Friday, 18 September 2026

Recipe : सेव टमाटर की सब्जी

आज आपके लिए एक ऐसी recipe share कर रहे हैं, जो कि एक नहीं बल्कि दो-दो states की delicacy है।‌

इसकी एक खासियत यह भी है कि जब घर में सब्जी न हो, तब भी आप इसे घर में बना सकते हैं। उसके साथ ही यह instantly और easily prepare होने वाली dish है। 

और taste? वो तो बहुत ही बढ़िया है…

सेव टमाटर की सब्जी


Ingredients :

  • Tomatoes (red & ripe) - 4 (medium)
  • Ratlami sev - 1 cup 
  • Clarified butter (ghee) -  2 to 3 tbsp.
  • Small mustard seeds - ½ tsp.
  • Cumin seeds - ½ tsp.
  • Asafoetida - ¼ tsp.
  • Onion - 1 (medium)
  • Ginger - 1 inch 
  • Garlic - 4 to 6 cloves 
  • Green chillies - 2/as per taste 
  • Kasuri methi - 1 tsp.
  • Turmeric powder - ½ tsp. 
  • Kashmiri Lal Mirch - 1 tsp. 
  • Coriander powder - 1 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Sugar - ½ tsp.


Method :

  1. प्याज़ और हरी मिर्च को finely chop कर लीजिए।
  2. 2 टमाटर, लहसुन और अदरक को mixer grinder में डालकर fine paste बना लें।
  3. 2 टमाटर को coarsely chop कर लीजिए।
  4. 1 wok लीजिए, उसमें घी डालकर गर्म करें। अब गर्म घी में हींग, राई और जीरा डालकर चटकाएं।
  5. अब इसमें finely chopped प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। अब इसमें कटे टमाटर और हरी मिर्च को डालकर हल्का-सा भून लें।
  6. अब इसमें हल्दी powder, कश्मीरी लाल मिर्च powder, धनिया powder, कसूरी मेथी, नमक और चीनी डालकर थोड़ा-सा भूनें।
  7. अब इसमें टमाटर-लहसुन-अदरक के paste को डालकर तब तक भूनें, जब तक मसाला घी छोड़ने लगे।
  8. अब इसमें 1½ cup पानी डालकर ढककर पकाएं।
  9. टमाटर की gravy में proper texture आ जाने पर gas off कर दीजिए।
  10. Serving से पहले गर्म टमाटर gravy में रतलामी सेव डालकर अच्छे से mix कीजिए।
  11. अब इसमें finely chopped धनिया पत्ती से garnishing कर दें। 

The irresistible delicacy Sev Tamatar ki Sabzi is ready to serve! Enjoy it as it is, with Bhakri (millets/multigrain roti), Chapati, or rice.


Tips and Tricks :

  • सेव टमाटर की सब्जी राजस्थान और गुजरात दोनों states की delicacy है।जहाँ राजस्थानी सब्जी का flavour spicy होता है, वहीं गुजराती सब्जी का flavour sweet और sour होता है, क्योंकि इसमें गुड़ या चीनी भी ठीक amount में पड़ता है।
  • राजस्थानी (मारवाड़ी) सब्जी में घी डालते हैं, जबकि गुजराती सब्जी में घी या तेल दोनों में से कुछ भी ले सकते हैं।
  • राजस्थानी flavour में प्याज़, लहसुन व अदरक डालते हैं, specially लहसुन को अधिक मात्रा में डालते हैं। वहीं गुजराती flavour में बिना प्याज़-लहसुन के भी बनाई जाती है।
  • आप को जो flavour (राजस्थानी या गुजराती) ज्यादा पसंद हो, अपने taste के according वैसी बना सकते हैं।
  • इसे गुजराती (काठियावाड़ी)में सेव तमेटा नू शाक (sev tamatar ki sabji) भी कहते हैं और राजस्थानी(मारवाड़ी) में सेव टमाटर री सब्जी कहते हैं।
  • इसमें टमाटर लाल और पके हुए लीजिएगा, क्योंकि उससे ही authentic taste आएगा।
  • आपको टमाटर खड़े (bite texture) या गले जैसे पसंद हों, उसके अनुसार टमाटर के टुकड़ों को पकाएँ। दोनों ही तरह से serve किए जाते हैं। 
  • कहीं-कहीं इसमें दही, करी पत्ता इत्यादि भी डालते हैं, पर authentically नहीं।
  • हमने इसे घी से बनाया है, इससे सब्जी का स्वाद enhance हो जाता है, आप चाहें तो तेल में भी बना सकते हैं। 
  • पर ध्यान रखिएगा कि इस सब्जी का मसाला तब तक भूनते हैं, जब तक अगर घी डालकर बना रहे हैं तो घी छोड़ेगा और अगर तेल डालकर बना रहे हैं तो तेल छोड़ेगा।
  • ध्यान रखिएगा, जब कभी आप मसाले में टमाटर puree डालकर भून रहे हैं, तो उसे बीच-बीच में ढककर भूनेंगे तो वो जल्दी घी या तेल छोड़ता है। इस तरह से छूटे हुए घी या तेल को रोगन कहते हैं।
  • आप मसाले में नमक डालते समय ध्यान रखिएगा कि सेव में भी नमक है, तो सही amount में नमक डालें, अन्यथा ज्यादा नमक हो जाएगा।
  • हमने राजस्थानी (मारवाड़ी) flavour की सब्जी बनाई है, पर ½ tsp. sugar भी डाली है। आप चाहें तो इसे discard कर सकते हैं। पर इतनी चीनी से टमाटर की खटास और spicy flavour balance होते हैं। स्वाद में मिठास नहीं आती है, बल्कि taste enhance होता है।
  • आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं। पर एक बात ध्यान रखिएगा कि अगर आप गुजराती flavour चाह रहे हैं, तो चीनी या गुड़ का amount बढ़ा कर इतना डालना है कि सब्जी में मिठास भी आए।
  • रतलामी सेव से ही perfect taste आता है, जो‌ कि online भी बहुत easily available है। लेकिन अगर आप के पास रतलामी सेव न हो, तो आप इस सब्जी के लिए मोटे‌ सेव use कीजिएगा।
  • रतलामी सेव, अपने आप में काफ़ी spicy flavour के होते हैं। इसलिए सेव टमाटर की सब्जी बनाने से पहले सेव चख लें और उसके अनुसार ही टमाटर की gravy में spice डालें। 
  • जिससे सब्जी आपके taste के according spicy बने, न‌ कि overspicy.
  • सब्जी में सेव डालकर ज़्यादा देर रखने से सब्जी रसेदार से सूखी में बदल जाती है। सेव गलकर मुलायम हो जाएँगे, घुल जाएँगे, जिससे सारा taste spoil हो जाएगा।
  • इसलिए serve करने से पहले एक बार gravy अच्छे से गर्म कर लें और जब आप खाना खाने बैठ गए हों, तभी सेव डालकर अच्छे से चला लें। और सिर्फ उतनी gravy में सेव डालें, जितनी तब use हो।
  • आप gravy बनाकर दो-चार दिन के लिए refrigerator में store करके रख सकते हैं। 
  • Gravy को थोड़ा पतला ही बनाएँ, क्योंकि सेव डालने से gravy गाढ़ी होने लगती है।
  • Gravy का amount थोड़ा बढ़ा कर रखें, क्योंकि सेव डालते ही वो gravy को soak करना शुरू कर देती है।

इतनी आसान थी सेव टमाटर की सब्जी, खुद भी खाएँ और दूसरों को भी खिलाएँ यह “instant delicacy”! 

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.