Friday, 6 October 2023

Article : तीर्थ स्थान बन गए tourist place

तीर्थ स्थान बन गए tourist place


मुसलमानों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है मक्का मदीना, सिखों का स्वर्ण मंदिर और ईसाइयों का St.Thomas church। 

ये सभी तीर्थ स्थान सदियों से हैं या यूं कहें कि इन धर्मों के प्रारम्भ से हैं और अंत तक रहेंगे या दूसरे शब्दों में सदियों तक रहेंगे।

अब बात करते हैं हम हिंदुओं की। हमारे बहुत से तीर्थ स्थान हैं, मथुरा, अयोध्या, काशी आदि...

हमारे इतने सारे तीर्थ स्थान हैं जो सदियों से तीर्थ स्थान थे पर क्या सदियों तक रहेंगे?

शायद यह कहा जाना मुश्किल है, क्योंकि हमें कब अपने सनातन धर्म से प्यार है? हमारे तीर्थ स्थान तो कब के tourist place में convert हो चुके हैं।

ना जाने कितने लोग तो आस्था से नहीं बल्कि कहीं घूमने जाने की चाह से इन तीर्थ स्थानों पर जाते हैं।

और-तो-और जब ऐसे लोग इन तीर्थ स्थानों पर जाते हैं, तो वो यह देखते हैं कि मंदिरों के अलावा उन्हें और कौन-कौन से entertainment के avenues मिलेंगे?

यही कारण है कि हमारे तीर्थ स्थानों वाली जगहों पर मंदिरों के renovation से ज़्यादा entertainment के avenues को better बनाया गया।

इसलिए आजकल जब मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है तो लोगों के यह सवाल उठते हैं कि “मंदिरों के पुनर्निर्माण की क्या आवश्यकता है? ऐसा भी क्या बदल जाएगा?”

आपको पता है कि इस तरह के सवाल कौन ज़्यादा करते हैं? वही, जिनके लिए हमारे तीर्थ स्थान किसी tourist place से कम नहीं हैं।

जिन्हें भगवान में आस्था है, विश्वास है, उन्हें पता है कि मंदिरों के निर्माण से क्या होगा...

मंदिरों के जीर्णोद्धार से हमारे तीर्थ स्थान पहले कि भांति पुन: तीर्थ स्थान में परिवर्तित हो जाएंगे, हम लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ जाएगी, परिणामस्वरूप हमारे कार्य और अधिक सिद्ध होंगे।

कार्य और सिद्ध होंगे कह कर हम अंधविश्वास नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि ईश्वर की शक्ति और भक्ति के तरफ ही केन्द्रित कर रहे हैं।

ध्यान केंद्र के अलावा तीर्थ स्थान बने रहने में उस जगह की विशेषता बढ़ जाती है, मंदिर से जुड़े जितने भी तरह के व्यवसाय हैं, वो फलने-फूलने लगते हैं जो कि उस जगह-विशेष के विकास में सहायक भी होते हैं। और ना केवल उस जगह विशेष के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश के विकास के लिए सहायक होता है।

आप कहेंगे कि उसके लिए तो tourist place भी सहायक होते हैं।

बिल्कुल होते हैं, लेकिन तीर्थ स्थान बने रहने पर ईश्वर की आंतरिक शक्ति भी उसमें जुड़ जाती है।

अत: आप सबसे अनुरोध है कि जैसे और धर्म के लोग अपने तीर्थ स्थान को तीर्थ स्थान ही बने रहने दे रहे हैं। 

ऐसे ही आप भी यह स्वर्णिम कोशिश रखिए जिससे सनातन धर्म सुदृढ़ रूप से स्थापित रहे।

आप एक बार भाव बदल कर देखिएगा, अगर आप तीर्थस्थान के भाव से जाएंगे, आपके अन्दर जो आंतरिक शक्ति का संचार होगा, वो tourist places में जाने से नहीं होता है।

इसलिए tourist places को ही tourist place बने रहने दीजिए, और तीर्थस्थान को तीर्थस्थान...

