Monday, 10 March 2025

Article: जीत है प्रचंड

जीत है प्रचंड 



कल की शानदार जीत के साथ भारत ने तीसरी बार Champions Trophy पर अपना नाम लिख दिया है,  और इसके साथ ही बहुत सी history भी create कर ली है।

1983 में कपिल देव की captaincy में भारत ने पहला ODI World Cup जीता था। उससे पहले भारत में cricket, एक विदेशी खेल समझा जाता था, लेकिन जीत के साथ ही boys का favourite game बन गया, चाहे वो छोटे बच्चे हों या युवा...

पर 1983 में World Cup जीतने के बाद, India फिर बहुत सालों तक world Cup नहीं जीत पाई।

ICC ने 1998 में एक ओर tournament introduce की, जिसका नाम था, ICC knockout trophy... क्योंकि इसका format ही knockout था, जिसमें सबसे पहले South Africa ने जीता था।

2002 में इसका नाम बदलकर Champions Trophy या Mini World Cup रख दिया गया।

World Cup के बाद, Champions Trophy को ही सबसे अधिक prestigious समझा जाता है।

आइए जान लेते हैं कि 1998 से आजतक कौन सा देश कितनी बार champions trophy जीता। 

FULL LIST OF ICC CHAMPIONS TROPHY WINNERS

1998: South Africa (beat West Indies in the final)

2000: New Zealand (beat India in the final)

2002: India & Sri Lanka

2004: West Indies (beat England in the final)

2006: Australia (beat West Indies in the final)

2009: Australia (beat New Zealand in the final)

2013: India (beat England in the final)

2017: Pakistan (beat India in the final)

2025: India (beat New Zealand in the final)


कपिल देव के ODI World Cup को India के नाम करने के बाद, सौरव गांगुली की captaincy में India ने अपनी पहली champions trophy, 2002 में श्री लंका के साथ share की। 

फिर आया धोनी, मानो cricket की दुनिया में दूसरे देशों को धोने... महेंद्र सिंह धोनी की captaincy में India ने ODI world Cup, Champions Trophy और T20 World Cup जीता।

मतलब अब तक का सबसे सफलतम captain है महेन्द्र सिंह धोनी, जिसने हर format में अपने देश India को World Cup दिलाया है।

फिर आया रोहित शर्मा... इसकी captaincy में India T20 World Cup जीत चुकी है, कल Champions Trophy भी जीत गयी और साथ में बहुत सारे records भी...


History created :

  • 7 ICC trophies. 
  • 2 ICC ODI World Cup. 
  • 3 ICC Champions Trophy.
  • 2 ICC T20 World Cup.


इसमें 3 बार champions trophy जीतने वाला, India पहला देश है।

दो लगातार ICC trophies जीती है 2024 में T20 World Cup and 2025 में Champions Trophy। ऐसा करने वाला भारत पहला देश है।

इसके साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने नाम 4 ICC title कर लिए हैं। इन दोनों के पास सबसे ज्यादा ICC titles हैं।


Rohit Sharma :

  • 2007 - T20 World Cup 
  • 2013 - Champions Trophy 
  • 2024 - T20 World Cup 
  • 2025 - Champions Trophy 


Virat Kohli :

  • 2011 - ODI World Cup 
  • 2013 - Champions Trophy 
  • 2024 - T20 World Cup 
  • 2025 - Champions Trophy 


कल की शानदार जीत के बाद ईश्वर से यही प्रार्थना है कि रोहित शर्मा की captaincy में India ने T20 World Cup और Champions Trophy, अविजित (series के सारे match जीतते हुए) जीती है। वैसे ही 2027 में होने वाले ODI World Cup में भी विश्वविजेता बने।

सभी खिलाड़ियों को हार्दिक अभिनन्दन एवं शुभकामनाएं 🎉 

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳 

Saturday, 8 March 2025

Poem : नारी एक, रूप अनेक

नारी एक, रूप अनेक


प्रीत में राधा बने,

गृहस्थी में जानकी।

काली बनके शीश काटे,

जब बात हो सम्मान की।।


ज्ञान में सरस्वती बने, 

शयन में रम्भा। 

दानवों का दमन करे,

बनके जगदम्बा।।

 

सौम्य से रुद्र तक,

नारी के रूप हैं। 

हर वक्त के अलग-अलग,

उसके स्वरूप हैं।। 


आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

Monday, 3 March 2025

Recipe : Boondi Ki Sabji

आजकल हमारे घर पर construction चल रहा है तो ऐसे में cooking करते समय ध्यान रखना होता है कि ऐसी dish prepare की जाए, जिसमें cooking time और ताम-झाम कम लगे, पर स्वाद भरपूर आए।

अगर आप भी ऐसी ही recipe ढूंढ रहे हैं तो आप की खोज खत्म हुई, क्योंकि आज राजस्थानी cuisine की झटपट और बिना ताम-झाम वाली सब्जी ही share कर रहे हैं।

Boondi Ki Sabji


A) Ingredients :

  • Bhuna masala - 2 tbsp.
  • Boondi - 2 tbsp.
  • Salt - as per taste 
  • Coriander leaves - for garnishing 


B) Method :

हमने भुना मसाला लिया है, जिसकी recipe हम आपको पहले ही बता चुके हैं, अगर आप उसे देखना चाहें तो इस link पर click करें - समाधान समस्या का।

  1. कढ़ाही में भुना मसाला लेकर उसमें 1½ glass पानी डालकर, high flame पर दो बार boil कर लीजिए, फिर 5 minutes तक slow flame पर  रहने दीजिए।
  2. अब इसे ढककर रख दीजिए।
  3. Serving के time पर एक और बार boil कर लीजिए और इसमें बूंदी डालकर 1 minute के लिए ढककर रख दीजिए।
  4. अब इसे finely chopped coriander leaves से garnish कर दीजिए।

Boondi Ki Sabji is ready to serve. Relish it with roti, rice etc...


C) Tips and tricks :

  • Gravy ready कर के रख लीजिए, लेकिन बूंदी serving time से 1 minute पहले ही डालिए। जिससे बूंदी मसाला soak कर लें, साथ ही crispy भी रहे।
  • अगर आपको crisp taste नहीं पसंद हो तो आप gravy बनाने के साथ ही बूंदी डाल दें।
  • भुने मसाले और बूंदी दोनों में already नमक है, अतः सब्जी बनाने के बाद पहले taste कीजिए और अगर requirment हो तो अपने taste के according ही नमक add करें। 
  • आप चाहें तो बूंदी भी घर पर बना सकते हैं, उसकी recipe के लिए click करें  - Boondi ka Prasad. बस अगर आप सब्जी के लिए बूंदी बना रहे हों तो बेसन के घोल में नमक डाल दीजिएगा और बूंदी बनाने के बाद उसे चाशनी में नहीं डालना है।