Monday, 16 December 2019

Story Of Life : पड़ाव

पड़ाव

मैं अल्हड़ जवान अपनी ही मस्ती में रहा करती थी। युवा हो चुकी थी, पढ़ने में अच्छी थी, तो पढ़ाई और नौकरी भी जल्दी ही शुरू कर दी थी।

अब माँ के सर पर बस यही धुन सवार रहती कि अपनी लाडो के लिए योग्य वर तलाश कर दूँ।

मेरे लिए बहुत से रिश्ते आ रहे थे, आखिर रंग रूप और अच्छी नौकरी सब तो थी मेरे पास। रिश्ते भी एक से बढ़कर एक आ रहे थे, फिर भी कहीं बात नहीं बन रही थी

नहीं…. ना वहाँ से नहीं हमारे घर से ही हो रही थी। जानते हैं क्यों? क्योंकि मेरी और माँ की पसंद एक नहीं हो रही थी।

माँ की अनुभवी आंखे, घर-परिवार, लड़के की नौकरी, उसके ऊपर होने वाली ज़िम्मेदारी सब देख रही थीं। और मेरा बांवरा मन अपने hero जैसे राजकुमार को तलाश रहा था।


आखिर में माँ की पसंद को ही जीत मिल गयी, क्योंकि लड़का भी देखने में ठीक था।

शादी धूम से हो गयी, मैं अपनी ससुराल में खुश थी।वैसे बहुत सी बातों में मेरे पति और ससुराल वाले बिल्कुल अलग सोचते थे, पर माँ के संस्कारों ने adjust करना अच्छे से सिखाया था।

मेरी पहली anniversary आई, मन ने बड़े सपने सजाये थे। बहुत बड़े hotel से खूब लोगों को बुलाकर धूम से अपनी anniversary मनाएंगे।

पर सोच तो मिलती नहीं थी, तो मेरी सोच के विपरीत कथा का आयोजन किया गया। उसमें में भी घर के खास लोगों को बुलाया गया था, उन्हें भी बस प्रसाद देकर विदा कर दिया गया।

मन अन्दर तक आहात हुआ, जब इस बात को गुस्से के साथ पति से इज़हार की, तो वो बोले, तुम समझती क्यों नहीं हो? 

एक तो शादी में इतना खर्च हो गया, ऊपर से हमे खुशहाल देखकर लोग जलते, नज़र लगाते। फिर सब प्रसन्नता से चल रहा है, तो इसके लिए तो ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए, इसलिए माँ ने कथा का आयोजन किया था।

मन उनकी बात से खुश नहीं था, पर मानने के सिवा चारा भी क्या था।

ज़िंदगी.......

आगे पढ़ेंपड़ाव (भाग-2) में...

Friday, 13 December 2019

Short Stories : कोढ़


कोढ़

जब पत्रकारों की टीम आईएएस नीरज का इंटरव्यू लेने आए, तो कुछ बोले, अरे वो आरक्षण वाला है, उससे क्या पूछोगे?

तो एक पत्रकार बोला, हम आप सबके सामने उनका इंटरव्यू लेंगे।

नीरज सबके सामने था।

हाँ, तो सर, ये बताइये, जब आपके पास कोटा मौजूद था, तो आपने उसका सहारा क्यों नहीं लिया? आप पाँच साल पहले ही इस पद पर आ जाते।

नीरज बोला, जब मुझमें काबिलियत है, तो में आरक्षरण की बैसाखी क्यों लूँ, आरक्षण प्रतिभा पर कोढ़ है।

आज जब मैं अपनी काबिलियत और परिश्रम के बल पर यहाँ हूँ, तो मुझे सुकून ज्यादा है। आज जब कोई भी वर्ण का कर्मचारी मेरे सामने आता है। तो मैं उसे हक़ से परिश्रम और काबिलियत पर समझा सकता हूँ।

अपने बच्चों और समाज से सम्मान से नज़र मिला सकता हूँ।

लोगों को आज असलियत पता चली, तो सबके मन में नीरज के लिए अत्यंत सम्मान भर गया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अगले दिन न्यूज़-पेपर पर बड़ी हैड-लाइंस में था- नीरज जैसे ही गर सब बन जाएँ, तो देश से आरक्षण का कोढ़ हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

सच है, सम्मान और सुकून काबिलियत और परिश्रम से ही मिलता है।

Thursday, 12 December 2019

Recipe : Kele ke kebab

ठंडे सुहाने मौसम में, कबाब खाने का मजा ही अलग है।
आप सोच रहे होंगे, हम आपको non veg recipe बता रहे हैं।

नहीं आप का यह सोचना गलत है कि कबाब non veg recipe ही है। आज हम आपको जिस कबाब की recipe बताने जा रहे हैं, वो purely veg है,‌ और इतना delicious and healthy है कि वो आपको non veg कबाब का taste भी भुला देगा। यह इतना yummy होता है कि बच्चे से बड़े तक सब इसकी demand  करते हैं।

इस की recipe मेरी दोस्त शाहिना ने बताई है, वो इस तरह की dishes बनाने में बहुत expert हैं

Shahina, Thank you very much. 


केले के कबाब




Ingredients :

  • Raw banana -2
  • Gram pulse - 100 gm.
  • Clove - 2
  • Black paper - 5 to 6
  • Black cardamom - 1
  • Cinnamon stick - 1/4 inches
  • Bay leaf - 1 small
  • Ginger - 1/4 inches
  • Garlic - 5 to 6 pods
  • Onion - 1 medium
  • Coriander leaves - 20 gm.
  • Salt as per taste
  • Butter - 1 tbsp
  • Ghee - 1/2 tbsp


Method :


  1. चने की दाल को अच्छे से wash करके 4 to 5 hours के लिए soak होने के लिए रख दीजिए।
  2. केले को peal कर लीजिए, फिर उसके small dice कर लीजिए।
  3. Pressure cooker  में केला, soaked चने की दाल, सारे खड़े गरम मसाले, नमक, अदरक और लहसुन डालकर पानी डाल दीजिए।
  4. पानी का level cooker में डाले ingredient से  1½ inch ऊपर होना चाहिए
  5. Pressure cooker में 3 whistles high flame पर और 5 to 6 whistles low flame पर देंगे। इस पूरी process में ½ hour लग जाते हैं।
  6. Pressure down होने पर सब को grinder में डाल कर smooth paste बना लीजिए।
  7. अब इसमें onion and coriander leaves को  fine chop करके  mix कर लीजिए।
  8. अब इस mixture की छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  9. Butter and ghee को अच्छे से mix कर लीजिए।
  10. एक frying Pan लीजिए।उसे ghee, butter mixture से अच्छे से grease कीजिए।
  11. अब इसमें कबाब की टिक्कियों को उलट-पलट कर करारी (crispy)सेंक लीजिए।
गरमागरम कबाब को आप, onion ring, mint chutney, coriander chutney, Tomato sauce, के साथ  serve कर सकते हैं।
केले के कारण कबाब अन्दर से बहुत soft और चने की दाल होने से बाहर से खुसखुसा (crispy) रहता है।
इसके कारण यह बहुत yummy लगता है।


Note :
  • Grinding करते समय bay leaf and black cardamom का छिलका हटा  दीजियेगा।
  • खड़े गर्म मसाले, लहसुन और अदरक  की quantity आप अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं।
अब कबाब की सोंधी खुशबू आपके घर से भी आएगी,  तो बस मज़े लीजिए, कबाब के, वो भी बिना इस डर के कि कहीं non veg mix ना हो।