी को मार डालने के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

हालांकि उस समय तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन के अखबारों में इस घटना को प्रमुखता से छापा गया, जिसके बाद घटना की खबर, पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। इस खबर को पढ़ कर शहर के लोग circus के मालिक charlie spark से मैरी (हाथी) को मृत्युदंड देने की मांग करने लगे। 

Charlie Spark ने बहुत कोशिश की कि उसके circus show के main attraction के साथ ऐसा कुछ नहीं किया जाए। 

पर कुछ सिरफिरे लोग, यह समझने को तैयार नहीं थे कि वो एक नासमझ जानवर है और उसने ऐसा भूख और दर्द में किया था। 

वो बस इस बात की रट लगाए थे कि हाथी ने अपने महावत का खून किया है और खून की सजा फांसी है। तो जो सज़ा सबको दी जाती है,वही मैरी को भी मिलनी चाहिए...

इसके लिए उन्होंने 100 टन का वजन उठाने वाली एक क्रेन मंगवाई और 13 सितंबर 1916 को क्रेन की मदद से हाथी को हजारों लोगों के बीच फांसी पर लटका दिया। इस घटना को इतिहास में जानवरों के प्रति मानवता का सबसे क्रूर उदाहरण माना जाता है। 

Tuesday, 7 February 2023

Tips: Removing ink from clothes

हमारी बिटिया रानी, college गई थी और जब लौटी तो देखते क्या हैं कि madam, अपने एकदम नई jacket में बहुत सारे ink के stain लगा लाई हैं। 

एक तो नई jacket, ऊपर से light colour...

दिमाग ख़राब हो गया देखकर, पर बिट्टो रानी को भी क्या बोलते, कोई जानबूझ कर तो कर के लाई नहीं थी, दूसरा खुद भी बहुत दुःखी थी, अपने favourite jacket को बर्बाद हुआ देखकर...

अगले दिन वो तो college चली गई और हम बैठ गये, असंभव से stain को साफ करने...

और जब वो शाम को आई, तो हम उसके jacket को दिखा रहे थे और गा रहे थे...

मेरे हाथों में वो जादू, हर stain चला जाता है...

कपड़ों से ink के stains निकालने के लिए उनकी अधिक सफाई करना या उन्‍हें बहुत अधिक रगड़ना, इसका सही solution नहीं है क्‍योंकि इससे कपड़े के फटने और उसके रंग के fade होने का डर रहता है।

तो चलिए आप को भी बता देते हैं वो tips, जिससे आप के husband or kids की favourite jacket or shirt ink के stain से reject नहीं करनी पड़े... 


Removing ink from clothes 



हम ink stains को remove करने के लिए, सारी ऐसी चीजें use करेंगे जो घर में readily available हो।


Toothpaste :

Toothpaste से आप ink के stains हटा सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी simple toothpaste का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पर हां, gel based toothpaste का इस्‍तेमाल ink के stains को मिटाने के लिए न करें। 

आपको बता दें कि toothpaste में exfoliating properties होती हैं। कपड़े में जहां भी ink के stains लगे हैं, उन्‍हें toothpaste से पूरी तरह cover कर लें और सूखने दें। जब toothpaste सूख जाए तो उसे हटा दें, अब कपड़े पर कोई भी अच्छे liquid dish washer को stains वाली जगह पर apply कर दीजिए, फिर थोड़ी देर बाद उसे wash कर दें। 2-3 बार इस तरह कपड़े को wash करने पर ink के दाग पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। 


Milk :

कपड़े के जिस हिस्‍से में ink लग गई है, उतने हिस्‍से को रात भर के लिए दूध में dip करके रख दें। सुबह उठ कर कपड़े को detergent से साफ कर लें। ऐसा करने से कपड़े पर लगे ink के निशान हल्‍के पड़ जाएंगे। दरअसल दूध में bleaching property होती हैं, जो कपड़ों पर लगे किसी भी तरह के दाग को साफ करने की क्षमता रखती हैं।


Alcohol :

Alcohol की मदद से भी कपड़े पर लगे ink के दाग remove किए जा सकते हैं। 

इसके लिए आपको पहले यह देखना होगा कि कपड़े पर लगे ink के stains कम है या ज्‍यादा। 

अगर ink का दाग छोटा सा है तो आप एक cotton को  alcohol में dip करें और फिर उसे ink के दाग पर rub करें। 

यदि कपड़े पर ink का stain ज्‍यादा लगा हुआ है तो आप दाग वाले हिस्‍से को 15 मिनट के लिए alcohol में dip करके रख दीजिए। उसके बाद दूसरे rough cloth से उस जगह को दबा-दबा कर ink के stains को rough cloth में ले लीजिए। ऐसा करने से ink के stains बहुत हल्‍के पड़ जाते हैं। अब किसी अच्छे से detergent powder से wash कर लीजिए।

आप कहेंगे कि, हमारे घर में alcohol नहीं रहती है, तो कैसे धोएंगे?

तो जनाब! एक बात बता दें, अब वो जमाना नहीं रहा, जब लोगों के घरों में alcohol रखना पाप मना जाता था। अब तो हर घर में alvohol है।

कैसे? कहां? हमारे यहां तो नहीं है...