फर्क क्या है? वो आपके भाव और उस स्थान पर पहुंचने पर,आप को अपने आप अनुभव हो जाएगा....

जय सनातन 🚩

Wednesday, 4 October 2023

Satire : नर से नारायण

आजकल लोग इतने स्वार्थी, इतने self-centred होते जा रहे हैं कि उन्हें ना अपने माँ-बाप से मतलब है, ना भाई-बहन से और यहाँ तक कि ना ही पत्नी या पति और बच्चों से। 

वहीं कोई एक ऐसा भी है, जिसके लिए सब बराबर हैं। वह सभी को ईश्वर तुल्य समझता है जबकि वह दिन-पर-दिन बहुत बलवान होता जा रहा है। जानते हैं कौन है वो?

नर से नारायण


मच्छर...

और वो रिश्ता क्या है?

आपका और मच्छर का... 

अब आप कहेंगे क्या मतलब? 

मतलब है, कि आप मच्छरों कि शक्ति से तो रूबरू हैं ही। 

आजकल मच्छर सिर्फ़ malaria तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि chikungunya और dengue तक भी पहुँच चुके हैं। 

जहाँ chikungunya इंसान के शरीर से पूरी ताकत खत्म करके उसे बहुत कमजोर बना देता है वहीं dengue के तो क्या कहने, वो तो जान ही ले लेता है, अस्तित्व ही खत्म कर देता है।

अच्छा आपकी information के लिए बता दें कि dengue और chikungunya के और खतरनाक variant भी आ चुके हैं।

ऐसा शक्तिशाली जीव जब आपकी शरण में आ कर आप से मुक्ति की कामना करे तो फिर यही कहेंगे ना की “अहम ब्रह्मास्मि”। 

सच यही feeling आती है ना, जब मच्छर आपके चारों तरफ तब तक मँडराता रहे जब तक आप उसे मार ना दें। तो आप बन गए ना ईश्वर? जो उसे मच्छर-रूपी योनि से मुक्त करेगा।

सच में गज़ब के निडर हो गए हैं मच्छर आजकल। मतलब पहले तो आपके चारों तरफ मँडराकर, गुनगुनाते हुए अपना गीत ही सुनाते रहते थे। तब इन्हें मारना थोड़ा कठिन भी था, शायद यह भी मरने से डरते थे। शायद ही... हाँ पक्का नहीं कह सकते, पर इनका दूर-दूर रहना कुछ ऐसा ही दर्शाता है....

पर अब ये भी बड़े वाले हो गए हैं। इन्हें अपनी शक्ति का बड़ा गुमान हो चला है। कभी मुँह पर, कभी हाथ पर, कभी पैर पर चिपके ही रहेंगे, अगर आप उड़ा देते हैं तो फिर आ कर चिपक जाएंगे।

मानो कह रहें हों कि “तुम हमें मार कर मुक्ति दे दो, वरना हम तुम्हें काट कर मार देंगे और तुम्हारा अस्तित्व खत्म कर देंगे”। 

सच में ये मच्छर ही हैं, जिन्होंने कलयुग के समय में हम इन्सानों का status बढ़ा दिया है और हमें नर से नारायण बना दिया है। 

तो फिर चलिए जब बना ही दिया है, तो संकोच किस बात का... हाथ से, मच्छर वाले racquet से या आपको जिस तरह से सूझे, इन का खात्मा करें, इनको मुक्ति प्रदान कर, नर से नारायण बनें वरना ये chikungunya और dengue फैला कर के पूरी पृथ्वी पर तबाही ले आएंगे। 

अब कुछ जरूरी बातें...

