Monday, 26 June 2023

Recipe : Peri Peri Masala

आज कल, peri peri flavour का हर तरफ बहुत नाम सुनाई दे रहा है। फिर चाहे, french fries हो, pizza हो, pasta हो, sandwich हो,‌‌ dosa हो, chowmein हो, Biryani हो, मुर्ग हो, etc. कहने का मतलब है कोई भी cuisine हो, veg हो non veg हो, सभी में लोगों को peri peri flavour ही चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो peri peri flavour  का जादू, सिर चढ़कर बोल रहा है। 

पर यह peri peri flavour है क्या?

कैसा taste होता है और कहां का flavour है? 

सब बताते हैं आपको...

Peri peri एक मसाला है, इस flavour का sauce भी आता है।

Peri peri मसाला, भारतीय मसालों का मिश्रण है जो Spain, portugal, south africa से originate हुआ है। Peri peri या पिरी पिरी का अर्थ है स्वाहिली (Kiswahili) language में काली मिर्च...

इसका flavour, बहुत सारे Flavours को मिला के बनता है, जिसमें spicy, tangy, slightly sweet, etc flavour होते हैं और सारे मिलकर बहुत ही tasty flavour देते हैं।

Peri peri masala, घर पर बहुत easily prepare कर सकते हैं। हम आपको आज इसकी ही recipe, share कर रहे हैं। 

इस मसाले को आप अपनी favourite dish में add करके, peri peri flavour की dish, prepare कर सकते हैं।

 Peri Peri Masala  




Ingredients :

Kashmiri lal mirch - 2 tbsp.

Chilli flakes - 2 tsp.

Ginger powder - 1 tsp.

Garlic powder - 3 tsp.

Onion powder - 2 tsp.

Black salt - ½ tsp.

Citric acid - ½ tsp.

Dried oregano - 4 tsp.

Sugar - 2 tsp.

Black pepper -1 tsp.

Salt - ½ tsp.


Method :

  1. इन सभी मसालों को mixer grinder में डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Peri peri masala, ready है। इसे आप air tight container में रखकर 1 month के लिए चला सकते हैं।


Note

  • Citric acid ना होने पर आप, dry mango powder - 2 tsp. ले सकते हैं। इससे taste, थोड़ा सा change होगा पर almost same ही होगा।
  • Ginger, garlic and onion का dry powder ही लेना होगा, onion, ginger garlic paste से काम नहीं चलेगा..

Saturday, 24 June 2023

Recipe: Semolina roll

जब बच्चों की गर्मीयों की छुट्टियां चल रही हों, तो बच्चों की demand बढ़ जाती है, उन्हें रोज़ कुछ नया चाहिए होता है, पर इतनी गर्मी में, माँ चाहती हैं कि ऐसे हो, जो जल्दी भी बन जाए और healthy भी हो। 

तो बस आज की recipe, ऐसी है, जो दोनों को खुश कर देगी... यह जितनी tasty है, उतनी ही easily, instantly बनने वाली healthy recipe है। 

तो चलिए, झटपट इसकी recipe देख लीजिए।

Semolina roll 


Ingredients :

  • Semolina - 100 gm.
  • Curd - 2 tbsp.
  • Potato - 250 gm.
  • Coriander leaves  - 1 handful 
  • Salt to taste
  • Green chillies - as per taste
  • Ghee - for frying 


Method :

  1. आलू उबाल लीजिए।
  2. उसे छीलकर अच्छे से mash कर लीजिए। 
  3. Coriander leaves and green chillies को finely chop कर लीजिए।
  4. सूजी में दही डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. फिर इसमें पानी डालकर soft dough prepare कर लीजिए।
  6. 15 minutes के लिए rest करने रख दीजिए। 
  7. After 15 minutes, dough में chopped fresh coriander leaves, green chillies, salt, mashed potato and 1 tbsp. घी मिलाकर अच्छे से mix कर लीजिए और soft dough prepare कर लीजिए। 
  8. अब इस mix से अपनी पसंद के shapes के roll बना लीजिए। 
  9. एक wok में घी गर्म करें।
  10. जब थोड़ा धुंआ निकलने लगे तो 5 to 6 rolls डालकर, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक deep fry कर लीजिए।

आप इसे खट्टी मीठी चटनी के साथ या tomato sauce, Schezwan sauce, kasundi, etc. के साथ serve कर सकते हैं।

अब जल्दी से आप को tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • सूजी, fresh दही में soak कीजिए, जिससे ज्यादा अच्छा taste आए।
  • अगर आप diet concious नहीं हैं, तो  सूजी को, दही की जगह मलाई में भी soak कर सकते हैं। 
  • सूजी का dough, soft ही prepare कीजिए, वरना roll बहुत tight and dry बनेंगे।
  • Roll में अपने taste के according, आलू की quantity, कम या ज्यादा कर सकते हैं। आलू की quantity, जितनी ज़्यादा होगी, Semolina roll, अंदर से उतने ही soft और juicy बनेंगे।
  • सूजी की quantity, जितनी ज़्यादा होगी, roll उतने ही tight and dry बनेंगे।
  • Roll में अपने taste के according, chopped chilli, onion, ginger, capsicum, etc. डाल सकते हैं।‌‌‌‌ इनसे taste भी enhance होता है और roll juicy भी ज़्यादा रहता है।
  • आप आलू की जगह पनीर भी ले सकते हैं और पनीर रोल भी बना सकते हैं।
  • अगर आप diet conscious हैं तो deep fry की जगह shallow fry भी कर सकते हैं।
  • Bread को हमने soaked Semolina से replace किया है। इससे दो चीजें हुई पहला, मैदा replace हो गया‌,‌‌ दूसरा bread घी या तेल, आप जिसमें भी roll fry करेंगे, उसे बहुत ज्यादा absorb करती है, जबकि सूजी के रोल, घी या तेल कम absorb करती है। 