है ना... Sanitizer के form में... 

Sanitizer??

जी हां, Sanitizer, एक alcohol based chemical ही होता है, और यह बहुत अच्छा remover साबित होता है।


Shaving cream :

घर में रखी पति की shaving cream का इस्‍तेमाल भी आप कपड़े पर लगे इंक के दाग मिटाने में कर सकते हैं।

इसके लिए ink के दाग पर shaving cream लगाएं और brush की मदद से उसे दाग पर rub करें। अब 15 मिनट तक shaving cream को दाग पर लगा रहने दें, फिर इसे detergent से साफ कर लें। ऐसा करने से दाग हल्‍के हो जाते हैं। 

यदि आप 2-3 बार इस remedy को ink के stains पर apply करेंगी तो आपको अच्‍छे results भी देखने को मिल जाएंगे।


Salt & lemon :

यह नुस्‍खा बेहद आसान है और इससे कपड़े पर लगे ink के निशान काफी हद तक हल्‍के पड़ जाते हैं और कपड़े को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसे लिए आपको एक चम्‍मच नींबू के रस में नमक mix करना होगा। इस मिश्रण को toothbrush की मदद से कपड़े पर लगे ink के stains पर लगाएं और brush से stains को हल्‍का रगड़ें। 15 min के लिए नींबू, नमक मिश्रण कपड़े पर लगा रहने दीजिए। 

इसे बाद आप कपड़े को detergent से wash कर सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू में bleaching properties होती हैं और वह कपड़े में लगे किसी भी तरह के दाग को remove करने की क्षमता रखता है।


तो बस कर डालिए, सारे stains remove...

और हम से जुड़े रहें, इसी तरह के और भी useful tips जानने के लिए...

Friday, 3 February 2023

Tips : How to identify Plastic Rice

चावल, India के most of the states में खाया जाने वाला, staple food है। साथ ही बच्चों से बुजुर्गों तक, बहुत से लोगों की पहली पसंद भी होती है। 

यह Easily digest होने वाला, carbohydrate का rich source है, जो कि बहुत अच्छा energy provider भी हैं। 

पर आजकल चावल में इस हद तक मिलावट होने लगी है, कि जिस का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

आज कल plastic के चावल भी बहुतायत से बनाए जाने लगे हैं, और वो इतने ज्यादा real लगेंगे कि,  हाथ में चावल को लेकर आप नहीं जान सकते कि चावल असली है या नकली। 

पर इस synthetic rice को खाने से आपके बहुत से internal organs damage जरूर हो जाएंगे। 

पर जब आप जुड़ें हैं, shades of Life के साथ, तो फिक्र की नहीं है बात...

आज आप को कुछ ऐसी tips share कर रहे हैं, जिससे आप घर पर साधारण जांच करके पता लगा सकते हैं, कि चावल असली हैं, नकली हैं या हैं plastic के... 

 How to identify Plastic Rice 



पहले आप को चावलों के बादशाह, बासमती चावल (Basmati Rice) के identification के बारे में जानकारी दें देते हैं। 

Basmati Rice :  खुशबूदार चावल कहा जाता है, जिसका production, India, Pakistan and Nepal में होता है। ये चावल महीन, खुशबू के साथ पारदर्शी और चमकदार होता है। इसे बनाने के बाद चावल की लंबाई दोगुना हो जाती है। ये चावल पकने के बाद खिला-खिला बनता है, बल्कि हल्का सा फूल जाता है। इस खासियत की वजह से इसे देश भर में खूब पसंद किया जाता है। 

नकली चावल की पहचान करने के लिए, आप चूने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 Identify by adding lime

चावल का कुछ sample एक बर्तन में रख लें। इसमें चूना यानी lime और पानी को मिलाकर एक घोल बनाएं।

अब इस घोल में चावलों को भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अगर कुछ समय बाद ही चावल का रंग बदल जाये या रंग छोड़ दे तो समझ जाइये कि ये चावल नकली है।

 अब चलिए, आप को बता देते हैं कि plastic rice की पहचान कैसे की जाए। 

Identification of plastic rice

1. By smell : 

थोड़े से चावल को आग में डालें, असली चावल, भूरा, काला हो जाएगा, पर जलेगा नहीं। पर अगर चावल जले और जलते समय उसकी smell, plastic के जलने जैसी हो तो समझ लें कि plastic का चावल हैं. 

2. By melting :

खाने वाले तेल को धुंआ निकलने तक गर्म कर लीजिए, अब इसमें चावल डाले, अगर यह पिघलना शुरू हो जाता है, तो चावल plastic का है। 

3. By floating test :

Plastic के चावल को पानी में डालने पर वो तैरने लगता है।

4 . By boiling :

Plastic के चावल उबलाने के बाद container के ऊपरी हिस्से में मोटी परत की तरह नजर आते हैं।

5.  By Rotting :

इसके अलावा एक तरीका ये है कि चावल पकाने के बाद कुछ दिनों तक उसे ऐसे ही छोड़ दें, अगर  plastic  का चावल होगा तो यह बदबू नहीं करेगा क्योंकि यह सड़ता नहीं है।