Thursday, 7 May 2020

Recipe : Vanilla Ice-Cream ( Non Fire Recipe)

यह मेरे Quarantine segment की 36th recipe है।
बहुत लोगों द्वारा  Choco chips Ice-cream पसन्द की गई है। Specially kids द्वारा, coz वो crystal free, non fire Recipe थी, तो kids भी  easily बना पा रहे हैं।

कुछ kids की demand भी आई है कि हम vanilla ice cream की भी non fire Recipe बता दें। 

चलिए आज  आपको यह भी बता देते हैं, वैसे भी यह base Ice-creams है, जो आप की बहुत सारी dishes को yummy बना देगी।

इसमें only 3 ingredients use होंगे, जो easily आप के घर में available होंगे।


Vanilla Ice-Cream ( Non fire Recipe)



Ingredients 

Thick Malai - 2 cup
Sugar - ½ cup
Vanilla essence - 4 to 5 drop

Method -


  1. Sugar को powder कर लीजिए।
  2. मलाई में powdered sugar, vanilla essence, को mix कर लीजिए।
  3. इसे airtight container में रख कर 4 to 5 hours के लिए freezer में रख दीजिए।
  4. Serve करने के ½ hour पहले इसे fridge में रख दीजिए
  5. Now your crystal free Creamy Ice-cream is ready to have.


Note -


  • मलाई ठंडी होनी चाहिए, वरना वो बहुत जल्दी butter में convert हो जाएगी।
  • ध्यान रखिएगा, मलाई में sugar mix करने में वो liquid form में ही रहे, गाढ़ी ना हो, अगर butter formation हो गया, तो वो Ice-Cream की जगह flavoured butter लगेगी।
  • ध्यान रखिएगा, मलाई fresh हो, बिल्कुल खट्टी नहीं होनी चाहिए।

Wednesday, 6 May 2020

Recipe: Minty Masti

यह मेरे Quarantine segment की 35th recipe है।


आजकल आप लोग, एक चीज को बहुत miss कर रहे होंगें, वो है Cold drinks.

तो आइए आपको, उसका healthy option बताते हैं, एक ऐसा refreshing beverage जिसके सारे Ingredients आप को easily घर पर मिल जाएंगे। 

यह बहुत ही easily and quickly बन जाता है। यह आपको बहुत soothing effect देता है।

तो आज ही try कीजिए, इस ठंडे-ठंडे cool cool beverage को

Minty Masti



Ingredients:

  • Pudin Hara - 1 drop
  • Sugar - 2 tbsp or as per taste
  • Chilled water - 2 glass
  • Eno -  ¼ tsp

Method:
  1. Normal temperature के पानी में चीनी mix कर लीजिए।
  2. अब उसमें, chilled water व पुदीन हरा की drop मिला कर mix कीजिए।
  3. Serve करते time, पहले Eno डालें फिर mint solution डालें, इससे fizz formation होगा, जो आपके beverage को attractive बनाता है।
Note:
  • पुदीन हरा, बहुत तेज होता है, तो इसकी accurate quantity ही इसे beverage जैसा taste देगी, so be consious, while using Pudin Hara.
  • आप Eno की quantity अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं; avoid भी कर सकते हैं।
  • Chilled water में sugar जल्दी mix नहीं होती है, इसलिए normal temperature के पानी में  sugar mix करनी होती है।
  • अगर आपको बहुत acidity लग रही है, तो cold drinks के बजाय, it's a good option.

Short Stories : शहादत

शहादत

 बस में बैठी वो, पीछे मुडकर खिड़की से बाहर देख रही थी, पति क्या छूटा, सब छूटता जा रहा था। 

उसके मन में मंथन चलने लगा, कि वो शहीद पति की शहादत पर दुःखी हो, जो शादी का पवित्र बंधन चंद महीने भी नहीं निभा पाया, या उस भारत माता के लिए प्रसन्न हो, जिनके लिए उनका साहसी पुत्र, अपना फ़र्ज़ निभा गया था।

इसी सोच में डूबी वो, कब उस जगह पहुंच गई, जहाँ उसे अपने पति के अंतिम दर्शन करने थे। उसे पता ही नहीं चला।

उसकी बस के रुकते ही उसने देखा, चंद जवान उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।

वो उनके साथ भारी कदमों से वहाँ पहुंच गई, जहाँ उसके पति को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया जा रहा था।

जब वो अपने पति के सम्मुख पहुंची तो उसने देखा, कि उस वीर के चेहरे पर वीरता और साहस का अनोखा तेज़ था, कहीं भी डर या अफसोस के भाव नहीं थे।

यह देखकर उस का दुःख काफूर हो गया। उसे यह याद ही नहीं रहा कि अब वो अकेली रह गई है।

आज पति का शौर्य से परिपूर्ण मुख देखकर उसने यह संकल्प लिया कि वो भी देश के लिए समर्पित हो जाएगी।

उसके पति की शहादत ने उसके मन-मस्तिष्क में यह ही छाप छोड़ी कि "देश सर्वप्रथम, बाद में हम"।


हंदवाड़ा के शहीदों को समर्पित

💐उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि 💐🙏🏻😔