Thursday, 10 April 2025

Story of Life: वो भयानक रात (भाग -4)

 वो भयानक रात (भाग -1) ,

वो भयानक रात (भाग -2)  व

वो भयानक रात (भाग -3) के आगे...

वो भयानक रात (भाग -4) 




सुरेश जी भी तंग आकर सोच रहे थे कि क्या करें? एक तरफ हद का मचता हुआ शोर, दूसरी ओर आशा का गिड़गिड़ाना...

इससे पहले कि वो निर्णय लेते, बहुत तेज़ भढाम से आवाज़ हुई...

क्योंकि घर का दरवाजा गिर गया था और उसके साथ ही संजीव, और दो मुस्टंडे से दिखने वाले लोग भी घर के भीतर थे।

फिर वही हुआ, जिसका आशा को डर था, संजीव लगा ताबड़तोड़ आशा को मारने...

सुरेश जी और सन्नी ने रोकने की कोशिश की, तो उन मुस्टंडों ने सुरेश और सन्नी को कसकर पकड़ लिया।

श्यामा तो घबरा कर रोने लगी, उसने आज तक ऐसा भयानक दृश्य नहीं देखा था, साथ ही वो अपने पापा और भैया के लिए भी डर रही थी।

थोड़ी ही देर में आशा के खून निकलना शुरू हो गया। उसके बच्चे भी बुरी तरह से रो रहे थे।

अजीब भयानक दृश्य बन गया था, जिसकी कल्पना, सुनीता, सुरेश और बच्चों ने कभी सपने में भी नहीं की थी। 

इतनी ज्यादा चिल्ल-पों की आवाजें सुनकर apartment से बहुत लोग भी अंदर आ गये। 

जिसमें सब-इंस्पेक्टर राकेश जी भी शामिल थे, जो अभी महीना भर पहले ही रहने आए थे।

उन्होंने एक भारी सी आवाज़ में कहा, ओय क्या गुंडागर्दी है? क्यों मार रहा है औरत को?...

उनकी आवाज सुनते ही संजीव के मुंह से निकल गया, अरे ये कहां से आ गये? इसके साथ ही उसके हाथ वहीं रुक गये। मुसटंडो ने सुरेश जी और सन्नी को भी छोड़ दिया।

दरअसल, राकेश जी अपने कड़क स्वभाव के लिए पुलिस चौकी में प्रसिद्ध थे। 

अभी...

Wednesday, 9 April 2025

Story of Life: वो भयानक रात (भाग -3)

व भयानक रात (भाग -1) व

वो भयानक रात (भाग -2) के आगे...

वो भयानक रात (भाग -3) 


सन्नी आगे दरवाजे की ओर बढ़ा, तभी आशा ने उसका हाथ ज़ोर से पकड़ लिया... अरे क्या कर रहे हो सन्नी बाबा? 

पीछे हट जाओ, दरवाजा खोलने की जरूरत नहीं है, मेरा मरद होगा.. पक्का मुझे लेने आया होगा... 

आपके पति आंटी? वो क्यों आएंगे इतनी रात में??? 

अरे मैं जानती हूं, अपने मरद को, वो ही होगा..

आशा का कहना सही था, वो आशा का पति संजीव ही था। 

वो ज़ोर ज़ोर से आशा का नाम लेकर बाहर बुला रहा था, शायद उसने बहुत अधिक शराब भी पी रखी थी... क्योंकि उसकी आवाज़ में लडखडाहट साफ सुनाई दे रहा था।

सुनकर सुरेश जी बोले, जब संजीव तुम्हें लेने आया है, तो दरवाजा भी खोलना चाहिए और तुम्हें उसके साथ जाना भी चाहिए।

आशा, सुनीता के पैरों से लिपट गई, दीदी, भैया को मना करो, वरना संजीव मुझे पीट-पीटकर अधमरा कर देगा। 

बस रात भर की बात है, सुबह होते ही मैं गांव चली जाऊंगी... तुम्हारे घर इतने दिन काम किया है, तुमने मेरा हमेशा साथ दिया है, एक आखिर बार और दे दो।

एक बार बच्चों को अपनी मां के पास गांव छोड़ आऊं, फिर ठीक से निपटूंगी संजीव से...

मुझे अपनी चिंता नहीं है, एक बार बच्चों की चिंता से मुक्त हो जाऊं, वरना यह नकारा इंसान शराब के लिए मेरे बच्चों को बेच देगा।

आशा, बिना सांस लिए बस बोले जा रही है, साथ ही वो बहुत बुरी तरह से कांप भी रही थी, न जाने डर से या क्रोध से...

उधर संजीव भी दरवाजा पीटे जा रहा था, साथ ही गाली-गलौज भी कर रहा था।

कुछ देर में उसने आशा के साथ-साथ सुनीता के घर के सब लोगों को भी गाली देना शुरू कर दिया और वो भी बहुत तेज़ स्वर में...

अब तो शोर शराबे से पूरे apartment के लोग जाग गये, कुछ के तो फोन भी आने लगे कि वो लोग आधी रात को क्या तमाशा करवा रहे हैं? दरवाजा खोलकर maid को भेज क्यों नहीं देते हैं?  

सुरेश जी भी तंग आकर सोच रहे थे कि क्या करें? एक तरफ हद का मचता हुआ शोर, दूसरी ओर आशा का गिड़गिड़ाना...

इससे पहले कि वो निर्णय लेते, बहुत तेज़ भढाम से आवाज़ हुई...

आगे पढ़े वो भयानक रात (भाग -4) में ...

Tuesday, 8 April 2025

Story of Life: वो भयानक रात (भाग -2)

वो भयानक रात (भाग -1) के आगे...

वो भयानक रात (भाग -2)




यह कहते हुए सुनीता, उस बच्चे की ओर बढ़ी, जो गिर गया था, पर उसका पैर बड़ी तेज़ी से फिसला गया... 

वो तो सन्नी ने संभाल लिया, वरना आशा के बच्चे के चक्कर में सुनिता की हड्डी ज़रूर टूट जाती...

सुनीता को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो अचानक से फिसलने कैसे लगी थी?

तभी उसने ध्यान दिया कि आशा की 1 साल की बच्ची ने शूशू कर दिया था। 

सुनीता को गिरता देख, आशा बोलने लगी, दीदी अपना ध्यान रखो, इन बस्ती के बच्चों की तो आदत है, गिरते-पड़ते, मारते-पीटते रहने की... 

हम इतनी लोलो-पोच नहीं करते, तुम बड़े लोगों जैसे, वरना तो पाल लिए बच्चे... 

तुम्हारा क्या है, दो बच्चे और office का काम, बस.... 

हमारे जैसे तुम लोग नहीं कर सकते, 10-10 बच्चे और दिनभर मैडमों के नखरे... 

दुनिया भर का शोर और आशा की फालतू की बातें, सुन-सुनकर, सुरेश जी का सिर चकराने लगा, वो अंदर जाने को मुड़े ही थे कि फिर जोर-जोर से दरवाजा पीटने की आवाज आने लगी...

आह! अब कौन?...

आगे पढ़े, वो भयानक रात (भाग -3) में...