Tuesday, 28 April 2020

Recipe : Mewa Malai Kulfi



ये मेरी Quarantine Segment की 29th recipe है।

गर्मी सताए, आइसक्रीम और कुल्फी की याद आए, घर में रहा ना जाए, बाहर जा ना पाए

करें तो क्या करें

कुछ नहीं, बस अपने all time favourite shades of life को click करें।

क्योंकि हम लेकर आते हैं, आप की सारी समस्याओं का समाधान।

तो चलिए, अब से कुछ Recipe ठंडी ठंडी भी हो जाए।

तो सबसे पहले मेवा मलाई कुल्फी से श्री गणेश करते हैं। क्योंकि इसके सारे ingredients आप के पास घर में होंगे और इसे बनाना बहुत आसान भी है।

आप सारी Recipe अच्छे से follow कीजिए और अपनी ठंडी ठंडी कुल्फी से सबके गले में तरावट ला दीजिए, और अपने Fans को Cooler and A.C. बना दीजिए।


 Mewa Malai Kulfi


Ingredient 

Full cream milk - 1 lt.
Sugar - 3/4 cup
Cashew nuts- 8 to 10
Almond - 6 to 8
Green cardamom - 4 to 6
Thick malai - 1 Cup

Method


  1. Dry fruits को chop कर लें।
  2. Green cardamom को महीन पीसकर पाउडर बना लें।
  3. इलायची पाउडर को छोड़कर, दूध में Sugar , मलाई व मेवा डालकर high flame पर उबलने रख दीजिए।
  4. दो उबाल आने पर slow flame पर बीच-बीच में चलाते हुए, गाढ़ा होने तक boil करें।
  5. अब gas off कर दें, और उसमें इलायची पाउडर mix कर दीजिए।
  6. ठंडा होने पर इसे kulfi mould में डाल दीजिए।
  7. अब इसे freezer में डाल दीजिए।
  8. Approx 5 to 6 hours में कुल्फी जम जाएगी।
  9. Serve करने से पहले 1/2 hours कुल्फी fridge में रख दीजिए।
  10. मस्त, मलाई मेवा कुल्फी ready है।


Note


  • आप Cardamom के अलावा , different flavour के लिए rose water, keora water भी use कर सकते हैं।
  • दूध गाढ़ा होने से पीला सा हो जाता है।
  • कुल्फी में मिठास आप अपने अनुसार रख सकते हैं, लेकिन याद रखियेगा, बहुत कम मिठास होने से कुल्फी फीकी लगेगी और  अधिक हो जाने से कुल्फी properly  नहीं जमेगी। 
  • कुल्फी बनाते समय, Mould का  base, freezer पर directly attached होना चाहिए।
  • इससे, कुल्फी जल्दी जमती है, और उसके crystalline होने की chances कम होते हैं।
  • अगर आप की कुल्फी overnight freezer में रखी हो तो, serve करने के 1 घंटे पहले fridge में रख दें।

Monday, 27 April 2020

Lockdown Special 3

Lockdown Special 3

आज कल lockdown के दिन चल रहे हैं, जो कि बहुत ही कठिन दिन हैं। कभी लगता है कि यह कभी खत्म भी होंगे?

पर ऐसा कोई समय नहीं, जो ठहर जाए, चाहे अच्छे दिन हों या बुरे दिन, गुज़र सभी जातें हैं, तो यह भी गुजर जाएगा।

अब यह हम पर निर्भर करता है, कि हम इन्हें कैसे गुजारते हैं, दुःखी हो कर, कमियाँ निकाल कर, परेशान होकर, दोषारोपण करते हुए, या इसके विपरीत, अपने परिवार के साथ अनमोल पलों की तरह, यह सोचते हुए कि कितना कुछ अच्छा हो रहा है, यह कोशिश करते हुए कि इन सीमित साधनों में भी कैसे भरपूर किया जा सकता है, कैसे इन पलों को ज़िन्दगी के सबसे हसीन पल बनाया जा सकता है। क्योंकि याद रखिए,परिवार  के साथ इतने साथ भरे दिन फिर नहीं लौटेंगे।

यही एक छोटी सी कोशिश की है, हमने कि सीमित साधनों के बावजूद, कैसे हम अपने परिवार के सब लोगों को स्वाद से जोड़े रख सकें।

वो सब घर में बनाएं, जिनके लिए उनका बाहर का खाना खाने का मन करता है।

और इस छोटे से प्रयास को आप सबके साथ ने सफल बना दिया है।

आप सबका मेरी recipes  को देखना, उन्हें बनाना और फिर आप का सराहना, मुझे प्रेरणा के उस मुकाम पर ले जाता है, जिसमें आप का अथाह प्रेम है।

जो मुझमें अत्याधिक उर्जा का संचार कर देता है, निरंतर लिखते रहने के लिए।

आप सभी का उन सबके लिए ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏

कुछ कहानियां भी साथ में डालीं, उन्हें भी आपके द्वारा बहुत पसंद किया गया, उसके लिए भी अनेकानेक धन्यवाद 🙏