Dengue और chikungunya का season चल रहा है।

  • ऐसे कपड़े पहनें जिनसे आप पूरे ढकें रहें, fashion के लिए बाकी कि पूरी ज़िंदगी है।
  • कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें। यही बीमारियों की जड़ होती है।
  • समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते और करवाते रहें।

अपनी सुरक्षा, अपने हाथ। अपने और अपने परिवार को मच्छरों से सुरक्षित रखिए। स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए।

Tuesday, 3 October 2023

Recipe : Crispy Garlic Cheese Wedges

Perfect Crispy Garlic Cheese Wedges


Ingredients -


For the wedges:

  • Potatoes - 3 big
  • Salt - 1 tbsp.
  • Grated parmesan cheese - 50 gms. (or more)
  • Minced garlic - 1 tbsp.
  • Bread crumbs - 50 gm.
  • Salt to taste
  • Oregano / mixed herbs - 1/2 tbsp.
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Cornstarch or potato starch - 2 tbsp.
  • Red pepper powder - 1 tsp.
  • Rice flour - 1 tbsp. 


For the cheese sauce:

  • Milk - 2.5 tbsp.
  • Cheddar cheese - 50 gm.
  • Butter - 25 gm.
  • Any spicy sauce/ketchup - 1 tsp. (optional – for spiciness)

 

Method -

  1. सारे potatoes को छील कर उनको wedges के shape में काट लीजिए। इन potato wedges को धो कर एक bowl में रख लीजिए।
  2. अब एक saucepan में पानी गरम होने रख दीजिए। उसमें 1 teaspoon नमक डाल दीजिए।
  3. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें इन wedges को डाल दीजिए और par-boil कर लीजिए।
  4. जब तक wedges par-boil हो रहे हैं, तब तक दूसरे saucepan में हम icy water बना लेंगे जिसके लिए हमें एक glass पानी और full ice tray चाहिए होगी। 
  5. Par-boil wedges को icy water में 5 to 10 minutes के लिए डाल देंगे। 
  6. अब इसे एक बड़ी छन्नी से छान लीजिए।
  7. Par-boil wedges को एक clean towel में डालकर हल्के हाथों से दबा कर हल्का सूखा कर लीजिए।
  8. एक दूसरे सूखे bowl में parmesan cheese, corn starch या potato starch, oregano, red pepper powder, olive oil, नमक और garlic डाल दीजिए और अच्छे से mix कर लीजिए। 
  9. अब इस mixture में potato wedges डालकर हल्के हाथों से अच्छे से mix कर लीजिए।
  10. फिर इसमें breadcrumbs डालकर हल्के हाथों से ऐसे shake कर लीजिए कि आलू में, मसाले व bread crumbs की coat अच्छे से हो जाए, पर wedges ना टूटें।
  11. Final step को करने के दो तरीके हैं: पहला deep fry और दूसरा microwave oven। 
  12. अगर आप deep fry कर रहे हैं तो golden brown होने तक deep fry कर लीजिए।
  13. अगर आप microwave oven में बना रहे हैं तो wedges को एक baking tray पर रखके preheated oven में 185 degrees celsius या 365 degrees fahrenheit के तापमान पर 15-से-20 minutes के लिए या golden brown होने तक bake कर लीजिए। 
  
आपके Crispy Garlic Cheese Wedges serving के लिए ready हैं। इन्हें cheese dip के साथ hot serve कीजिए और सबको अपने हाथों के जादू का दीवाना बना लीजिए। तो देर किस बात की, जल्द ही बनाएँ और छा जाएँ।

पर उससे पहले एक छोटी सी tip जो आपको Crispy Garlic Cheese Wedges एकदम perfectly बनाने में help करेगी।


Tips and tricks -

  1. Proper potato wedges बनाने के लिए बड़े आलुओं को ही लीजिएगा, हालांकि छोटे आलुओं से भी wedges बन जाएंगे पर better texture, shape और presentability के लिए बड़े आलुओं का ही इस्तेमाल कीजिएगा।