तो चलिए इस Sunday ही इस tasty and healthy breakfast को try कीजिए, और शानदार दिन की शुरुआत कीजिए...

Thursday, 22 June 2023

Article: Sunil chhetri.. बस नाम ही काफी है

Sunil chhetri - बस नाम ही काफी है 


भारत का हर field में चमकता हुआ नाम, हम सब भारतीयों को गर्व से ओत-प्रोत कर रहा है। 

चाहे वो हमारे प्रधानमंत्री की बात हो, soldiers की बात हो, scientists की बात हो, बढ़ती हुई GDP की बात हो, या players, आदि की... हमारा भारत एक नया भारत बन चुका है, जिसकी शीर्ष पर रहने की आदत बनती जा रही है।

कल भी भारत ने एक बड़ी जीत हासिल की, SAFF championship 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया।

यह जीत जिसने दिलाई है, वो हैं हमारी football team के captain, सुनील छेत्री... 

सुनील ने hat-trick goal मारे और उदांता सिंह ने एक गोल मारा, जिसके कारण पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Football matches में भारत की यह कोई पहली जीत नहीं है, और ना ही हम ऐसे, किसी भी player पर article लिखते हैं। 

पर बात जब किसी ऐसे player की होती है, जो देश की आन बन जाता है, तो उसके लिए तो कलम अपने आप चलने लगती है। 

बस वही spark है (सिकंदरा बाद) आंध्रप्रदेश के सुनील छेत्री में...

Football के दीवाने, पुर्तगाल के रोनाल्डो और अर्जेंटिना के मेस्सी को सातवें आसमान पर बैठा कर रखते हैं। तो आप सबको बता दें कि हमारे सुनील छेत्री, उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

उन्हें Indian football GOAT भी कहा जा रहा है (GOAT (or G.O.A.T.) is an acronym which stands for 'greatest of all time'. It is a tag which is reserved for the individual who is deemed to be the undisputed master of their sport.)

International football players में सुनील छेत्री चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं, सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। और वो दिन दूर नहीं जब, पहले स्थान पर भी पहुंच जाएंगे। 



Football में FIFA में position बनाना सबसे बड़े गर्व की बात होती है, जो सुनील छेत्री ने बना ली है। अभी हाल में ही उनके goals की संख्या 92 हो गई है। अतः FIFA ने उन्हें honour किया है।
वो दिन दूर नहीं कि वो प्रथम पर स्थान भी आ जाएं।

लेकिन सुनील के इस सपने को पूरा करने में, उनकी मेहनत के साथ ही हम भारतीयों को भी सहयोग देना होगा... आप बोलेंगे, हम क्या कर सकते हैं इसके लिए?? 

बिल्कुल कर सकते हैं, पहला यह कि cricket match के अलावा दूसरे matches and games भी देखिए। जिससे बाकी खेलों के खिलाड़ियों को भी लगे कि उनकी भी अहमियत है। 

दूसरा, जो अच्छे खिलाड़ी हैं, उनका उत्साह बढ़ाएं, उनके अंदर उम्मीद भरिए, जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, और भारत के लिए जीत का परचम लहराएं।

जो सम्मान और प्रेम, कपिल देव, लेंडरपेस, विश्वनाथन आंनद, महेंद्र सिंह धोनी, पीवी सिंधु, और नीरज चोपड़ा, आदि.. को दिया गया है, उसी के हकदार हैं सुनील छेत्री...

सुनील छेत्री, हमें गर्व है आप पर।

भारत के लिए Football में जो मुकाम,‌ बाइचुंग भूटिया ने बनाया था, सुनील छेत्री उसे बहुत आगे ले गए हैं। 

Football match बहुत interesting होता है, पर जब सुनील छेत्री खेल रहे हों तो match, super exciting हो जाता है। 

इसलिए आज से ही, international football matches देखना शुरू कर दीजिए, जिसमें India खेल रही हो। यकीन मानिए, match ख़त्म होने से पहले आप उठ नहीं पाएंगे और अगर आप nail biter हैं, तब तो आपके नाखूनों की खैर नहीं...

साथ ही सरकार से भी यह अनुरोध है कि, भारत के football players, FIFA world cup में भी खेल सकें, इस ओर भी ध्यान केंद्रित किया जाए🙏🏻

खेलो इंडिया, 

जीतो इंडिया, 

जीत का परचम लहराओ, 

भारत को विश्व-विजयी बनाओ..


जय हिन्द जय भारत 🇮🇳