आप के लिए, अब तक 
Quarantine Recipies
Lockdown special
Lockdown special 2.0
डाला था।

उसके बाद, इन दिनों ऐसी Recipe डाली थी, जिन्हें कोई जल्दी घर पर नहीं बनाता है, पर हमने डाली, और उससे भी बड़ी बात कि आप सब ने उन्हें बहुत मन से बनाई भी और खूब सारी सराहना भी पायी।



  1. समोसा
  2. Eggless Pancake
  3. Gol Gappe
  4. Instant Jalebi
  5. Eggless Cake in minutes
  6. Instant bread with out Yeast and Egg
  7. Aloo ki Tikki
  8. Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney
  9. Basket Chaat
  10. Instant Kesari Rasgulle


गर्मियां आ रही हैं, तो अब कुछ आइसक्रीम और drinks share करेंगे। तो आप ऐसे ही जुड़े रहिएगा।

Sunday, 26 April 2020

Recipe : Instant Kesari Rasgulle

ये मेरी Quarantine Segment की 28th recipe है।

आपको इतनी सारी chaat की recipes बताई हैं, तो चलिये अब कुछ मीठा भी हो जाए। मैं आपको एक ऐसा मीठा बताने जा रही हूँ जो घर में बनाना impossible लगता है। उसको अब आप मिनटों में बना सकते हैं।

आज आपको Bengal की delicacy, Instant Kesari Rasgulle बता रहे हैं, इसका नाम भर सुन कर कितनों के मुँह में पानी आ जाता है। वो अब आप कभी भी बना सकते हैं। तो इसे आज ही try कीजिये, और एक और impossible recipe अपनी मुट्ठी में कर लीजिये।                 


Instant Kesari Rasgulle





Ingredients

Milk -1 ½ litter
Lemon -1 
Or
Vinegar -1 tbsp
Sugar -1 ½ cup
Green Cardamom -1 teaspoon
Saffron String - 4 to 6
All purpose flour -1 tsp

Method

  1. नीबू का रस निकाल लीजिये, उसमें रस के amount के equal ही पानी मिला दीजिये। अगर आप vinegar use कर रहे हैं, तो उसमें 1 tbsp पानी मिला लीजिये। 
  2. दूध में केसर डालकर boil होने के लिए high flame पर रख दीजिये। 
  3. जब दूध boil हो जाये तब flame बंद कर दीजिये। 
  4. फिर दूध को gas से हटा लीजिये। 
  5. दूध को चलाते हुए, उसमें lemon वाला mixture या फिर vinegar वाला mixture धीमे-धीमे डालते जाइए, जब तक की दूध पूरी तरह से फट न जाये। 
  6. एक छन्नी में muslin cloth लगाये। इसमें फटे हुए दूध को छान लीजिये। 
  7. छेने को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिये। फिर कपड़े को अच्छे से दबा कर छेने का पानी अच्छे से निचोड़ लीजिये। 
  8. छेने को muslin cloth से निकाल कर एक थाली में डाल दीजिये। 
  9. अब छेने को हथेली से तब तक rub करें,  जब तक की वो चिकना और soft न हो जाए। 
  10. रसगुल्ले के छेना का ready होने की पहचान यह है की आप के हाथ में चिकनाहट आ जाएगी। 
  11. Ready छेने में 1 teaspoon मैदा को मिला कर rub करते हुए अच्छे से mix कर लीजिये। 
  12. cooker में 1 ½ cup sugar और 4 cup पानी डाल कर high flame पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिये। अब उसमें पीसी इलायची डाल दीजिये। 
  13. जब चाशनी उबलने लगे तब उसमें छेने की गोलियाँ डाल दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये।
  14. High flame पर एक whistle आ जाने पर slow flame पर 7 से 8 मिनट तक पका लीजिये।
  15. Cooker को ठंडे पानी में डाल दीजिये जिससे pressure जल्दी release हो जाए। अब इसे गरम-गरम या ठंडा-ठंडा serve कीजिये।

Note -
  • Soft रसगुल्ला बनाने के लिए छेना soft होना जरुरी है, ध्यान रखियेगा Gas off करके दूध फाड़ने से छेना मुलायम बनता है।
  • आप जितना अच्छे से rub करेंगे, छेना उतना ही soft हो जायेगा।छेने की गोलियाँ, एकदम चिकनी होनी चाहिए, अगर उसमें दरार होगी, तो उबलते समय फूट जाएगी।
  • गोलियाँ चाशनी उबलने पर ही डालें, वरना वो फूलेगी नहीं और ठोस हो जाएगी। 
  • आप जब तक गोलियाँ डाल रहे हैं, चाशनी उबलते रहना चाहिए।आप चाशनी में भी केसर डाल सकते हैं। 
  • आप खुले बर्तन में भी रसगुल्ले बना सकते हैं, पर cooker में अच्छा pressure develop होने से रसगुल्ले जल्दी और अच्छे बन जाते हैं।